जनपद संभल की चंदौसी में जनकल्याण सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मिल्क वाला मंदिर गौशाला रोड पर खिचड़ी वितरण का कार्य किया गया खिचड़ी के साथ-साथ रेबड़ी आदि भी बांटी गई। अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने कहा कि मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं इसलिए इसको गुजरात महाराष्ट्र में उत्तरायण पर्व भी कहा जाता है।
सूर्य का उत्तरायण होना पृथ्वी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। कोषाध्यक्ष आशा गोस्वामी ने कहा कि समिति प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी वितरण का कार्य कर रही है समिति के कुछ स्थाई कार्यक्रमों में से मकर संक्रांति का मनाया जाना भी एक स्थायी प्रकल्प है।खिचड़ी वितरण से पूर्व सदस्यों की एक मीटिंग सचिव भावना गुप्ता के आवास पर की गई ।
जिसमें वर्ष के कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श हुआ तथा शीघ्र ही एक कन्या के विवाह में सहयोग हेतु भी निश्चय किया गया। अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय सचिव भावना गुप्ता कोषाध्यक्ष आशा गोस्वामी,उपाध्यक्ष रेखा रस्तोगी, पूर्णिमा, पूनम वार्ष्णेय, सारिका, अंशु वार्ष्णेय,सीमा सिंह अलका,कान्ता अदलखा,संगीता शर्मा,सीमा अग्रवाल,मधु तोमर, मीनू फैंसी,सीमा फैंसी,शालिनी शर्मा, निर्मल, रीता गौण,राजेश्वरी दिनेश चंद्र गुप्ता,किट्टी,गीता आदि का सहयोग व सहभागिता रही।
संभल 14 जनवरी। नगर के मौहल्ला मंडी किशन दास सराय में हर साल की तरह यानी हजरत अली (ं२) का जन्म दिन पूरी आस्था और श्रद्धा व धूम धाम से मनाया गया बरगाहे रसूलों आले रसूल में खिराजे अकीदत पेश किया गया। इस जुलूस की शुरूआत इमाम बारगाह अंसरियान से शुरू हुआ और हुसैनी रोड होता हुआ दरगाह शाह अली मुत्ताकी रहमतुल्लाह पर पोहंचा वहा से वारसी चौक और हुसैनी चौक होता हुआ।
फिर इमाम बारगाह अंसारीयान पर जाकर रुका जहा पर लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर अली डे की मुबारकबाद पेश की मुल्क और कोम की सलामती की दुआ की गई। उधर सारे घरों में ईद जैसा माहौल देखने को मिला बच्चो को नए नए कपड़े पहने घूमता देखा गया घर घर नियाज और लंगर की भी आयोजन किया गया। इसी सिलसिले में हाफिज मुशाहिद के मकान पर नियाज और लंगर का आयोजन किया गया इस मौके पर चौकी प्रभारी अजय पाल पुलिस बल के साथ जुलूस में मौके पर मौजूद रहे मोहम्मद ताइफ, शमशीर ,मोहम्मद मुआरिफ अली , मोहम्मद मुराद , मोहम्मद असद ,जमवाद, तनवीर हुसैन अशरफी, सद्दाम, हुसैन,अब्दुल माजिद, वगेरह शामिल रहे।
यातायात नियम का पालन करने में युवाओं की अहम भूमिका - नाज़िश नसीर
सम्भलः- ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत गाधीगिरी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए संकल्प के साथ गुलाब का फूल दिये।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह, सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल जनवरी तक पूरे भारत में मनाया जाता है। यह दुर्घटनाओं को रोकने और कम करने तथा जीवन बचाने के लिए जिम्मेदार ड्राइविंग, पैदल यात्री सुरक्षा और बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।
संभल बहजोई मार्ग हयात नगर चोमंडा पर पर लोगों को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक "नाजिश नसीर खांन ने कहाकि जिंदगी अनमोल होती है ,अगर लोग यातायात के नियमों का पालन करना शुरू कर दे तो सड़क हादसो में जांन गंवानो वालो की संख्या मे काफी हद तक कमी आयेगी। कुछ ना समझ लोग यातायात के नियमो की अनदेखी करके खुद ही हादसों को दावत देते है, हमे कभी भी सड़क पर गाडी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, बाइक या बड़ा वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए, दो पहिए वाहन पर कभी भी तीन सवारी बैठाकर सफर न करे, अगर आप यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते है, तो यह आपके साथ साथ दूसरो के लिए भी लाभदायक होगा,।
