Nawada

Aug 15 2024, 13:44

“भारत 2036 में ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है” लाल किले से बोले पीएम मोदी
#pm_narendra_modi_says_indias_dream_to_host_olympics_2036
भारत ने अभी तक ओलंपिक खेलों का आयोजन नहीं किया है। नरेंद्र मोदी जब से सत्ता में आए हैं तब से कई बार कह चुके हैं कि वह भारत में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहते हैं। आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने बड़ी बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश इस खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए तैयारी कर रहा है।पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा, आज हमारे साथ इस तिरंगे के नीचे वो नौजवान बैठे हैं, जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। मैं अपने सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की ओर से धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने कहा, हम नए सपने और नए संकल्प और अत्यंतिक पुरुषार्थ के साथ नए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे। इस विश्वास के साथ मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले कुछ दिनों में भारत का बहुत बड़ा दस्ता पैरालंपिक्स के लिए पेरिस रवाना होगा। मैं सभी पैरालंपिक खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, 'हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हों, वह हिंदुस्तान की धरती पर हों। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।'

बता दें कि भारत 2036 में होने वाले खेलों के महाकुंभ की मेजबानी हासिल करने की कोशिश कर रहा, लेकिन अब इस रेस में उसे चुनौती देने एक और देश आ गया है। मिस्र भी ओलंपिक-2036 की मेजबानी की दावेदारी पेश करेगा।

Nawada

Aug 15 2024, 13:18

आजाद होने के बाद इस दिन खेला था टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच

आज पूरा देश धूमधाम से 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। आजादी पाने के बाद भारत ने कई मोर्चों पर कामयाबी हासिल की है। इसी क्रम में भारत की क्रिकेट टीम ने भी कामयाबी के शिखर को छुआ है। टीम इंडिया ने अब तक 2 बार आईसीसी के वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 

इंडियन क्रिकेट टीम की गिनती आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में होती है। इस बीच हम आपको स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर बताते हैं कि टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे क्रिकेट मैच कब खेला था और इस मैच में खिलाड़ियों का कैसा प्रदर्शन रहा था।

 टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच 

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे मैच 13 जुलाई 1974 को खेला था। टीम इंडिया ने ये मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक लीड्स मैदान पर खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान माइक डेनेस थे, जबकि भारतीय टीम की कमान अजीत वाडेकर के हाथ में थी

कैसा रहा था टीम इंडिया का प्रदर्शन 

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान माइक डेनेस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। टीम इंडिया की ओर से सुनील गावस्कर और सुधीर नायक ने पारी की शुरुआत की थी। गावस्कर ने 35 गेंद पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान अजीत वाडेकर ने 82 गेंद पर 67 रन (10 चौके) की पारी खेली थी। टीम में बतौर गेंदबाज चुने गए बृजेश पटेल ने सर्वाधिक 82 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 55 ओवर के इस मैच में 53.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए थे।

क्या निकला नतीजा  

भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की टीम ने 51.1 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इंग्लैंड की ओर से जॉन एडरिच ने 90, टॉनी ग्रेड ने 40, कीथ फ्लेचर ने 39 और डेविड लॉयड ने 34 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड ने 4 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया था। इस मैच में जॉन एडरिच को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

विकेट लेने में नाकाम रहे थे गेंदबाज 

टीम इंडिया ने 265 रन का अच्छा स्कोर बनाया था, लेकिन टीम की गेंदबाजी कमजोर साबित हुई थी। इस मैच में एकनाथ लोकर और बिशप सिंह बेदी ने 2-2 विकेट लिए थे। जबकि, मदन लाल और श्रीनिवास वेंकटराघवन ने 1-1 विकेट हासिल किए थे।

2 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है टीम इंडिया 

भारतीय टीम की शुरूआत भले ही हार के साथ हुई हो लेकिन टीम इंडिया ने कामयाबी तक का सफर तय किया है। टीम ने 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, इसके बाद टीम ने 2011 में दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया। इंडियन क्रिकेट टीम 2003 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप की उपविजेता भी बन चुकी है। आज भारत की गिनती विश्व की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों में होती है।

Nawada

Aug 15 2024, 13:07

पीएम मोदी ने पहनी लहरिया प्रिंट की पगड़ी, जाने इस प्रिंट की क्या है खासियत

#pm_modi_wear_safa_with_lahariya_print_on_independence_day 

प्रधानमंत्री मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को लालकिले पर तिरंगा फहराया। पंडित नेहरू (17 बार) और इंदिरा गांधी (16 बार) के बाद सबसे ज्यादा 11 बार झंडा फहराने वाले तीसरे पीएम हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का पहनावा हमेशा चर्चा में रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 से हर स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन साफा पहनते रहे हैं। उन्होंने इस बार भी इस परंपरा को बरकरार रखा। इस बार उन्होंने सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा, लाइट ब्लू कलर का बंद गला हाफ जैकेट के साथ राजस्थानी लहरिया पगड़ी पहनी। मोदी ने इस बार नारंगी, पीले और हरे रंग के कॉम्बिनेशन की पगड़ी पहनी।

