राष्ट्रीय जनता दल ने भी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामो की घोषणा, जेल से ही चुनाव लड़ेंगे सुभाष यादव चुनाव


झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर पिछले चार दिनों से INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चल रहे विवाद का मंगलवार को समाधान हो गया। आरजेडी ने गठबंधन के तहत ही अपने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सीट बंटवारे को लेकर शुरुआत में जो खींचतान थी अब सहमति बन गई है।


राजद ने जिन उम्मीदवारों के नामो को शामिल किया इस प्रकार है :

आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने मंगलवार की देर शाम को यह जानकारी दी।

1. देवघर से सुरेश पासवान
2. गोड्डा से संजय प्रसाद
3. कोडरमा से सुभाष यादव
4. चतरा से मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मी प्रकाश को टिकट मिला है।
5. विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह
6. हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव को आरजेडी  से टिकट मिला है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की 33 स्टार प्रचारकों की सूची, शिबू सोरेन सहित 33 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी


विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई करते हुए अध्यक्ष शिबू सोरेन प्रचार करते नजर आ सकते हैं। जबकि, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत पार्टी के 33 स्टार प्रचारक होंगे। झामुमो की ओर से 33 स्टार प्रचारकों की लिस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर स्टार प्रचारक के रूप में अनुमति देने की मांग की है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन का नाम शामिल है। इस सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू और हेमंत के वरीय निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव का नाम भी शामिल किया गया है। 


शिबू सोरेन मुख्य स्टार प्रचारक होंगे। उनके साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद कुमार पांडे, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश कुमार, रोशन कर्मकार, अभिषेक कुमार पिटू, जोबा मांझी, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गागराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी देवी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, राजू गिरी, हेमलाल मुर्मू और सुनील श्रीवास्तव शामिल होंगे।
BJP ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों का नाम किया घोषित, जाने चंपाई, सीता, मधु कोड़ा सहित किन नेताओं को कहा से मिला टिकट

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम किया जारी। वहीं पहली लिस्ट जो जारी हुई है, उसमें कई दिग्गजों के नाम हैं। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी। जेएमएम से भाजपा में शामिल सीता सोरेन, और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। भाजपा के द्वारा जारी लिस्ट में किस उम्मीदवार को कौन सा विधानसभा का टिकट मिला है, यहां देखें पूरी लिस्ट :-1. धनवार से बाबूलाल मरांडी
2. राजमहल से अनंत ओझा
3. बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम
4. लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू
5.महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम
6. शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन
7.नाला से माधव चंद्र महतो
8.जामताड़ा से सीता सोरेन
9. दुमका से सुनील सोरेन
10. जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर
11. मधुपुर से गंगा नारायण सिंह
13. सारठ से रणधीर कुमार सिंह
14. देवघर से नारायण दास
15. पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह
16. गोड्डा से अमित कुमार मंडल
17. महगामा से अशोक कुमार भगत
18. कोडरमा से नीरा यादव
19. बरकट्ठा से अमित कुमार यादव
20, बरही से मनोज यादव
21. बरकागांव से रोशन लाल चौधरी
22. हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद
23, सिमरिया से उज्ज्वल दास
24 बगोदर से नागेंद्र महतो
25 जमुआ से मंजू देवी
26 गांडे से मुनिया देवी
27 गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी
28 बरमो से रवींद्र पांडे
29. बोकारो से बिरंची नारायण
30. चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी
31. सिंदरी से तारा देवी
32 निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता
33. धनबाद से राज सिन्हा
34.  झरिया से रागिनी सिंह
35. बाघमारा से शत्रुघ्न महतो
36. बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी
37. घाटशिला से बाबूलाल सोरेन
38. पोटका से मारा मुंडा
39. जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू
40. सरायकेला से चंपाई सोरेन
41. चाईबासा से गीता बलमुचू
42. मझगांव से बड़कुंवर गगराई
43. जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा
44. चक्रधरपुर से शशिभूषण समद
45. खरसावां से सोनाराम बोदरा
46. तोरपा से कोचे मुंडा
47. खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा
48. खिजरी से राम कुमार पाहन
49. रांची से सी पी सिंह
50. हटिया से नवीन जायसवाल
51 कांके से जीतू चरण राम
52. मंदार से सन्नी टोप्पो
53. सिसई से अरुण उरांव
54. गुमला से  सुदर्शन भगत
55. बिशुनपुर से समीर उरांव
56. सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा
57. कोलेबिरा- सुजान जोजो
58. मनिका- हरेकृष्ण सिंह
59. लातेहार-प्रकाश राम
60. पांकी- शिवपूजन मेहता
61. डाल्टनगंज- आलोक चौरसिया
62. विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
63. छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया
64. हुसैनाबाद- कमलेश सिंह
65. गढवा- सत्येंद्र तिवारी
66. भावनाथपुर- भानू प्रताप शाहीझारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन में बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन से किसको कितना सीट मिला यहां जाने
आज से 13 नवम्बर को होने वाले चुनाव का नामांकन शुरू हो गया है। वही आज NDA गठबंधन की ओर से भाजपा ने अपने गठबंधन दलों के सीटों की खुलासा कर दिया है। जिसमे आजसू 10, जदयू 2, लोजपा (र) 1, सीट पर और भाजपा 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव।
अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पुत्र कलयुगी पिता ने उतारा मौत का घाट, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा



