मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेला मास्टर कार्ड, कोल्हान के ही विधायक रामदास सोरेन को दी मंत्री पद
रांची : पिछले 10 सालों में झारखंड के कैबिनेट में पहली बार 12वे मंत्री चुने गए। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरन के इस्तीफे के बाद कहे तो मंत्रिमंडल में फिर से 11 मंत्री ही रह गये। आनेवाले चुनाव को लेकर कोल्हान क्षेत्र में हो रही राजनीतिक उठापटक को देखते हुए हेमंत सोरेन ने 12वें मंत्री के लिए कोल्हान से ही विधायक को चुना है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने कुल्हन क्षेत्र में मास्टर स्ट्रोक खेला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन कल मंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन के विभागों को रामदास सोरेन को सौंप दिया जायेगा। इससे जीमेल का जो प्रधान क्षेत्र में चंपई सोरेन की कमी खल रही थी इसे पूरा करने के लिए नए टाइगर रामदास सोरेन को सामने लाया जा रहा है।
Aug 29 2024, 17:09