बता दें कि लहरिया प्रिंट राजस्थान की एक पारंपरिक डिजाइन है। पीएम मोदी लाल किले के प्राचीर से संबोधन के वक्त कई बार राजस्थानी पगड़ी पहन चुके हैं। बीते साल 2023 में भी पीएम मोदी ने राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। तब पीएम मोदी ने मल्टी कलर बांधनी प्रिंट वाली राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। 2014 के बाद से जबसे बीजेपी सरकार में आई है, तबसे हर साल स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी की पसंद भारत की समृद्ध विविधता और संस्कृति को दर्शाती है।

लहरिया प्रिंट राजस्थान के पश्चिमी इलाकों के रेगिस्तानी रेत पर बहने वाली हवा से बनने वाली लहरों की प्रतीक है। यही वजह है कि लहरिया प्रिंट में कपड़े के ऊपर आड़ी-तिरड़ी लाइनें होती हैं, जो लहरों की तरह ही दिखती हैं। इस प्रिंट में जिन रंगों का इस्तेमाल होता है, वो भारत की भव्यता को दर्शाता है। शुभ कामों में लहरिया प्रिंट के कपड़े पहनना अच्छा माना है, क्योंकि लहरिया प्रिंट में जिन रंगों का का इस्तेमाल होता है, वो नई शुरूआत के लिए शुभ माने जाते हैं। इस पगड़ी को राजस्थान की शान भी कहा जाता है। 

लहरिया प्रिंट को सबसे पहले 17वीं शताब्दी में ईजाद किया गया था। इसे तैयार करने के लिए टाई एंड डाई तकनीक का इस्तेमाल होता है। इसे काफी मेहनत से तैयार किया जाता है। 17वीं शताब्दी में इजाद होने के बाद 19वीं शताब्दी के अंत तक इसका इस्तेमाल राजस्थान के कई अलग-अलग हिस्सों में होने लगा। उस वक्त भी इसका इस्तेमाल राजघरानों के पुरुषों की पगड़ी बनाने के लिए किया जाता था। ये लहरिया प्रिंट सिर्फ एक डिजाइन नहीं है, इसके पीछे राजस्थान के राजघरानों की सभ्यता छिपी है।

Nawada

Aug 15 2024, 11:40

'डर पैदा करना जरूरी...राक्षसी लोगों को कड़ी सजा दी जाए...', पीएम मोदी ने लाल किले से ऐसे शब्दों का क्यों किया प्रयोग?

#pm_said_fear_is_necessary_to_stop_crime_against_women

स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी की वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। लाल किले में झंडारोहरण के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया।लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने आधी आबादी को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में महिलाओं पर हो रहें अत्याचारों का जिक्र करते हुए आतताइयों को राक्षस बताते हुए उनके मन मे डर पैदा करने की बात कही।

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कोलकाता कांड का जिक्र तो नहीं किया, मगर उन्होंने रेप की घटना को अंजाम देने वाले को चेता दिया। पीएम मोदी ने साफ-साफ कहा कि पाप करने की सजा फांसी होती है, यह डर पैदा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, हमें गंभीरता से सोचना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को जल्द से जल्द सजा हो, ऐसा विश्वास पैदा करना जरूरी है।

राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो-पीएम मोदी

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा,’ हर सेक्टर में हम महिलाओं का दमखम देख रहे हैं। मगर दूसरी तरफ कुछ चिंता की बातें भी आती हैं। आज लाल किले से फिर एक बार अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। एक समाज के नाते हमें गंभीरता से सोचना होगा कि हमाारी माताओं, बहनों और बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके प्रति देश का आक्रोश है। जन सामान्य का आक्रोश है। इस आक्रोश को महसूस कर रहा हूं। इसलिए देश को, समाज को और हमारे राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो, राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है।

राक्षसी कृत्य करने वालों की खबरें सामने आना जरूरी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, महिलाओं के प्रति अपराधों की तुरंत जांच हो। कृत्य करने वालों को ज्यादा से ज्यादा, सख्त से सख्त और जल्दी से जल्दी सजा हो। जब ऐसी राक्षसी मनोवृत्ति को सजा होती है तो वह नजर नहीं आती कोने में कहीं पड़ी रहती है। ऐसे राक्षसी कृत्य करने वालों को होने वाली सजाओं के बारे में खबरें अब सामने आना जरूरी है, ताकि लोगों को पता चले कि ऐसे कृत्यों का क्या परिणाम होता है।

