झारखंड में BJP ने 66 उम्मीदवारों का नाम किया घोषित, जाने चंपाई, सीता, मधु कोड़ा सहित किन नेताओं को कहा से मिला टिकट

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम किया जारी। वहीं पहली लिस्ट जो जारी हुई है, उसमें कई दिग्गजों के नाम हैं। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपाई ने इसी साल अगस्त में पार्टी छोड़ी थी। जेएमएम से भाजपा में शामिल सीता सोरेन, और चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।

इसके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से टिकट दी गई है। साथ ही पूर्व सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट दिया गया है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट :- 

1. धनवार से बाबूलाल मरांडी 

2. राजमहल से अनंत ओझा

3. बोरियो से लोबिन हेम्ब्रेम

4. लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू

  

5.महेश्वर से नवीनत हेम्ब्रेम

6. शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन

  

 7.नाला से माधव चंद्र महतो

  

 8.जामताड़ा से सीता सोरेन

9. दुमका से सुनील सोरेन

  

10. जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर

11. मधुपुर से गंगा नारायण सिंह

12. सारठ से रणधीर कुमार सिंह

13 देवघर से नारायण दास

15. पोडैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह

16. गोड्डा से अमित कुमार मंडल

17. महगामा से अशोक कुमार भगत

18. कोडरमा से नीरा यादव

19. बरकट्ठा से अमित कुमार यादव

20, बरही से मनोज यादव

21. बरकागांव से रोशन लाल चौधरी

22. हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद

23, सिमरिया से उज्ज्वल दास

24 बगोदर से नागेंद्र महतो

25 जमुआ से मंजू देवी

26 गांडे से मुनिया देवी

27 गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी

28 बरमो से रवींद्र पांडे

29. बोकारो से बिरंची नारायण

30. चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी

31. सिंदरी से तारा देवी

32 निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता

33. धनबाद से राज सिन्हा

34. झरिया से रागिनी सिंह

35. बाघमारा से शत्रुघ्न महतो

36. बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी

37. घाटशिला से बाबूलाल सोरेन

38. पोटका से मारा मुंडा

39. जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू

40. सरायकेला से चंपाई सोरेन

41. चाईबासा से गीता बलमुचू

42. मझगांव से बड़कुंवर गगराई

43. जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा

44. चक्रधरपुर से शशिभूषण समद

45. खरसावां से सोनाराम बोदरा

46. तोरपा से कोचे मुंडा

47. खुंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा

48. खिजरी से राम कुमार पाहन

49. रांची से सी पी सिंह

50. हटिया से नवीन जायसवाल

51 कांके से जीतू चरण राम

52. मंदार से सन्नी टोप्पो

53. सिसई से अरुण उरांव

54. गुमला से सुदर्शन भगत

55. बिशुनपुर से समीर उरांव

56. सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा

57. कोलेबिरा- सुजान जोजो

58. मनिका- हरेकृष्ण सिंह

59. लातेहार-प्रकाश राम

60. पांकी- शिवपूजन मेहता

61. डाल्टनगंज- आलोक चौरसिया

62. विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी

63. छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया

64. हुसैनाबाद- कमलेश सिंह

65. गढवा- सत्येंद्र तिवारी

66. भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही

झारखंड में NDA गठबंधन के अंतर्गत बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट दी गई है। चिराग पासवान के एलजेपी (रामविलास) को चतरा सीट मिली है।

झारखंड में रोटी, माटी, बेटी असुरक्षित, बेबस और खतरे में - वनाथी श्रीनिवासन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक हुई। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, विशिष्ट अतिथि झारखंड चुनाव प्रभारी लाजवंती झा, डॉ पदमा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह चुनाव प्रभारी मुख्यतौर पर उपस्थित रही।

भाजपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा इस सरकार में महिलाओं, असुरक्षित, बेबस और खतरें में है। इस सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, दुराचार, अपराध आम बात हो गई है, ठगबंधन की निठल्ली सरकार ने आधी आबादी को इन पाँच सालों में सिर्फ ठगने का कार्य किया है। हेमंत सरकार में रोटी, माटी और बेटी असुरक्षित है। 

