मत्स्य कृषकों के विकास में CIFE, मुंबई का सतत योगदान – दौडवा कुण्डवा में एकीकृत जलीय कृषि प्रशिक्षण का शुभारंभ

हज़ारीबाग: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (CIFE), मुंबई के सतत प्रयासों के तहत हजारीबाग जिले के दौडवा कुण्डवा गांव में 70 मत्स्य कृषकों के लिए तीन दिवसीय एकीकृत मल्टी ट्राफिक जलीय कृषि मॉडल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन बरही अनुमंडल पदाधिकारी, श्री जोहन टुडू द्वारा किया गया,जिन्होंने प्रशिक्षण मैनुअल का भी अनावरण किया।

यह उल्लेखनीय है कि CIFE, मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रेम कुमार पूर्व में भी हजारीबाग में किसानों के साथ विभिन्न उन्नत मत्स्य पालन तकनीकों पर कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं। पिछली यात्राओं में उन्होंने किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, जल प्रबंधन और सहायक जल कृषि प्रणालियों पर मार्गदर्शन दिया था, जिसका सकारात्मक प्रभाव आज किसानों की बढ़ती उत्पादन क्षमता में देखा जा सकता है।

अनुमंडल पदाधिकारी,बरही ने इस मौके पर कहा कि एक ही जलाशय में मत्स्य पालन के अलावा एकीकृत कार्यक्रम चलाकर कृषक अपने आय में बढ़ोत्तरी कर सकते है।

डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा, "CIFE, मुंबई हजारीबाग के मत्स्य कृषकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सदैव तत्पर है। हमारा लक्ष्य किसानों को केवल मछली पालन तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हें मोती पालन और सिंघाड़ा उत्पादन जैसे विकल्पों से जोड़कर उनकी आय के नए द्वार खोलना है।"

प्रशिक्षण सत्र में मत्स्य कृषकों को तालाब में एकीकृत रूप से मछली, मोती और पानी फल (सिंघाड़ा) की खेती करने के व्यावहारिक तौर-तरीके सिखाए गए। यह मॉडल किसानों को जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और बहुउद्देश्यीय कृषि के माध्यम से अधिकतम आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सहायता करेगा।

हजारीबाग जिले में CIFE, मुंबई की सतत उपस्थिति ने किसानों को नई तकनीकों से जोड़ा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन एवं मत्स्य विभाग के सहयोग से CIFE टीम किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता लगातार प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षु कृषक उपस्थित रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दिल्ली के पटेल नगर और राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्रों का राजनीतिक प्रबंधन सौंपा गया है।


चुनावी अवधि के दौरान इन दोनों क्षेत्रों में सांसद मनीष जायसवाल की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी राजनीतिक प्रबंधन क्षमता, संगठनात्मक कौशल और चुनावी रणनीति का प्रदर्शन बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और झारखंड विधानसभा चुनावों में बखूबी किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पांच में से चार विधानसभा सीटों और हजारीबाग जिले की सभी पांचों सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्ली चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और जनता बेहद उत्साहित हैं। सभी ने सांसद मनीष जायसवाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी संगठन के पक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई चयन प्रक्रिया


हजारीबाग : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक संध्या की तैयारी को लेकर आज 22 जनवरी 2025 को नगर भवन में सदर एसडीओ श्री राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की चयन प्रक्रिया की गई। इस चयन प्रक्रिया में लगभग 15 स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के बच्चों एवं कलाकारों ने भाग लिया जिसमें 12 कार्यक्रमो का चयन किया गया। 

चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग कमेटी के सदर एसडीओ के अलावे प्रहलाद सिंह संस्कृति कर्मी,शोभा सिन्हा,डॉ धीरज कुमार ,जादूगर एन ए चौधरी एवं मंच संचालक एवं रंग कर्मी मनोज सिन्हा के द्वारा किया गया। 

 इस चयनित कलाकारों के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है।

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हजारीबाग: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय (राजकीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय), हजारीबाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में 350 छात्राएँ उपस्थित थी। इस अवसर पर श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल विवाह, सखी वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्प लाईन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, चाईल्ड लाईन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना पर नई दिल्ली में प्रस्तारित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं के बीच किया गया। छात्राओं को महिला हेल्प लाईन, चाईल्ड लाईन, सखी वन स्टाप सेंटर, बाल विवाह निषेध से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की शपथ भी दिलायी गई।   

इस अवसर पर अनुभा श्वेता होरो, प्यारी रविदास, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उपायुक्त नैंसी सहाय ने किया कटकमदाग अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बुधवार को कटकमदाग अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण आज बुधवार को किया। इस दौरान अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर उपस्थिति पंजी, माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामले, सामान्य रोकड़ पंजी, नामांतरण, एनटीपीसी हेतु अर्जित भूमि का नामांतरण,भू लगान, भंडार कक्ष,कैशबुक, आवंटन पंजी, म्यूटेशन आदि भूमि से संबंधित अन्य मामलों की गहनता से जांच की। 

जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी, जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों के अद्यतन न होने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से आए पत्रों के कंप्लायंस,कैशबुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की। जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी, जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया एवं अंचल के कार्यप्रणाली व्यवस्था में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी। प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक,सैरात पंजी एवं बंदोबस्त पंजी की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त द्वारा की गई। उपायुक्त कार्यालय से आए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के कार्यों की ली जानकारी

