मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, Tata group मुखिया का 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में हुआ निधन, पूरा देश शोक में


मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उनकी तबीयत खराब होने की पुष्टी टाटा ग्रुप के हेडक्वार्टर बॉम्बे हाउस ने खुद की थी। उनकी मौत के बाद उद्योगपति हर्ष गोयपनका ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन की पुष्टी कर दी है।

रतन टाटा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि देश के रत्न, उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति, टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं, दुखी हूं। उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल नेतृत्व में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया।


बढ़ती उम्र के कारण उन्‍हें कई तरह की परेशानियां थीं।काफी समय से उन्‍हें देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न देने की मांग की जा रही थी।रतन टाटा के लिए देशभर के लोगों में असीम सम्‍मान था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने अपनी एक पोस्‍ट में रतन टाटा को दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु व्‍यक्ति और असाधारण इंसान बताया।
झारखंड मंत्रालय के कैबिनेट बैठक में 81 प्रस्तावों पर लगी मुहर,मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के परदेसी छात्रवृत्ति में कोटा बढ़ाया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार काे हुई कैबिनेट की बैठक में 81 प्रस्ताव पारित किये गये। वृद्धा पेंशन की उम्र सीमा 80 की गई,राजकीय चिकित्सा अस्पताल और सदर अस्पताल रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए एक अरब 32 करोड़ की।
पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया याद



रांची : पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की आज सोमवार 30 सितंबर को पुण्यतिथि है। 30 सितंबर 2011 को 72 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था। झारखंड की कला संस्कृति को राज्य के साथ देश-विदेश में भी फैलाने का काम किए थे। और डॉक्टर मुंडा झारखंड आंदोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आज उनकी पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उन्हें याद किया और उनकी तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित की। इस मौके पर छात्र अमित मुंडा ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। हर क्षेत्र में वे निपुण थे। शिक्षाविद् के साथ-साथ वे कला - संस्कृति के जानकार थे। छात्रों ने बताया कि झारखंड की संस्कृति को देश-विदेश तक ले गए। आज हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनकी राह पर चलने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमृत मुंडा, बादल भोक्ता दीपिका कच्छप और विष्णु तिर्की समेत कई छात्र मौजूद रहे।
झारखंड में भाजपा को पिछले 18 साल में बांग्लादेशी नही मिला जो अब खोजने निकले है - सुबोध कांत कांग्रेस सहाय
कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने झारखंड की विपक्षी पार्टी बीजेपी को लेकर कहा कि इसके पास मुद्दे नहीं हैं। इन दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेता झारखंड का दौरे पर हैं। सभी बांग्लादेशी घुसपैठिए का मुद्दा उठा रहे हैं। इन पर कटाक्ष किया है।
झारखंड में अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी, झारखंड के गृह, कार एवं आपदा विभाग 5 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश जारी किया

रांची : झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है। झारखंड के सभी 24 जिलों में 2 दिन इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी। जी हां. सही पढ़ा आपने. JSSC CGL परीक्षा के दौरान समूचे झारखंड में इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

गृह कर एवं आपदा विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों दिन परीक्षा के दौरान सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा ठप रहेगी।

दरअसल JSSC-CGL परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें यह बताया गया है कि झारखंड के 24 जिले में 21 (आज) और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

वही आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ अवांछित तत्व फेसबुक, व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशंस के जरिए गलत कार्यों को अंजाम देते हैं। ये सारी चीजें इंटरनेट या वाई-फाई से चलतीं हैं। इसलिए सरकार ने परीक्षा की अवधि के दौरान सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि झारखंड के 24 जिले में झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आज और 22 सितंबर को झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन  2023 (CGL) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इस परीक्षा में 6 लाख 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।


झारखंड में परीक्षा की अवधि के दौरान सरकार ने इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है। झारखंड के गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल के द्वारा जारी किए गए लेटर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर भारतीय न्याय संहिता और इंडियन टेलीग्राफ एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी


बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। जिस कारण राज्य सरकार की काफी फजीहत भी हुई थी। इस बार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक से बचने के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा अवधि के दौरान इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया है।
पटना AIIMS के पास अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, तीन अपराधियों ने चलाई गोली, CCTV में पूरा मामला कैद


पटना के फुलवरी शरीफ में एम्स गोलम्बर के पास एक प्रॉपर्टी डीलर कारोबारी सुदर्शन वर्मा (45) को अपराधियों ने गोलियों से भूना। बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार आज प्रॉपर्टी के काम से ही एम्स के पास ऑफिस में गए थे। जहां पहले से घात लगाए अपराधी भी वहा बैठे थे। जैसे ही ऑफिस से बाहर निकलते हैं अपराधी उन पर दनादन गोलियां बरसा देते हैं। जान बचाने के लिए सुदर्शन वर्मा वापस प्रॉपर्टी डीलर वाले मार्केट में घुसने लगे लेकिन वहां घुसकर अपराधियों ने नजदीक से उनके सर में तीन गोली मारी और बाँह के पास दो गोली मारा।  अपराधियों ने उन्हें 5 गोली मारी और फिर हथियार लहराते हुए तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

