रांची के रिम्स में डॉक्टर ने युवती संग छत से लगाई छलांग, डॉ. की मौत, युवती की स्थिति खतरे से बाहर


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची के सुपर स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल में हुई बड़ी घटना। इस घटना से रिम्स के डॉक्टरो की बढ़ी चिंता। रिम्स के एक पीजी डॉक्टर ने एक युवती के साथ रविवार देर रात हॉस्टल नंबर-4 से छलांग लगा दी। दोनों को आनन-फानन में इमरजेंसी में लाया गया। 

मेरी जानकारी के अनुसार छत से कूदने वाला डॉक्टर आकाश भेंगरा 2013 बैच का छात्र था। युवती का नाम पल्लवी बताया जा रहा है। डॉक्टर आकाश भेंगरा के छह से कूदने की सूचना मिलने पर हॉस्टल में मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर दोनों को लेकर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां जूनियर डॉक्टर आकाश को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। 

वहीं पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका इलाज चल रहा है। पल्लवी के कंधे की हड्‌डी टूट गई है। डॉक्टरों की टीम युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आकाश के सहयोगी डॉo ट्रॉमा सेंटर में जमा हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थानेदार मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।बताया जा रहा है यह मामला प्रेम प्रसंग में विवाद के कारण खुदकशी की है।लेकिन खुदकुशी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था। वही जांच का विषय यह भी है कि आखिर रात में बॉयज हॉस्टल में कोई बाहरी लड़की अपने मित्र से मिलने कैसे आई। पुलिस पूरे मामले को अलग-अलग पहलू से जांच कर रही है। दोनों परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। 

आकाश भेंगरा एमबीबीएस करने के बाद रिम्स से ही ऑर्थोपेडिक (हड्‌डी) विभाग में पीजी सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। पल्लवी नामक की लड़की उनकी महिला मित्र थी। पल्लवी का RIMS से कोई लेना-देना नहीं है।

अनोखा स्वाद : हांडी मटन के लिए मशहूर है जोड़ाफाटक धनबाद के मुन्ना भईया,मटन का अनोखा स्वाद का मजा लेने जुटती है यहां भारी भीड़

धनबाद : यूं तो धनबाद कोयलांचल जो अपनी कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध है, अब एक और पहचान हासिल कर चुका है ।वह है मुन्ना भैया के हांडी मटन का अनोखा स्वाद. बिहार के चंपारण जिले से आए मुन्ना भैया ने 2006 में धनबाद में अपनी हांडी मटन की दुकान शुरू की थी, और तब से उनका यह खास व्यंजन धनबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय हो गया है. 

मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पका हुआ मटन, जिसका स्वाद गहराई और सुगंध से भरपूर होता है, लोगों को बार-बार इस अनोखी डिश का स्वाद लेने के लिए आकर्षित करता है. मुन्ना भैया का हांडी मटन इसलिए अनोखा है क्योंकि इसे पारंपरिक तरीकों से मिट्टी की हांडी में पकाया जाता है.

मटन को लगभग 2 घंटे तक धीमी आंच पर लकड़ी के अंगारों के ऊपर पकाया जाता है, जिससे मटन का स्वाद और उसकी प्राकृतिक खुशबू बरकरार रहती है. मिट्टी की हांडी में पकने से मटन में एक विशेष सुगंध आती है, जो इसे अन्य मटन व्यंजनों से अलग करती है. एक हांडी मटन की कीमत ₹1000 रखी गई है, जो उसकी गुणवत्ता और प्रीमियम स्वाद का प्रमाण है।

इस खास मटन डिश में इस्तेमाल होने वाले मसालों और विधि के कारण इसका स्वाद गहरा और लाजवाब होता है, जिससे ग्राहक बार-बार इसे खाने आते हैं.

मुन्ना भैया के हांडी मटन की दुकान धनबाद के जोड़ा फाटक के पास स्थित है, जो बिजली ऑफिस के नजदीक है. उनकी दुकान पर न केवल हांडी मटन मिलता है, बल्कि चिकन की भी व्यवस्था है, जिसे ग्राहक रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.

 दुकान का समय सुबह 12 बजे से रात 11 बजे तक है, जिससे ग्राहक कभी भी वहां जाकर इस स्वादिष्ट मटन का आनंद ले सकते हैं.

