एडिशनल सेक्रेटरी सिंह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के लिए नये प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके बाद एडिशनल सेक्रेटरी सिंह धमतरी ज़िले के कुरुद विकासखंड के नारी एवं चर्रा गांव पहुंचे और वहां बिहान समूह की महिलाओं द्वारा किये जा कार्यों का अवलोकन किया। यहां कृषि आधारित उत्पाद, पशुपालन, ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा।
सिंह ने विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के स्वावलंबन के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से बिहान अंतर्गत आजीविका गतिविधियों से हो रही आय व्यय के बारे में भी पूछा। सिंह ने इस अवसर पर ग्राम चर्रा में महिला समूह के उत्पाद के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने बैंक सखी के कार्य में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मिशन संचालक एनआरएलएम जयश्री जैन, ज्वाइंट मिशन डायरेक्टर आरके झा, वीरेन्द्र जायसवाल, ऐलिस लकड़ा, कलेक्टर धमतरी नम्रता गांधी, सीईओ ज़िला पंचायत रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य राज्य के अधिकारी उपस्थित रहे।

दुर्ग- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. एसीबी ने आज भिलाई के स्मृति नगर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. केमिकल लगे नोट से मामले का खुलासा हुआ. एसीबी के डीएसपी स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने न्यायधानी बिलासपुर में आज शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला “मल्टीपरपज़ स्कूल“ के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से तैयार किए गए मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उतर कर बल्ला थामा और शॉट्स लगाए। इनडोर स्टेडियम में अवलोकन के दौरान उन्होंने बिलियर्ड्स स्नूकर में भी हाथ आजमाए। यहाँ फिजिकल एक्सरसाइज के लिए लगाए गए जिम में भी कसरत कर सभी को फिट रहने का संदेश दिया। लोकार्पण अवसर पर अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री को क्रिकेट का बल्ला थामे और शॉट्स लगाते देख मैदान में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। सभी ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनन्दन किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मैदान पर बॉलिंग की।
रायपुर- भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 से साल भर स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वर्ष भर चलने वाले इस स्मरणोत्सव को ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ के टैगलाइन के तहत संचालित किया जाएगा। स्मरणोत्सव का यह आयोजन चार स्तंभों संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और संविधान के गौरव विषय पर केन्द्रित होगी। संविधान दिवस 26 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रीगण, विधायकगण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना वाचन किया जाएगा। संविधान दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस मौके पर अनुसूचित जाति, जनजाति गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा निकाली जाएगी।
बलौदाबाजार- जिले में स्कूलों में शिक्षा के साथ ही बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुकुल स्कूल बलौदाबाजार में बच्चों को वेस्ट पदार्थों से सजावटी सामान बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा. इसको लेकर आज एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वेस्ट पदार्थों से बने सजावटी सामान का प्रदर्शन किया. वही वैज्ञानिक अविष्कारों की भी प्रदर्शन कर पालकों का ध्यान खींचा।
रायपुर-
बलौदाबाजार- जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रबंध समिति का गठन आज हुआ, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में अरविन्द शुक्ला सर्वसम्मति से चेयरमैन चुने गए. वहीं उपाध्यक्ष पद पर ललिता यदु, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा व राज्य में जिला प्रतिनिधि के लिए संजय पटेल को चुने गए हैं।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार की शाम बिलासपुर के रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया। लेजर शो और आतिशबाजी के माध्यम से श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण का जश्न मनाया गया और साथ में बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर 10 हजार दीपक अरपा नदी में छोड़े गए। इस अवसर पर शहर के दो छोरों को आपस में जोड़ने वाले अरपा के दोनों पुलों को आकर्षक लाइट से सजाया गया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।



Nov 23 2024, 23:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k