झारखंड में 236 मोबाइल पशु चिकित्सालय वाहन का शुभारंभ, 1962 पर कॉल कर चलत पशु चिकित्सालय का लाभ ले सकते है
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि 1962 पर कॉल करके किसान इस चलत चिकित्सालय से पशुओं के इलाज से संबंधित लाभ ले सकते हैं। इसमें डॉक्टर और एक सहयोगी होंगे जो पशुओं का इलाज करेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यह काम करेगा ।
भाजपा ने रांची के अरगोड़ा थाना में JMM अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ, X प्लेटफार्म पर गलत पोस्ट करने के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराई

झारखंड में भाजपा के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर झामुमो के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष/सोशल मीडिया प्रभारी/आई टी सेल के प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया।

दरअसल यह मामला 23 अगस्त का है। मोरहाबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा आक्रोश रैली कर रही थी, इस बीच भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा उनके सोशल मीडिया X पर पोस्ट जारी किया जाता है। जिसमें महाराष्ट्र पुलिस को दिखाकर झारखंड का पुलिस बताया जा रहा है।


भाजपा के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा की रैली मोराबादी मैदान मे थी और उसी दिन यानी 23 अगस्त को दिन के 2:45 बजे झामुमो के सोशल मीडिया एक्स से एक पुलिस कर्मी के पीठ पर जूता का निशान का फोटो पोस्ट किया और लिख दिया की भाजपा के लोगों ने उक्त पुलिस को पीटा है।जब फोटो की पड़ताल की गयी तो पता चला की यह फोटो  महाराष्ट्र का 24 जुलाई 2018 का है जब मराठा आंदोलन के दौरान नांदेड एक्स्प्रेस वे पर आंदोलनकारी और पुलिस मे भिडंत हुई थी। JMM के इस पोस्ट से झारखंड में भाजपा के मान सम्मान को ठेस पहुँचा है।


यह फोटो जे एम एम द्वारा जान बूझकर पुलिस को उकसाने के लिए पोस्ट किया और हुआ भी वही कुछ पुलिस उस फोटो के कारण और कुछ सरकार के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ता को खूब पिटाई की।
देश में दुर्भाग्यपूर्ण है या अब तक नहीं हुआ..... सांसदों विधायकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता...



देश बदल रहा है हालात बदल रहे हैं और राजनीतिक परिस्थितियों भी बदल रही है ऐसे में सवाल भी उठ रहा है कि क्या जनप्रतिनिधियों का भी शिक्षित होना अनिवार्य है। देश और राज्य में हर 5 साल के बाद आम चुनाव होता है इस चुनाव में जनप्रतिनिधि जो विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशि होते हैं क्या उनके लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करनी चाहिए।

हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने संसद और विधायक बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता न होने पर खेत व्यक्त किया है। कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व विधायक नरबीर सिंह के खिलाफ आपराधिक शिकायत को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।

अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा विधायकों और सांसदों के लिए न्यूनतम योग्यता को अनिवार्य न करने पर जताए गए खेद को अब तक दूर नहीं किया गया है।

जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु ने इस मामले में संविधान सभा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 26 नवंबर 1949 को दिए गए संबोधन का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कानून बनाने वालों की बजाय कानून को प्रशासित करने वालों के लिए उच्च योग्यता पर जोर देना सही नहीं है। कोर्ट ने इस संदर्भ में कहा कि लगभग 75 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी सांसद या विधायक बनने के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।
झारखंड उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया में CM हेमंत सोरेन ने नियमावली में बदलाव के दिए संकेत, अगले तीन दिनों तक परीक्षा रहेगी स्थगित


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पादसीएम हेमंत सोरेन के आदेश के बाद उत्पाद सिपाही की बहाली मैं युवाओं की हो रही मृत्यु को देखते हुए अगलेतीन दिन 3, 4 और 5 सितंबर तक के लिए स्थगित करने का आदेश दिया है।  सीएम ने कहा कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुःखद और मर्माहत करने वाली है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्ववर्ती रघुवर सरकार द्वारा बनाये गये नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए कहा इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने की आवश्यकता है। साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया गया है।


आखिर किन कारणों से हमारे गांव - समाज के अपेक्षाकृत स्वस्थ / चुस्त लोग, पूर्व से चली आ रही शारीरिक परीक्षा में हताहत हो जा रहे हैं, आखिर झारखंड सहित देश में पिछले 3-4 वर्षों में सामान्य जन के स्वास्थ्य में ऐसा क्या बदलाव आया है ? इन युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए, जिससे की भविष्य में ऐसी दुर्घटना घटित न हो, हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी एक समिति का गठन कर परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।