Md Shahid

Sep 20 2024, 19:50

अरगड्डा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सूरज पासवान ने सांसद हजारीबाग को अवगत कराया

रामगढ : नगर परिषद क्षेत्र अरगड्डा के वार्ड संख्या 13 और 14 की समस्याओं को लेकर एससी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सूरज पासवान उर्फ सिक्की ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को अवगत कराया गया । अरगड्डा क्षेत्र में पीसीसी रोड, पानी, बिजली , सड़क , चबूतरा निर्माण आदि कई समस्याओं को सांसद को अवगत कराया गया। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने भी आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हर समस्या का निश्चित समाधान किया जाएगा। इस मौके पर बीजेपी रामगढ़ ज़िला से एससी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सूरज पासवान उर्फ सिक्की,रामगढ़ के वरिष्ठ नेता नगर मंडल अध्यक्ष, मनोज गिरी , प्रभारी अनमोल सिंह ,रिकी पटवा ,मोहन राम उपस्थित रहें।

Md Shahid

Sep 20 2024, 19:48

मानवता के सच्चे प्रतीक पैगम्बर मोहम्मद स.--- कारी मुशताक महशर

रामगढ : पैगम्बर मोहम्मद स० के जन्म दिवस के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मदरसा अहले सुन्नत इस्लाहुल मुस्लेमीन मनुवा में जश्ने ईद मिलादुन नबी स० का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। जिसमें मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों ने भाग लिया छात्रों का शैक्षणिक प्रतियोगिता हुआ। जिसमे बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रोग्राम की अध्यक्षता जनाब कारी मुश्ताक महशर ने कि जबकि इस प्रोग्राम में मोलाना अबु हुरैरा ,मोलाना अब्दुल मुस्तफा, कारी गुलाम हैदर, कारी सरफराज , कारी तनवीर रजा , कारी वसीम अकरम, हाफिज हसन रजा, खालिद अम्बर ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में मो० इस्लाम राजा अकबर खान , सिन्कु खान, आफताब आलम, हलीम ऐराकी, टिंकू, इरफान , जाकिर, इस्माईल इंजिनयर, मो० इसराफील , मो० इस्हाक इत्यादि मुख्य रुप से उपस्थित हुए।

Md Shahid

Sep 19 2024, 19:57

झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला समिति की बैठक हुई।

रामगढ : गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला समिति की आवश्यक बैठक होटल मिलन रामगढ़ में अध्यक्षता , जिला अध्यक्ष विनोद किस्कु एवं संचालन जिला सचिव बिनोद कुमार महतो ने किया।बैठक में संगठन की मजबूती,हेमंत सरकार द्वारा आम जनता के हित में जोभी योजना चलाया जा रहा है उसे निगरानी कर के आम जनता तक पहुचाने एवं आने वाले विधानसभा का चुनाव मजबूती के साथ लड़ना हैं और अपने उम्मीदवार को विजय करना है। साथ ही साथ 27/11/2024 को नेमरा मे शहीद सोबरन सोरेन का शहादत दिवस मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु के कार्यसैली को देखकर कई कई पार्टीयो को छोड़ कर सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो मे ज्वाइनिंग किए। सदस्यता लेने वालों में सतीश देव मुंडा एवं दीपक टुडू के नेतृत्व में सैकड़ों साथी जैसे श्यामु मुंडा,पनु मुंडा,मनीष मुंडा,आकाश मुंडा,आनंद मुंडा,मुकेश मुंडा,परमेश्वर मुंडा,सूजल मुंडा,सूरज मुंडा,विक्रम मुंडा,सोनू मुंडा,विजय मुंडा,टिंकू मुंडा,विशाल मुंडा,जितेंद्र मुंडा,अंतु मुंडा,राज मुंडा,रमेश मुंडा,पंकज मुंडा,अभिषेक मुंडा,राजू मुंडा,सज्जाद अंसारी,देगलाल मुंडा,परवेज आलम,शहबाज़ आलम,अबु रेहान,फैजल,कलाम,रमेश मुंडा,फारुख अंसारी,नसीम अंसारी,डब्लू मुंडा,ताबीस शाह,गुड्डू मुंडा,मिटु मुंडा,गोपी मुंडा आदि सैकड़ों साथी गण झामुमो मे शामिल हुए।

Md Shahid

Sep 19 2024, 19:56

मंत्री दीपिका पांडेय से मिली अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोया परवीन, कृषि संबंधित समस्याओं को दूर करने की किया मांग

रामगढ।कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जोया परवीन गुरुवार को रांची में झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन विभाग के मंत्री दीपिका पांडे से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ जिला में कृषि कार्य से जुड़े समस्याओं से अवगत कराई। साथ ही क्षेत्र में सिंचाई में हो रही दिक्कतों को बताते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा की रामगढ़ जिले में कई ऐसे इलाके हैं जहां सिंचाई के लिए पानी की प्रयाप्त व्यवस्था कमजोर है। जिसे दुरुस्त करना एवं नए तालाबों का निर्माण सहित कई कृषि से जुड़े मामलों में मंत्री को ध्यान केंद्रित करवाई। साथ ही जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। इसपर मंत्री दीपिका पांडेय ने उनकी सभी समस्याओं को दूर करने की बात कही। मौके पर अल्पसंख्यक जिला महासचिव सब्बीर अंसारी, समाज सेवी अनिसुल हक, जिला उपाध्यक्ष मो आशिक सहित कई मौजूद थे। 

Md Shahid

Sep 19 2024, 19:53

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर रामगढ़ पहुंची।

रामगढ : गुरुवार को अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रांची, झारखंड सह गोमिया के जननायक पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर रामगढ़ समाहरणालय पहुंची। पिछड़ा वर्ग संबंधित रामगढ़ जिले के मामलों की समीक्षा/निर्णय, निरीक्षण एवं निराकरण के लिए आयोग की टीम यहां दो दिनों तक प्रवास पर रहेगी। समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार ने आयोग के अध्यक्ष महतो को पौधा प्रदान कर स्वागत किया। इसके उपरांत महतो की अध्यक्षता में आयोग की समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई। वर्ग से जुड़े मामलों की सिलसिलेवार रूप से समीक्षा की जा रही है। इस दौरान कई मामलों में आयोग की ओर से जारी नोटिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई अग्रतर कार्रवाई की जानकारी आयोग ने ली। जिसके बाद कई आवश्यक दिशा निर्देश अध्यक्ष ने संबंधितों को दिया। वर्ग में आवेदित फरियादियों के मामलों के निराकरण पर भी अध्यक्ष महतो ने प्राथमिकता के साथ बल दिया। उन्होंने कहा कि आयोग सभी लंबित और नए मामलों के निष्पादन पर गंभीर है। आयोग की टीम दो दिनों तक यहां रहेगी और हर मामलों की समीक्षा करते हुए निराकरण किया जाएगा। मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार, आयोग के सम्मानित सदस्य नंदकिशोर मेहता, लक्ष्मण यादव, सदस्य सचिव कृष्णा कुमार सिंह समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Md Shahid

Sep 19 2024, 19:49

रामगढ जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कार्यालय मे हुई

रामगढ : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा उपस्थित हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने किया तथा संचालन संजय साहू ने किया।बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस पदाधिकारीयों से आगामी चुनाव को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा गया है कि सभी बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए जो भी बदलाव करना है। उसे करके जिला कमेटी को सूचित किया जाए एवं तैयारी को अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में उपस्थित सभी अध्यक्षों एवं पदाधिकारी को सारी तैयारी को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया गया ।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक ममता देवी,शहजादा अनवर, सी पी संतन, शांतनु मिश्रा,रियाज अंसारी, चितरंजन चौधरी, राजेंद्र नाथ चौधरी, पंकज प्रसाद तिवारी, मुकेश यादव,प्रीति दीवान, राजकुमार यादव,तारीक अनवर, बलराम साहू, प्रकाश करमाली, संतोष सोनी, आसिफ इकबाल, जाकिर अख्तर, राम विनय महतो, भीखु चिंगारी, पिंटू अंसारी , टिंकू खान इत्यादि उपस्थित थे।

Md Shahid

Sep 18 2024, 20:25

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुशवाहा पंकज महतो ने दोहाकातु पंचायत के ग्राम गडके में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए

रामगढ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुशवाहा पंकज महतो ने रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत दोहाकातु पंचायत के ग्राम गडके में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। तथा लोगों को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं तथा सभी से अपील की झारखंड का विकास टाइगर जयराम महतो के हाथों ही संभव है।अभी सभी संप्रदाय के लोगों को एकजुट होकर टाइगर जयराम महतो के हाथों को मजबूत करें। क्योंकि 24 साल के दरमियान में आज तक झारखंडी परिभाषित नहीं हो पाया है । लोगों को अन्य पार्टी से विश्वास धीरे-धीरे खत्म होते दिख रहा है । एकमात्र विकल्प टाइगर जयराम महतो ही है। विनोद बाबू का कथन था कि पढ़ो और लड़ो इसी को चरितार्थ करते हुए वक्त आ गया है की झारखंड में माटी, बेटी, रोटी, अस्मिता की लड़ाई में सभी लोग एकजुट होकर अपने हक और अधिकार को बुलंद करें ।तभी हमें झारखंडियों का हक अधिकार मिल सकता है । इस राज्य में वैकेंसी में पहला अधिकार यहां के नौजवानों को योगदान ,अवसर और अधिकार मिलना चाहिए । क्योंकि भारत का संविधान 309 अनुच्छेद 16 (04) राज्य के हितार्थ में विकसित राज्यों को कंट्रोल करने के लिए बैरियर लगाकर कानून बना सकती है। गांव में टाइगर जयराम महतो के प्रति काफी रुझान है। लोग एक उम्मीद की नजर से टाइगर जयराम महतो को साथ देने की बात कही है । क्योंकि झारखंड में जब तक अच्छा नीति नियम नहीं बन पाता है, झारखंड के बाल बच्चों का भविष्य में सुधार नहीं हो सकता। कानून व्यवस्था सुधार मे करना होगा ।गडके में मुख्य रूप से इजहार अंसारी, सागीर अंसारी, इरफान अंसारी, इश्तियाक अंसारी, मुस्ताक अंसारी, अलीम अंसारी, जफर अंसारी, सलाम अंसारी, जबार अंसारी ,ताहिर अंसारी, सत्तार अंसारी, प्रदीप करमाली, कालेश्वर महतो, उपस्थित थे।

Md Shahid

Sep 18 2024, 20:24

छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं - राजेश ठाकुर

रामगढ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा नेता राजेश ठाकुर ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि रामगढ़ कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय शिक्षकों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल घोर निंदनीय और कहीं ना कहीं छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है छात्राओं की पढ़ाई बाधित करना उचित नहीं है शिक्षकों और प्रबंधकों के द्वारा आपसी मतभेद सुलझा लेना चाहिए ताकि छात्राओं के भविष्य के साथ अंधकारमय नहीं हो कॉलेज के अध्यक्ष सचिव और कॉलेज प्रबंधन जिला प्रशासन इस मतभेद को जल्द से जल्द सुलझाया जाए अन्यथा छात्रहित को देखते यह ठीक नहीं है आपसी मतभेद के कारण छात्राओं का पठन पठान और नामांकन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यह कॉलेज किसी का व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है समाज के सहयोग से और छात्रों के सहयोग से यह कॉलेज चल रहा है जिला प्रशासन का हस्तक्षेप कर इन सभी विषयों और विवादों को सुलझाया जाए छात्रों के भविष्य के लिए पहले भी कुछ साल पहले विवाद हुआ था उसे समय भी हम लोगों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विवाद को सुलझाया गया था।

Md Shahid

Sep 18 2024, 20:23

रामगढ सिद्धू कानू जिला मैदान मे बुढ़ा करमा जतरा का आयोजन किया गया

रामगढ : रामगढ़ जिला सिद्धू कानू जिला मैदान मे बुधवार को बुढ़ा करमा जतरा का आयोजन किया गया। रामगढ़ जिला से कोने कोने से आदिवासी भाई बहन पोहचे आज रामगढ़ जिला मैदान में करमा झूमते गाते माँ बहने कार्यक्रम में शामिल हुए ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे राजी पढ़ाई सरना प्राथर्ना सभा के जिला , जिला संरक्षक, राजेश पहान, भुनेश्वर बेदिया, पूर्व प्रत्याशी हजारीबाग सासदीय क्षेत्र और आदिवासी छात्र जिला अध्यक्ष, सुनील मुंडा, शुक्रमनी मुंडा सूत्री किरन मुंडा, अनु दशमी मुंडा, बबिता मुंडा, सुसीला देवी, किरण मुंडा, अनीता मुंडा, मंजू मुंडा आदि उपस्थित थे।

Md Shahid

Sep 18 2024, 20:21

महिला ने दामोदर नदी में लगायी छलांग, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

रामगढ (रजरप्पा ) : रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने दामोदर नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उक्त महिला की पहचान बालीडीह थाना अंतर्गत कराड़िया जैनामोड़ निवासी देवेन्द्र धर की पत्नी राखी कुमारी (25 वर्ष ) के रूप में हुई है। इस दौरान वहां मौजूद मछुआरों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसे बचाया नही जा सका, वह गहरे पानी के अंदर समां गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा रजरप्पा पुलिस को दिया गया। घटना की जानकारी मिलते हीं थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय व अवर निरीक्षक विकास कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। और उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद महिला को ढूंढने में पुलिस असफल रही। इधर महिला के डूबने की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन रजरप्पा स्थित दामोदर नदी पहुंचे, जहां रोरोकर उनका बुरा हाल था। दामोदर नदी में छलांग लगाने से पूर्व महिला तांत्रिक घाट पहुंची। काफी देर तक वहां चुपचाप बैठी रही। उसके बाद उसने फेसबुक में एक पोस्ट भी डाली। जिसमे उसने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप अपने पति के अलावे सास ससुर पर लगाई है। उसने लिखा कि मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेवार मेरे पति व सास ससुर है। जिसके बाद वह फेसबुक में लाइव आकर नदी में छलांग लगा दिया।