मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : साहेबगंज जिला में अवैध खनन के जरिए अपार संपति अर्ज़ित करने के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पंकज मिश्रा को ईडी ने 19 जुलाई 2022 को 10 घंटे की लगातार पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। झारखंड हाईकोर्ट में उसकी बेल याचिका पर न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई। इससे पहले उसने ईडी की विशेष अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

गौरतलब है कि जमानत मिलने के बाद पंकज मिश्रा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। ईडी की विशेष अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के बाद पंकज मिश्रा ने हाईकोर्ट में जमानत की अपील की थी। बता दें कि तीन दिन पहले ही हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

झारखंड में राजद के बदले सुर, गठबंधन में ही RJD का चुनाव लड़ने की तैयारी


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : इंडिया गठबंधन में राजद के सुर अब नरम पड़ गए है। झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने स्पष्ट किया है कि वह इंडिया गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी। सोमवार की सुबह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच रांची स्थित कांके रोड आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

 प्रदेश राजद के वरीय नेता सह झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने यह बताया कि राजद गठबन्धन के अंदर ही रहकर विधानसभा चुनाव में उतरेगा। सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़वा से रांची पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वही उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत सीटों के बंटवारे को लेकर थी उसमें बहुत हद तक बात हो चुकी है और सिर्फ 10% की बात रह गई है जिसका बातचीत से हल निकल जाएगा। हालांकि राजद कितने सीट पर चुनाव लडेगी इसे लेकर 2 से 3 घंटे के इंतेज़ार की बात उन्होंने कही है।

RJD की झारखंड में बढ़ी मुश्किलें, सीट शेयरिंग के बाद अल्पसंख्यक का बगावती तेवर, कहा तोड़ा मुसलमान का विश्वास

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची: झारखंड में इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग के घोषणा के बाद से ही राजद में उथल पुथल मचा हुआ है। राजद की मुश्किलें इन दोनों और बढ़ती नजर आ रही है। एक ओर सीट का मामला अटका हुआ है तो वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यक नेता पार्टी से बगावत करने की चेतावनी दे डाली है। 

 चुनावी रण क्षेत्र में उतरने के लिए हर कोई लालायित है और इस रण क्षेत्र को जीतने की तमाम कोशिश भी जारी है। इस चुनावी समर में हर वर्ग और हर समुदाय के वोटरों को लुभाने का प्रयास भी कर रही है। इंडी गठबंधन में शामिल तमाम दल माइनॉरिटी के हक की बात करती है और उनके वोट के दम पर ही अपनी जीत का दावा करते हैं लेकिन झारखंड में इन दिनों अल्पसंख्यक इंडी गठबंधन से नाराज नजर चल रहे हैं।

 बात करें तो झारखंड में अल्पसंख्यक के मुस्लिम समुदाय, आरजेडी से नाता तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। राजद के झारखण्ड प्रदेश युवा उपाध्यक्ष जफीर खान ने राष्ट्रीय जनता दल से नाता तोड़ने तक कि बात कह दी। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि राजद और तमाम इंडी गठबंधन की पार्टियां मुसलमानों का अपने अनुसार इस्तेमाल करती है और उन्हें सिर्फ अपना वोट बैंक समझती है। राजद नेता ने झारखण्ड में मुसलमानों की सरकार बनाने तक का दावा कर दिया।

रांची के रिम्स में डॉक्टर ने युवती संग छत से लगाई छलांग, डॉ. की मौत, युवती की स्थिति खतरे से बाहर


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के सुपर स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल में हुई बड़ी घटना। इस घटना से रिम्स के डॉक्टरो की बढ़ी चिंता। रिम्स के एक पीजी डॉक्टर ने एक युवती के साथ रविवार देर रात हॉस्टल नंबर-4 से छलांग लगा दी। दोनों को आनन-फानन में इमरजेंसी में लाया गया। 

मेरी जानकारी के अनुसार छत से कूदने वाला डॉक्टर आकाश भेंगरा 2013 बैच का छात्र था। युवती का नाम पल्लवी बताया जा रहा है। डॉक्टर आकाश भेंगरा के छह से कूदने की सूचना मिलने पर हॉस्टल में मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर दोनों को लेकर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां जूनियर डॉक्टर आकाश को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। 