गाड़ी चलाने के दौरान सावधानी हटने पर अकसर हादसे होते है क्योकि ज़िन्दगी अनमोल होती है ।इस ज़िन्दगी पर दूसरो का भी हक होता हैं, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा व हेलमेट लगाना है, जीवन क बचाना है व मत करो इतनी मस्ती, जिन्दगी नहीं है सस्ती व दुर्घटना से देर भली आदि नारे लगाए। "रिजवान खान जैन ने कहाकि सड़क हादसों में भारत की भागीदारी पूरे विश्व में 15 प्रतिशत है जोकि गंभीरता दशार्ता है सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है
नाज़िर खान ने कहाकि यातायात नियम का पालन करने में युवाओं की अहम भूमिका होती है ,अगर युवा नियमों का पालन करने शुरू कर दें ,तो ना सिर्फ हादसे रुकेंगे बल्कि परिवहन विभाग या यातायात पुलिस की कार्यवाही के दायरे में आने से भी बच पाएंगे।
अन्त में गाधीगिरी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमो का पालन करने के लिए गुलाब का फूल देकर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की इस अवसर पर मु जुबैर, रिजवान खांन जैन, मुहम्मद फ़हीम, नाजिश मियाँ, नाज़िर खान आदि शामिल रहे।
वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल, चाय और रेवड़ी वितरित किए
जनपद संभल की चंदौसी में मकर संक्रांति के अवसर पर वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल, चाय और रेवड़ी वितरित किए।जनपद संभल की चंदौसी में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान सूर्य की उपासना के में मनाये जाने वाले पर्व मकर संक्रांति के अवसर आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और निराशरित्र लोगों को पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय और समाजसेवी अखिलेश कुमार खिलाडी और वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के सहयोग से कैथल गेट में स्थित वेणुगोपाल मंदिर के सामने शिवमंदिर कम्बल, चाय और रेवड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर और सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह व समिति की ओर से रचना वार्ष्णेय, अनुराधा, हेमलता, डॉ मधुपमा आदि उपस्थित रहे।
राशन डीलर की दुकान के प्रस्ताव के लिए खुली बैठक का आयोजन
सम्भल में ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिठौली सचिवालय में राशन डीलर की दुकान के प्रस्ताव के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया है ।सम्भल में ब्लाक के एडीओ पंचायत की मौजूदगी में राशन डीलर की खुली दुकान का प्रस्ताव सर्वसम्मति से किया जाना था, आस मोहम्मद पक्ष की महिलाओं का कहना था कि राशन लेने के लिए उन्हें दूसरे गांव की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और छोटे-छोटे बच्चों के साथ जाना मुमकिन नहीं होता, ऐसे में दुकान मिलक में ही होनी चाहिए, आस मोहम्मद ने बताया कि पूरे गांव की महिलाएं और पुरुष उनके पक्ष में राशन की दुकान का प्रस्ताव करने के लिए जमा हुए हैं ।
जिनकी तादाद बहुत अधिक है, अगर ईमानदारी के साथ हाथ उठवाकर प्रस्ताव किया जाए तो उनकी जीत पक्की है, गांव की महिलाएं और पुरुष आस मोहम्मद को राशन डीलर नियुक्त करने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रही थी और नारेबाजी कर रही थी कि राशन डीलर का प्रस्ताव आस मोहम्मद के नाम ही होना चाहिए, आस मोहम्मद के साथ बड़ी तादाद में गांव की महिलाएं और पुरुष सचिवालय में मौजूद रहे, एडीओ पंचायत ने बताया कि अगर समूह के तीन आवेदन उनके पास जमा नहीं होते तो वह खुली बैठक में राशन का प्रस्ताव हर हालत में आज ही कर देते, या फिर तीनों आवेदक अपने-अपने आवेदन वापस ले ले तो वह इसी समय खुली बैठक में प्रस्ताव को मोहर लगा देंगे।
इस बीच कुछ लोगों ने कोशिश की के आवेदक अपने-अपने आवेदन वापस ले ले, लेकिन कोई आवेदन वापस लेने को राजी नहीं हुआ, एडीओ पंचायत ने बताया कि अब इस मामले में डीएम की ओर से गठित टीम ही कोई निर्णय ले सकती है, ऐसे में खुली राशन डीलर प्रस्ताव की बैठक को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया, सुरक्षा की दृष्टि से सचिवालय के बाहर पुलिस बल तैनात दिखाई दिया।
