bablusah00004

Sep 13 2024, 19:21

देवघर- 28 सितंबर को योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा को संबोधित।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की एक अति महत्वपूर्ण बैठक होटल अंजुला मेंशन के सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गीत के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई सभी मंचाचीन अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने अपने संबोधन में किया बैठक में संथाल परगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत सहरसा के विधायक आलोक रंजन झा देवघर विधायक नारायण दास छत्तीसगढ़ के विधायक सतीश चंद्र झा विकास चंद्र झा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज परिवार दुमका के प्रभारी संजीव जजवाड़े भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह मंच पर उपस्थित थे संथाल परगना कार्यक्रम प्रभारी बबलू भगत ने कहा पूरे झारखंड में 20 सितंबर से 30 सितंबर तक परिवर्तन यात्रा निकलेगी यह परिवर्तन यात्रा संथाल परगना के भोगनाडी गांव से यात्रा प्रारंभ होगी और दुमका में इस यात्रा का समापन होगा यह यात्रा झारखंड के प्रत्येक जिले में यह परिवर्तन यात्रा निकलेगी देवघर में 25 सितंबर को यात्रा प्रवेश करेगी और रोड शो होगा उसके बाद एक विशाल जनसभा होगी जनसभा में 10000 से ऊपर कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थिति रहेगी इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अमर बावरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे 27 सितंबर को मधुपुर विधानसभा में यह यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सांसद बीडी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे सारठ मैं भी यही यात्रा प्रवेश करेगी वहां पर भी केंद्र एवं प्रदेश के नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का है सहरसा के विधायक आलोक रंजन ने कहा जो पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा निकल रही है यह परिवर्तन यात्रा नहीं झारखंड से इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने की यात्रा है आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस यात्रा को सफल बनावे और झारखंड से इतनी कमी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें अब समय आ गया है अब झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का विधायक नारायण दास ने कहा जब से झारखंड में सरकार बनी है यहां की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है इस सरकार में भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार ही फैला है इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो यह परिवर्तन यात्रा निकल जा रही है यह यात्रा नहीं यह निकम्मी सरकार को एक संदेश है अब समय आ गया है झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन कर रहे जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष सभी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे

bablusah00004

Sep 13 2024, 19:13

देवघर- सप्त दिवसीय जीवन विद्या परिचय शिविर का शुभारंभ देवघर स्थित सेवा धाम हुआ
देवघर: सप्त दिवसीय जीवन विद्या का परिचय शिविर कल दिनांक 13 सितम्बर से प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर पुणे से श्री श्री राम नरसिम्हन भैया शिविर के प्रबोधक के रूप में उपस्थित रहे, जो अगले छह दिनों तक जीवन विद्या(मध्यस्थ दर्शन की परिचयात्मक प्रस्तुति) को उपस्थित शिविरार्थियों के बीच रखेंगे। उन्होंने बताया कि मध्यस्थ दर्शन, (प्रणेता- ए नागराज जी,)के अंतर्गत जीवन विद्या, मानवीय शिक्षा के सम्पूर्ण आयामों को व्यावहारिक एवं तार्किक धरातल से प्रस्तुत करने का एक प्रस्ताव है। वर्तमान शिक्षा के समस्त शुभ प्रयासों के बावजूद शिक्षा मानव के सुखपूर्वक एवं व्यवस्थित जिंदगी जीने की योग्यता को विकसित कर पाने में आज असमर्थ है। इसे NEP 2020 में भी अपेक्षाओं के रूप में पहचाना गया है। मानव के जीने के सभी अनिवार्य आयाम, जैसे कि परिवार, समाज और प्रकृति से उसके सम्बन्ध की स्पष्टता होना आवश्यक है, साथ ही उसका स्वयं के बारे में सटीक ज्ञान एवम समाधान होना भी आवश्यक है, तभी वह सुख पूर्वक जीने को सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए शिक्षा का दार्शनिक आधार क्या है और इसके आधार पर शिक्षा वस्तु क्या है, इसे स्पष्ट रूप से हम जीवन विद्या के माध्यम से देख सकते हैं। ऐसा होने पर ही शिक्षा से मानव में अपेक्षित उपलब्धियों को सुनिश्चित किया जा सकता है। दिनभर के सत्रों में और भी चर्चा हुईं जैसे कि मानव की आवश्यकताएं भौतिक भी हैं, किंतु साथ ही व्यावहारिक एवं बौद्धिक भी है। हम सभी के लिए ये तीनों ही अनिवार्य हैं और इनकी सूक्ष्मता से शिविर सत्र में पहचान भी कराई गईं। मानव स्वरूपतः क्या है और ये आवश्यकताएं कैसे अस्तित्व में हैं और इनका परिवार, समाज और प्रकृति से कैसे सम्बन्ध, इन्हें विस्तार से आगे के दिनों में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर देवघर IGNOU के क्षेत्रीय निदेशक सरोज मिश्र, श्याम सुंदर शिक्षा सदन की प्राचार्या  निर्मला दीदी, मैत्रेयी किड्स के प्राचार्य एस डी मिश्र, देवस्थली विद्यापीठ के प्राचार्य पी. के.आर्य तथा गुरुकुल आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार दुबे, वी.जी. पी. टी. के निदेशक मणिकांत पाठक एवम विकास विश्वास तथा ए. एस.कॉलेज के प्राध्यापक डॉ राजेश राज भी उपस्थित थे। शिविर में कई प्रदेश, रांची, जमशेदपुर, पाकुड़, झाझा और भी अन्य प्रांतों से लोगों ने हिस्सा लिया है जिसमें युवा वर्ग से लेकर हर वर्ग के लोग उपस्थित रहेंगे।

bablusah00004

Sep 12 2024, 07:04

देवघर- के विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी पार्टी देवघर विधानसभा मैं अपने-अपने प्रत्याशी का दावा ठोक रही है।
देवघर: आज के समाचार पत्रों में छपी खबर पर देवघर राजद मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि जो बीते कल झामुमो द्वारा जिला कमेटी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव स्तरीय बैठक किया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा एक षड्यंत्र के तहत बोलवाकर देवघर विधानसभा में  अपना उम्मीदवार देने की बातें कहीं और jmm अपने प्रत्याशि के नाम का उल्लेख किया यह गठबंधन धर्म और नियम  खिलाफ है इंडिया गठबंधन के तहत कौन सीट किस पार्टी ओर कौन उम्मीदवार होगा यह शीर्ष नेतृत्व करेगा न की जिला अध्यक्ष,जिला कमेटी के सदस्य और  पार्टी कार्यकर्त्ता लोग l देवघर विधानसभा सीट पर आरजेडी चुनाव लड़ा और सेकंड पोजीशन पर रहा और लगभग 94000 वोट लाकर बहुत कम अंतर से चुनाव हार  गई इसलिए इस विधानसभा से पहला हक व अधिकार आरजेडी का बनता है और इस विधानसभा में राजद का जनाआधार अधिक है इसलिए हम लोग चुनाव लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी उन्होंने कहा।

bablusah00004

Sep 11 2024, 20:42

देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का झामुमो के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत।
देवघर: गोड्डा के महगामा मैं कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे शाम 4:30 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का देवघर एयरपोर्ट पर जिले के झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेश शाह, लोक अभियोजक धनंजय मंडल, जिला संयुक्त सचिव सूरज झा, इम्तियाज मिर्जा मोर्चा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर दास और अजय मिश्रा के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, आदि ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

