उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली के शुभ अवसर पर पिपरिया नगर पंचायत को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्याे की सौगात
रायपुर- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर जन आकाक्षांओं के अनुरूप 7 करोड़ 37 लाख 60 हजार रूपए की लागत से 44 विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया नगर पंचायत को 4 करोड़ 46 लाख 60 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 43 अलग-अलग विकास मूलक कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्याे में सीसी रोड़, सामुदायिक भवन, बाउन्ड्रीबाल निर्माण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण, पाथवे निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, एलईडी स्ट्रीट लाईट, मंच निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है। इसके साथ ही 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सभी निर्माण कार्य पिपरिया क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजनाएं नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर का समुचित विकास करना है और जनता की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिपरिया नगर पंचायत के ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। पिपरिया में शुरू किए जा रहे ये कार्य यहां की जनता के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। इन विकास कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि होगी बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को बेहतर सड़के, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि क्षेत्र का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि पिपरिया के विकास के लिए यह केवल शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि यहां के लोगों को हर संभव सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो। ये विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे। हम चाहते हैं कि पिपरिया का हर नागरिक गर्व महसूस करे और इस क्षेत्र को एक नया स्वरूप मिले।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया में वार्ड क्रमांक 2 गोवर्धन नाविक के घर पास सामदायिक भवन व इंटर लाकिंग कार्य लागत 14.33 लाख, वार्ड क्र. 15 जोगी डबरी से नहर पार तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 6 लाख 32 हजार, जोन क्र. 01 एवं 02 पानी टंकी रिनोवेशवन व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य 18 लाख 24 हजार, वार्ड क्र. 15 तालाब से सोसायटी व सुरेश साहू, विजय साहू के घर के पास तक आर.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण लागत 7.65, वार्ड क्र. 15 भारत माता चौंक से मंगल भवन तक पाथवे निर्माण कार्य 18 लाख 2 हजार, वार्ड क्र. 12 सांस्कृतिक मंच के पास इंटर लाकिंग कार्य लागत 2 लाख 74 हजार, वार्ड 15 सामु स्वा. केन्द्र से गेट तक पाथवे निर्माण कार्य लागत 18 लाख 66 हजार, वार्ड क्र. 15 रामकुमार केशरी के घर पास बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य लागत 1 लाख 61 हजार, वार्ड क्र. 05 संदीप दानी घर से गनपत गुप्ता घर, गणेश चन्द्राकर घर तक सी.सी. रोड निर्माण 4 लाख 19 हजार, वार्ड क्र. 09 पानी टंकी के पास सी.सी. रोड व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य 8 लाख 42 हजार, वार्ड क्र. 11 बलदाऊ केशरी के दुकान के पीछे सामु भवन निर्माण कार्य लागत14 लाख 43 हजार, वार्ड क्र. 04 घनश्याम केशरी के घर पास सामुदायिक भवन उन्नयन निर्माण 6 लाख 32 हजार, वार्ड क्र. 15 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से पुष्पवाटिका उद्यान तक बाउण्ड्रीवॉल रिनोवेशन व गेट निर्माण 16 लाख 70 हजार, वार्ड क्र. 04 सामुदायिक भवन के पास मंच व सी.सी. रोड निर्माण 4 लाख 30 हजार, वार्ड क्र. 15 सामुदायिक भवन के पास मंच एवं इंटर लाकिंग कार्य 4 लाख 12 हजार, वार्ड क्र. 13 सामुदायिक भवन उन्नयन कार्य 1 लाख 29 हजार, वार्ड क्र. 15 आवास गृह से सुभाष के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत 3 लाख 45 हजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाउण्ड्रीवॉल उन्नयन एवं सौन्दर्गीकरण कार्य लागत 19 लाख 32 हजार, सर्व समाज मांगलिक भवन से शंकर तालाब तक एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट स्थापना (प्रकाश व्यवस्था) लागत 16 लाख 34 हजार, भारत माता चौंक से नहर पार तक एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट स्थापना (प्रकाश व्यवस्था) लागत 16 लाख 28 हजार, वार्ड क्र. 15 शहीद स्मारक चौंक निर्माण/सौन्दयीकरण कार्य 11 लाख 48 हजार, वार्ड क्र. 15 हाट बाजार के पास भामासाह चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 19 लाख 89 हजार और शास. उच्च.मा.वि. के पास छत्तीसगढ़ महतारी चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 19 लाख 47 निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इसी प्रकार वार्ड क्र. 01 मनोज वैष्णव के घर पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 3 लाख 54 हजार, वार्ड क 01 सुखराम साहू के घर पास मंच निर्माण कार्य लागत 4 लाख 56 हजार, वार्ड क्र. 09 फुलझर सतनामी के घर पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 3 लाख 79 हजार, वार्ड क्र. 15 शिवकुमार साहू के घर से एस.एल.आर. एम. सेन्टर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 8 लाख 73 हजार, धन्नू नाविक के घर पास सामु भवन उन्नयन व शौचालय निर्माण कार्य लागत 6 लाख 33 हजार, वार्ड 09 यात्री प्रतिक्षालय के पास रिटर्निंग वॉल व चबुतरा निर्माण कार्य लागत 8 लाख 15 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 सामुदायिक स्वा. केन्द्र आवास गृह के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 3 लाख 79 हजार रूपए, सर्व सामाजिक मांगलिक भवन से प्रवेश द्वार तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट (प्रकाश व्यवस्था) कार्य लागत 19 लाख 62 रूपए, साक्षरता चौक से बड़े पुल तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट (प्रकाश व्यवस्था) कार्य लागत 11 लागत 61 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 राजेन्द्र साहू के घर पास मंच एवं इंटर लाफिंग कार्य निर्माण कार्य लागत 16 लाख 10 हजार रूपए, वार्ड 15 प्रवेश द्वार से कार्यालय नगर पंचायत भवन तक पाथवे निर्माण कार्य लागत 19 लाख 01 हजार रूपए, भारत माता बौंक से दैनिक बाजार तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य लागत 17 लाख 48 रूपए, वार्ड क्र. 04 सामु, भवन के पास वॉल व इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य लागत 2 लागत 17 रूपए, लक्ष्मी चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 5 लाख 82 हजार रूपए, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता चौक रिनोवेशन कार्य लागत 5 लाख 02 रूपए और वार्ड क्र. 09 जैतखाम चौक निर्माण कार्य14 लाख 26 हजार रूपए का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके साथ ही वार्ड 15 में पाईप लाईन विस्तार कार्य नलकूप खनन सहित लागत 18 लाख 81 हजार रूपए, शासकीय, सामुदायिक, सार्वजनित भवनों में रैन वाटर हार्वेटिंग निर्माण लागत 1 लाख 5 हजार रूपए, पेयजल व्यवस्था के लिए संचालित 46 नग हैंडपंपों के समीन रैन वाटर कार्य के लिए 4 लाख 60 हजार रूपए और निकाय क्षेत्रांतर्गत पेयजल व्यवस्था के लिए मिनी वाटर टैंक निर्माण व पाईप लाईन विस्तार कार्य नलकूप खान कार्य के लिए लागत 18 लाख 19 हजार रूपए का भी भमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्की अग्रवाल, सहित जनप्रतिनिधि एम, पार्षदगण उपस्थित थे।![]()
![]()
![]()