वहीं पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका इलाज चल रहा है। पल्लवी के कंधे की हड्‌डी टूट गई है। डॉक्टरों की टीम युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आकाश के सहयोगी डॉo ट्रॉमा सेंटर में जमा हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थानेदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।बताया जा रहा है यह मामला प्रेम प्रसंग में विवाद के कारण खुदकशी की है।लेकिन खुदकुशी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था। वही जांच का विषय यह भी है कि आखिर रात में बॉयज हॉस्टल में कोई बाहरी लड़की अपने मित्र से मिलने कैसे आई। पुलिस पूरे मामले को अलग-अलग पहलू से जांच कर रही है। दोनों परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। 

आकाश भेंगरा एमबीबीएस करने के बाद रिम्स से ही ऑर्थोपेडिक (हड्‌डी) विभाग में पीजी सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। पल्लवी नामक की लड़की उनकी महिला मित्र थी। पल्लवी का RIMS से कोई लेना-देना नहीं है।

अनोखा स्वाद : हांडी मटन के लिए मशहूर है जोड़ाफाटक धनबाद के मुन्ना भईया,मटन का अनोखा स्वाद का मजा लेने जुटती है यहां भारी भीड़

धनबाद : यूं तो धनबाद कोयलांचल जो अपनी कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध है, अब एक और पहचान हासिल कर चुका है ।वह है मुन्ना भैया के हांडी मटन का अनोखा स्वाद. बिहार के चंपारण जिले से आए मुन्ना भैया ने 2006 में धनबाद में अपनी हांडी मटन की दुकान शुरू की थी, और तब से उनका यह खास व्यंजन धनबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय हो गया है. 

मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पका हुआ मटन, जिसका स्वाद गहराई और सुगंध से भरपूर होता है, लोगों को बार-बार इस अनोखी डिश का स्वाद लेने के लिए आकर्षित करता है. मुन्ना भैया का हांडी मटन इसलिए अनोखा है क्योंकि इसे पारंपरिक तरीकों से मिट्टी की हांडी में पकाया जाता है.

मटन को लगभग 2 घंटे तक धीमी आंच पर लकड़ी के अंगारों के ऊपर पकाया जाता है, जिससे मटन का स्वाद और उसकी प्राकृतिक खुशबू बरकरार रहती है. मिट्टी की हांडी में पकने से मटन में एक विशेष सुगंध आती है, जो इसे अन्य मटन व्यंजनों से अलग करती है. एक हांडी मटन की कीमत ₹1000 रखी गई है, जो उसकी गुणवत्ता और प्रीमियम स्वाद का प्रमाण है।

इस खास मटन डिश में इस्तेमाल होने वाले मसालों और विधि के कारण इसका स्वाद गहरा और लाजवाब होता है, जिससे ग्राहक बार-बार इसे खाने आते हैं.

मुन्ना भैया के हांडी मटन की दुकान धनबाद के जोड़ा फाटक के पास स्थित है, जो बिजली ऑफिस के नजदीक है. उनकी दुकान पर न केवल हांडी मटन मिलता है, बल्कि चिकन की भी व्यवस्था है, जिसे ग्राहक रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.

 दुकान का समय सुबह 12 बजे से रात 11 बजे तक है, जिससे ग्राहक कभी भी वहां जाकर इस स्वादिष्ट मटन का आनंद ले सकते हैं.

मुन्ना भैया का कहना है कि उनके लिए केवल मुनाफा कमाना मकसद नहीं है, बल्कि ग्राहकों को ऐसा स्वाद देना है, जिससे वे बार-बार लौटकर आएं. उनके अनुसार, हांडी मटन की विशेषता उसकी गुणवत्ता और पारंपरिक पकाने की विधि में है, जिससे इसका स्वाद अनोखा और लाजवाब होता है।

मुन्ना भैया के हांडी मटन की लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका ग्राहकों के प्रति समर्पण और गुणवत्ता पर जोर है. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि उनके हांडी मटन का स्वाद ऐसा है कि कोई भी असंतुष्ट होकर नहीं जाता. वे हमेशा बेहतरीन गुणवत्ता के मटन का ही उपयोग करते हैं, ताकि ग्राहकों को स्वाद में कोई कमी न महसूस हो।

मुन्ना भैया का यह विश्वास है कि यदि गुणवत्ता अच्छी हो, तो ग्राहक हमेशा संतुष्ट रहते हैं और उनका व्यवसाय लगातार बढ़ता है. यही कारण है कि जो भी ग्राहक एक बार यहां आता है, वह दोबारा जरूर लौटता है और उनकी तारीफ करता है. मुन्ना भैया का हांडी मटन अब सिर्फ धनबाद में ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी मशहूर हो चुका है. स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से आने वाले पर्यटक भी उनके हांडी मटन का स्वाद लेने आते हैं।

