Jehanabad

Aug 13 2024, 09:42

बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 20 पदाधिकारियों की आईएएस में हुई प्रोन्नति, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना*

डेस्क : बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 20 पदाधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति गई है। सोमवार को इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। ये सभी पदाधिकारी 39वीं बैच के हैं। इन्हें वर्ष 2023 के लिए प्रोन्नति दी गयी है। जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों की पहली पदस्थापना संयुक्त सचिव के रूप में होगी। मालूम हो कि वर्ष 2023 में बिप्रसे के 54 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति दी गयी थी। जिसमें तीन साल की रिक्तियां थी। 2020 के लिए 27, 2021 के लिए 24 तथा 2022 के लिए नौ अफसरों को आइएएस में प्रोन्नति के लिये अनुशंसा की गयी थी। जिन पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिली है उनमें सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन के आप्त सचिव डॉ. नंदलाल आर्य, गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आप्त सचिव राजेश कुमार सिंह, निदेशक, कारा रजनीश कुमार सिंह, अपर निदेशक डॉ. राजेश भारती, मृत्युंजय कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार, शंभु शरण, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार, कुमार मंगलम, वारिस खान, अखिलेश कुमार सिंह एवं अतुल कुमार वर्मा शामिल है।

Jehanabad

Aug 12 2024, 09:34

*बड़ी खबर : जहानाबाद के वनावर के बाबा मंदिर के पास बड़ा हादसा, श्रधालुओं की उमड़ी भीड़ में भगदड़ में कई लोगों की मौत की खबर*

जहानाबाद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां वनावर में चौथी सोमवारी को बाबा मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत होने की सूचना है। मिल रही जानकारी के अनुसार बीते 12 बजे रात्रि में बाबा मंदिर के पास श्रधालुओं की भीड़ होने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जिससे श्रधालुओं ने आपा खो बैठा और भगदड़ मच गई। भगदड़ के क्रम में ही कुचलने के क्रम में काफी लोगों की मौत की खबर है। हालांकि प्रशासन द्वारा अभी तक 07 लोगों की मौत की पुष्टि किया गया है। वही भगदड़ में काफी लोगों को घायल होने की खबर है। वही कुछ श्रधालुओं ने बताया कि भगदड़ में करीब 40 लोग से ज्यादा की मौत हुई है, तथा घायलों की संख्या भी काफी है। फिलहाल विस्तृत जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा बताया गया जांच के बाद ही पुष्टि की जाएगी मृतक की संख्या की पुष्टि की जाएगी। जहानाबाद से वरुण कुमार

Jehanabad

Aug 10 2024, 18:44

जिला पदाधिकारी ने किया जहानाबाद सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, पाई गई काफी खामियां

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें काफी खामियां पाई गई। निरीक्षण में साफ-सफाई का कमी पाई गई।

 जिला पदाधिकारी ने बताया कि सदर अस्पताल में साफ-सफाई के लिए जो एजेंसी चयनित है उसका कार्य संतोषजनक नही है, जिसके लिए चेतावनी देते हुए दैनिक रूप से सफाई कर्मियों को रख कर साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा। कचड़ा यहां वहां फैला हुआ पाया गया, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई तथा इसके अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया गया है।

 आपातकालीन कक्ष में वेड का तथा अन्य कार्यों का सेंट्रलाइजेशन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को एक जगह से देख रेख किया जाए और सभी रिसोर्सेज को एक स्थान से अनुश्रवण किया जा सके। 

    

 निरीक्षण में कुछ चिकित्सक अपने ओपीडी से अनुपस्थित पाए गए हैं, जिसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण करते हुए वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है तथा संतोषजनक जवाब नही रहने पर संबंधित चिकित्सक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पहले से कुछ सुधार लाया गया है।

Jehanabad

Aug 09 2024, 20:30

क्रांति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा शुरु किया गया सदस्यता अभियान, जहानाबाद में बनाए गए सैकड़ो सदस्य
जहानाबाद : आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के दिशा निर्देश पर पूरे बिहार के जिला मुख्यालय पर क्रांति दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी के तहत जहानाबाद जिले में अरवल मोड़ पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए सैकड़ो के संख्या में नए सदस्य बनाए गए।

इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान में सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष जिला कमेटी प्रदेश के पदाधिकारी गण एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने जिले के जनता से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा का समर्थन कर साथ दे। ताकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे ताकत के साथ अगली विधानसभा चुनाव में आए। कुशवाहा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को जन आधार और मजबूत बनाने के लिए जहानाबाद जिला में सदस्यता अभियान कम से कम 50000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय लोक मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका में रहेगी और सशक्त सरकार देगी जो बिहार के जनता के हित में सदैव तत्पर रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंदर प्रसाद सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान सभी प्रखंडों में गांव-गांव जाकर लोगों के बीच में जाकर अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का काम किया जाएगा।

इस सदस्यता अभियान के शुभारंभ में शामिल जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, सरवन कुमार, मुन्ना कुमार दांगी, कौशल शर्मा, रामप्रवेश महतो, रीता देवी, मनीष कुमार चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, हृदय पासवान, अजय कुमार, सुनील कुमार उर्फ गांधी, शिशु वर्मा, छोटू डांगी इत्यादि शामिल हुए।

जहानाबाद से वरुण कुमार

Jehanabad

Aug 01 2024, 14:34

जिला सृजन दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का अयोजन,तमाम आला पदाधिकारी रहे मौजूद
जिला सृजन दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का अयोजन,तमाम आला पदाधिकारी रहे मौजूद

Jehanabad

Aug 01 2024, 11:38

जिला सृजन दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का किया गया अयोजन, डीएम, डीडीसी सहित तमाम आलाधिकारी रहे मौजूद

जहानाबाद : 38वां जिला सृजन दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। जो जहानबाद के हॉस्पिटल मोड़ से प्रारंभ होकर कारगिल चौक पर संपन्न हुआ। 

इस दौरान जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, अपर समाहर्ता ब्रेजेश कुमार, डीडीसी धनंजय कुमार सहित तमाम आला पदाधिकारी, स्कूली बच्चों के साथ साथ शहर के कई अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। 

इस दौरान पौधारोपण एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का भी संदेश दिया गया।

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jul 27 2024, 19:34

दिव्या॑स पब्लिक स्कूल में गर्मी के कारण बच्चा हुआ बेहोश, लाया गया सदर अस्पताल

जहानाबाद: जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में अवस्थित दिव्या॑स‌ पब्लिक स्कूल में अचानक एक बच्चा गर्मी से बेहोश हो गया, जिसे तत्काल आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। 

बच्चे के परिजन परसबिगहा थाना क्षेत्र के देवच॑द बिगहा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बच्चा अ॑कुश कुमार GKG 2 में दिव्या॑स पब्लिक स्कूल शाहपुर में पढ़ता है। वही उन्होंने बताया कि पड़ रही उमस भरी अत्यधिक गर्मी से बच्चा स्कूल में ही बेहोश हो गया, जिसे जानकारी मिलते ही तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज चल रहा है। 

वही परिजन ने स्कूल संचालक पर आरोप लगाया है कि स्कूल में गर्मी से बचाव को लेकर ब्यवस्था नहीं रहने के कारण बच्चा गर्मी से बेहोश हो गया है। यहां यह बता दें कि पूर्व में भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अत्याधिक गर्मी से 10 छात्राएं भी बेहोश हो गई थी। 

विशेष कर जिलाअधिकारी को इस पर ध्यान देना चाहिए की जो भी स्कूलसंचालक निजी आवास पर स्कूल चला रहे हैं उसे पर विशेष ध्यान दिया जाए कि बच्चों के लिए क्या-क्या सुविधा है और क्या-क्या सुविधा नहीं है 

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jul 05 2024, 14:36

इस्कॉन केंद्र के द्वारा जगन्नाथ जी रथ यात्रा महामोहत्सव का होगा आयोजन, पुरी से आएगी कीर्तन मंडली

जहानाबाद : इस्कॉन के द्वारा 10 जुलाई को भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को आयोजित होने वाली है। 

रथ यात्रा को और भी मनमोहक बनाने के लिए ओडिसा जगन्नाथ पुरी से कीर्तन मंडली को भी बुलाया गया है। रथयात्रा के दिन करीब 5000 भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।  

