झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया
Image 2Image 3


* झा डेस्क रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट बुधवार को पेश किया। इसमें महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को अधिकतम 6,390.55 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अनुपूरक बजट पेश किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने पत्रकारों को बताया कि अनुपूरक बजट पर चर्चा बृहस्पतिवार को सत्र के अंतिम दिन होगी। ऊर्जा विभाग को 2,577.92 करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा परिव्यय, इसके बाद गृह, जेल तथा आपदा प्रबंधन विभाग को 445.96 करोड़ रुपये और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को 574.69 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित है। सत्र के पहले दो दिन सभी 81 सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा नये अध्यक्ष का चुनाव किया गया।
रांची, DC मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव पर हुए गंभीर, औचक निरीक्षण में 5 थानों में 15 गाड़ी पकड़ी गई


Image 2Image 3

अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्प है:-उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में अवैध बालू उठाव का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर दिखे। जिसका असर काफ़ी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है।

रांची डीसी के दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी रांची एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए कल रात्रि से ही लगातार मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत कुल- 15 गाड़ी पकड़ी गई। जिसमें अवैध बालू लदी गाड़ी- 12 व स्टोन चिप्स लदी गाड़ी-03 पकड़ी गई। चक निरीक्षण में पकड़ी गई गाड़ियों की सूची :- 

मेसरा थाना

(1) JH-01-FQ-7387

(2) JH-01-FQ- 2185

(3) JH-01-FJ- 1793

स्टोन चिप्स लदे हाइवा वाहन पकडे गए।

दलादली टीओपी 

हाईवा वाहन संख्या-

(1) JH-01-N- 9988

(2) JH-01-FN-2526

एक हाईवा एवं एक टर्बो का वाहन संख्या का नंबर प्लेट नही लगा है। इन वाहनों में अवैध बालू लदे पकडे गए।

टूपुदाना थाना

टर्बो वाहन संख्या-

(1) JH-O1-AN-6799

इन वाहन में अवैध बालू लदे पकडे गए।

बेड़ो थाना

हाईवा वाहन संख्या- 

(1) JH-01-FN- 3469

(2) JH-07-J- 6346

इन वाहन में अवैध बालू लदे पकडे गए।

लापुंग थाना

टर्बो वाहन संख्या-

(1) JH-01-FV- 6923

(2) JH-01-FR-9296

(3) JH-01-CV- 5727

(4) JH-01- AX -8026

एक वाहन पर न. प्लेट अस्पष्ट है। इन वाहनों में अवैध बालू लदे पकडे गए।

05 थानों में कुल-15 वाहन पकड़े गए वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं उससे संबंधित 45 अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई किया जा रहा हैं। 

राजधानी रांची में अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कई अभियान चलाया गया है। प्रखंड़ों में भी इससे सम्बंधित निर्देश दिए गए है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा है, की अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्प है।

झारखंड विधानसभा के तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण और सदन में पेश होगा 11697.45 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट


Image 2Image 3

विधानसभा सत्र में छाया हजारीबाग में हुए छात्रों के लाठीचार्ज का मुद्दा, जाने पक्ष और विपक्ष ने क्या कहा

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन खास रहा। जहां हेमंत सरकार आज सदन में विश्वास प्रस्ताव रखें वहीं राज्यपाल का अभिभाषण भी होआ। सदन की करवाई में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। 

बजट पेश करने से पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विधानसभा पहुंचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सदन के अंदर आज राज्यपाल ने अभिभाषण दिया।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11697.45 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। यह चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट है।जिसके तहत सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ आवंटित की है। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

बजट पेश होने के बाद जहां सत्ता पक्ष अपनी पीठ थपथपाते नजर आई वहीं विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़े करते नजर आई।

JSSC सीजीएल परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में फूटा गुस्सा, हजारीबाग बंद, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Image 2Image 3

छात्रों के साथ जयराम महतो, भाजपा ने भी जताया विरोध

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : झारखंड के हजारीबाग में छात्र एक बार फिर से सड़कों पर नजर आए। JSSC सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले से लेकर अब परिणाम आने तक लगातार विवादों में घिरा रहा। परिणाम आने के बाद छात्र एक बार फिर से सड़कों पर हंगामा करते नजर आए। दरअसल जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणाम के विरोध में हजारीबाग में छात्रों ने बंद का ऐलान किया था। इसका व्यापक असर हजारीबाग के सड़कों पर देखने को मिला।

हजारीबाग फोरलेन सड़क पूरी तरह से जाम रहा। जिससे कई किलोमीटर तक लंबी जाम की स्थिति बन गई है। सीजीएल परीक्षा की रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उसमें गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। छात्र इस बात को लेकर अड़े हुए हैं कि सीजीएल परीक्षा फल रद्द कर फिर से परीक्षा लिया जाए। जगह-जगह पर आगजनी कर परीक्षा फल का विरोध किया जा रहा है।

वहीं जिला प्रशासन छात्रों से इस बात को लेकर समझा रहे हैं कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। सड़क जाम समाप्त करें। जब स्थिति बिगड़ी हुई देखी तो प्रशासन ने लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं उग्र छात्रों ने इस दौरान जमकर पथराव किया है। जिसमें प्रशासन की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुआ।

