सीएम साय ने अपने आधिकारिक एक्स पर इस मुलाक़ात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ”आज छत्तीसगढ़ के माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से राजनांदगांव स्थित उनके निवास में मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हम सबके वरिष्ठ, आदरणीय डॉ. साहब का ओजस्वी मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।”बता दें कि म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित इस कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेंद्र दुबे, कविता तिवारी और दिनेश बावरा प्रस्तुति अपनी-अपनी प्रस्तुति दे रहे है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सरोज पाण्डेय समेत कई मंत्री और विधायक भी मौजूद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने डॉ प्रेम कुमार का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। डॉ प्रेम कुमार आज से राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रायपुर आए हैं। वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और धान उपार्जन व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।
रायपुर- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों में से 69 प्रकरणों की समीक्षा कर 11 प्रकरणों को निराकृत किया गया.
रायपुर- धान खरीदी के लिए राज्य सरकार के 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिए जाने पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए कर्ज लेते हैं, और चावल के माध्यम से वापस भी करते हैं. वहीं धान खरीदी की तारीख पर कहा कि उप समिति में चर्चा हुई है, लेकिन फैसला कैबिनेट में होना है. थोड़ा इंतजार किजिए, स्पष्ट हो जाएगा कब से धान खरीदी होगी.
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है. कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% किए जाने की घोषणा की है. अब कर्मचारियों को 4% बढ़ाकर महंगाई भत्ता दिया जाएगा. कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ एक अक्टूबर से मिलेगा.
राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे है। इस ख़ास अवसर पर राजनांदगांव के म्युनिसिपल स्कूल मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ कई अन्य कवि भी अपनी प्रस्तुति दे रहे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इससे पहले राजनांदगांव में डॉ रमन सिंह के निवास पर उनसे मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
रायपुर- केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने मंगलवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। यह सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। उपचुनाव की घोषणा के बाद इसे लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का बयान सामने आया है। दोनों ही नेताओं ने इस सीट पर अपनी-अपनी पार्टी के जीतने का दावा किया है।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की है।
रायपुर- उप मुख्यमंत्री अरुण साव से आज रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने दोनों संभागों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर डॉ. सिंह के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को मंत्रीगणों, सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
Oct 16 2024, 15:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k