विस अध्यक्ष और नगर विकास मंत्री ने छठ पूजा को लेकर पटना के घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

डेस्क : छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर चल रही तैयारियों का बीते मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर कंगन घाट पहुंच जायजा लिया। जहां नगर विकास मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने घाट पर बेहतर साफ-सफाई, पर्याप्त लाइटिंग एवं अन्य सुविधाओं को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया।
कंगन घाट से गंगा पाथवे के रास्ते भद्रघाट तक करीब एक दर्जन घाटों का मुआयना करते हुए छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से भी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से घाटों पर बेहतर व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम, जिला व स्थानीय प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाएं सब मिलकर काम कर रही है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। सम्पर्क पथों से लेकर घाटों तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होगी।
मौके भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र, महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, कंगन घाट छठ पूजा समिति के प्रदीप काश,पूर्व उपमहापौर रूपनारायण मेहता, पार्षद मुन्ना जायसवाल, पार्षद मनोज यादव, लड्डू चंद्रवंशी,संजीव यादव, अमित कानोडिया,ललित अग्रवाल, सन्नी यादव, लल्लू शर्मा, नवल किशोर सिन्हा मौजूद थे।
Oct 30 2024, 09:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.9k