सुरक्षा को लेकर जिला जज से वार्ता करते एवं निरीक्षण करते बोकारो डी आई जी सुरेंद्र कुमार झा
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमारतेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में लगे सुरक्षाकर्मी एवं व्यवहार न्यायालय को बेहतर से बेहतर सुरक्षा प्रदान हो सके उसको को लेकर बोकारो डी आई जी सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के द्वारा निरीक्षण किया गया।
बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से संत्री पोस्ट को ऊंचा करने पर विचार विमर्श किया गया, कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार एवं झोपडी नुमा होटल के आगे चारदीवारी निर्माण कराने का भी विचार विमर्श किया जाएगा ताकि न्यायालय परिसर पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे तथा अन्य बहुत से आंतरिक मामलों का भी जायजा लिया गया है।जिला जज अनिल मिश्रा से एवं एस डी जे एम रश्मि अग्रवाल से उनके कक्ष में मुलाकात की और बहुत से अन्य मामलों पर विचार विमर्श किया।पत्रकारों से वार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने पूछे जाने पर कहा कि बहुत जल्द तेनुघाट ओ पी को थाना में बदला जाएगा आगे की कार्यवाही वरीय अधिकारी से मंतव्य के बाद निर्णय लिया जाएगा।चूंकि तेनुघाट ओपी अंतर्गत व्यवहार न्यायालय, एस डी ओ कोर्ट, जेल, एशिया महादेश के सबसे बड़ा डैम अन्य बहुत से विभाग है जो सुरक्षा के मायने में महत्वपूर्ण है।इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पुलिस अंचल निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, सार्जेंट मेजर बोकारो प्रणव कुमार, ओपी प्रभारी अजीत कुमार, नजीर राम कृष्ण गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में लगे सुरक्षाकर्मी एवं व्यवहार न्यायालय को बेहतर से बेहतर सुरक्षा प्रदान हो सके उसको को लेकर बोकारो डी आई जी सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के द्वारा निरीक्षण किया गया।





गोमिया प्रखंड क्षेत्र के महुआटांड़ पंचायत स्थित कोड संख्या 1028 के आंगनबाड़ी केंद्र में वार्ड सदस्य शालिनी देवी एवं केंद्र की सेविका रूपामनी देवी ने पच्चीस बच्चों के बीच दो-दो सेट स्वेटर का वितरण किया। इस संबंध में सेविका रूपामनी देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जाती है,ताकि वे शुरुआत से ही अपने शिक्षा के प्रति मजबूत बन सके। साथ ही कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध स्वेटर बच्चों के बीच वितरण किया जा रहा है। वार्ड सदस्य शालिनी देवी ने कहा कि सरकार के द्वारा ठंड के समय में बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराया गया है। यह आतिसराहनीय कार्य है। इसके लेकर वे सरकार के प्रतिआभार प्रकट करती है। वहीं स्वेटर मिलने पर बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे।
लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम, पेटरवार परिवार कि ओर से मुरूबन्दा स्थित आवास में झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र महतो और गोमिया क्षेत्र की पूर्व विधायक बबीता देवी से मुलाकात कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, प्राचार्य अमर प्रसाद, कृष्ण कुमार प्रसाद और अभिषेक खन्ना ने अतिथियों के साथ विचार-विमर्श किया।वार्ता के दौरान विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री और पूर्व विधायक ने विद्यालय के अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और खेलों में योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। योगेंद्र प्रसाद महतो ने आगामी 16 दिसंबर को विद्यालय में आयोजित होने वाले अंतर-विद्यालय एथलेटिक मीट में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान की। यह हमारे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनकी उपस्थिति से न केवल कार्यक्रम का महत्व बढ़ेगा, बल्कि यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।
शुक्रवार 6 दिसंबर को तेनुघाट महाविद्यालय, तेनुघाट में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी के द्वारा पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के रचनाकार थे, इनके बताएं संविधान पर आज देश की कार्यपालिका, न्यायपालिका संचालित होती है । सभी देशवासियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान अवश्य पढ़ाना चाहिए ताकि हर एक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुदृढ़ ढंग से कर सके।
झारखंड राज्य विधि परिषद, रांची के निर्देश पर अधिवक्ता संघ बेरमो मुख्यालय तेनुघाट के पदाधिकारियों के चयन हेतु सत्र 2024-26 का चुनाव आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रभारी बिनोद कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि परिषद ने पर्यवेक्षक के रूप में मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार महतो को नियुक्त किया है। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न होगी।चुनाव कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मनोज कुमार, मजहरुल हसन और पंकज कुमार झा सहयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र प्रसाद के मंत्री बनने के बाद पहली बार पेटरवार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पेटरवार के साथ-साथ कसमार और गोमिया के सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाओं, गाजा-बाजा और जोरदार आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन करने पहुंचे। इस भव्य स्वागत के दौरान विधायक योगेंद्र महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी सफलता का श्रेय जनता और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और समर्थन से संभव हुई है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता के हित में काम करना रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने क्षेत्र में विकास योजनाओं को तेज करने का वादा किया और सभी से सहयोग की अपील की। मंत्री के स्वागत में पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। कार्यकर्ताओं ने न केवल स्वागत किया, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद भी जताई।
प्रदान संस्था ने विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मिट्टी की सेहत और मृदा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पेटरवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तासारा स्थित अम्बाडीह में गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मृदा परीक्षण के महत्व और जैविक खेती व पुनरुत्पादक कृषि के तरीकों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को वर्मी कम्पोस्ट, बीजमृत, जीवामृत, आग्नेयास्त्र, और मट्ठास्त्र जैसे जैविक उपायों को अपनाने की जानकारी दी गई, जो मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देवंती दीदी और संतोषी दीदी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान हासिल किया। उन्हें बीज किट उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में कुल 35 दीदियों ने भाग लिया और मृदा संरक्षण व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता की शपथ ली।प्रदान संस्था से जुड़ी विशेषज्ञों की टीम, जिसमें ज्योत्सना जायसवाल, नंदलाल महतो, माधव कांडे और रोशन साहनी शामिल थे। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए दीदियों को प्रेरित किया कि वे जैविक खेती अपनाकर न केवल अपनी फसलों की गुणवत्ता सुधारें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के लिए स्थानीय समुदाय को प्रोत्साहित करना था।
Dec 07 2024, 17:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.6k