Ranchi

Sep 21 2024, 20:47

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC CGL परीक्षा शांतिपूर्ण रहा


JSSC CGL का प्रश्नपत्र डबल कोड से खुला, रांची के 135 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 21 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल

रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा-2023 राजधानी रांची के सभी केदो पर शांतिपूर्ण रहा। परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी देते हुए रांची उपयुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज दिनांक 21 सितंबर 2024 को रांची के 135 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई। पहले दिन 60 हजार परीक्षार्थियों में से लगभग 21 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कल दिनांक 22 सितंबर 2024 को रांची के 136 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

रांची उपायुक्त, राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने के लिए डबल कोडेड सील की गई थी। सभी प्रश्नपत्र सील बंद बक्से में कोड वाले ताले में बंद थे। ताले को खोलने के लिए कोड नंबर आयोग की ओर से परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले ही उपलब्ध कराये गये। बाकी पालियों की परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सील बंद बक्से की चाबी सील बंद लिफाफे में परीक्षा केन्द्रों को परीक्षा आरम्भ होने के आधा घंटा पहले गश्ती दण्डाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये। परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की निगरानी में सील बंद कर रखी गयी थी, जिसका प्रसारण सीधे आयोग एवं जिला कंट्रोल रूम में किया जा रहा है।

वही रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 72 गश्ती दण्डाधिकारी तथा सभी 136 परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, परीक्षा पर्यवेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी और महिला एवं पुरूष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, जो रविवार की परीक्षा में भी रहेगी। स्ट्रांग रूम से सील बंद बक्सा और चाबी गश्ती दण्डाधिकारियों द्वारा पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाये गये। परीक्षा आरम्भ होने के आधा घंटा पहले बक्से खोले गये तथा इससे सील बंद पैकेट निकालकर परीक्षा हॉल में भेजे गये। परीक्षा हॉल में सील बंद पैकेट उपस्थित परीक्षार्थियों को दिखाकर तथा पांच परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर प्राप्त कर उनके सामने खोलकर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र बांटे गये।

Ranchi

Sep 21 2024, 17:52

इंटरनेट सेवा बंद कर JSSC (CGL) परीक्षा आयोजित होने पर सियासत गर्म, सत्ता और विपक्ष में तीखा तकरार


रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखंड में जेएसएससी की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 21 और 22 सितंबर को हो रही है। परीक्षा को कलचर मुक्त बनाने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा इंटरनेट सेवा बंद कर दिगई है। झारखंड में यह पहली बार होगा कि प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है।

आज 21 सितंबर को पूरे झारखंड में सुबह 8 बजे से 1: 30 तक इंटरनेट बंद कर दिया गया। इंटरनेट सेवा बंद होते ही जहां लोग घंटों सोशल मीडिया से दूर हो गए तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल बैंकिंग जैसी सारी सुविधाएं भी ठप हो गईं। प्रशासन की यह तैयारी कल यानी 22 सितंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान भी सुबह 8 बजे से दिन के 1.30 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर परीक्षा आयोजित करने का है।

इंटरनेट सेवा बंद होने के बाद इसपर सियासत शुरू हो गई है। झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार के इस फैसले पर तीखा प्रहार किया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इंटरनेट बंद कर परीक्षा आयोजित किए जाने की आलोचना और निंदा की है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो, ये सभी लोग चाहते हैं लेकिन आम लोगों की परेशानी में डाल कर ऐसा करना उचित नहीं है। 

वही इस पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने में यदि चार घंटे लोगों को थोड़ी कठिनाई हो और इससे युवाओं का भला हो तो क्या हर्जा है। 

झारखंड में जेएसएससी (CGL)परीक्षा को लेकर राज्य में इंटरनेट बंद करने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई है। हाई कोर्ट ने इंटरनेट बंद करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। लेकिन कोर्ट ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में शपथ पत्र के माध्यम से जवाब पेश करने को कहा है।

Ranchi

Sep 21 2024, 06:23

झारखंड में अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी, झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा विभाग 5 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का आदेश जारी किया

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन की ओर से आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है। झारखंड के सभी 24 जिलों में 2 दिन इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी। जी हां. सही पढ़ा आपने. JSSC CGL परीक्षा के दौरान समूचे झारखंड में इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

गृह कर एवं आपदा विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों दिन परीक्षा के दौरान सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा ठप रहेगी।

दरअसल JSSC-CGL परीक्षा से ठीक पहले झारखंड सरकार ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें यह बताया गया है कि झारखंड के 24 जिले में 21 (आज) और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी।

वही आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ अवांछित तत्व फेसबुक, व्हाट्सऐप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब जैसे मोबाइल ऐप्लीकेशंस के जरिए गलत कार्यों को अंजाम देते हैं। ये सारी चीजें इंटरनेट या वाई-फाई से चलतीं हैं। इसलिए सरकार ने परीक्षा की अवधि के दौरान सुबह 8 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है। 

बता दें कि झारखंड के 24 जिले में झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आज और 22 सितंबर को झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन 2023 (CGL) का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इस परीक्षा में 6 लाख 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

