Ranchi

Sep 23 2024, 13:02

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की टीमें दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंची रांची


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आज सुबह नौ बजे राँची पहुँच गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ सुखबीर सिंह संधु, तीन सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर संजय कुमार और उनके सपोर्ट के लिए पांच पदाधिकारी अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक समेत कुल 12 सदस्यीय टीम राँची पहुँची है। झारखण्ड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर यहां करेगी मंथन।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में 23 सितंबर को होटल रेडिशन ब्लू में राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में छह राष्ट्रीय पार्टियां और तीन क्षेत्रीय पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक होगी। 

इसके बाद सीईओ कैंप नोडल ऑफिसर की बैठक होगी। शामब में राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांगते और डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ बैठक होगी।

Ranchi

Sep 22 2024, 22:21

बिहार के मंत्री जनक राम ने राहुल गांधी को ST,SC आरक्षण मामले में घेरा, राहुल गांधी आरक्षण विरोधी है नरेंद्र मोदी आरक्षण समाप्त होने नहीं देंगे


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : राजधानी रांची में बिहार के अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और उनके परिवार समेत कांग्रेस पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि अपने देश के बारे में दूसरे देशों में यह नहीं बोलना चाहिए था। अपने देश के प्रति सब लोग ईमानदार है, कोई भी देशभक्त ऐसा नहीं कह सकता है। राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा कि हमारी सरकार आएगी तो आरक्षण समाप्त कर देगी। 

दरअसल, बीते हफ्ते राहुल की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके दिए बयानों पर जमकर हंगामा मचा हुआ है। जातिगत जनगणना से लेकर आरक्षण तक के मुद्दे पर विवाद हुआ। भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से उनकी मुलाकात पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। राहुल गांधी ने कहा था कि 'जब भारत एक निष्पक्ष जगह बन जाएगा तो कांग्रेस आरक्षण खत्म करने पर विचार करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी निष्पक्ष जगह नहीं है।  

इसी मुद्दे को लेकर बिहार के मंत्री जनक राम ने कहा कि राहुल गांधी का यह पूरा परिवार पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से ऐसा सोचता आ रहा है। 1961 में पंडित नेहरू ने कहा था कि आरक्षण की कोई आवश्यकता नहीं है। वही 1985 में राजीव गांधी ने आरक्षण से आने वाले लोगों को बुद्धू भी कहा था। इस पर उन्होंने तंज करते हुए कहा की राजीव गांधी के परिवार में राहुल गांधी बुद्धू तो नहीं पप्पू जरूर जन्म ले लिए। जो कब क्या बोलेंगे खुद उन्हें ही नहीं मालूम रहता है।

वही वही मंत्री जनक राम ने कहा कि एनडीए के नेता संविधान और आरक्षण के पक्षधर है। एनडीए के शासनकाल में कोई संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

Ranchi

Sep 22 2024, 20:44

JMM ने भाजपा पर किया प्रहार,कहा -धर्म के बाद जाति का कार्ड खेलना शुरू किया भाजपा

भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के अस्मिता से हो रही खिलवाड़

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड आए भाजपा के नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। अपने अपने राज्यों को छोड़ झारखंड आए भाजपा के नेता यहां महिला सुरक्षा की बात कर रहे हैं। महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा शासित राज्य में ही है। 

उड़ीसा में हमारे देश का गर्व भारतीय सेना के परिवार की बेटी के साथ जो घटना हुई । ब्रिगेडियर साहेब की बेटी के साथ जो व्यवहार हुआ, सुशासन बाबू के राज्य, नवादा में जो दलितों के साथ तांडव हुआ, अयोध्या में महिला सफाई कर्मी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ ये रक्षा मंत्री और गृह मंत्री को दिखाई नहीं दे रहा। 

         

सुप्रियो ने कहा कि अब भाजपा के लोग धर्म के बाद जातियों पर आ गए, भाजपा का कहना है कि खास जाति के लोग को केंद्र में मंत्री बनाएगे। जाति विशेष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इस पर सुप्रीयो ने कहा कि भाजपा अब जातीय प्रलोभन दे रही है। आज कुर्मी , कल यादव , राजपूत , लाला , बनिया ये कौन सा समाज है। क्या लोकतंत्र यही है?

 वहीं दूसरी और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा का अब ईंधन खत्म हो गया है भला चुनाव कैसे जीतेगी। दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड में परिवर्तन यात्रा मैं सम्मिलित होने आए थे इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर का तेल समाप्त हो गया था। 

इस पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा रक्षा मंत्री का तेल समाप्त, कैसा छवि पेश कर रहे हैं ये लोग। जिस पार्टी के स्टार प्रचारक का ऊर्जा ही समाप्त हो गया भला झारखंड में हेमंत से क्या मुकाबला करेंगे।

Ranchi

Sep 22 2024, 19:16

दिल्ली के भारत मण्डपम में वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 का आज समापन, झारखंड पवेलियन में दिखा महिला सशक्तिकरण का आधुनिक रूप


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची डेस्क : दिल्ली के भारत मण्डपम में चल रहे वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 का आज समापन हो गया| वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में झारखण्ड का इस वर्ष फोकस राज्य के फूड प्रोडक्ट की भूमिका पर आधारित था। झारखण्ड पवेलियन की साज सज्जा उद्योग विभाग द्वारा की गई थी। पवेलियन में 13 बिक्री सह प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए थे जिसमें 3 स्टॉल झारखण्ड सरकार के विभाग अथवा उपक्रम शामिल थे। वहीँ फ़ूड कोर्ट में लगे झारखण्ड के फूड स्टॉल पर लोगों ने झारखण्ड के पारम्परिक व्यंजन का लुफ्त लिया।

चार दिन चले इस आयोजन में सेमिनार, बी 2 जी सेशन, बी 2 बी सेशन उत्पाद बिक्री आदि प्रमुख रहे। जिसमें 30 से अधिक कंपनी ने झारखण्ड में प्रोसेसिंग इकाई में निवेश करने में इच्छा जताई। 

इस वर्ष झारखण्ड उद्योग विभाग ने महिला सशक्तिकरण के पदवृद्धि के लिए महिलाओं को अधिक स्थान दिया। जिसकी सहायता से फ़ूड प्रोसेसिंग उत्पाद से जुड़ी महिलाओं को भी इस राष्ट्रीय पटल पर स्थान प्राप्त हुआ। झारखण्ड के जमशेदपुर की मिलेटस आधारित उत्पाद की कम्पनी पॉली ऑर्गेनिक, रागी के लड्डू, नमकीन, आटा बनाने वाली कंपनी जोहर रागी, डेरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नंदिनी गिर डेरी प्रोडक्ट, आर्गेनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी आदि शामिल थीं। ओपन फील्ड, डीहाइड्रेट्ज़ फ़ूड एंड वेजिटेबल और झारखण्ड सरकार का उपक्रम जे एल पी एस का पलाश आदि शामिल रहे। 

 जोहर रागी की उर्मिला ने बताया कि हमारे संस्थान में सभी महिलाएं ही हैं। हमारा 150 महिलाओं का संस्थान हैं जो मिल कर अपना उत्पाद निर्मित कर बिक्री करते हैं। वर्ल्ड फ़ूड इंडिया में आकर हमें बेहद ख़ुश है। लोगों ने हमारे उत्पाद को खूब पसंद भी किया है। वहीँ पलाश की अनीता देवी ने बताया कि पलाश के सारे उत्पाद झारखण्ड के पारम्परिक उत्पाद हैं। जिसका उत्पादन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है और प्रोडक्ट की बिक्री पलाश के ब्रांड से की जाती है।

Ranchi

Sep 22 2024, 10:35

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जवाब झामुमो मंईयां सम्मान यात्रा से देगा, कल्पना सोरेन करेंगी इस यात्रा का नेतृत्व


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की सत्ता में काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मईयां सम्मान योजना लाकर आधी आबादी को साधने का प्रयास किया है। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि सरकार का यह मास्टर स्टॉर्क है। 

वही भाजपा 20 सितंबर से परिवर्तन यात्रा शुरू की थी जो 2 अक्टूबर तक चलेगा इसी का जवाब देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा में 23 सितंबर से मंईयां सम्मान यात्रा निकलने का फैसला किया। यह यात्रा पलामू प्रमंडल से शुरू किया जाएगा, जिसका नेतृत्व विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। वही इस यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सम्मिलित होंगे।

हालांकि मंईयां यात्रा की तिथि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यात्रा की तारीख आगे भी हो सकती है। इस यात्रा के जरिए कल्पना सोरेन चुनावी शंखनाद करेंगी। साथ ही परिवर्तन यात्रा का जवाब भी एक तरह से देने की कोशिश है। राज्य के 24 जिला में यह यात्रा निकाली जाएगी। 

राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने और पूरी ताकत के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में पलामू और कोल्हान प्रमंडल के सदस्यों ने सकारात्मक सुझाव दिए हैं। बैठक में सांसद जोबा मांझी, मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, विधायक सविता महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

Ranchi

Sep 21 2024, 20:47

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC CGL परीक्षा शांतिपूर्ण रहा


JSSC CGL का प्रश्नपत्र डबल कोड से खुला, रांची के 135 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 21 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल

रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा-2023 राजधानी रांची के सभी केदो पर शांतिपूर्ण रहा। परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी देते हुए रांची उपयुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज दिनांक 21 सितंबर 2024 को रांची के 135 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई। पहले दिन 60 हजार परीक्षार्थियों में से लगभग 21 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कल दिनांक 22 सितंबर 2024 को रांची के 136 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

रांची उपायुक्त, राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने के लिए डबल कोडेड सील की गई थी। सभी प्रश्नपत्र सील बंद बक्से में कोड वाले ताले में बंद थे। ताले को खोलने के लिए कोड नंबर आयोग की ओर से परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले ही उपलब्ध कराये गये। बाकी पालियों की परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सील बंद बक्से की चाबी सील बंद लिफाफे में परीक्षा केन्द्रों को परीक्षा आरम्भ होने के आधा घंटा पहले गश्ती दण्डाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये। परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की निगरानी में सील बंद कर रखी गयी थी, जिसका प्रसारण सीधे आयोग एवं जिला कंट्रोल रूम में किया जा रहा है।

वही रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 72 गश्ती दण्डाधिकारी तथा सभी 136 परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, परीक्षा पर्यवेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी और महिला एवं पुरूष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, जो रविवार की परीक्षा में भी रहेगी। स्ट्रांग रूम से सील बंद बक्सा और चाबी गश्ती दण्डाधिकारियों द्वारा पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाये गये। परीक्षा आरम्भ होने के आधा घंटा पहले बक्से खोले गये तथा इससे सील बंद पैकेट निकालकर परीक्षा हॉल में भेजे गये। परीक्षा हॉल में सील बंद पैकेट उपस्थित परीक्षार्थियों को दिखाकर तथा पांच परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर प्राप्त कर उनके सामने खोलकर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र बांटे गये।

Ranchi

Sep 21 2024, 17:52

इंटरनेट सेवा बंद कर JSSC (CGL) परीक्षा आयोजित होने पर सियासत गर्म, सत्ता और विपक्ष में तीखा तकरार


रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखंड में जेएसएससी की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 21 और 22 सितंबर को हो रही है। परीक्षा को कलचर मुक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा इंटरनेट सेवा बंद कर दिगई है। झारखंड में यह पहली बार होगा कि प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है।

आज 21 सितंबर को पूरे झारखंड में सुबह 8 बजे से 1: 30 तक इंटरनेट बंद कर दिया गया। इंटरनेट सेवा बंद होते ही जहां लोग घंटों सोशल मीडिया से दूर हो गए तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल बैंकिंग जैसी सारी सुविधाएं भी ठप हो गईं। प्रशासन की यह तैयारी कल यानी 22 सितंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान भी सुबह 8 बजे से दिन के 1.30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर परीक्षा आयोजित करने का है।

इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद इसपर सियासत शुरू हो गई है। झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार के इस फैसले पर तीखा प्रहार किया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इंटरनेट बंद कर परीक्षा आयोजित किए जाने की आलोचना और निंदा की है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो, ये सभी लोग चाहते हैं लेकिन आम लोगों की परेशानी में डाल कर ऐसा करना उचित नहीं है। 

वही इस पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने में यदि चार घंटे लोगों को थोड़ी कठिनाई हो और इससे युवाओं का भला हो तो क्या हर्जा है। 

झारखंड में जेएसएससी (CGL)परीक्षा को लेकर राज्य में इंटरनेट बंद करने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई है। हाई कोर्ट ने इंटरनेट बंद करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। लेकिन कोर्ट ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में शपथ पत्र के माध्यम से जवाब पेश करने को कहा है।

Ranchi

Sep 21 2024, 06:23

झारखंड में अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी, झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा विभाग 5 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश जारी किया

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है। झारखंड के सभी 24 जिलों में 2 दिन इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी। जी हां. सही पढ़ा आपने. JSSC CGL परीक्षा के दौरान समूचे झारखंड में इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

गृह कर एवं आपदा विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों दिन परीक्षा के दौरान सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा ठप रहेगी।

दरअसल JSSC-CGL परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें यह बताया गया है कि झारखंड के 24 जिले में 21 (आज) और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

वही आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ अवांछित तत्व फेसबुक, व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशंस के जरिए गलत कार्यों को अंजाम देते हैं। ये सारी चीजें इंटरनेट या वाई-फाई से चलतीं हैं। इसलिए सरकार ने परीक्षा की अवधि के दौरान सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है। 

बता दें कि झारखंड के 24 जिले में झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आज और 22 सितंबर को झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन 2023 (CGL) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इस परीक्षा में 6 लाख 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

झारखंड में परीक्षा की अवधि के दौरान सरकार ने इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है। झारखंड के गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल के द्वारा जारी किए गए लेटर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर भारतीय न्याय संहिता और इंडियन टेलीग्राफ एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। जिस कारण राज्य सरकार की काफी फजीहत भी हुई थी। इस बार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक से बचने के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा अवधि के दौरान इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया है।

Ranchi

Sep 20 2024, 21:28

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मोहर, हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों की करा दी मौज, किसानों पर बरसाया बोनस

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज 20 सितंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा फैसला लिया। वही सरकार ने झारखंड के किसानों को बड़ी राहत देते हुए बोनस बढ़ाया है साथ ही जल सहियाओ को स्मार्टफोन की सौगात दी।

आज के कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय पर कह सकते हैं कि सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले झारखंड की जनता के झोली में खुशियां डालने का प्रयास किया है। सबसे पहले किसने की बात करें तो झारखंड के किसानों के लिए धान खरीद पर बोनस राशि बढ़ाने का फैसला किया है। किसानों को अब प्रति क्विंटल 100 रुपये अधिक बोनस मिलेगा। वही 2024-25 वित्तीय वर्ष में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया गया है। साधारण धान के लिए एमएसपी 2300 रुपये प्रति क्विंटल और गुणवत्तापूर्ण धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।

हेमंत की कैबिनेट ने झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और पेंशनधारियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों के अपुनरीक्षित वेतनमान में वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

 राज्य सरकार ने जल सहियाओं को भी बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के 29 हजार जल सहियाओं को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा।

पशुचिकित्सको को भी सौगात देते हुए हेमंत सरकार ने पदसोपान मैं वृद्धि करते हुए दो से पांच किया और वही पदोन्नति में 9% से बढ़कर 50% प्रोन्नत पद कर दिया गया।

संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों के लिए संविदा निर्धारण के संशोधन की स्वीकृति की गई है। यानी संविदा कर्मियों की राशि में वृद्धि होगी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चंदा घासी में सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन सहित कार्य के लिए 284 करोड़ की प्रशानिक स्वीकृत दी गई है।

झारखंड में एक बार फिर से जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन नियमावली में संशोधन की स्वीकृति मिली है।

बिरसा चौक से धुर्वा गोल चक्कर तक पथ निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

शहरी स्थानीय निकाय में संविदा पर सेवा दे रहे 107 कनीय अभियंता अनुषांगिक इकाई में सेवाएं लेने की स्वीकृति

दुमका के सरैया हाट में सड़क निर्माण के लिए कुल 38 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

चाईबासा से हाट गमहरिया में सड़क निर्माण के लिए 29 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।

Ranchi

Sep 20 2024, 11:22

JSSC CGL परीक्षा से को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए सख्त निर्देश


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में 21 और 22 सितंबर को होनेवाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 जो जेएसएससी के द्वारा ली जा रही है इसके सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई लेवल मीटिंग की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता एवं जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी जिला के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ तौर पर यह निर्देश दिया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा सीजीएल परीक्षा के लिए बनाए गए एसओपी का उल्लंघन किसी भी हाल में न हो। उन्होंने यह भी कहा कि एसओपी के उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया कि आगामी 2 दिनों तक सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल, लॉज, हॉस्टल्स, गेस्ट हाउस सहित ठहरने के सभी जगहों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी एसओपी की प्रतियां अवश्य चिपकाएं। इन सभी संस्थानों के मालिकों को नियम-कानून के बारे में बताएं।

सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा- परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल न हो, यह सुनिश्चित कर लें। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे पूर्णत: चालू रहें और मेन गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि पेपर लीक से संबंधित कोई अफवाह न फैले। किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।