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सीओ और बीडीओ से कार्यालय में कर्मियों की वर्तमान संख्या की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीओ एवं बीडीओ को कर्मियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक करने एवं क्षेत्र भ्रमण कर तत्संबंधी कार्यों की रिर्पोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड और अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारी, कर्मी,अभियंता,पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

उपायुक्त नैंसी सहाय ने किया कटकमदाग अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।


उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने बुधवार को कटकमदाग अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण आज बुधवार को किया। इस दौरान अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर उपस्थिति पंजी, माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामले, सामान्य रोकड़ पंजी, नामांतरण, एनटीपीसी हेतु अर्जित भूमि का नामांतरण,भू लगान, भंडार कक्ष,कैशबुक, आवंटन पंजी, म्यूटेशन आदि भूमि से संबंधित अन्य मामलों की गहनता से जांच की। 

जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी, जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों के अद्यतन न होने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से आए पत्रों के कंप्लायंस,कैशबुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की। जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी, जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया एवं अंचल के कार्यप्रणाली व्यवस्था में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी।

प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक,सैरात पंजी एवं बंदोबस्त पंजी की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त द्वारा की गई। उपायुक्त कार्यालय से आए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी लेने के साथ-साथ उपायुक्त ने कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के कार्यों की ली जानकारी

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सीओ और बीडीओ से कार्यालय में कर्मियों की वर्तमान संख्या की जानकारी ली। 

उपायुक्त ने सीओ एवं बीडीओ को कर्मियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक करने एवं क्षेत्र भ्रमण कर तत्संबंधी कार्यों की रिर्पोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।इस दौरान अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड और अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारी, कर्मी,अभियंता,पंचायत सचिव, जनसेवक, राजस्व कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

हजारीबाग में संविधान गौरव अभियान का आयोजन।


हजारीबाग, सोमवार: झिंझारिया पुल स्थित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास पर संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संविधान की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारा संविधान अद्वितीय है और इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।”

कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, अमित कुमार यादव, और प्रदीप प्रसाद समेत कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

सांसद मनीष जयसवाल ने संविधान के 75 वर्षों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान के साथ सबसे ज्यादा छेड़छाड़ हुई। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर को सच्चा सम्मान भाजपा द्वारा दिए जाने की बात कही।

कार्यक्रम में संविधान की स्थिरता, उसकी गरिमा और बाबा साहेब के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

स्वर्गीय बद्रीनाथ गोस्वामी सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन

हज़ारीबाग़: स्वर्गीय बद्रीनाथ गोस्वामी सेवा संस्थान ने रविवार, 11 बजे हज़ारीबाग़ के मटवारी, इमली चौक में एक निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में गंभीर स्वास्थ्य जांच और सामान्य बॉडी चेकअप की सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिससे स्थानीय जनता को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी यादव ने शिविर का उद्घाटन किया और कहा, “सेवा करना ही धर्म है।” उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा भी उपस्थित थे। शिविर में 150 से अधिक लोगों का इलाज किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गई। शिविर में डॉक्टरों की एक अनुभवी टीम मौजूद थी, जिसमें डॉ. देवेंद्र तेवतिया, डॉ. अनुभव, डॉ. शाहिल, डॉ. सिद्धांत, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. हर्ष कुमार, डॉ. शिव, डॉ. सूर्या और डॉ. सुमित कुमार सूर्या शामिल थे।

इस आयोजन से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लिया।

हजारीबाग में चंपा दिशोम सोहराय महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

हजारीबाग में रविवार को चंपा दिशोम सोहराय महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत का शानदार प्रदर्शन हुआ। यह महोत्सव आदिवासी समाज की एकता और उनकी पहचान को सशक्त बनाने का प्रतीक बना।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और आदिवासी संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनके साथ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री फागु बेसरा, मंत्री चमरा लिंडा, और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मंच पर उपस्थित रहे।

मुन्ना सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा भारतीय धरोहर का अमूल्य हिस्सा है। इसे संरक्षित करना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने इस आयोजन को एकता और सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।

यह महोत्सव ऑल इंडिया संथाल स्टूडेंट यूनियन (झारखंड), केन्द्रीय सरना समिति, और आदिवासी को-ऑर्डिनेशन कमेटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना था।

महोत्सव के दौरान आदिवासी नृत्य, पारंपरिक गीत, और कला के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को आनंदित किया, बल्कि आदिवासी धरोहर के महत्व को भी उजागर किया।

मुन्ना सिंह ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज की एकता और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव आदिवासी समाज को एकजुट करते हैं और उनकी समृद्ध धरोहर को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल: उत्कृष्ट कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रतीक

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल: एक प्रेरणादायक कार्यकाल

हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने पहले कार्यकाल में संसदीय और क्षेत्रीय विकास के मामले में मिसाल कायम की है। लोकसभा के तीन सत्रों में उन्होंने 100% उपस्थिति दर्ज कर 72 जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही, प्राक्कलन समिति और कोल एवं माइंस सलाहकार समिति जैसे महत्वपूर्ण समितियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

क्षेत्रीय विकास के लिए उन्होंने हजारीबाग से लंबी दूरी की ट्रेनों की मांग, एम्स और हवाई अड्डे की स्थापना, और सड़क एवं रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए प्रयास किए। युवाओं के लिए आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट ने 13,000 से अधिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

चुनावी प्रबंधन में भी उनकी भूमिका अहम रही, जहां झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया।

मनीष जायसवाल ने ठोस योजनाओं और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यकाल को एक आदर्श उदाहरण बना दिया है।