यह पारंपरिक मटन डिश न केवल धनबाद के भोजन प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि यहां आने वाले सभी लोगों को भी यह आकर्षित करता है. मुन्ना भैया का यह सफर 2006 से शुरू हुआ और तब से अब तक लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है।

उन्होंने कहा है कि जब तक वे इसी तरह गुणवत्ता और स्वाद पर ध्यान देंगे, उनका हांडी मटन लोगों के दिलों पर राज करता रहेगा।

INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर उठा विवाद नहीं थमा रहा, जाने RJD कितने सीटों पर अड़ी*

रिपोर्टर जयंत कुमार रांची : इंडिया गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस द्वारा 70 सीट में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही आरजेडी काफी नाराज चल रहा है। लगातार राजद के बड़े नेताओं की मुलाकात झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ चल रही है वहीं रविवार को राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए साफ कहा है कि आरजेडी 20 सीटों पर मजबूत पकड़ रखती है। जिसके मद्देनजर पार्टी को 20 सीट मिलनी चाहिए। राजद पार्टी बाकी के 60 से 61 सीटों पर गठबंधन का साथ देगी। और 20 सीटों पर अपनी उम्मीदवार देगी। वही मनोज झा ने चेतावनी भारी लहजे में यह भी कहा कि 12 सीट भी अगर पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए दी जाती है तो हम पूरे 81 सीटों पर गठबंधन फर्ज निभाएंगे बहरहाल पूरा मामला सोमवार तक के लिए टलता नजर आ रहा है। सांसद मनोज झा ने पार्टी के संपूर्ण फैसले को लेकर सोमवार 11:00 बजे तक का समय दिया है जिसके बाद पार्टी फाइनल डिसीजन लेगी। इस वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि यहां सीटों की संख्या सीमित है। सभी पार्टियों की तैयारी 81 सीट पर है। इसलिए सभी की ताकत एक होकर हम इस चुनाव को जीतेंगे।
झारखंड चुनाव में राजद बन सकता है किंग मेकर, गठबंधन को बचाने की अंतिम प्रयास जारी


इंडिया गठबंधन से राजद का तालमेल नहीं बैठा तो क्या होगा...

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सरगरमी बढ़ी हुईं है। गठबंधन के तहत झारखंड में राजद को मिली सीटों मामला गर्म हो गया है। राजद के तेजस्वी यादव सहित राजद की पूरी टीम रांंची में डेरा डेरा डाले हुए है। सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में कल मंथन चलता रहा। 

फिलहाल सहमति पर संशय बना हुआ। सीट बंटवारे को लेकर राजद नेता तेजस्वी नाराज हो गये और खुद को अलग करते हुए अपने नेताओं के साथ होटल रेडिशन ब्लू में जाकर बैठ गये। कल देर रात तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिलने गए थे। वही राजद के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि हम झारखंड में इस बार किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने 17 से 20 सीटों की मांग की है। लेकिन उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव जो निर्णय लेंगे वही सर्वमान्य होगा।

 बता दे कि झामुमो के खाते में 41 से 42 सीटें जा सकती है। वहीं, कांग्रेस 28-29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं वाम दलों को चार सीटें मिल सकती है। सीपीआइ को भी एक सीट देने की चर्चा है। गठबंधन में राजद को पांच से छह सीट देने की तैयारी है। इस पर राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गठबंधन से हमारी बात हो रही है। हम सभी गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड में BJP ने 66 उम्मीदवारों का नाम किया घोषित, जाने चंपाई, सीता, मधु कोड़ा सहित किन नेताओं को कहा से मिला टिकट

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम किया जारी। वहीं पहली लिस्ट जो जारी हुई है, उसमें कई दिग्गजों के नाम हैं। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी। जेएमएम से भाजपा में शामिल सीता सोरेन, और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।

इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। साथ ही पूर्व सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया गया है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट :- 

1. धनवार से बाबूलाल मरांडी 

2. राजमहल से अनंत ओझा

3. बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम

4. लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू

  

5.महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम

6. शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन

  

 7.नाला से माधव चंद्र महतो

  

 8.जामताड़ा से सीता सोरेन

9. दुमका से सुनील सोरेन

  

10. जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर

11. मधुपुर से गंगा नारायण सिंह

12. सारठ से रणधीर कुमार सिंह

13 देवघर से नारायण दास

15. पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह

16. गोड्डा से अमित कुमार मंडल

17. महगामा से अशोक कुमार भगत

18. कोडरमा से नीरा यादव

19. बरकट्ठा से अमित कुमार यादव

20, बरही से मनोज यादव

21. बरकागांव से रोशन लाल चौधरी

22. हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद

23, सिमरिया से उज्ज्वल दास

24 बगोदर से नागेंद्र महतो

25 जमुआ से मंजू देवी

26 गांडे से मुनिया देवी

27 गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी

28 बरमो से रवींद्र पांडे

29. बोकारो से बिरंची नारायण

30. चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी

31. सिंदरी से तारा देवी

32 निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता

33. धनबाद से राज सिन्हा

34. झरिया से रागिनी सिंह

35. बाघमारा से शत्रुघ्न महतो

36. बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी

37. घाटशिला से बाबूलाल सोरेन

38. पोटका से मारा मुंडा

39. जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू

40. सरायकेला से चंपाई सोरेन

41. चाईबासा से गीता बलमुचू

42. मझगांव से बड़कुंवर गगराई

43. जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा

44. चक्रधरपुर से शशिभूषण समद

45. खरसावां से सोनाराम बोदरा

46. तोरपा से कोचे मुंडा

47. खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा

48. खिजरी से राम कुमार पाहन

49. रांची से सी पी सिंह

50. हटिया से नवीन जायसवाल

51 कांके से जीतू चरण राम

52. मंदार से सन्नी टोप्पो

53. सिसई से अरुण उरांव

54. गुमला से सुदर्शन भगत

55. बिशुनपुर से समीर उरांव

56. सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा

57. कोलेबिरा- सुजान जोजो

58. मनिका- हरेकृष्ण सिंह

59. लातेहार-प्रकाश राम

60. पांकी- शिवपूजन मेहता

61. डाल्टनगंज- आलोक चौरसिया

62. विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी

63. छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया

64. हुसैनाबाद- कमलेश सिंह

65. गढवा- सत्येंद्र तिवारी

66. भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही

झारखंड में NDA गठबंधन के अंतर्गत बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।

झारखंड में रोटी, माटी, बेटी असुरक्षित, बेबस और खतरे में - वनाथी श्रीनिवासन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक हुई। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, विशिष्ट अतिथि झारखंड चुनाव प्रभारी लाजवंती झा, डॉ पदमा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह चुनाव प्रभारी मुख्यतौर पर उपस्थित रही।

भाजपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा इस सरकार में महिलाओं, असुरक्षित, बेबस और खतरें में है। इस सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, दुराचार, अपराध आम बात हो गई है, ठगबंधन की निठल्ली सरकार ने आधी आबादी को इन पाँच सालों में सिर्फ ठगने का कार्य किया है। हेमंत सरकार में रोटी, माटी और बेटी असुरक्षित है। 

उन्होंने कहा हमारी महिला मोर्चा की सदस्य झारखंड की झूठ और ठगबन्धन की सरकार को झारखंड बर्बाद करने के भ्रष्ट इरादो को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगी । वही इस कार्यक्रम में कई महिलाए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी में शामिल हुई। वनाथी ने कहा महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं यह अच्छा संकेत है। 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि सभी बहनों को मिलकर काम करने से हम जरूर सफल होंगे ये विश्वास है। हमारी सभी बहने घर घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को बताएगी साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग के बाद राजद में दिखा नाराजगी, जाने क्या हैं वजह

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने आवास पर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा हुई। जिसमें इंडिया गठबंधन से झामुमो और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से घोषणा की। कहा कांग्रेस झामुमो 70 सीट और से सिगरा सीटों पर सहयोगी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सीटों की घोषणा होते ही राजद में दिखा नाराजगी।

नाराजगी की वजह बताते हुए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने खुलकर कह दिया कि पार्टी को यह फॉर्मूला स्वीकार नहीं है। यह एकतरफा फैसला है। 

यह घोषणा राजद की ऐतिहासिक ताकत के अनुरूप नहीं है। मनोज झा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता रांची में मौजूद हैं। इसके बावजूद गठबंधन के बनावट की प्रक्रिया में राजद से बातचीत नहीं की गई। खास बात है कि राजद की नाराजगी सामने आते ही खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने होटल रेडिशन ब्लू पहुंच गये हैं।