bablusah00004

Sep 11 2024, 18:29

देवघर-भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा की एक अति महत्वपूर्ण बैठक बैजनाथ गार्डन के सभागार में हुई।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा की एक अति महत्वपूर्ण बैठक बैजनाथ गार्डन के सभागार में हुई इस बैठक में प्रदेश की ओर से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव और प्रदेश कर समिति एवं भाजपा नेता प्रदीप साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक में मंचासीन पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर राजीव रंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे बैठक में प्रदेश की ओर से प्रभारी अमरदीप यादव ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की महीना के अंतिम रविवार को मां की बात होती है सभी कार्यकर्ताओं को मां की बात को सुनना चाहिए साथ ही साथ पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी और झारखंड से निकम्मी इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी उसके बाद प्रदेश से आए पदाधिकारी ने सभी के साथ रायशुमारी की इस बैठक में देवघर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे

bablusah00004

Sep 11 2024, 16:10

देवघर-आगामी विधानसभा चुनाव तथा 13 सितंबर को देवघर में संवाद आपके साथ कार्यक्रम की तैयारी पर कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक की गई।
देवघर: आगामी विधानसभा चुनाव तथा 13 सितंबर को देवघर में "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम की तैयारी तथा आवश्यक रणनीति बनाने को लेकर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के जिलाध्यक्षों, सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों की तथा जिला के सभी विधानसभा से दावेदारी पेश करने वाले पार्टी नेताओं की अलग-अलग बैठकें पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उपस्थित सभी पार्टी नेताओं तथा पदाधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की गई तथा रायसुमारी कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक पश्चात प्रेस को संबोधित करते हुए बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी में 13 सितंबर को पहली बार आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा एवं उसी दिन देवघर जिला कांग्रेस कमिटी, सभी अग्रणी मोर्चा संगठन के जिला कमिटी प्रखंड,नगर,मंडल तथा पंचायत कमिटियों के साथ "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम करेंगें,जिसको ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी के साथ रणनीति आज की बैठक में बनाई गई। जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि संवाद आपके साथ कार्यक्रम 13 सितंबर को देवघर में होगी। इसके लिए स्थान तय कर लिए जाएंगें। शॉर्ट सूचना पर भी कार्यक्रम देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के हर एक कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है। पहली बार देवघर की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर कहा कि पार्टी संगठन पूर्ण रूप से तैयार है। हर स्तर के संगठन पर चर्चा करते हुए जो भी कमियां एवं खामियां थीं,उसे पूरा कर लिया जाएगा। हर स्तर के सांगठनिक कमिटियों को रिफ्रेश करते हुए उसे दुरुस्त बनाया जा रहा है। आज की बैठक का सबसे मुख्य विषय पर सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया कि देवघर जिला के देवघर तथा सारठ विधानसभा, जो वर्तमान में दो बार से भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है, वहां उसकी जनाधारर घट गई है, उसकी हार तय है और यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। इसलिए ये दोनों सीटों पर कांग्रेस दावा करती है तथा चुनाव भी लड़ेगी और जीतेगी भी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश तथा राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। बैठक में देवघर जिला अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नित्यानंद दास तथा सेवा दल के कार्यकारी जिला मुख्य संगठक बासुकी पंडित का जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष तथा बीस सूत्री उपाध्यक्ष के द्वारा माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा शुभकामनाऐं दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश आलाकमान द्वारा अच्छे लोगों की दी गई है। इनके नेतृत्व में संबंधित विभाग का संगठन काफी मजबूत होगी। बैठक में प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, राजेन्द्र दास, महासचिव-सह- प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला पदाधिकारी सुधीर देव,रवि गुप्ता, जियाउल हसन, मकसूद आलम, दीपक सिंह,आदित्य सरोलिया,चमेली देवी,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,राजेश बर्नवाल,ओमप्रकाश यादव, नाहिदा सुल्तान,सविता घोष, अग्रणी मोर्चा संगठन विभाग के जिलाध्यक्ष कुमार राज, नित्यानंद सेवक,बैलालुद्दीन अंसारी, बासुकी पंडित,मुकुल दास,राशिद रोमी, रोशन आरा, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी,नैयाज अहमद,नरेश यादव, संजीव चौधरी, जयशंकर शरण, त्रिपुरारी सिंह,राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,सुभाष चंद्र मंडल,मदन राय,के साथ अश्विनी कुमार,राजेश कुमार,धर्मेंद्र सिंह,आफताब आलम, शिवा झा,सूरज सिंह, नौशाद अंसारी, दिलीप यादव,अंकूर केशरी, राजकमल यादव,चंदन,असलम हुसैन, रासबिहारी मंडल,गोरव सिंह, नंदलाल टुडू,सेवा दल के आनंद नारायण देव,अर्जुन सिंह, मदन मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

