प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने परैया मध्य विद्यालय मंगरावा में लगाया फ़्री हेल्थ चेकअप कैंप, मरीज को इलाज कर दवा किया गया वितरण

गया। प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वाधान में फ़्री हेल्थ चेकअप कैंप मध्य विद्यालय मंगरावा परैया में लगाया गया। इस कैंप में लगभग 250 मरीज़ों का इलाज एवं जाँच (Hb, Sugar, thyroid) तथा मुफ़्त दवा वितरण किया गया।
इस कैंप में प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिखाए इसमें पेट, मूत्र, लेज़र एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर जे.पी सिंह, हड्डी रोग संबंधित इलाज डॉक्टर रवि रंजन द्वारा किया गया , इन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर जनहित में अपनी सेवा दिए। प्रकास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं सर्जन डॉक्टर जे.पी सिंह ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल के तहत से हमारा इस तरह का फ़्री हेल्थ चेकअप कैंप ग़रीब असहाय लोगों के हित के लिए अलग अलग एरिया में लगाते रहते हैं और आगे भी लगाते रहेंगे।
इस कैंप के दौरान डॉक्टर JP सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में NGO और TRUST के माध्यम से normal Cesarian (LSCS) मात्र 20, हज़ार के पैकेज (जिसमें रहना दवा और ऑपरेशन सब सम्मिलित है )और नॉर्मल डिलीवरी 7000 के पैकेज ( रहना दवा और डिलिवरी चार्ज )में किया जा रहा है और लोग इसका भरपूर फ़ायदा उठा रहे हैं। इस कैंप को सफल बनाने के लिए समाजसेवी बजरंग नारायण, मिथिलेश यादव, ज्ञान भूषण कुमार, सुनील यादव, हिमांशु कुमार ,छोटू कुमार व धीरज कुमार का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट: मनीष कुमार
Jan 05 2025, 17:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k