झारखंड में परीक्षा की अवधि के दौरान सरकार ने इंटरनेट सेवा को बाधित रखने का आदेश जारी किया है। झारखंड के गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल के द्वारा जारी किए गए लेटर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर भारतीय न्याय संहिता और इंडियन टेलीग्राफ एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। जिस कारण राज्य सरकार की काफी फजीहत भी हुई थी। इस बार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक से बचने के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा अवधि के दौरान इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया है।

Ranchi

Sep 20 2024, 21:28

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मोहर, हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों की करा दी मौज, किसानों पर बरसाया बोनस

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज 20 सितंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा फैसला लिया। वही सरकार ने झारखंड के किसानों को बड़ी राहत देते हुए बोनस बढ़ाया है साथ ही जल सहियाओ को स्मार्टफोन की सौगात दी।

आज के कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय पर कह सकते हैं कि सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले झारखंड की जनता के झोली में खुशियां डालने का प्रयास किया है। सबसे पहले किसने की बात करें तो झारखंड के किसानों के लिए धान खरीद पर बोनस राशि बढ़ाने का फैसला किया है। किसानों को अब प्रति क्विंटल 100 रुपये अधिक बोनस मिलेगा। वही 2024-25 वित्तीय वर्ष में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया गया है। साधारण धान के लिए एमएसपी 2300 रुपये प्रति क्विंटल और गुणवत्तापूर्ण धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।

हेमंत की कैबिनेट ने झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और पेंशनधारियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों के अपुनरीक्षित वेतनमान में वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

 राज्य सरकार ने जल सहियाओं को भी बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के 29 हजार जल सहियाओं को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये का स्मार्टफोन दिया जाएगा।

पशुचिकित्सको को भी सौगात देते हुए हेमंत सरकार ने पदसोपान मैं वृद्धि करते हुए दो से पांच किया और वही पदोन्नति में 9% से बढ़कर 50% प्रोन्नत पद कर दिया गया।

संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों के लिए संविदा निर्धारण के संशोधन की स्वीकृति की गई है। यानी संविदा कर्मियों की राशि में वृद्धि होगी।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चंदा घासी में सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन सहित कार्य के लिए 284 करोड़ की प्रशानिक स्वीकृत दी गई है।

झारखंड में एक बार फिर से जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन नियमावली में संशोधन की स्वीकृति मिली है।

बिरसा चौक से धुर्वा गोल चक्कर तक पथ निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

शहरी स्थानीय निकाय में संविदा पर सेवा दे रहे 107 कनीय अभियंता अनुषांगिक इकाई में सेवाएं लेने की स्वीकृति

दुमका के सरैया हाट में सड़क निर्माण के लिए कुल 38 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

चाईबासा से हाट गमहरिया में सड़क निर्माण के लिए 29 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है।

Ranchi

Sep 20 2024, 11:22

JSSC CGL परीक्षा से को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए सख्त निर्देश


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड में 21 और 22 सितंबर को होनेवाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 जो जेएसएससी के द्वारा ली जा रही है इसके सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाई लेवल मीटिंग की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता एवं जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी जिला के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साफ तौर पर यह निर्देश दिया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा सीजीएल परीक्षा के लिए बनाए गए एसओपी का उल्लंघन किसी भी हाल में न हो। उन्होंने यह भी कहा कि एसओपी के उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देश दिया कि आगामी 2 दिनों तक सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के होटल, लॉज, हॉस्टल्स, गेस्ट हाउस सहित ठहरने के सभी जगहों पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी एसओपी की प्रतियां अवश्य चिपकाएं। इन सभी संस्थानों के मालिकों को नियम-कानून के बारे में बताएं।

सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा- परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल न हो, यह सुनिश्चित कर लें। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे पूर्णत: चालू रहें और मेन गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि पेपर लीक से संबंधित कोई अफवाह न फैले। किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ranchi

Sep 20 2024, 10:38

गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड के देवघर आएंगे, संथाल के भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से झारखंड की धरती देवघर पहुंचेंगे। जहां संथाल में वीर सिद्धो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि करेंगे। अमित शाह वीर शहीद सिद्धो कान्हू को नमन कर भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी।

बता दे की गृह मंत्री अमित शाह कल 19 सितंबर को ही रांची आने वाले थे लेकिन कुछ कर्म से वह रांची ना आकर आज सुबह दिल्ली से सीधे देवघर जाएंगे और वहां से भोगनाडीह के लिए रवाना होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह आज 12:30 बजे भोगनाडीह से साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे और संताल परगना परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह गिरिडीह जिला के जमुना में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

भाजपा की परिवर्तन यात्रा झारखंड के 81 विधानसभा से होकर गुजरेगी जिसमें राज्य के 200 से अधिक प्रखंडों से होते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस परिवर्तन यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे वहीं राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो के नारों के साथ भाजपा और आम जनता जवाब मांगेगी।