पलामू : पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह पुर्णाडीह टोला में संकेंद्र साव नामक युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा। कलयुगी पिता ही निकला अपने बेटे का कातिल। संकेंद्र साव को उसके पिता सरेश साव ने एक महिला के साथ मिलकर 15 अक्टूबर को हत्या कर दी थी।

इस संबंध में बताया गया कि अवैध सरेश साव का एक 31 वर्षीय महिला बेबी देवी के साथ पिछले पांच साल से अवैध संबंध था। पिता सरेश के अवैध संबंध का पुत्र हमेशा विरोध करता था। पिता के रास्ते में रोड़ा बन रहे पुत्र को पिता ने मौत के घाट उतार दिया।


इसे लेकर एक सप्ताह पूर्व पिता व पुत्र में काफी बहस हुई थी। सरेश साव और महिला बेबी देवी के साथ मिलकर संकेंद्र साव की हत्या कर दी। इस गुत्थी को पुलिस ने दोनों के बीच हुई बातचीत से सुलझाई। सरेश साव ने बेटे की हत्या के लिए दो अन्य लोगों को साथ में रखा था। सभी ने मिलकर 15 अक्टूबर को संकेंद्र साव की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी पिता और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में साथ देने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
चारा चोर लालू', टोंटी चोर 'तेजस्वी यादव', पटना की सड़कों पर किसने लगाया पोस्टर, बिहार में मचा बवाल...




बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर पोस्ट का खेल देखने को मिल रहा है दरअसल पटना की चौक चौराहों पर इन दोनों एक नया पोस्टर लगा है जिसमें चारा चोर लालू टोटी चोर तेजस्वी के साथ लाल यादव और तेजस्वी यादव का फोटो भी लगाया गया है। लालू परिवार के खिलाफ पटना की सड़कों पर इस तरह पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे बिहार में भारी बवाल भी हो सकता है।



बता जा रहा है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बीते दिन उपमुख्यमंत्री के लिए आवंटित आवास खाली कर दिया। इस आवास में अब बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रहेंगे। सम्राट विजयदशमी के दिन उपमुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश करेंगे। वहीं तेजस्वी के आवास खाली करने के बाद उन पर आवास से पंखा, एसी के साथ साथ टोंटी खोलकर ले जाने का आरोप भाजपा नेताओं के द्वारा लगाया गया है।



वही इस पूरे मामले को देखते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने इस आरोप के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है और कहा उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे जिन्होंने उनके चरित्र का हनन करने की कोशिश किया हैं। इसी बीच पटना में पोस्टर के जरिए तेजस्वी और लालू यादव पर बड़ा हमला बोला गया है। हालांकि ये पोस्टर किसके द्वारा लगाई गई है इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, Tata group मुखिया का 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में हुआ निधन, पूरा देश शोक में


मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उनकी तबीयत खराब होने की पुष्टी टाटा ग्रुप के हेडक्वार्टर बॉम्बे हाउस ने खुद की थी। उनकी मौत के बाद उद्योगपति हर्ष गोयपनका ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन की पुष्टी कर दी है।

रतन टाटा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि देश के रत्न, उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति, टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं, दुखी हूं। उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल नेतृत्व में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया।


बढ़ती उम्र के कारण उन्‍हें कई तरह की परेशानियां थीं।काफी समय से उन्‍हें देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न देने की मांग की जा रही थी।रतन टाटा के लिए देशभर के लोगों में असीम सम्‍मान था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने अपनी एक पोस्‍ट में रतन टाटा को दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु व्‍यक्ति और असाधारण इंसान बताया।
झारखंड मंत्रालय के कैबिनेट बैठक में 81 प्रस्तावों पर लगी मुहर,मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के परदेसी छात्रवृत्ति में कोटा बढ़ाया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार काे हुई कैबिनेट की बैठक में 81 प्रस्ताव पारित किये गये। वृद्धा पेंशन की उम्र सीमा 80 की गई,राजकीय चिकित्सा अस्पताल और सदर अस्पताल रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए एक अरब 32 करोड़ की।
पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया याद



रांची : पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की आज सोमवार 30 सितंबर को पुण्यतिथि है। 30 सितंबर 2011 को 72 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था। झारखंड की कला संस्कृति को राज्य के साथ देश-विदेश में भी फैलाने का काम किए थे। और डॉक्टर मुंडा झारखंड आंदोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आज उनकी पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उन्हें याद किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित की। इस मौके पर छात्र अमित मुंडा ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। हर क्षेत्र में वे निपुण थे। शिक्षाविद् के साथ-साथ वे कला - संस्कृति के जानकार थे। छात्रों ने बताया कि झारखंड की संस्कृति को देश-विदेश तक ले गए। आज हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनकी राह पर चलने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमृत मुंडा, बादल भोक्ता दीपिका कच्छप और विष्णु तिर्की समेत कई छात्र मौजूद रहे।
झारखंड में भाजपा को पिछले 18 साल में बांग्लादेशी नही मिला जो अब खोजने निकले है - सुबोध कांत कांग्रेस सहाय
कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने झारखंड की विपक्षी पार्टी बीजेपी को लेकर कहा कि इसके पास मुद्दे नहीं हैं। इन दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता झारखंड का दौरे पर हैं। सभी बांग्लादेशी घुसपैठिए का मुद्दा उठा रहे हैं। इन पर कटाक्ष किया है।