झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई
![]()
गढ़वा :- गढ़वा जिला मुख्यालय में झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस मनाई गई।वही इस मौके पर गढ़वा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और पदाधिकारियों ने नये समाहरणालय के सामने स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
![]()
वही गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय,उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा,अपर समाहर्ता राज महेश्वरम उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, सहित जिले के कई अधिकारी और पदाधिकारी झारखण्ड राज्य के स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस की जयंती मनाया गया एवं कर्मियों ने माल्यार्पण किया।
वही यह कार्यक्रम के बाद जिला समाहरणालय सभाकक्ष में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि आज की तिथि झारखंड वासियों के लिए गौरवपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और राज्य का स्थापना दिवस भी।
आज हम सब राज्य गठन का 24वां वर्षगांठ मना रहे हैं। आज ही के दिन झारखंड बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बना। उन्होंने कहा कि जिले की खुशहाली एवं संपूर्ण विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है।
वही एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनके आदर्शों पर चल कर झारखंड राज्य का गठन हुआ था। हम सभी लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत है साथ ही महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज में बेहतर वातावरण तैयार किया जाता है।
मौके पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के कर्मी तथा जेएसएलपीएस की दीदीया भी उपस्थित रहे।



Dec 27 2024, 16:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.0k