छात्रों के इस हंगामा को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के हित के लिए इस मामले को सदन में रखूंगा। वहीं भाजपा के विधायकों ने भी सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि इस सरकार से यहां के युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं। इस सरकार में ऐसी कोई भी परीक्षा नहीं हुई जिसमें कोई विवाद नहीं हुआ हो।

झारखंड विधानसभा में दूसरी बार निर्विरोध बने स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

Image 2Image 3

सर्व सम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बने रविन्द्र नाथ महतो, जाने क्या बोले सत्ता और विपक्ष

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही विधानसभा अध्यक्ष के चयन के बाद बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर चुने जाने पर मुख्यमंत्री समेत तमाम विधायकों ने रबींद्र नाथ महतो को बधाई दी। स्पीकर ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज स्पीकर के रूप में नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन विधायक मथुरा महतो ने किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्हें चुना गया। सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सम्मान के साथ आसन पर बिठाया। रबींद्रनाथ महतो लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने हैं।

झारखंड विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विधायक को स्पीकर बनाने के लिए सभी दलों के विधायक प्रस्ताव बने हों। विधानसभा अध्यक्ष चुनने के बाद विपक्ष के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि जो समस्याएं मुख्यमंत्री और स्पीकर तक नहीं पहुंचती है उसे पहुंचने का कार्य हम लोग करते। वहीं भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि स्पीकर को सभी विधायकों के बातों को सुनना और उन्हें बोलने का समय देना चाहिए।

रवीद्रनाथ महतो फिर बने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष


Image 2Image 3

रांची : सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा, जिसका समर्थन टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रविन्द्र नाथ महतो एक बार फिर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं।

आज मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री Hemant Soren ने रखा, जिसका समर्थन टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया।

कुल सात प्रस्ताव रबींद्रनाथ महतो को निर्वाचित करने के लिए आए। अन्य प्रस्तावों में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, बाबूलाल मरांडी, सरयू राय और जयराम कुमार महतो द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव शामिल थे, जिनका समर्थन विभिन्न विधायकों ने किया।

सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद BJP के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार के विधायक Babulal Marandi और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रबींद्रनाथ महतो को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए और उन्हें पदभार ग्रहण कराया।

बताते चलें यह लगातार दूसरी बार है जब रबींद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं।

विधायक बनी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा पहुंची विधानसभा,

Image 2Image 3

बताया अपना अनुभव नवनिर्वाचित विधायक अमित महतो और पूर्णिमा दास रोजगार के मुद्दे पर हुए आमने सामने

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का विशेष सत्र आज से हुआ शुरू। सत्र के पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। सभी विधायकों में दिखा उत्साह और अलग अंदाज में आये नजर।

झारखंड के 81 में से 20 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं इस बार सबसे ज्यादा 12 महिलाएं चुना कर विधानसभा पहुंची। विधानसभा सत्र के पहले दिन महिला विधायकों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास भी विधानसभा पहुंची जहां उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता के आवाज को सदन में बड़ी मजबूती के साथ उठाऊंगी। 

वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो 10 लाख नौकरी देने का वादा किए हैं इसका कैलेंडर जल्द लागू करें।

वहीं दूसरी बार सिल्ली से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से जीतकर अमित महतो सदन पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता ने हमें प्रचंड जीत दिलाया है निश्चित तौर पर आने वाला समय में हमारी सरकार रोजगार को लेकर बेहतर कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का किया निरीक्षण


Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : हेमंत सरकार के मंत्रियों को जल्द ही रांची स्मार्ट सिटी में स्मार्ट हाउस मिलेंगे। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी में बन रहे मंत्रियों के आवास और उनके आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। 

आज 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्मार्ट सिटी दौरा हुआ, स्मार्ट सिटी का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास से संबंधित निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। 

मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला इत्यादि लगाने का भी निर्देश दिए।

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड में बदला मौसम साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, अगले 2 दिनों तक होगी बारिश जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

Image 2Image 3

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसका असर झारखंड में अगले 2 दिन तक देखने को मिलेगा। रविवार से ही इसका असर दिखने लगेगा। झारखंड के मौसम का मिजाज रविवार से ही बदल गया, 9 और 10 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 

कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हवा की वजह से मौसम में बदलावों आया है।

आज 9 दिसंबर को पलामू, गढ़वा, कोडरमा और लोहरदगा को छोड़कर अन्य हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होगी। 10 दिसंबर तक बादल छाये रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ होने पर न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ेगी।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 दिसंबर से अगले तीन से चार दिनों तक राज्यभर में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण रात में कनकनी और अधिक बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए विधायक, विधानसभा सत्र में छाएगा कानून व्यवस्था का मुद्दा

Image 2Image 3

भाजपा विधायक दल की बैठक में नहीं दिखे चंपई सोरेन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : पहले विधानसभा सत्र के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए भाजपा के विधायक। इस बैठक में सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरने की बनेगी रणनीति। वहीं भाजपा के इस बैठक में विधायक चंपई सोरेन नहीं दिखे, बताया जा रहा है कि उनका तबीयत खराब है। 

विशेष सत्र को लेकर बन रहे रणनीति पर नव निर्वाचित विधायक अमित यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अभी पूरी तरह बनी भी नहीं है फ्लोर टेस्ट पास भी नहीं की है और झारखंड में क्राइम चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के द्वारा राज्य में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।