संभल: योगी सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने मोहल्ला खगूसराय स्थित भगवान हनुमान जी एवं भगवान शिव का संबलेश्वर मंदिर को 46 साल बाद खोल दिया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा नेता राजेश सिंघल नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी संभल नगर के भाजपा अध्यक्ष शोभित गुप्ता हयात नगर मंडल के अध्यक्ष गणेश शर्मा सुशील शर्मा सुमित सर्राफ और चौधरी प्रवेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधि-विधान से की गई पूजा: सभी ने मिलकर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने योगी सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह दिन संभल के लिए ऐतिहासिक है जनपद संभल के प्रशासन को लोगों प्रशंसा की।
संभल कल्कि देव तीर्थ समिति का किया गया गठन, पहली बैठक का हुआ आयोजन
जनपद संभल के जिलाधिकारी 19 कूप और 68 तीर्थंओं का जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण करने में जुटे हुए है, इसी को देखते संभल सदर तहसील के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके विषय में जानकारी देते जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संभल कल्कि देव तीर्थ समिति की स्थापना की गई है और उसी समिति की आज प्रथम बैठक थी उसके जो मूल आठ सदस्य है उनकी बैठक की गई उसके अतिरिक्त जो संभल शहर के जो गणमान्य नागरिक है और संत जन है जिनको इसका सदस्य बनाया गया है उनकी भी साथ में बैठक की गई।
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि संभल के जो सभी 87 देव तीर्थ और 5 महातीर्थ है उन सभी को एक साथ लेकर के एक योजना बनाना उनकी रणनीति बनाना ताकि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक पर्यावरणीय महत्व की जो धरोहरे है उन सभी का संरक्षण किया जा सके उनकी सुरक्षा की जा सके और संभल को एक पर्यटन और तीर्थंटन के मानचित्र पर स्थापित किया जा सके।और आज प्रथम एमओयू भी हुआ है जो पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट के साथ।
आज आरंभिक बैठक थी सभी सदस्यों से विचार लिए गए और किस तरह से भविष्य में रणनीति तय करनी है किस तरह से प्लानिंग करनी है किस तरह से जो संभल का वैभव है उसे वापस प्राप्त करना है इसी दिशा में यह बैठक आयोजित की गई।
अपराधियों के डर से थर-थर काँप रही देवरिया सदर कोतवाली पुलिस
संभल।अपराधियों के डर से थर-थर काँप रही देवरिया सदर कोतवाली पुलिस अपराधी दे रहे हैं पुलिस को खुला चैलेंज नहीं हो पा रही गिरफ्तारी ।
एक तरफ योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह के नियम कानून बना रही है तो वहीं देवरिया सदर कोतवाली पुलिस पर सरकार के आदेशों का कोई असर नहीं दिख रहा है यही कारण है कि अपराधी अब पुलिस को भी खुला चैलेंज देने लगे हैं एसपी के आदेश को गंभीरता से नहीं ले पा रहे है सदर कोतवाल यही कारण है कि अपराधियों पर कार्यवाही करने में बौना साबित हो रही है सदर कोतवाली पुलिस।
संभल नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने बाहर निकलवाया, शिनाख्त की कोशिश जारी
संभल जिले के सम्भल थाना क्षेत्र के गेस्ट हाऊस पर आज सुबह एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के संभल चंदौसी रोड पर गेस्ट हाउस के नज़दीक स्थानीय लोगों ने सुबह के समय नाले में शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक की मौत कुछ समय पहले हुई होगी। पुलिस शव की शिनाख्त करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और युवक की पहचान के लिए सभी संभावित प्रयास किए जा रहे हैं। शव के मिलने से इलाके में अफवाहें भी फैलने लगी हैं, लेकिन पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
Jan 15 2025, 17:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k