Ranchi

Sep 17 2024, 10:40

17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी-विश्वकर्मा पूजा एक ही दिन, बना दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, आज 3 राशियों की मौज!


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज 17 सितंबर मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में विश्वकर्मा पूजा है। आज अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा एक ही दिन पड़ रहा है ऐसे में 17 सितंबर को एक दुर्लभ और एक शुभ संयोग भी बन रहा है। आज पूर्णिमा, संक्रांति, अनंत चतुर्दशी, नक्षत्र, सुलयोग और अक्षय फल प्राप्ति के योग एक साथ बन रहे हैं, जिससे यह दिन अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जा रहा है। इस दिन पूजा-पाठ करने से भक्तों को कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी।

 इस वर्ष सूर्य 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर गए थे। जिसे कन्या संक्रांति कहा जाता है। सालों बाद अनंत चतुर्दशी का व्रत और विश्वकर्मा पूजा एक साथ हो रहा है। अनंत चतुर्दशी व्रत भगवान विष्णु के अनंत स्वरूपों को समर्पित है। हर साल यह व्रत भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान नारायण के अनंत रूप की पूजा की जाती है। साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत सूत्र बांधने की भी परंपरा है। मान्यता है कि अनंत सूत्र में भगवान विष्णु का वास होता है।

अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र को भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद बांह में बांधा जाता है।अनंत सूत्र में 14 गांठें होनी चाहिए, इन 14 गांठों को 14 लोकों से जोड़कर देखा जाता है। अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना गया है। अनंत चतुर्दशी की पूजा 17 सितंबर को सुबह 6 बजकर 7 मिनट से सुबह 11 बजकर 44 मिनट के बीच किया जाएगा।

भगवान विष्णु और शिल्पकार विश्वकर्मा के एक साथ आने रवि योग का निर्माण हो रहा है और इस योग में पूजा करने से सभी कार्यों में तरक्की मिलेगी। भगवान विश्वकर्मा देव लोक के वास्तुकार और शिल्पकार हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने भगवान शिव का त्रिशूल और विष्णु जी का सुदर्शन चक्र बनाया था। इसलिए इस दिन शस्त्रों की पूजा-अर्चना की जाती है।

17 सितंबर के दिन भगवान विश्वकर्मा को कई प्रकार के अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित किया जाता है और पूजा-अर्चना की जाती है। लोग अपने ऑफिस, कारखानों, मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा करते है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, व्यापार में उन्नति आदि का शुभ फल प्राप्त होगा।17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 बजे से दोपहर 2:39 बजे तक रहेगा। इस दौरान बाबा विश्वकर्मा और विष्णु जी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

Ranchi

Sep 15 2024, 21:13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन पर दिखा भूतों पर चर्चा,


जाने क्या है मामला..?, JMM ने प्रधानमंत्री को दी चेतावनी कहा तैयार रहिएगा सत्ता का भूत उतार कर हम आपको भेजेंगे

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड की धरती पर आए जहां रांची एयरपोर्ट से छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया और करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। । भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री सड़क के रास्ते रांची से जमशेदपुर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। 

वहां जनसभा को संबोधित किया। जहा उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद को झारखंड का तीन सबसे बड़ा दुश्मन बताया। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर गोपाल मैदान के मंच से कहा कि झामुमो में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। इसके लिए सबसे पहले ये लोग दलित, आदिवासी और पिछड़ा समाज के हितों की बलि चढ़ाते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी इस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आजकल चारों ओर भूत ही नजर आता है। जेएमएम के सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहां की मोदी जी ने झारखंड में भूतों को देख लिया अब उन्हें डर सता रहा है। 

वही प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया और इस पर कड़ी आपत्ति जताई। झामुमो के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। ये घुसपैठिए और कट्टरपंथी झामुमो को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। जिसे लेकर झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी पलटवार करते हुए केंद्र सरकार और हाई कोर्ट की कार्यशैली पर चिंता जताई। कहा कि हाईकोर्ट में यह मामला गया हुआ है। फैसला होना बाकी है लेकिन फैसला आने से पहले ही प्रधानमंत्री ने अपना फैसला सुना दिया ऐसा प्रतीत होता है कि अब न्यायपालिका को भी निर्देशित किया जा रहा है।

Ranchi

Sep 15 2024, 13:31

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से 660 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की, डिजिटल माध्मय से छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची एयरपोर्ट से छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन किया और करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर जमशेदपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाया, जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।

अपने एकदिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने वर्चुअल मध्यम से कई योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। टाटानगर से इन ट्रेनो को हरी झंडी दिखाना था लेकिन खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट से ही किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार टाटानगर स्टेशन पर उपस्थित थे। जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाया।

इसके साथ साथ नरेंद्र मोदी ने 660 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भी वर्चुअली शुभारंभ किया। मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और ‘हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो’ की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की जो बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 32,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित किए और मकानों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपए की पहली किस्त भी जारी की। इसी क्रम में मोदी ने भारत में पीएमएवाई-जी के 46,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबियां भी सौंपीं। बता दें केंद्र ने पीएमएवाई-जी योजना के तहत झारखंड में गरीबों के लिए 1,13,400 मकानों को मंजूरी दी है।