उन्होंने कहा हमारी महिला मोर्चा की सदस्य झारखंड की झूठ और ठगबन्धन की सरकार को झारखंड बर्बाद करने के भ्रष्ट इरादो को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगी । वही इस कार्यक्रम में कई महिलाए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी में शामिल हुई। वनाथी ने कहा महिलाएं राजनीति में रुचि ले रही हैं यह अच्छा संकेत है। 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि सभी बहनों को मिलकर काम करने से हम जरूर सफल होंगे ये विश्वास है। हमारी सभी बहने घर घर जाकर राज्य सरकार की विफलताओं को बताएगी साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग के बाद राजद में दिखा नाराजगी, जाने क्या हैं वजह

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने आवास पर इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा हुई। जिसमें इंडिया गठबंधन से झामुमो और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से घोषणा की। कहा कांग्रेस झामुमो 70 सीट और से सिगरा सीटों पर सहयोगी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सीटों की घोषणा होते ही राजद में दिखा नाराजगी।

नाराजगी की वजह बताते हुए राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने खुलकर कह दिया कि पार्टी को यह फॉर्मूला स्वीकार नहीं है। यह एकतरफा फैसला है। 

यह घोषणा राजद की ऐतिहासिक ताकत के अनुरूप नहीं है। मनोज झा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता रांची में मौजूद हैं। इसके बावजूद गठबंधन के बनावट की प्रक्रिया में राजद से बातचीत नहीं की गई। खास बात है कि राजद की नाराजगी सामने आते ही खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने होटल रेडिशन ब्लू पहुंच गये हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव : इंडिया गठबंधन का सीटो पर बनी सहमति, यहां जाने किस दल को कितना सीट मिला


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची :झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी समेत अन्य वाम दलों के बीच बना सहमति। चुनाव में कोई चूक न हो जाए इसलिए इंडिया अलायंस इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शनिवार को रांची के कांके स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की घोषणा की। उन्हांने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आरजेडी के अलावा सीपीआई-एमएल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है। जेएमएम और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।

पिछले चुनाव 2019 की बात कर तो इसमें जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा। उस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी। जबकि राष्ट्रीय जनता दल को 7 सीटें दी गईथी। जिसमें से जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट मिली। इस बार तीन दलों के अलावा सीपीआई-एमल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव में भी इंडिया अलायंस की ओर से सीपीआईएमएल के लिए एक सीट छोड़ी गई थी। यही कारण है कि इस बार कई सीटों के अदला-बदली के अलावा गठबंधन दलों के नेताओं की हुई बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई।

रांची, हटिया, समेत 5 सीटों पर भाजपा का फंसा पेंच, प्रत्याशियों की सूची में हो रही देरी


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर18 अक्टूबर को NDA गठबंधन में सीटो का बंटवारा तो हो गया। लेकिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो भाजपा में रांची, हटिया, कांके, बाघमारा और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामो में पेंच फंसता दिख रहा है। इसलिए सूची जारी करने में भी देरी हो रही है। 

केंद्रीय नेतृत्व इन सीटों पर पार्टी के सीनियर नेताओं से लगातार मंथन कर रही है। ऐसे में तय समय पर नाम घोषित नहीं होने पर उम्मीदवारों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सीट शेयरिंग को लेकर भी भाजपा, आजसू, मैं थोड़ा खटपट हुआ। कुछ विधानसभा के कार्यकर्ता भी विरोध करते दिखे। आखिरकार मामला सुलझा और सीट शेयरिंग कंपलीट हुई। 

सूची जारी होते ही पार्टी नेताओं को आशंका है कि टिकट की आस में बैठे उम्मीदवार विपक्षी खेमे में जा सकते हैं। इसे रोकने के लिए पार्टी तैयारी भी कर रही है। पार्टी पहले सिटिंग विधायकों को टिकट देने के पक्ष में थी, लेकिन बदलती परिस्थिति में कुछ के टिकट कट सकते हैं। इस मामले को पहले ही भागते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा झामुमो में चले गए। खबर यह भी आ रही है कि भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्रि या परिवार के सदस्य और बड़े नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है।

झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है। शुक्रवार 18 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुका है, लेकिन प्रत्याशियों के नाम पर टकटकी लगी हुई है। वैसे, एनडीए इस मामले में इंडिया गठबंधन से आगे है कि उसने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। संभवतः यह आप लगाई जा रही है कि इंडिया गठबंधन का भी आज या कल सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो जाएगा। क्योंकि इनके शीर्ष नेताओं की बैठक आज रांची में होना है।

राजद नेता तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, सत्ता दल का आज महत्वपूर्ण बैठक, राजद ने किया 22 सीटों पर दावा