इस्कॉन मंदिर गया के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने बताया कि "रथ को हाइड्रोलिक सिस्टम से तैयार किया गया है। 35 फीट ऊंचे रथ को जहां जरूरत पड़ेगी हाइड्रोलिक सिस्टम से डाउन भी किया जाएगा। 

रथ पूरी तरह तैयार है और उसको सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं रथयात्रा के दिन कोलकाता से अमेरिकन फूल मंगाकर रथ को सुसज्जित किया जाएगा" तो आप सभी जहानाबाद नगर वासी अमंत्रित है। 

"रथ यात्रा गांधी मैदान जहानाबाद से दिन में 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और अंबेडकर चौक होते हुए हॉस्पिटल मोड़,अरवल मोड़, स्टेशन,ऊँटा मोड होते हुए मल्लाहचक मोड, सत्ती मोड से माहिल थाना रोड इस्कॉन केंद्र जहानाबाद शाम 7 बजे पहुंचेगी। 

रथ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पर फूल और आरती उतार कर स्वागत किया जाएगा और रथ भ्रमण के सभी मार्गो पे प्रसाद एवं सर्वत की व्यवस्था रहेगी । 

भगवान श्रीजगन्नाथ जी भगवान कृष्ण के ही अभिन्न स्वरूप हैं तथा उनकी यह यात्रा लीला अद्भुत है। भगवान कृष्ण की लीला को लेकर इस्कॉन मंदिर से जुड़े लोग और छात्रों के द्वारा अलग-अलग स्वरूप की झांकियां भी निकाली जाएंगी।  

इस रथयात्रा में देश के विभिन्न शहरों के इस्कॉन मन्दिर से आए लोग हरे कृष्ण का भजन करते हुऐ दिखेंगे। 

नगर परिषद जहानाबाद की और से गर्मी के तप को देखते हुए महीन फुबरे वाली मशीन और पानी की टैंकर भी रथ यात्रा मे सामिल की जाएगी।  

रथ यात्रा को सुसंचालित करने के लिए बिहार के गया, औरंगाबाद, पटना नवादा, अरवल से भक्त आ रहे है और जहानाबाद शहर के कई गणमन लोग उपस्थित रहेंगे।

रथ यात्रा के समापन पर लगभग 5000 भक्तो के लिए भव्य भंडारा का भी अयोजन महिला थाना रोड मे किया गया है यह जानकारी इस्कॉन जहानाबाद के भक्त अमर कुमार ने दी ।

जहानाबाद से वरुण कुमार

Jehanabad

Jul 05 2024, 14:35

बिजली विभाग की अपील, 13 जुलाई को आयोजित लोक अदालत मे आकर अपने लंबित मामलों कर लें निपटारा

जहानाबाद : 13 जुलाई को पूरे राज्य में लोक अदालत लगाया जा रहा है। जिसमें कई छोटे बड़े मामलों का एक साथ निराकरण किया जाता है। जिसमें बिजली विभाग समेत कई मामलों का निष्पादन एक साथ किया जाता है। 

इस बाबत साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड जहानाबाद के कार्यपालक अभियन्ता सुनील कुमार ने लोगो से आग्रह किया है कि जिस किसी पर बिजली चोरी की मुकदमा दर्ज हुआ है वैसे लोग अपनी जुर्माना एवं कम्पपाउंडिंग की राशि विद्युत कार्यपालक अभियंता जहानाबाद के कार्यालय में जमा करके 13 जुलाई को लगने वाले लोक अदालत में विशेष विधुत न्यालय कोर्ट रामेश्वर सिन्हा पथ विसार तालाब के पास गया में आकर अपने केस समाप्त करा सकते है। 

 

इसे लेकर विधुत कार्यपालक अभियंता ने लोगो से आग्रह किया है कि जो लोग किसी कारणवश विधुत कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में जुर्माना एवं कम्पपाउंडिंग की राशि जमा नहीं कर सकते है। वह लोग गया में लगने वाले लोक अदालत में भी राशि जमा कर सकते है एवं लोक अदालत में पहुंचकर केस समाप्त करा सकते है। इसे लेकर लोग ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे एवं अपने मुकदमा समाप्त कराए।

जहानाबाद से बरूण कुमार