मुन्ना भैया का कहना है कि उनके लिए केवल मुनाफा कमाना मकसद नहीं है, बल्कि ग्राहकों को ऐसा स्वाद देना है, जिससे वे बार-बार लौटकर आएं. उनके अनुसार, हांडी मटन की विशेषता उसकी गुणवत्ता और पारंपरिक पकाने की विधि में है, जिससे इसका स्वाद अनोखा और लाजवाब होता है।

मुन्ना भैया के हांडी मटन की लोकप्रियता का मुख्य कारण उनका ग्राहकों के प्रति समर्पण और गुणवत्ता पर जोर है. उन्होंने लोकल 18 को बताया कि उनके हांडी मटन का स्वाद ऐसा है कि कोई भी असंतुष्ट होकर नहीं जाता. वे हमेशा बेहतरीन गुणवत्ता के मटन का ही उपयोग करते हैं, ताकि ग्राहकों को स्वाद में कोई कमी न महसूस हो।

मुन्ना भैया का यह विश्वास है कि यदि गुणवत्ता अच्छी हो, तो ग्राहक हमेशा संतुष्ट रहते हैं और उनका व्यवसाय लगातार बढ़ता है. यही कारण है कि जो भी ग्राहक एक बार यहां आता है, वह दोबारा जरूर लौटता है और उनकी तारीफ करता है. मुन्ना भैया का हांडी मटन अब सिर्फ धनबाद में ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी मशहूर हो चुका है. स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से आने वाले पर्यटक भी उनके हांडी मटन का स्वाद लेने आते हैं।

यह पारंपरिक मटन डिश न केवल धनबाद के भोजन प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि यहां आने वाले सभी लोगों को भी यह आकर्षित करता है. मुन्ना भैया का यह सफर 2006 से शुरू हुआ और तब से अब तक लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है।

उन्होंने कहा है कि जब तक वे इसी तरह गुणवत्ता और स्वाद पर ध्यान देंगे, उनका हांडी मटन लोगों के दिलों पर राज करता रहेगा।

INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर उठा विवाद नहीं थमा रहा, जाने RJD कितने सीटों पर अड़ी*

रिपोर्टर जयंत कुमार रांची : इंडिया गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस द्वारा 70 सीट में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही आरजेडी काफी नाराज चल रहा है। लगातार राजद के बड़े नेताओं की मुलाकात झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ चल रही है वहीं रविवार को राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए साफ कहा है कि आरजेडी 20 सीटों पर मजबूत पकड़ रखती है। जिसके मद्देनजर पार्टी को 20 सीट मिलनी चाहिए। राजद पार्टी बाकी के 60 से 61 सीटों पर गठबंधन का साथ देगी। और 20 सीटों पर अपनी उम्मीदवार देगी। वही मनोज झा ने चेतावनी भारी लहजे में यह भी कहा कि 12 सीट भी अगर पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए दी जाती है तो हम पूरे 81 सीटों पर गठबंधन फर्ज निभाएंगे बहरहाल पूरा मामला सोमवार तक के लिए टलता नजर आ रहा है। सांसद मनोज झा ने पार्टी के संपूर्ण फैसले को लेकर सोमवार 11:00 बजे तक का समय दिया है जिसके बाद पार्टी फाइनल डिसीजन लेगी। इस वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि यहां सीटों की संख्या सीमित है। सभी पार्टियों की तैयारी 81 सीट पर है। इसलिए सभी की ताकत एक होकर हम इस चुनाव को जीतेंगे।
झारखंड चुनाव में राजद बन सकता है किंग मेकर, गठबंधन को बचाने की अंतिम प्रयास जारी


इंडिया गठबंधन से राजद का तालमेल नहीं बैठा तो क्या होगा...

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सरगरमी बढ़ी हुईं है। गठबंधन के तहत झारखंड में राजद को मिली सीटों मामला गर्म हो गया है। राजद के तेजस्वी यादव सहित राजद की पूरी टीम रांंची में डेरा डेरा डाले हुए है। सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में कल मंथन चलता रहा। 

फिलहाल सहमति पर संशय बना हुआ। सीट बंटवारे को लेकर राजद नेता तेजस्वी नाराज हो गये और खुद को अलग करते हुए अपने नेताओं के साथ होटल रेडिशन ब्लू में जाकर बैठ गये। कल देर रात तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिलने गए थे। वही राजद के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि हम झारखंड में इस बार किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने 17 से 20 सीटों की मांग की है। लेकिन उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव जो निर्णय लेंगे वही सर्वमान्य होगा।

 बता दे कि झामुमो के खाते में 41 से 42 सीटें जा सकती है। वहीं, कांग्रेस 28-29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं वाम दलों को चार सीटें मिल सकती है। सीपीआइ को भी एक सीट देने की चर्चा है। गठबंधन में राजद को पांच से छह सीट देने की तैयारी है। इस पर राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गठबंधन से हमारी बात हो रही है। हम सभी गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड में BJP ने 66 उम्मीदवारों का नाम किया घोषित, जाने चंपाई, सीता, मधु कोड़ा सहित किन नेताओं को कहा से मिला टिकट