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई तेज आज सीएम आवास में घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक देर शाम को होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे।

तेजस्वी यादव का रांची में राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जहां आज बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव दो दिन के दौरे पर राजधानी पहुंच पहुंचे तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी 19 अक्टूबर को रांची में होंगे।

 राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मीटिंग भी होनी है जिसमें गठबंधन के घटक दलों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा सकता है। तेजस्वी यादव के रांची आगमन के बाद कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया और उनसे पूछने पर बताया कि झारखंड विधानसभा के लिए 22 सीटों पर देवदारी पेश करेंगे।

आज मुख्यमंत्री आवास में होने वाले बैठक के बाद ही इंडिया ब्लॉक की पार्टियों में सीट शेयरिंग को लेकर संभावित फॉर्मूला सामने आएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से राजद के तेजस्वी यादव और भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य हिस्सा लेंगे। सूत्रों की माने तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से में सबसे अधिक 43 सीटें आएगी, जबकि कांग्रेस को 29, राष्ट्रीय जनता दल को पांच और भाकपा (माले) को चार सीटें मिलने का अनुमान है।

देश के संविधान एवं संस्कृति की रक्षा हेतु रांची में 19-20 अक्टूबर को हिंदुराष्ट्र अधिवेशन


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : देश में 'एक देश एक कानून' का विरोध जनप्रतिनिधि करते हैं। ‘सेक्युलरवाद’ के नाम पर आधुनिकतावादियों द्वारा ‘हिन्दू राष्ट्र’का विरोध किया जा रहा है । आश्चर्य की बात है कि यही आधुनिकतावादी ‘गजवा-ए-हिन्द’ के विषय में एक शब्द नहीं बोलते। फलस्वरूप हिजबुला आतंकी संगठन के चीफ नसरूला ईरान में मारे जाने पर भारत में इजरायल के विरोध में रैलियां निकाली जाती हैं। एक तरफ मदरसों को सरकारी अनुदान दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ मंदिरों का सरकारीकरण किया जाता है। इसका दुष्परिणाम, तिरुपति देवस्थान के प्रसाद में पशु चर्बी का तेल मिलाकर हिंदुओ का धर्मभ्रष्ट करने का षड़यंत्र है। 

झारखंड में स्थानीय धर्माधों के साथ-साथ कट्टर बांगलादेशी एवं रोहिंग्या मुसलमान हिन्दू युवतियों को ‘लव जिहाद’ के जाल में खींच रहे हैं । बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों को सभी सुखसुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसलिए हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा रांची में आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ के माध्यम से पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन 19 और 20 अक्टूबर को, संगठित होकर हिन्दुओं में बृहद स्तर पर जागृति लाने का कार्य करनेवाले हैं । 

अधिवेशन के इन दो दिनों की अवधि में हिन्दुओं की रक्षा के उपाय, हिन्दू राष्ट्र हेतु संवैधानिक प्रयास, मंदिर संस्कृति की रक्षा के उपाय, विश्व के स्तर पर हिन्दुत्व की रक्षा, देश की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बनी हलाल अर्थव्यवस्था पर उपाय आदि विषयों पर विचारमंथन कर सर्वसम्मति से कार्यान्वयन की दिशा सुनिश्चित की जाएगी। अधिवेशन में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और ज्ञानव्यापी, मथुरा, मुक्त कराने की सफल कानूनी लड़ाई दे रहे। विश्व हिन्दू परिषद के झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, झारखंड - बिहार माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजकुमार मारू के साथ कई हिंदुत्वनिष्ठ, हिंदू संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि, अधिवक्ता, उद्योगपति और कार्यकर्ता बड़ी संख्या के उपस्थित होने वाले हैं ।

NDA के दो बड़े नेता JMM में शामिल, JMM ने कहा बीजेपी की सरकार का नजरिया झारखंड के प्रति सही नहीं है

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज NDA गठबंधन को लगा बड़ा झटका, दो बड़े नेता हुए जन्म में शामिल। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने बीजेपी पर कटास करते हुए कहा अभी तो शुरुआत हुई है अभी और लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में होंगे शामिल।

झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा झारखंड की अस्मिता की लड़ाई है। झारखंड में बीजेपी बांटना चाहती है धर्म जाती के आधार पर भोले भाले सीधे साढ़े लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है। NDA गठबंधन का मंसूबा और केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार का नजरिया झारखंड के प्रति सही नहीं है।

