एडिशनल सेक्रेटरी सिंह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के लिए नये प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके बाद एडिशनल सेक्रेटरी सिंह धमतरी ज़िले के कुरुद विकासखंड के नारी एवं चर्रा गांव पहुंचे और वहां बिहान समूह की महिलाओं द्वारा किये जा कार्यों का अवलोकन किया। यहां कृषि आधारित उत्पाद, पशुपालन, ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा।
सिंह ने विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के स्वावलंबन के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से बिहान अंतर्गत आजीविका गतिविधियों से हो रही आय व्यय के बारे में भी पूछा। सिंह ने इस अवसर पर ग्राम चर्रा में महिला समूह के उत्पाद के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने बैंक सखी के कार्य में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मिशन संचालक एनआरएलएम जयश्री जैन, ज्वाइंट मिशन डायरेक्टर आरके झा, वीरेन्द्र जायसवाल, ऐलिस लकड़ा, कलेक्टर धमतरी नम्रता गांधी, सीईओ ज़िला पंचायत रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य राज्य के अधिकारी उपस्थित रहे।

रायपुर-

बलौदाबाजार- जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रबंध समिति का गठन आज हुआ, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में अरविन्द शुक्ला सर्वसम्मति से चेयरमैन चुने गए. वहीं उपाध्यक्ष पद पर ललिता यदु, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा व राज्य में जिला प्रतिनिधि के लिए संजय पटेल को चुने गए हैं।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार की शाम बिलासपुर के रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया। लेजर शो और आतिशबाजी के माध्यम से श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण का जश्न मनाया गया और साथ में बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर 10 हजार दीपक अरपा नदी में छोड़े गए। इस अवसर पर शहर के दो छोरों को आपस में जोड़ने वाले अरपा के दोनों पुलों को आकर्षक लाइट से सजाया गया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।



रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 6.76 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.44 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 1288 करोड़ 55 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
रायपुर- बिलासपुर जिले के सकरी में संकरी सड़क को लेकर परेशान आम नागरिकों को अब राहत मिल गई है। उन्नयन के पश्चात चौड़ी हुई उस्लापुर-सकरी रोड़ में आवागमन आसान होने के साथ राहगीरों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
रायपुर- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस को एक बार फिर से मिठाई का ऑर्डर कैंसिल करना पड़ा है.” लगभग 44 हजार मतों से भाजपा को मिली इस जीत ने कांग्रेस को आत्ममंथन का मौका दिया है.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Nov 23 2024, 22:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1