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम किया जारी। वहीं पहली लिस्ट जो जारी हुई है, उसमें कई दिग्गजों के नाम हैं। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी। जेएमएम से भाजपा में शामिल सीता सोरेन, और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।

इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। साथ ही पूर्व सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया गया है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट :- 

1. धनवार से बाबूलाल मरांडी 

2. राजमहल से अनंत ओझा

3. बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम

4. लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू

  

5.महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम

6. शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन

  

 7.नाला से माधव चंद्र महतो

  

 8.जामताड़ा से सीता सोरेन

9. दुमका से सुनील सोरेन

  

10. जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर

11. मधुपुर से गंगा नारायण सिंह

12. सारठ से रणधीर कुमार सिंह

13 देवघर से नारायण दास

15. पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह

16. गोड्डा से अमित कुमार मंडल

17. महगामा से अशोक कुमार भगत

18. कोडरमा से नीरा यादव

19. बरकट्ठा से अमित कुमार यादव

20, बरही से मनोज यादव

21. बरकागांव से रोशन लाल चौधरी

22. हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद

23, सिमरिया से उज्ज्वल दास

24 बगोदर से नागेंद्र महतो

25 जमुआ से मंजू देवी

26 गांडे से मुनिया देवी

27 गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी

28 बरमो से रवींद्र पांडे

29. बोकारो से बिरंची नारायण

30. चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी

31. सिंदरी से तारा देवी

32 निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता

33. धनबाद से राज सिन्हा

34. झरिया से रागिनी सिंह

35. बाघमारा से शत्रुघ्न महतो

36. बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी

37. घाटशिला से बाबूलाल सोरेन

38. पोटका से मारा मुंडा

39. जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू

40. सरायकेला से चंपाई सोरेन

41. चाईबासा से गीता बलमुचू

42. मझगांव से बड़कुंवर गगराई

43. जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा

44. चक्रधरपुर से शशिभूषण समद

45. खरसावां से सोनाराम बोदरा

46. तोरपा से कोचे मुंडा

47. खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा

48. खिजरी से राम कुमार पाहन

49. रांची से सी पी सिंह

50. हटिया से नवीन जायसवाल

51 कांके से जीतू चरण राम

52. मंदार से सन्नी टोप्पो

53. सिसई से अरुण उरांव

54. गुमला से सुदर्शन भगत

55. बिशुनपुर से समीर उरांव

56. सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा

57. कोलेबिरा- सुजान जोजो

58. मनिका- हरेकृष्ण सिंह

59. लातेहार-प्रकाश राम

60. पांकी- शिवपूजन मेहता

61. डाल्टनगंज- आलोक चौरसिया

62. विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी

63. छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया

64. हुसैनाबाद- कमलेश सिंह

65. गढवा- सत्येंद्र तिवारी

66. भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही

झारखंड में NDA गठबंधन के अंतर्गत बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।

झारखंड में रोटी, माटी, बेटी असुरक्षित, बेबस और खतरे में - वनाथी श्रीनिवासन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक हुई। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, विशिष्ट अतिथि झारखंड चुनाव प्रभारी लाजवंती झा, डॉ पदमा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह चुनाव प्रभारी मुख्यतौर पर उपस्थित रही।

भाजपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा इस सरकार में महिलाओं, असुरक्षित, बेबस और खतरें में है। इस सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, दुराचार, अपराध आम बात हो गई है, ठगबंधन की निठल्ली सरकार ने आधी आबादी को इन पाँच सालों में सिर्फ ठगने का कार्य किया है। हेमंत सरकार में रोटी, माटी और बेटी असुरक्षित है। 

उन्होंने कहा हमारी महिला मोर्चा की सदस्य झारखंड की झूठ और ठगबन्धन की सरकार को झारखंड बर्बाद करने के भ्रष्ट इरादो को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगी । वही इस कार्यक्रम में कई महिलाए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी में शामिल हुई। वनाथी ने कहा महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं यह अच्छा संकेत है। 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि सभी बहनों को मिलकर काम करने से हम जरूर सफल होंगे ये विश्वास है। हमारी सभी बहने घर घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को बताएगी साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग के बाद राजद में दिखा नाराजगी, जाने क्या हैं वजह

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने आवास पर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा हुई। जिसमें इंडिया गठबंधन से झामुमो और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से घोषणा की। कहा कांग्रेस झामुमो 70 सीट और से सिगरा सीटों पर सहयोगी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सीटों की घोषणा होते ही राजद में दिखा नाराजगी।

नाराजगी की वजह बताते हुए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने खुलकर कह दिया कि पार्टी को यह फॉर्मूला स्वीकार नहीं है। यह एकतरफा फैसला है। 

