Barunkumar31

Aug 10 2024, 18:41

जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने किया  सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, पाई गई काफी खामियां

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें काफी खामियां पाई गई। निरीक्षण में साफ-सफाई का कमी पाई गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि सदर अस्पताल में साफ-सफाई के लिए जो एजेंसी चयनित है उसका कार्य संतोषजनक नही है, जिसके लिए चेतावनी देते हुए दैनिक रूप से सफाई कर्मियों को रख कर साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा। कचड़ा यहां वहां फैला हुआ पाया गया, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई तथा इसके अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। आपातकालीन कक्ष में वेड का तथा अन्य कार्यों का सेंट्रलाइजेशन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को एक जगह से देख रेख किया जाए और सभी रिसोर्सेज को एक स्थान से अनुश्रवण किया जा सके। निरीक्षण में कुछ चिकित्सक अपने ओपीडी से अनुपस्थित पाए गए हैं, जिसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण करते हुए वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है तथा संतोषजनक जवाब नही रहने पर संबंधित चिकित्सक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पहले से कुछ सुधार लाया गया है।

Barunkumar31

Aug 10 2024, 17:42

जहानाबाद में दस लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज।
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के मीटर बाईपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल ने दस लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के घनश्याम बिगहा,आदर्श कॉलोनी, भागीरथ बिगहा, दौलतपुर मठिया, होरिलगंज आदि जगहों पर मीटर जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए दस लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे उदय यादव पर 25683 कमलेश प्रसाद पर 9472 संतोष कुमार पर 13471 इंद्रदेव प्रसाद पर 21886 श्यामसुंदरी देवी पर 10122 मटुक यादव पर 32558 धर्मेंद्र कुमार पर 103796 रीता देवी पर 78069 अरविंद कुमार पर 77066 एवं अंकित राज पर 71979 रूपए का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विद्युत अभियंता अजीत कुमार,अनिता कुमारी, मनीष कुमार सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।

Barunkumar31

Aug 08 2024, 19:10

जहानाबाद फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
जहानाबाद स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर निदेशक साकेत रौशन ने भारतीय ध्वज का महत्व बताते हुए कहा कि हर देश का ध्वज उसके नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक होता है, हमारा तिरंगा भी भारतीय नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक है। इस वर्ष हमारा देश भारत की आजादी के 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे देश का ध्वज तिरंगा है, जिसमें सभी रंग प्रतीक हैं, केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है, सफेद रंग शांति का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है, अशोक चक्र विकास का प्रतीक है। वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि हम अपने तिरंगे का सम्मान करते हैं, यह हमें अपने प्राणों से भी प्यारा है, इसके सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर बच्चों ने मिलकर एक से बढ़ कर एक ड्राइंग बनाया एवं उसमें रंग भरे। इस मौके पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी शिक्षक गोविंदा गुप्ता, हिमांशू राज सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Barunkumar31

Aug 08 2024, 17:53

जहानाबाद घर में महिला को मारी गोली, इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान हुई मौत

जहानाबाद जिले के सदर अस्पताल में अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खून से सनी एक महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जिसे सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर तुरंत उसे पटना रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि महिला के सिर में गोली लगी है और गोली आर पार हो गई है। गोली की एंट्री और एग्जिट घाव साफ साफ दिखाई दे रहे। यही नहीं महिला के ब्रेन का भी कुछ हिस्सा बाहर निकल चुका है और उनकी स्तिथि काफी नाजुक है इसीलिए उन्हें प्रार्थमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है। मृतका का नाम अंजली कुमारी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र महज 26 वर्ष थी। जो की जिले के काको प्रखंड के देढसैया गांव की निवासी है। मृतका के पति का नाम सौरभ कुमार उर्फ मोनू कुमार है। हालाकि महिला ने पटना ले जाने के क्रम में अपना दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सौरव कुमार उर्फ मोनू पर भी शक की सुई घूम रही है, क्योंकि मोनू का नाम पहले भी हत्या, छीना झपटी इत्यादि मामलों में आ चुका है और कई बार जेल जा चुका है। जहानाबाद से बरूण कुमार

Barunkumar31

Aug 08 2024, 17:27

जहानाबाद जदयू कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ :दिलीप कुशवाहा
जहानाबाद जनता दल यू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलम मैरिज हॉल जहानाबाद में प्रखंड अध्यक्षों और प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई ll  सह प्रेस बार्तालाप किया गया l बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है l हम सभी कार्यकर्ताओ को मान और सम्मान देंगे l माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रदेश में किये हुये विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचना है ll बैठक में निणर्य लिया गया किएक  माह में पार्टी की बैठक करना जरूरी हैll पार्टी को हर बूथ स्तर तक पांच कार्यकर्ता को टीम गठित करना  हैl इस माह के अंतिम मे पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गयाlबैठकका संचालन संजय सिंह ने किया lबैठक को सम्बोधित करने वालेजदयू पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ़ राजू सिंह, जय प्रकश नारायण चन्द्रवंशी, प्रदेश सचिव निरंजन अम्बेडकर वरिये नेता इवरार अहमद,प्रो सुशील सिन्हा,राजू पटेल,अतिपिछड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पप्पू मुखिया,महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रिश्व रजन, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष अजय चौरसिया, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा, महिला प्रदेश महासचिव सुनीता कुमारी प्रदेश सचिव रिंकी मालाकार,कौशलेन्द्र वर्मा,रामभवन कुशवाहा,रणधीर पटेल, पप्पू दांगीहरेराम शर्मा , चैम्पक शर्मा,बैजनाथ शर्मा, विनय विद्याथी,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मेराज अहमद,शम्भूशर्मा, संजय विश्वकर्मा,राजू निषाद, अरविंद्र शर्मा,चन्दन शर्मा, फेकन चौधरी, रंविंद्र कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाह, मनीष शर्मा किया ll

