झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला समिति की बैठक हुई।
![]()
रामगढ : गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला समिति की आवश्यक बैठक होटल मिलन रामगढ़ में अध्यक्षता , जिला अध्यक्ष विनोद किस्कु एवं संचालन जिला सचिव बिनोद कुमार महतो ने किया।बैठक में संगठन की मजबूती,हेमंत सरकार द्वारा आम जनता के हित में जोभी योजना चलाया जा रहा है उसे निगरानी कर के आम जनता तक पहुचाने एवं आने वाले विधानसभा का चुनाव मजबूती के साथ लड़ना हैं और अपने उम्मीदवार को विजय करना है। साथ ही साथ 27/11/2024 को नेमरा मे शहीद सोबरन सोरेन का शहादत दिवस मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु के कार्यसैली को देखकर कई कई पार्टीयो को छोड़ कर सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो मे ज्वाइनिंग किए। सदस्यता लेने वालों में सतीश देव मुंडा एवं दीपक टुडू के नेतृत्व में सैकड़ों साथी जैसे श्यामु मुंडा,पनु मुंडा,मनीष मुंडा,आकाश मुंडा,आनंद मुंडा,मुकेश मुंडा,परमेश्वर मुंडा,सूजल मुंडा,सूरज मुंडा,विक्रम मुंडा,सोनू मुंडा,विजय मुंडा,टिंकू मुंडा,विशाल मुंडा,जितेंद्र मुंडा,अंतु मुंडा,राज मुंडा,रमेश मुंडा,पंकज मुंडा,अभिषेक मुंडा,राजू मुंडा,सज्जाद अंसारी,देगलाल मुंडा,परवेज आलम,शहबाज़ आलम,अबु रेहान,फैजल,कलाम,रमेश मुंडा,फारुख अंसारी,नसीम अंसारी,डब्लू मुंडा,ताबीस शाह,गुड्डू मुंडा,मिटु मुंडा,गोपी मुंडा आदि सैकड़ों साथी गण झामुमो मे शामिल हुए।











रामगढ : भाजपा नेता और रामगढ़ विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबु के आवासीय कार्यालय रानीबागी में प्रेस वार्ता रखी गई है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के संकल्प यात्रा और अन्य विषयों पर जानकारी दी । उन्होंने परिवर्तन यात्रा के उद्देश्य तथा रोड मैप पर विस्तार से जानकारी दी। परिवर्तन यात्रा भोगनाडीह से 20 सितंबर से प्रारम्भ होकर चाईबासा विधानसभा में 2 अक्टूबर को विशाल जनसभा के साथ समापन होगा। उन्होंने परिवर्तन यात्रा को झारखन्ड की हेमन्त सरकार के वादाखिलाफी और झारखन्ड की घटती मूल आबादी के लिए निशाना बनाना है और जनता के बीच उनके झूठ का पोल खोलना है साथ ही झारखंडी स्वाभिमान और अस्मिता को जगाते हुए हेमन्त सरकार के 5 साल का हिसाब मांगना हैं। झारखंड में बढ़ती घुसपैठियों से यहां के डेमोग्राफी काफी प्रभावित हुए हैं। झारखन्ड के रोटी - बेटी - माटी की रक्षा का संकल्प को लेकर यह परिवर्तन यात्रा होना है। झारखन्ड - कांग्रेस युक्त सरकार के द्वारा झारखन्ड को बुनियादी सेवाओं से वंचित करने की साजिश को उजागर करने को लेकर यह परिवर्तन यात्रा है।यात्रा का नारा है- न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेगें। इस परिवर्तन संकल्प यात्रा झारखन्ड की संस्कृति की सुरक्षा, झारखन्ड के युवाओं के भविष्य के सुरक्षा के लिए संकल्प है झारखन्ड में परिवर्तन लाने का। उन्होंने बताया कि यह यात्रा झारखन्ड के 81 विधान सभा क्षेत्र के 200 से अधिक प्रखण्ड से हो कर गुजरेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा होना है वहीं समापन विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी का सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने बताया कि रामगढ़ जिला में परिवर्तन यात्रा 26 ,27 और 28 सितंबर से पतरातु से गोला चितरपुर,रामगढ़ कैंट , मांडू होते हुए हजारीबाग पहुंचेगी। 27 सितम्बर को रामगढ़ कैंट में जनसभा होना है ।बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद,जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी,विजय जायसवाल , जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदात्त, भीमसेन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, नगर अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव और कुणाल दास उपस्थित रहें।
Sep 20 2024, 19:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.7k