यह घोषणा राजद की ऐतिहासिक ताकत के अनुरूप नहीं है। मनोज झा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता रांची में मौजूद हैं। इसके बावजूद गठबंधन के बनावट की प्रक्रिया में राजद से बातचीत नहीं की गई। खास बात है कि राजद की नाराजगी सामने आते ही खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने होटल रेडिशन ब्लू पहुंच गये हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव : इंडिया गठबंधन का सीटो पर बनी सहमति, यहां जाने किस दल को कितना सीट मिला


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची :झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी समेत अन्य वाम दलों के बीच बना सहमति। चुनाव में कोई चूक न हो जाए इसलिए इंडिया अलायंस इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शनिवार को रांची के कांके स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की घोषणा की। उन्हांने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आरजेडी के अलावा सीपीआई-एमएल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है। जेएमएम और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।

पिछले चुनाव 2019 की बात कर तो इसमें जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा। उस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी। जबकि राष्ट्रीय जनता दल को 7 सीटें दी गईथी। जिसमें से जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट मिली। इस बार तीन दलों के अलावा सीपीआई-एमल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव में भी इंडिया अलायंस की ओर से सीपीआईएमएल के लिए एक सीट छोड़ी गई थी। यही कारण है कि इस बार कई सीटों के अदला-बदली के अलावा गठबंधन दलों के नेताओं की हुई बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई।

रांची, हटिया, समेत 5 सीटों पर भाजपा का फंसा पेंच, प्रत्याशियों की सूची में हो रही देरी


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर18 अक्टूबर को NDA गठबंधन में सीटो का बंटवारा तो हो गया। लेकिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो भाजपा में रांची, हटिया, कांके, बाघमारा और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामो में पेंच फंसता दिख रहा है। इसलिए सूची जारी करने में भी देरी हो रही है। 

केंद्रीय नेतृत्व इन सीटों पर पार्टी के सीनियर नेताओं से लगातार मंथन कर रही है। ऐसे में तय समय पर नाम घोषित नहीं होने पर उम्मीदवारों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सीट शेयरिंग को लेकर भी भाजपा, आजसू, मैं थोड़ा खटपट हुआ। कुछ विधानसभा के कार्यकर्ता भी विरोध करते दिखे। आखिरकार मामला सुलझा और सीट शेयरिंग कंपलीट हुई। 

सूची जारी होते ही पार्टी नेताओं को आशंका है कि टिकट की आस में बैठे उम्मीदवार विपक्षी खेमे में जा सकते हैं। इसे रोकने के लिए पार्टी तैयारी भी कर रही है। पार्टी पहले सिटिंग विधायकों को टिकट देने के पक्ष में थी, लेकिन बदलती परिस्थिति में कुछ के टिकट कट सकते हैं। इस मामले को पहले ही भागते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा झामुमो में चले गए। खबर यह भी आ रही है कि भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्रि या परिवार के सदस्य और बड़े नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है।

झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है। शुक्रवार 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुका है, लेकिन प्रत्याशियों के नाम पर टकटकी लगी हुई है। वैसे, एनडीए इस मामले में इंडिया गठबंधन से आगे है कि उसने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। संभवतः यह आप लगाई जा रही है कि इंडिया गठबंधन का भी आज या कल सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो जाएगा। क्योंकि इनके शीर्ष नेताओं की बैठक आज रांची में होना है।

राजद नेता तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, सत्ता दल का आज महत्वपूर्ण बैठक, राजद ने किया 22 सीटों पर दावा


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई तेज आज सीएम आवास में घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक देर शाम को होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे।

तेजस्वी यादव का रांची में राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जहां आज बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दो दिन के दौरे पर राजधानी पहुंच पहुंचे तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी 19 अक्टूबर को रांची में होंगे।

 राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मीटिंग भी होनी है जिसमें गठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा सकता है। तेजस्वी यादव के रांची आगमन के बाद कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया और उनसे पूछने पर बताया कि झारखंड विधानसभा के लिए 22 सीटों पर देवदारी पेश करेंगे।

आज मुख्यमंत्री आवास में होने वाले बैठक के बाद ही इंडिया ब्लॉक की पार्टियों में सीट शेयरिंग को लेकर संभावित फॉर्मूला सामने आएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से राजद के तेजस्वी यादव और भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य हिस्सा लेंगे। सूत्रों की माने तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से में सबसे अधिक 43 सीटें आएगी, जबकि कांग्रेस को 29, राष्ट्रीय जनता दल को पांच और भाकपा (माले) को चार सीटें मिलने का अनुमान है।