Nawada

Aug 15 2024, 11:31

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान से सीएम नीतीश कुमार ने किया यह बड़ा एलान, झंडोतोलन के बाद 13 झांकियों ने दिखाया अद्भुत प्रदर्शन

डेस्क : आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर पूरे देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 18वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। वहीं इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है। पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है, जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था, जबकि अब तक 12 लाख लोगों को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अवसर मुहैया कराने में भी बिहार सरकार लगातार काम कर रही है। 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में हमारी सरकार 10 लाख और रोजगार के अवसर मुहैया कराने जा रही है। 

वहीं झंडोतोलन के बाद गांधी मैदान में 13 झांकियों ने अद्भुत प्रदर्शन दिखाया। जिसे सबने सराहा। वहीं झांकियों के प्रदर्शन के बाद उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। 

पहला पुरस्कार बिहार शिक्षा परियोजना को मिला। वहीं दूसरा पुरस्कार जीविका को दिया गया। तीसरा पुरस्कार दो विभागों को दिया गया। उद्योग विभाग और बिहार अग्निशमन सेवा को तीसरा पुरस्कार मिला। अन्य झांकियों ने भी पटना के गांधी मैदान में रौकन बिखेरी।

Nawada

Aug 15 2024, 10:59

पीएम मोदी ने लाल किले से बांग्लादेश का किया जिक्र, बोले-भारत चाहता है पड़ोसी देश शांति की राह पर रहे

देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी ने 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया।

मेरा हर पल देश के लिए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा हर पल देश के लिए है। मेरा कर्ण-कर्ण मां भारती के लिए है। तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से काम करूंगा। आपने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरा करूंगा।मैं चुनौतियों से डरता नहीं हूं. मैं आपके बेहतर भविष्य के लिए हूं।

वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए देश को आगे आना होगा। भारत की प्रगति के लिए इस सपने को पूरा करना होगा। मैं सभी पार्टियों से अपील करता हूं कि वो आगे आएं।

सेकुलर सिविल कोड समय की मांग: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सेकुलर सिविल कोड समय की मांग है। धर्म के आधार पर भेदभाव मुक्ति जरूरी है। परिवारवाद और जातिवाद से मुक्ति जरूरी है। गलत कानूनों का आधुनिक समाज में स्थान नहीं है।

बांग्लादेश पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोग भ्रष्टाचार का जय जयकार कर रहे हैं। ये स्वस्थ समाज के लिए चिंता की बात है। भ्रष्टाचारियों में डर का माहौल बनाना जरूरी है। उनपर कार्रवाई होती रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ वो चिंता की बात है। उम्मीद है कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे। वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत चाहता है कि पड़ोसी देश शांति की राह पर रहे। आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा में हमारा शुभचिंतन ही रहेगा।

राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाए: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मैं आज लाल किले से एक बार फिर अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं। एक समाज के तौर पर हमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा – इसके खिलाफ आक्रोश है मैं इस आक्रोश को महसूस कर सकता हूं। देश को, समाज को, राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की त्वरित जांच हो, इन राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले। ये विश्वास जगाने के लिए जरूरी है। समाज से मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जब महिलाओं पर बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो उस पर व्यापक चर्चा होती है, लेकिन जब ऐसी राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा दी जाती है तो वह खबरों में नहीं दिखती, बल्कि एक कोने तक ही सीमित रहती है। समय की मांग है कि सजा पाने वालों पर व्यापक चर्चा की जाए ताकि यह पाप करने वाले समझें कि इससे फांसी होती है, मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत जरूरी है।

महिला अत्याचार पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। सरकारों को महिला अत्याचार को गंभीरता से लेना चाहिए। महिलाओं के प्रति अपराधों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए देश में आक्रोश है। जल्दी सजा पर चर्चा करना जरूरी है, जिससे दोषियों में डर पैदा हो।

Nawada

Aug 15 2024, 10:58

युवाओं के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान,मेडिकल क्षेत्र में 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी

#pmmodiannounce75000newmedicalseatsnext5_year

पीएम मोदी ने लाल किले से बड़ा ऐलान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कई अहम घोषणाएं की। जिसमें एक बड़ी घोषणा मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक युवाओं के लिए भी की। पीएम मोदी ने कहा कि 5 साल में देश में मेडिकल की 75000 सीटें बढ़ाई जाएंगी। बता मौजूदा समय में देश भर में एमबीबीएस की सीटें 1 लाख से अधिक हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले दस साल में एमबीबीएस की सीटें एक लाख बढ़ा दी जाएंगी। हर साल देश के 25 हजार युवा मेडिकल की पढ़ाई करने विदेश जा रहे हैं। मेडिकल की सीटों में इजाफे के बाद वे देश में ही रहकर पढ़ाई कर सकेंगे और डॉक्टर बनने के अपने सपने पूरे कर सकेंगे।

अभी इतनी हैं सीटें?