Ranchi

Sep 19 2024, 18:50

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आने से पहले झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के नजरिया से विशेष प्लान बनाया
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजधानी रांची में कुछ ही देर बाद आने वाली है। जहां राष्ट्रपति मुर्मू 20 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए आज वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एडीजी अभियान संजय ए लाटकर ने की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील स्थानों, उनके कार्यक्रम स्थलों और उनकी आवाजाही के दौरान लागू की जाने वाली सुरक्षा योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। वहीं पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन हो सके।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसमें पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जाएगी। राष्ट्रपति का काफिला जहां से गुजरेगा वहां ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। वहीं किसी भी तरह का आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को तैनात किया गया है। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

Ranchi

Sep 19 2024, 18:48

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से झारखंड के सिख-समुदाय में नाराजगी, कहां राहुल गांधी को माफी मांगना होगा

रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान से  कुछ सिख समुदाय में  नाराजगी है। यह नाराजगी अब झारखंड में भी देखी जा रही है। राजधानी रांची में सिख समुदाय ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

उनके बयान पर आपत्ति जताई, विशेषकर पगड़ी को लेकर की गई टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया।

गुलविंदर सिंह ने बताया कि सिख समुदाय ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजादी के समय से लेकर अभी तक सिखों ने हमेशा देश की सेवा की है। उन्होंने कहा किया लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी सिखों का अपमान करते आई है।

वही नवजोत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का किसी समुदाय को लेकर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए यह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी के टिप्पणी से अगर कोई समुदाय को दुख होता है तो यह सरासर गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि राहुल गांधी ने जो सिख समुदाय को लेकर बयान बाजी की है इस पर उन्हें माफी मांगना चाहिए।

Ranchi

Sep 19 2024, 17:09

पतरातु के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और एसएस हाई स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा एमसीक्यू क्विज का आयोजन

रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची डेस्क : पतरातु के पीवीयूएन लिमिटेड स्वच्छता पखवाड़ा समारोह के तहत 19 सितंबर को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और एसएस हाई स्कूल में एक बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह क्विज स्वच्छता दिवस और सफाई से संबंधित विषयों पर आधारित था।
जिसमें दोनों स्कूलों के लगभग 130 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीवीयूएन के अधिकारियों ने बताया इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों के बीच स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वही इस प्रतियोगिता के माध्यम से मौजूद छात्रों ने स्वच्छता के महत्व को समझा और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। बता दे कि यह पहल पीवीयूएन लिमिटेड की स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत किया गया। जिसके दौरान साफ-सफाई को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से पीवीयूएन लिमिटेड समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Ranchi

Sep 18 2024, 21:16

वन नेशन वन इलेक्शन कराने के केंद्रीय कैबिनेट के सैद्धांतिक फैसले के बाद झारखंड में मचा घमासान, झामुमो ने बताया संविधान पर आघात


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज मोदी कैबिनेट से एक बड़ा फैसला आया जिसमे एक देश, एक चुनाव को लेकर कैबिनेट से मंजूरी मिली है। अब इसके लिए सबसे पहले सरकार को बिल लाना होगा, चूंकि ये बिल संविधान संशोधन करेंगे, इसके लिए ये तभी पास होंगे, जब इन्हें संसद के दो तिहाई सदस्यों का समर्थन मिलेगा। 

 वर्तमान में एक देश, एक चुनाव का समर्थन 32 पार्टियों ने था. जबकि, 15 पार्टियां इसके विरोध में थीं. 15 ऐसी पार्टियां थीं, जिन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था. केंद्र की एनडीए सरकार में बीजेपी के अलावा चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (आर) बड़ी पार्टियां हैं। जेडीयू और एलजेपी (आर) तो एक देश, एक चुनाव के लिए राजी हैं, जबकि टीडीपी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

वहीं अगर झारखंड की बात करें तो झारखंड की प्रमुख सत्ताधारी पार्टी झामुमो ने इसका खासा विरोध किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे देश में जितने लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं जैसे लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद, से लेकर ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद जैसे क्षेत्रों में लगभग 25 लाख जनप्रतिनिधियो के अधिकारों पर सीधा-सीधा हनन किया गया है। सुप्रियो ने कहा आदिवासियों की जो परंपरा है जिसमें सामूहिकता है उस पूरे परंपरा पर कुठाराघात है।

वही सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक सवाल भी खड़ा किया कि वन नेशन वन इलेक्शन से क्या सरकारें स्थिर रह पाएगी? जहां पहले चुनाव होगा वहां क्या राष्ट्रपति शासन के जरिए आप शासन करना चाहते हैं?

 सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर आरोप लगाया कि आप चुनाव हार रहे हैं और चुनाव हारने के बाद अपना शासन थोपना चाहते हैं। उन्होंने कहा जो लोकतंत्र बचाना चाहते हैं उनके लिए बड़ी चुनौती है। यह फैसला संविधान को तितर बितर करने का है। झारखंड मुक्ति मोर्चा सहन नहीं करेगा।

 वही झारखंड में भाजपा इस फैसले को कर आते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के एजेंडा में भी था और केंद्रीय सरकार ने कर दिखाया। प्रतुल ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन होने से भारी पैमाने पर संसाधन की बचत होगी और विकास कार्य भी तेज होगा। उन्होंने कहा यह मोदी सरकार है जो कहती है, वह वो डेफिनेटली करती है।