bablusah00004

Sep 11 2024, 07:28

देवघर विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो की एक अहम बैठक की गई। जिसमें देवघर विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी को खड़ा किया जाए।
देवघर: स्थानीय बैद्यनाथ बिहार के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा का देवघर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के बैठक जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में की गई ।मौके पर पंचायत स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि देवघर विधानसभा से आगामी चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार खड़ा किया जाए ।साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा को चाहने लगी है। जबकि पिछले दो विधानसभा की चुनाव में राजद के प्रत्याशी को जनता दो बार नकार चुकी है, इस बार भी यहां की जनता उन्हें नहीं चाहती है। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए ऐसा लगता है कि महागठबंधन की ओर से देवघर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को मौका दिया जाए। सभी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी जोश खरोश है ।वही विधानसभा के दावेदारी पेश करने वाले झामुमो के नंदकिशोर दास ने कहा कि महागठबंधन को देवघर विधानसभा क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करना है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को मौका देना चाहिए।

bablusah00004

Sep 10 2024, 17:01

देवघर- रविंद्र नाथ टैगोर कृषि कॉलेज के छात्रों ने किया तालाबंदी बिना कोई पूर्व सूचना दिए रि एडमिशन का किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।
देवघर: के मोहनपुर प्रखंड स्थित बैजनडीह के रविंद्र नाथ टैगोर कृषि कॉलेज देवघर के सत्र 2023-24 के छात्र अपनी परेशानी को लेकर कॉलेज में किया तालाबंद। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ किया नारेबाजी। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में देवघर कृषि कॉलेज के छात्रों की बातों को नहीं सुना जाता है। छात्रों ने बताया कि कृषि कॉलेज में ऑनलाइन क्लास होता है और परीक्षा ऑफलाइन लिया जाता है। जिससे अधिकांश छात्रों का रिज़ल्ट खराब हो जा रहा है। कृषि कॉलेज में विषयवार शिक्षकों एवम संसाधनों की घोर कमी है। कॉलेज छात्रों ने बताया कि बिना पूर्व कोई सूचना दिए दस छात्रों को पुनः रि एडमिशन के लिए बोला जा रहा है। छह माह के सेमेस्टर को तीन माह में कंप्लीट कर लिया जाता है। रविंद्र नाथ टैगोर कृषि कॉलेज देवघर के सत्र 2023-24 के छात्र अपनी परेशानी को लेकर कॉलेज में किया तालाबंद। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ किया नारेबाजी। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में देवघर कृषि कॉलेज के छात्रों की बातों को नहीं सुना जाता है। छात्रों ने बताया कि कृषि कॉलेज में ऑनलाइन क्लास होता है और परीक्षा ऑफलाइन लिया जाता है। जिससे अधिकांश छात्रों का रिज़ल्ट खराब हो जा रहा है। कृषि कॉलेज में विषयवार शिक्षकों एवम संसाधनों की घोर कमी है। कॉलेज छात्रों ने बताया कि बिना पूर्व कोई सूचना दिए दस छात्रों को पुनः रि एडमिशन के लिए बोला जा रहा है। छह माह के सेमेस्टर को तीन माह में कंप्लीट कर लिया जाता है। इस विषय पर कॉलेज के प्रोफेसर जयप्रकाश से बात हुई तो उन्होंने कहा कि छात्रों के बात को ऊपर भेजा गया है जो गाइडलाइन ऊपर से आएगा हम लोग उसे फॉलो करेंगे। और छात्रों की समस्याओं को दूर करेंगे।