सरकारी मेडिकल काॅलेजों में एमबीबीएस की कुल 55,648 और प्राइवेट काॅलेजों में 50,685 एमबीबीएस की सीटें हैं। जिन पर इस बार दाखिला होना है। नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू है, जो 20 अगस्त तक चलेगी। पहले राउंड के लिए सीट आवंटन का रिजल्ट 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन कुल चार राउंड में किया जाएगा।

Nawada

Aug 15 2024, 10:09

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में लगातार 18वीं बार झंडा फहराकर सीएम नीतीश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड, किया यह बड़ा एलान

पटना : आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर पूरे देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 18वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। 

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिहार का अहम योगदान है। हम बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरी को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार में 10 लाख नौकरी देने का काम उन्होंने शुरू किया है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख युवाओं का नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले यह आंकड़ा 10 लाख का रखा गया था। विभिन्न क्षेत्रों में बिहार में 24 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने तेजस्वी यादव की ओर संकेत करते हुए कहा कि कुछ लोग इधर-उधर की बातें करते रहते हैं।

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 झांकियां भी निकाली गई। इन झांकियों के जरिए सरकार की विकासात्मक और लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को दिखाया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से झांकी की संरचना की ऊंचाई अधिकतम 15 फीट निर्धारित की गई है। 

वहीं, गांधी मैदान की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। 98 मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी इस दौरान सुरक्षा में तैनात रहें। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदार अलग-अलग अधिकारी को सौंपी गई है। गांधी मैदान में अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।

Nawada

Aug 15 2024, 10:08

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार फहराया तिरंगा, बोले- अनगिनत वीरों को हम नमन कर रहे

#pm narendramodiflaghoistingatred_fort

देशभर में आज जश्न-ए-आजादी की धूम है। भारत आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन उन अनगिनत लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया और संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि देश आजादी के दीवानों का कर्जदार है। पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों ये हमारा स्वर्णिम काल खंड है, ये मौका हमें जाने नहीं देना है।

हमें गर्व है कि हमारे पास 40 करोड़ लोगों का खून: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से, प्राकृतिक आपदा के कारण, हमारी चिंताएं बढ़ रही हैं। कई लोगों ने प्राकृतिक आपदा में अपने परिवार के सदस्यों, संपत्ति को खो दिया है. देश को भी नुकसान हुआ है। आज, मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि संकट की इस घड़ी में यह देश उनके साथ खड़ा है। लाल किले पर पीएम मोदी ने कहा, हमें गर्व है कि हमारे पास उन 40 करोड़ लोगों का खून है, जिन्होंने भारत से औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंका…आज, हम 140 करोड़ लोग हैं, अगर हम संकल्प करें और एक दिशा में एक साथ आगे बढ़ें, तभी हम रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को पार करके 2047 तक ‘विकसित भारत’ बन सकते हैं।

युवा, किसान, महिला गुलामी के खिलाफ जंग लड़ते रहे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं। वो हमारे किसान हैं, हमारे जवान हैं, हमारे नौजवानों के हौसले हैं, हमारी माताओं-बहनों का योगदान है, दलित-शोषित-वंचित-पीड़ित हैं। अभावों के बीच स्वतंत्रता के प्रति इनकी निष्ठा, लोकतंत्र के प्रति इनकी श्रद्धा पूरे विश्व के लिए प्रेरक घटना है। जरा आजादी से पहले के वो दिन याद करें। सैकड़ों साल की गुलामी और उसका हर कालखंड संघर्ष का रहा. युवा हो, किसान हो, महिला हो या आदिवासी हों… वो गुलामी के खिलाफ जंग लड़ते रहे। इतिहास गवाह है, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व भी हमारे देश के कई आदिवासी क्षेत्र थे, जहां आजादी की जंग लड़ी जा रही थी।

आज देश आकांक्षाओं से भरा हुआ: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश आकांक्षाओं से भरा हुआ है। हमारी कोशिश है कि हर सेक्टर में कार्य को गति दें। तेज गति दें। पहले हम सेक्टर में नए अवसर पैदा करें। दूसरा ढांचे में बदलाव करें और नागरिकों की सुविधाओं पर ध्यान दें। आज समाज खुद विश्वास से भरा हुआ है। हम एक ललक लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रति व्यक्ति आय हम दोगुनी करने में सफल हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि विदेश मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है।

Nawada

Aug 15 2024, 09:27

सीएम नीतीश कुमार ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की राज्य और देशवासियों को दी हार्दिक बधाई, गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा

डेस्क : आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर पूरे देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार सुबह 9 बजे झंडा फहराएंगे।

इस पहले बीते बुधवार को मुख्यमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर हैं। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबको आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें।

देश की आजादी अक्षुण्ण रखने के लिये आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता-अखंडता बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे।