मणिपुर से 71 सदस्यीय दल जीविका परियोजना को समझने पहुंचा बोधगया
गया/बोधगया। मणिपुर राज्य से 71 सदस्यीय दल, जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं, जीविका परियोजना की कार्यप्रणाली को समझने के लिए बोधगया पहुँचा। इस दल में मणिपुर राज्य के सामुदायिक संगठनों की महिलायें और 6 राज्य आजीविका मिशन के अधिकारी है। इस दल ने बोधगया के बारा पंचायत, चेरकी, और झिकटिया जैसे विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने जीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों की बैठकों में भाग लिया।
![]()
इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों के अनुभवों से सीखा और यह समझने का प्रयास किया कि जीविका के माध्यम से इन समूहों को किस प्रकार के लाभ मिले हैं और उनके जीवन में क्या सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। दल ने स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, और संकुल संघों के कार्यों की गहन जानकारी प्राप्त की। बार पंचायत के कृष्णा जीविका महिला स्वयं सहायता समूह की विमला देवी ने बताया कि 2008 में उनके स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ। समूह बनने से बचत करना सीखा। अपना बैंक में खाता खुला। रोजगार के लिए आसान ऋण मिलना आसान हुआ।
जरूरत समय पहले महँगे 5 से 10% पर ऋण लेना पड़ता था। जीविका से बहुत कम ब्याज पर आसानी से ऋण मिलना आसान हो गया। दीदियों ने ऋण से कई कार्य किए और अपना रोजगार भी किया। खेती के समय और बीमारी जीविका समूह से मदद मिली। इसी प्रकार बारा की कपूर्वा देवी और क्रांति देवी ने भी उन्हें अपने गरीबी से संघर्ष और इसमें जीविका स्वयं सहायता समूह से लाभ के विषय मे बताया। बैंक मित्र बबिता देवी एवं सामुदायिक फेसिलिटेटर रिंकू देवी ने जीविका दीदियों द्वारा विभिन्न मुद्दो पर चर्चा, ऋण, ऋण वापसी एवं बुक्स ऑफ रिकॉर्ड को किस प्रकार लिखा जाता है के विषय मे की जानकारी दी। मणिपुर की टीम के सदस्यों में कई को अच्छी हिंदी आती थी,जससे दोनों के बीच अच्छा संवाद हुआ।
मणिपुर की टीम ने कहा जीविका ने बिहारअच्छा कार्य किया है। मणिपुर में भी यहाँ के अनुभव से सीख कार्य करना चाहते हैं। टीम को दो समूहों में विभाजित किया गया, और प्रत्येक समूह के लिए कक्षा सत्रों के साथ-साथ बोधगया का भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम में जीविका के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार एवं दिनेश कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार एवं जय राम सिंह, बिपार्ड के पीजी एडमिन सूरज एवं सौरभ सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। गया के अतिरिक्त नालंदा में जीविका संचालन क्षेत्र में फील्ड एक्सपोजर भी रखा गया है। इन सत्रों के दौरान, प्रतिभागियों ने जीविका के कामकाज के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की और फील्ड विजिट के माध्यम से वास्तविक अनुभव का लाभ मिलेगा। बिपार्ड में मणिपुर समुदाय और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मियों लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जीविका परियोजना के विभिन्न पहलुओं जैसे कि सामुदायिक संस्थान निर्माण, वित्तीय समावेशन, आजीविका, भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि विषयों पर समझ और जानकारी प्रदान करना है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया/बोधगया। मणिपुर राज्य से 71 सदस्यीय दल, जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं, जीविका परियोजना की कार्यप्रणाली को समझने के लिए बोधगया पहुँचा। इस दल में मणिपुर राज्य के सामुदायिक संगठनों की महिलायें और 6 राज्य आजीविका मिशन के अधिकारी है। इस दल ने बोधगया के बारा पंचायत, चेरकी, और झिकटिया जैसे विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने जीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों की बैठकों में भाग लिया।


गया। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर गया जिला मुख्यालय पर किसान भवन बनाने हेतु पत्र लिखा. विकास पुरुष पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं बिहार सरकार जिला कार्यान्वन समिति के सदस्य राहुल रंजन के किसान भवन निर्माण के मांग को स्वीकार करते हुए प्रमंडल के जिला मुख्यालय गया में आधुनिक सुविधा से सुसज्जित किसान भवन बनाने हेतु मांग को स्वीकार किया।

गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के बैनर तले मंगलवार की शाम विष्णुपद मंदिर समीप निःशुल्क केशर मिल्क शेक, पेयजल, चाय, फल शिविर लगाया गया है। यह शिविर पितृपक्ष में आए हुए तीर्थयात्रियों की सेवा में है।
गया। जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के साथ आगामी दुर्गा पूजा 2024 के अवसर पर पूर्व से ही किए जाने वाले तैयारी के संबंध में विस्तार से समीक्षा बैठक कर अपने क्षेत्र में पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।
गया। बिहार के गया में दो लड़की की एक साथ गायब होने में सीसीटीवी फुटेज के जांच में एक युवक के साथ अपने मर्जी से जाते हुए देखी गई है। दरअसल यह मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
गया/शेरघाटी। जिले के शेेरघाटी थाना की पुलिस ने मारपीट करने को लेकर दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार की है।
गया। अंतर्राष्ट्रीय दुसाध महासंघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर अशोक प्रसाद भारती को बनाया गया। अशोक प्रसाद भारती गया जिले के ग्राम हरियो का निवासी है।

गया। बिहार के गया में गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर पितृ पक्ष मेला में तैनात पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के कार्यस्थल पर आउटडोर छाता की व्यवस्था की गई है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से धूप में कार्यरत शहर के सभी महत्वपूर्ण ट्रैफिक चेक पोस्टों पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए उनके कार्यस्थल पर आउटडोर छाता की व्यवस्था कराई गई है।
गया। एक तरफ जहां गयाजी में पितृपक्ष मेला चल रहा है तो वही गया पुलिस भी हर तरह से सुविधा को मुहैया करने में लगी हुई है। देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी तरह का कोई समस्या ना हो इसका भी गया पुलिस पूरी तरह से ख्याल रख रही है।
Sep 25 2024, 20:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.2k