bablusah00004

Sep 09 2024, 14:14

देवघर-एम्स परिसर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित हुए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन कार्यक्रम।
देवघर: एम्स परिसर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित हुए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का सर्टिफिकेट सभी प्रशिक्षणार्थियों के बीच वितरित किया गया। ज्ञात हो बीते दिनों दिनांक 21मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं संत जॉन्स एम्बुलेंस द्वारा एम्स देवघर एवं एयरपोर्ट देवघर में दो पाली में तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके तहत दोनों जगहों के लगभग 96 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया की वर्तमान समय में कोई भी मनुष्य अनायस कभी भी किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है या हमारे आस पास में कोई भी घटना घट सकती है और उस क्षण पीड़ित को त्वरित क्या उपाय और उपचार करना चाहिए जिससे उसकि हालत न बिगड़े इस विषय की जानकारी सभी को होनी चाहिए अतः इसी विषय को ध्यान में रखते हुए रेड क्रॉस द्वारा पहली बार देवघर में ऐसे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें एम्स प्रबंधन और एयरपोर्ट प्रबंधन का बढ़ चढ़कर सहयोग मिला जिसके लिए है उनके कृतज्ञ हैं। प्रशाल में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एक सुर में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः आयोजित करने को कहा जिसपर रेडक्रॉस चेयरमैन ने सभी को अस्वस्त करते हुए कहा की आप सभी लोग अपने प्रयास से 60 विधार्थियों का एक बैच गठित कीजिए और हमें सूचित कीजिए ताकि है पुनः इस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर सकें। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र झा ने बताया की हमारा उद्देश्य है की अपने आस पास प्रत्येक मोहल्ले में कुशल और प्रशिक्षित प्राथमिक उपचार प्रशिक्षकों की एक टोली का निर्माण करें ताकि किसी विपदा और आपदा की स्थिति में उनसे सहयोग लिया जा सके। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रेडक्रॉस वाइस पीयूष जायसवाल ने कहा की इस प्राथमिक उपचार प्रशिक्षन कार्यक्रम की सफलता की कल्पना नीतीश जी के बिना अधूरा था उनके सहयोग हेतु हमसभी उनका सामूहिक धन्यवाद करते हैं। आज के कार्यक्रम में उपरोक्त के अलाव इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रताप सनातन, संजय मिश्रा, आजीवन सदस्य ज्योति कुमारी की गरिमामय उपस्थिति रही।

bablusah00004

Sep 07 2024, 17:22

देवघर- में आहार सेवा के तहत 1:00 बजे से 3:00 तक मिलेगा ₹5 में चार इडली सांबर।
देवघर: में श्री गणेश चतुर्थी के दिन 'आहार सेवा' ईडली-साम्बर के साथ पांच रूपये में शुरू की गई । स्थान एक्सेस बैंक के बगल में श्री राज कुमार मुन्दड़ा के आफिस के सामने प्रतिदिन अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक यह सेवा चलेगी आज के कार्यक्रम का उद्घाटन वयोवृद्ध समाजसेवी माननीय किशनी बाई ने किया । इस आहार सेवा में 4 इडली (सामर के साथ) दी जायेगी टोकन के रूप में पांव रूपये की राशि ली जायेगी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोगों की उपस्थिति रही। आर सी सिन्हा, तारा चन्द जैन, अशोक कुमार मुन्दडा, बहादुर सिंह कोठारी, कमलेश तुलस्यान, वीरेन्द्र कुमार सिंह, अनिल झुनझुनवाला, रूपाश्री, शोभा ड्रोलिया, सीमा सिंह,अशोक सर्राफ, बिनोद नेवर, जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा, राज कुमार मुन्दड़ा, सहित अन्य कई लोग शामिल थे । आज के कार्यक्रम में चौरासी लोगों को आहार सेवा प्रदान की गई । जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा मीडिया प्रभारी नहीं यह जानकारी।