रायपुर- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर जन आकाक्षांओं के अनुरूप 7 करोड़ 37 लाख 60 हजार रूपए की लागत से 44 विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया नगर पंचायत को 4 करोड़ 46 लाख 60 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 43 अलग-अलग विकास मूलक कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्याे में सीसी रोड़, सामुदायिक भवन, बाउन्ड्रीबाल निर्माण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण, पाथवे निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, एलईडी स्ट्रीट लाईट, मंच निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है। इसके साथ ही 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया।

रायपुर- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 101 नगरीय निकायों में अधिकारियों-कर्मचारियों के सितम्बर और अक्टूबर माह के वेतन के भुगतान के लिए 25 करोड़ 90 लाख रुपए आबंटित किए हैं। इस राशि से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत प्लेसमेंट व नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को दो महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निकायों को राशि जारी कर दी है। श्री साव ने सभी नगरीय निकायों में तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश भी दिए हैं।
रायपुर- रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास को निलंबित कर दिया है. यह निर्णय दास के द्वारा किए गए गरिमाविहीन व्यवहार और विलंबकारी कार्य प्रणाली के चलते लिया गया.
रायपुर- राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग में अभियंताओं की दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से 47 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता और चार मानचित्रकारों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभाग ने आज दो अभियंताओं को 29 मई 2020 से भूतलक्षी प्रभाव से मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति के भी आदेश जारी किए हैं। इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।





रायपुर- छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार जिला दंतेवाड़ा से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित नेत्र रोग विभाग (क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केंद्र) में रिफर किए गए मरीजों की जाँच एवं मार्गदर्शन देने हेतु आल इंडिया ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसायटी (AIOS) द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने बुधवार को अम्बेडकर अस्पताल का दौरा किया और वहाँ भर्ती 17 मरीजों की आँखों की जाँच की। टीम के सदस्य के रूप में डॉ. उदय गाजीवाला (अध्यक्ष एआईओएस एडवर्स इवेंट्स रिपोर्टिंग कमेटी), डॉ. अरविंद कुमार मोर्या (राष्ट्रीय संयोजक, एआईओएस एडवर्स इवेंट्स रिपोर्टिंग समिति), डॉ. प्रशांत केशाओ बावनकुले (शैक्षणिक एवं अनुसंधान समिति एआईओएस एवं रेटिना विशेषज्ञ) द्वारा 17 मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की गई और पाया कि नेत्र रोग विभाग द्वारा सभी मरीजों की उचित प्रकार से देखभाल की जा रही है एवं आवश्यक मेडिकल एवं सर्जिकल उपचार प्रदान किया जा रहा है।

बिलासपुर- सरकारी नौकरी और उम्र कम होने का धोखा देकर विवाह करने के मामले में हाईकोर्ट ने पत्नी की अपील स्वीकार कर ली है. जांजगीर परिवार न्यायालय ने अपीलकर्ता पत्नी की तलाक की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. मामले की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय जायसवाल की डबल बैंच में हुई.
रायपुर- भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है।
रायपुर- राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 05 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण शामिल होंगे। इस क्रम में रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, दुर्ग में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, बलौदाबाजार-भाटापारा में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।



Oct 31 2024, 08:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1