 झारखंड की अस्मिता के सवाल पर हमेशा हमलोग साथ रहे है। यहां की आदिवासी, महिला, दलित, ओबीसी सभी मिलकर रहना चाहते है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आजआज NDA के केदार हाजरा, उमाकांत रजक हमारे साथ आए। उनको NDA में घुटन महसूस हो रही थी बोलने की आजाद नहीं थी कभी किसी भी तरह का छूट नहीं था। 

झारखंड की जनता का आदिवासी मूलवासी की सोच हमेशा झारखंड की अस्मिता को लेकर लड़ाई लड़ी है। झारखंड को लूटने और बर्बाद करने की छूट यहां की जनता नहीं देगी। जनता जवाब देगी 23 नवम्बर को।

सुप्रियो ने एनडीए में हुए भाजपा आजसू और जदयू के गठबंधन पर कहां की एक नया गठजोड़ देखने को मिला है केंद्र में मंत्री है बिहार से है वह झारखंड में सीट मांग रहे है। गांव की सरकार बनाने को लेकर दो चार सीट मांग रहे है। यह नापाक गठजोड़ जो हुआ है लूटने के लिए हुआ है। अभी तो शुरुआत है आपस में ये सब लड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बीजेपी के संकड़ों नेता JMM के संपर्क में है हमलोग बैरियर लगा दिया है इधर आने से पहले पश्चाताप करो तब संघर्ष करो।

एनटीपीसी ने प्रतिष्ठित एसएचआरएम एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 में जीते 4 पुरस्कार


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : सोसाइटी फॉर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (SHRM) इंडिया ने 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में एसएचआरएम एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया, जिसमें उन संगठनों को मान्यता दी गई जो लोगों को प्राथमिकता देते हैं, भविष्य-केंद्रित उत्कृष्टता प्रदान करते हैं और मानव पूंजी के व्यवसाय परिणामों में महत्वपूर्ण योगदान को समझते हैं। 

एनटीपीसी को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में "पीएसई श्रेणी" में 4 पुरस्कार प्राप्त हुए। एनटीपीसी के निदेशक (एचआर) अनिल कुमार जदली और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एनटीपीसी की ओर से पुरस्कार प्राप्त किए।

एनटीपीसी ने पीएसई श्रेणी में जीते गए4 पुरस्कार इस प्रकार है :-

1 "विजेता" - उभरते नेताओं के विकास में उत्कृष्टता

2 "विजेता" - लाभ और कल्याण में उत्कृष्टता

3 "प्रथम उपविजेता" - सीखने और विकास में उत्कृष्टता

4 "प्रथम उपविजेता" - सामुदायिक प्रभाव में उत्कृष्टता

एसएचआरएम एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स अग्रणी पहलों को सम्मानित करते हैं और इन्हें एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा मूल्यांकन किया जाता है। ये पुरस्कार एनटीपीसी के "पीपल बिफोर पीएलएफ" दृष्टिकोण का परिणाम हैं, जो एनटीपीसी की संपूर्ण एचआर नीतियों के पीछे की मार्गदर्शक विचारधारा है।

NDA गठबंधन को लगा झटका, भाजपा और आजसू के विधायक और पूर्व विधायक ने थामा झामुमो का दामन

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : चुनाव आते ही विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं का घर बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में जमुआ से वर्तमान भाजपा विधायक केदार हाजरा और चंदनकियारी से आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने झामुमो का दामन थामा है।

 झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दोनों सीनियर नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और JMM में शामिल हो गये। केदार हाजरा भाजपा की जमुआ सीट से तीन बार के विधायक हैं। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की मंजू कुमारी को 18 हजार से अधिक वोटों से हराया था। लेकिन मंजू कुमारी ने हाल ही में अपने पिता के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया। जिसके बाद से ही ये चर्चा तेज हो गयी थी कि वर्तमान सीटिंग विधायक का टिकट बीजेपी काट सकती है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही उमाकांत रजक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही ये कयास लगाये जा रहे थे कि वो जल्द ही झामुमो का दामन थाम सकते है। और झामुमो के हो गए। बता दे साल 2009 में वे चंदनकियारी से चुनाव लड़े थे. उस वक्त उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमर बाउरी को हराया था।

रांची के कांके स्थित सीएम आवास में सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। दोनों नेताओं के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी JMM में शामिल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार झामुमो केदार हाजरा को जमुआ से अपना उम्मीदवार बनायेगी और उमाकांत रजक को चंदनकियारी सीट से चुनाव लड़ने का मौका देगी।