महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
रायपुर- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया। बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कलेक्टर रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मंच में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। परेड में शामिल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, महिला पुलिस बल की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी।
समारोह में देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया । मार्चपास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने सभी परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने शहीदों के परिजनों को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश प्रेम, भाईचारा और एकता में अनेकता के मोती पिरोए देशभक्ति और लोकगीत के रंग में रगें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।
समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े द्वारा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 88 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

रायपुर- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया। बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कलेक्टर रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मंच में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। परेड में शामिल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, महिला पुलिस बल की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी।


रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। इस पुस्तिका की खासियत यह है कि पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया है। पुस्तिका का विमोचन करने के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का यह अभिनव प्रयोग लोगों को पसंद आएगा और वे रुचि लेकर इन कहानियों को पढ़ेंगे।
रायपुर- पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। श्री साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 02, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया।

रायपुर- स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री जायसवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।






रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पेरड कमांडर रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम और राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार से मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित किया।

रायपुर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और हज़ारों दर्शकों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस के अश्वारोही दल का प्रदर्शन हुआ। पुलिस अश्व दल का नेतृत्व प्लाटून कमांडर योगेश चंद्रा ने किया। आज प्रदर्शन में 13 अश्व और उनके संचालित करने वाले जवान शामिल रहे। अश्वारोही दल के प्रदर्शन की शुरुआत अश्व सारंगी पर सवार होकर आरक्षक संतोष साहू ने फ्लैग होस्टिंग करते हुए की। उनके बाद अश्व गंगा पर सवार होकर आरक्षक विक्रम सिंह ने स्टैडिंग सैल्यूट दिया।


रायपुर- देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।


रायपुर- राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।


रायपुर- महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। खाद्य मंत्री दयाल बघेल ने जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह मंच पर मौजूद थे।

Aug 15 2024, 15:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3