Ranchi

Sep 15 2024, 13:12

खराब मौसम के कारण पीएम नरेंद्र मोदी रांची से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, रांची से बाई रोड आम सभा व रोड शो के लिए निकले जमशेदपुर


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : खराब मौसम की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर जाने के कार्यक्रम में हुई बाधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार (15 सितंबर) को टाटानगर स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाना था। एक रोड शो करना था और उसके बाद जनसभा को भी पीएम मोदी संबोधित करने वाले थे।

प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली से सुबह 9:05 बजे रांची पहुंचे। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट की लैंडिंग हुई। लेकिन, जमशेदपुर में खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर ने रांची से जमशेदपुर के लिए उड़ान नहीं भरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही ऑनलाइन 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस और अन्य योजनाओं की सौगात देने के बाद रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले खराब मौसम की वजह से पीएम ने जमशेदपुर नहीं जाने की वजह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कही थीं। वही रांची एयरपोर्ट से ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- ‘झारखंड में आज प्रकृति पूजा के पर्व करमा की उमंग है। मैं झारखंड के लोगों को करमा पर्व की बधाई देता हूं। आज इस शुभ अवसर पर झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। छह नई वंदे भारत ट्रेनें, साढ़े 600 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इस सबके साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवाज योजना के तहत अपना घर। मैं झारखंड की जनता-जनार्दन को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूं।’

Ranchi

Sep 14 2024, 19:21

विधायक अमित यादव के साथ पूर्व विधायक जेपी वर्मा और पूर्व DSP नवनीत हेंब्रम भी भाजपा में हुए शामिल


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बरकठ्ठा विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम आज भाजपा का दामन थामा। जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई और पूर्व सांसद रवींद्र राय ने भाजपा का सदस्यता दिलाया। 

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अमित यादव और जयप्रकाश वर्मा पहले से बीजेपी के सिपाही रहे हैं आज पुनः घर वापसी हुई है। नवनीत हेंब्रम प्रशासनिक से मुक्त हो कर जनसेवा के क्षेत्र मे आए हैं मैं इन तीनों सदस्यों का स्वागत करता हूं। उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पांच वर्षों में सरकार 5 काम गिना नहीं सकती है।

विधायक अमित यादव के साथ पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम भाजपा में शामिल होने के साथ जेपी वर्मा ने कहा कि परिवार में अपना घर ही प्यारा होता है इसलिए आज अपने घर वापस आए है। वही नवनीत हेंब्रम ने कहा कि प्रशासनिक पद से तैयार कर राजनीतिक के क्षेत्र में आए हैं जहां जन सेवा की भावना हममें जगी है और जनता की सेवा करते रहेंगे। भाजपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि ये लोग आगामी विधानसभा चुनाव में अपना कितना प्रभाव डाल सकते हैं।

Ranchi

Sep 14 2024, 19:19

पीवीयूएनएल पतरातू में हिन्दी दिवस से हिन्दी पखवाड़ा 2024 की शुरुआत


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : पीवीयूएनएल पतरातू में आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा हिंदी की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने हिंदी को अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में प्राथमिकता से प्रयोग करने की शपथ ली। इस आयोजन के साथ ही हिंदी पखवाड़ा 2024 की शुरुआत हो गयी। जिसे 14 से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी का अपने कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग करने की शपथ दिलाई। हिंदी पखवाड़े के दौरान हिंदी प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, तथा सुलेख लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 इस कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख ज़याऊर रहमान ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कई नए पहलुओं और सुझावों पर चर्चा की गई।

Ranchi

Sep 14 2024, 16:01

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने में अड़ंगा, जाने क्या है मामला

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : दुर्गा पूजा काफी नजदीक है जिसे देखते हुए रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर ओर भव्य तैयारियां की जा रही है। ऐसा ही एक भाभी पंडाल राजधानी रांची में पुरानी विधानसभा मैदान में बन रहा है। इस दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य को जगन्नाथपुर पुलिस के द्वारा रोक दिया गया। इसके बाद से पूजा पंडाल समिति के लोग गुस्से में है। 

बार-बार उन अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों निर्माण कार्य रुकवाया जा रहा है। इसका कोई आदेश कॉपी हमें दिखाइए।

अब यह मामला धीरे धीरे राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। आज इसे लेकर बैठक बुलाई गयी थी बैठक में पूजा आयोजन कमेटी के सदस्य के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विधायक सीपी सिंह, सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहे। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कोई भी व्यक्ति इस पूजा पंडाल के निर्माण को रोक नहीं सकता है।

 हमलोग तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं। इन लोगो को राम मंदिर से नफरत है। हमारे आस्था से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

बता दें कि करोड़ों रुपए की लागत से रांची में सबसे भव्य पंडाल पुराना विधानसभा के पास बनाया जा रहा है। इसकी लागत 1 करोड रुपए से अधिक है। राम मंदिर के प्रारूप पर पंडाल को तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण का 80% से अधिक काम भी पूरा हो चुका है। इस पंडाल का निर्माण कार्य इस वर्ष पहली बार किया जा रहा है। संभवत यह माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं प्रशासनिक ऑर्डर को लेकर यह मामला बढ़ा है।

