जहानाबाद जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
जहानाबाद जिला जनता दल (यू०) कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में पटना से गया जाने के क्रम में स्थानीय अरवल मोड़ पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उमेश सिंह कुशवाहा का गगनभेदी नारों एवं फूल माला,गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत हो प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं उनके मान सम्मान के लिए जल्द ही सभी कमिटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाना है। इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ निरंजन कुमार अम्बेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,प्रो सुशील कुमार सिन्हा, राजू पटेल,हरेराम शर्मा, सुनीता शर्मा, अरविंद दास,शम्भू शर्मा, रिंकी मालाकार,मनोज चंद्रवंशी, फेकन चौधरी, बैजनाथ शर्मा,मुरारी यादव, कल्पनाथ पटेल,अभिजीत आनंद,जूदागी माँझी,अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चौरसिया, युवा अध्यक्ष रिशव दांगी,अनुसूचित जाति अध्यक्ष धनंजय दास,अल्पसंख्यक अध्यक्ष मेराज अहमद सुद्दु,महिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, चंद्रभानु प्रसाद, रामप्रवेश कुशवाहा,विनय विद्यार्थी, विनोद केशरी,चंदन शर्मा,रविन्द्र कुशवाहा,कुंदन सिंह,राजू निषाद, सत्येन्द्र कुशवाहा,रौशन शर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

करोड़ों रुपए ठगी कर बेतिया जिला में छुप कर रह रहा,ठग को किया गिरफतार।
जहानाबाद जिले में एक बार फिर अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचता दिख रहा है।आए दिन जिले में कही न कही कोई आपराधिक घटनाओं का अ॑जाम देने में सक्षम हो जा रहा है। इसी कड़ी में बीते शनिवार की रात्रि जिले के काको थाना क्षेत्र के काको बाजार निवासी एक महिला की सोई हुई अवस्था में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया है। बताया जाता है कि काको बाजार निवासी महिला मालों देवी अकेली घर में रहती थी। बीते शनिवार की रात्रि में सोई हुई अवस्था में किसी अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई, जब मृतक के अन्य परिजन बगल के घर में रहते थे।तो सुबह होने पर महिला मालों देवी का दरवाजा नहीं खुला हुआ देखा तो। महिला के पुत्र ने घर का दरवाजा खटखटाया फिर भी दरवाजा न खुलने पर किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर गया तो, पुत्र कुणाल को होश उड़ गया।और चिल्ला उठा,आस पास के लोग इकट्ठा हो गए तो देखा कि महिला को चाकू से गोदकर गला भी रेता हुआ खून से लथपथ मृत पड़ा है।मृत पड़ा हुआ देख परिजनों में चित्कार मच गया। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि चुकी महिला अकेली घर में सोई हुई थी, तथा सोएं हुए अवस्था में हत्या किया गया है। जांच किया जा रहा है, जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने दस लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के घनश्याम बिगहा,आदर्श कॉलोनी, भागीरथ बिगहा, दौलतपुर मठिया, होरिलगंज आदि जगहों पर मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए दस लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे उदय यादव पर 25683 कमलेश प्रसाद पर 9472 संतोष कुमार पर 13471 इंद्रदेव प्रसाद पर 21886 श्यामसुंदरी देवी पर 10122 मटुक यादव पर 32558 धर्मेंद्र कुमार पर 103796 रीता देवी पर 78069 अरविंद कुमार पर 77066 एवं अंकित राज पर 71979 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विद्युत अभियंता अजीत कुमार,अनिता कुमारी, मनीष कुमार सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।
जहानाबाद स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर निदेशक साकेत रौशन ने भारतीय ध्वज का महत्व बताते हुए कहा कि हर देश का ध्वज उसके नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक होता है, हमारा तिरंगा भी भारतीय नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक है। इस वर्ष हमारा देश भारत की आजादी के 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे देश का ध्वज तिरंगा है, जिसमें सभी रंग प्रतीक हैं, केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है, अशोक चक्र विकास का प्रतीक है। वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि हम अपने तिरंगे का सम्मान करते हैं, यह हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है, इसके सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर बच्चों ने मिलकर एक से बढ़ कर एक ड्राइंग बनाया एवं उसमें रंग भरे। इस मौके पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी शिक्षक गोविंदा गुप्ता, हिमांशू राज सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
जहानाबाद जनता दल यू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलम मैरिज हॉल जहानाबाद में प्रखंड अध्यक्षों और प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई ll सह प्रेस बार्तालाप किया गया l बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है l हम सभी कार्यकर्ताओ को मान और सम्मान देंगे l माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रदेश में किये हुये विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचना है ll बैठक में निणर्य लिया गया किएक माह में पार्टी की बैठक करना जरूरी हैll पार्टी को हर बूथ स्तर तक पांच कार्यकर्ता को टीम गठित करना हैl इस माह के अंतिम मे पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गयाlबैठकका संचालन संजय सिंह ने किया lबैठक को सम्बोधित करने वालेजदयू पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ़ राजू सिंह, जय प्रकश नारायण चन्द्रवंशी, प्रदेश सचिव निरंजन अम्बेडकर वरिये नेता इवरार अहमद,प्रो सुशील सिन्हा,राजू पटेल,अतिपिछड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पप्पू मुखिया,महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रिश्व रजन, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष अजय चौरसिया, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, महिला प्रदेश महासचिव सुनीता कुमारी प्रदेश सचिव रिंकी मालाकार,कौशलेन्द्र वर्मा,रामभवन कुशवाहा,रणधीर पटेल, पप्पू दांगीहरेराम शर्मा , चैम्पक शर्मा,बैजनाथ शर्मा, विनय विद्याथी,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मेराज अहमद,शम्भूशर्मा, संजय विश्वकर्मा,राजू निषाद, अरविंद्र शर्मा,चन्दन शर्मा, फेकन चौधरी, रंविंद्र कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाह, मनीष शर्मा किया ll
Aug 12 2024, 19:01
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.0k