झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के जारी किया लिस्ट, जाने कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन सहित किसको कहां से मिला टिकट
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बरहेट सीट से सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन सहित कई दिग्गज उम्मीदवार है शामिल। इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड में जेएमएम 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
जेएमएम की ओर से वर्ष 2019 में जीत हासिल करने वाले अधिकांश विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।इस वर्ष लोकसभा के साथ संपन्न गांडेय उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली कल्पना सोरेन पुनः गांडेय से टिकट मिला है। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जारी सूची के अनुसार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर से बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से वर्ष 2014 और 2019 में जीत हासिल की थी।
JMM द्वारा जारी 35 उम्मीदवारों की सूची
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1. राजमहल से एमटी राजा
2. बोरियो से धनजंय सोरेन
3. बरहेट से हेमंत सोरेन
4. लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू
5. महेशपुर से स्टीफन मरांडी
6. शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन
7. दुमका से बसंत सोरेन
8. गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन
9. नाला से रविंद्रनाथ महतो
10. गिरिडीह से सुदिव्य कुमार
11. टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो
12. घाटशिला से रामदास सोरेन
13. पोटका से संजीव सरदार
14. जुगसलाई से मंगल कालिंदी
15. मनोहरपुर से जगत मांझी
16. मधुपुर से हफीजुल हसन
17. सारठ से उदय शंकर सिंह
18. डुमरी से बेबी देवी
19. चंदनकियारी से उमाकांत रजक
20. चाईबासा से दीपक बिरुआ
21. मझगांव से निरल पुरती
22. खरसावां से दशरथ गगराई
23. तमाड़ से विकास मुंडा
24. गुमला से भूषण तिर्की
25. लातेहार से बैद्यनाथ राम
26. गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर
27. जमुआ से केदार हाजरा
28. भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव
29. सिल्ली से अमित महतो
30. ईचागढ़ से सबिता महतो
31. तोरपा से सुदीप गुड़िया
32. सिमरिया से मनोज चंद्रा
33. बरकट्ठा से जानकी यादव
34. धनवार से निजामुद्दीन अंसारी
35. बहरागोड़ा से समीर मोहंती
बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर इंडिया अलांयस के बीच खींचतान चलती रही। इसी बीच कांग्रेस ने अब तक 21 नाम घोषित किये हैं, जबकि राजद ने भी अपने छह प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। वहीं झामुमो ने बताया कि शेष बचे विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।











Oct 23 2024, 21:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.8k