Ranchi

Sep 14 2024, 11:56

प्रकृति पर्व करमा को लेकर क्या है मान्यता, जाने क्यों पूजते है करम के डाल को


रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : आज 14 सितम्बर को झारखण्ड के आदिवासी समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व है करमा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को आदिवासी और सदान मिल-जुलकर सदियों से मनाते आ रहे हैं। भाई बहन का पर्व कहे जाने वाले करमा पर्व की मान्यता है कि बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु एवं मंगलमय भविष्य की कामना करती हैं।

कर्मा पर्व भादो शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जाता है, जिसे पद्मा एकादशी, भादो एकादशी भी कहते हैं। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना करते हैं साथ ही बहनें अपने भाईयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती है।

 यह पर्व सदाचार,परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक है। आदिवासी समुदायों में प्राकृतिक पर्वों का आयोजन पाहन द्वारा किया जाता है। इसमें भी पहान के द्वारा आंगन के बीच कमर वृक्ष की डाली लगाई जाती है। जंगल से करमा के वृक्ष से डाल लाकर घर के आंगन या अखरा के बीचों-बीच इसे लगाया जाता है। करमा पूजा के दिन खेत-खलिहान और घर में करमा के छोटे-छोटे डाल लगाए जाते हैं। करमा डाल रोपित होने के बाद पूजा के समय गांव के सभी लोग बड़े-बुजुर्ग, माता-बहने सभी पूजा देखने और सुनने के लिए वहां आते हैं। सभी लोग करम वृक्ष के चारों ओर बैठ कर प्रकृति के आराध्य देव मानकर इसे पूजते हैं।

कहा जाता है कि आदिवासी समुदाय मूलत प्रकृति पूजक होते है। उसके देवी-देवता प्रकृति में ही निहित हैं। करम डाल की पूजा भी इसलिए की जाती है कि करम डाल ईश्वर (प्रकृति) का प्रतीक रूप है। पूजा के दौरान करम कथा के दौरान करम वृक्ष का आह्वान किया जाता है। यह पर्व न सिर्फ भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है बल्कि यह भी सिखाता है कि कर्म के साथ धर्म भी जरूरी है। जीवन में दोनों ही चीजों का संतुलन बनाये रखना चाहिए।

Ranchi

Sep 14 2024, 11:11

झारखंड में रांची समेत 4 जिलों में भारी बारिश किया ऑरेंज अलर्ट, प्रकृति पर्व करम पर होगा झमाझम बारिश

रिपोर्टर जयंत कुमार 

झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदल रहा है। अगले तीन दिनों तक रांची समेत चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 14 सितंबर को प्रकृति पर्व करमा है, करमा के इस पावन पर्व पर कहीं मध्यम दर्जे की बारिश तो कहीं भारी बारिश देखने को मिलेगी। 

रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है वही दुमका गोड्डा पाकुड़ साहिबगंज गढ़वा और पलामू को छोड़कर अन्य जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मौसम केंद्र के अनुसार बांग्लादेश में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर आज 14 सितंबर से झारखंड में भी पड़ सकता है। हालांकि झारखंड में मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन म्यांमार और दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश से बंगाल की खाड़ी की ओर निम्न दबाव का प्रेशर बढ़ रहा है। जो धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है जिसके कारण 14 से 15 सितंबर तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 सितंबर को दक्षिण और पश्चिम इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 16 सितंबर को बादल छाए रह सकते हैं। वही 17 और 18 सितंबर को बारिश में कमी आने की उम्मीद है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

Ranchi

Sep 13 2024, 17:17

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन पर रांची में 19 और 20 सितंबर को इन जगहों पर No Fly Zone घोषित


No Fly Zone के ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित, 19 एवं 20 सितंबर 2024 के प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक निषेधाज्ञा

रिपोर्टर जयंत कुमार 

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 19 और 20 सितंबर को राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके रांची आगमन को लेकर रांची प्रशासन सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी मुस्ताक है। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित रूट बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से राजभवन एवं राजभवन से कार्यक्रम स्थल तक के रूट और कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित के साथ अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगा दिया गया है।

 रांची सदर अनुमंडल दंडाधिकारी केद्वारा इस क्षेत्र में No Drone Zone घोषित किया गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गयी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को रांची आएंगे इस दिन बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से राजभवन तक No Fly Zone रहेगा। अगले दिन 20 सितंबर को राजभवन से अरगोड़ा चौक से कडरु होते हुए राजेन्द्र चौक से सदाबहार चौक के समीप CAR National Institute of Secondary Agriculture, Tata Road, Namkum, Ranchi के 200 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Ballons के संदर्भ में No Fly Zone घोषित किया गया है। साथ ही इस क्षेत्र के ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

यह निषेधाज्ञा दिनांक 19 व 20 सितंबर के प्रातः 05ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक के लिए लागू रहेगा।