Barunkumar31

Aug 06 2024, 12:20

जहानाबाद में दुकानदार ने चोर को र॑गे हाथों पकड़ पुलिस को किया हवाले

जहानाबाद - जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां टायर दुकान से चोर विगत दो वर्षों से चोरी का अ॑जाम देने में माहिर था, और दुकान दार को भनक तक नहीं लग पाता था।स॑देह होने पर दुकानदार ने बीते रात्रि जाल बिछाया और चोर जाल में फंसकर पुलिस के हवाले हो गया। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के विशुनग॑ज मोहल्ला निवासी जयप्रकाश जी की बै॑क ऑफ बड़ौदा के पिछे टियूव एवं टायर की गोदाम से बीते दो सालों से चोर द्वारा चोरी कर समान बेच दिया जाता था। बीते तीन दिन पूर्व टायर और टियूव आया था तथा गोदाम में रख ताला लगा दिया गया था। एवं मेन गेट का ताला ज्यों का त्यों लगा हुआ था।शक होने पर बीते रात्रि में चोर जब चोरी करने लगा तो, तुरंत पुलिस को फ़ोन कर बुलाया और र॑गे हाथों गिरफ्तार करा दिया। वही उन्होंने बताया कि चोर बगल के ही बिट्टू कुमार उर्फ दीपक है जो छत के सहारे गोदाम में प्रवेश कर चोरी का अंजाम देने का कार्य करता था। वही उन्होंने बताया कि करीब 60 हजार रुपए मुल्य के टायर और टियूव को एक दिन पूर्व चोरी कर लिया था।शक होने पर बीते रात्रि जाग कर चोर को र॑गे हाथों पकड़ पुलिस के हवाले किया गया है, वही चोर के निशान देही पर जहां चोर समान बेचता था, चोरी का समान खरीदार को भी पुलिस उठा ली गई।

Barunkumar31

Aug 06 2024, 12:01

जहानाबाद के फिदा हुसैन मोड़ के पास एक युवक की स॑दिध्द स्थिति में मौत

जहानाबाद जिले के फिदा हुसैन मोड़ निवासी घरेलू विवाद में आत्म हत्या कर लेने की बात सामने आई है।
बताया जाता है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के फिदा हुसैन मोड़ निवासी जग्गू उर्फ च॑दन कुमार उम्र करीब 18 वर्ष ने आपसी घरेलू विवाद के कारण गु्स्से में आकर आत्म हत्या कर ली।हलाकी परिजनों ने बेहोशी की हालत में तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही साथ में आएं कुछ लोगों ने बताया कि चुकी घर में विवाद चल रहा था।और युवक गुस्से में आकर सिढ़ी से उतर रहा था कि अचानक पैर फिसला और उपर से गिरने के उपरांत सर में काफी चोट लगने से बेहोश हो गया था, जिसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन इतना तो तय है कि घर में हो रहे कलह के कारण ही युवक की मौत हो गई। वही परिजनों में चित्कार मच गया है,सभी लोगों की रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Barunkumar31

Aug 05 2024, 18:34

जहानाबाद एससी /एसटी कर्मचारी संघ  के जिला सचिव  के पिताजी के श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

Jehanabad :गया जिला के गुरारू प्रखंड अंतर्गत कोंची गांव निवासी एवं एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला सचिव रामजीवन पासवान जी के पिता जी स्व० वासुदेव पासवान जी के श्राद्धकर्म सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने किया जबकि संचालन शिक्षाविद समाज सेवी अशोक प्रियदर्शी ने किया सर्वप्रथम बुद्ध मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया, एवं उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना किये। तदोपरांत उपस्थित लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त कर स्व०वासुदेव पासवान जी के व्यक्तित्व एवं कृति पर विस्तृत प्रकाश डाला। उक्त मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व०वासुदेव पासवान जी कम पढ़े-लिखे देहाती जीवन व्यतीत करते हुए भी उन्होंने बाबा साहेब के दिए हुए मूल मंत्र शिक्षित बनो , संगठित हो और संघर्ष करो के विचारधारा पर चलते हुए अपने सभी संतानों को अच्छे संस्कार एवं शिक्षा दिया जिसके फलस्वरूप आज उनके सभी संतान सरकारी सेवा में अच्छे-अच्छे पद को सुशोभित कर रहे हैं, और समाज में एक अच्छी पहचान बना है, वही उनके सुपुत्र रामजीवन पासवान जी ने कहा कि आज हमारा घर परिवार जो स्वर्ग जैसा है ,खुशहाल है, वह हमारे पिताजी की देन है ,और मैं पिताजी को भगवान की प्रतिमूर्ति मानते हैं,

और सदा हमारे लिए पूजनीय रहेंगे। मौके पर उपस्थित राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय महासचिव विनोद यादव, धर्मपाल सिंह यादव ,बैकुंठ यादव, एडवोकेट अनिल कुमार, एवं एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि वास्तव में अगर कोई पूजनीय है तो स्वर्गीय वासुदेव पासवान जी हैं ,जिन्होंने अपने परिवार को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सवाल बनाया है , साथ ही लोगों को अंधविश्वास और पाखंड से मुक्त होना चाहिऐ।और शिक्षा को अपनाना चाहिए ।बाबा साहेब के संविधान का अवलोकन अवश्य करना चाहिए।तथा बाबा साहब के दिए हुए तीनों मूल मंत्र को आत्मसात करेंगे तभी जीवन में आगे बढ़ेगे। अंत में 2 मिनट के मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति लिए तथागत बुद्ध से प्रार्थना की गई । तदोपरांत सैकड़ो गरीब असहाय लोगों को अंगवस्त्र दान किया गया। साथ ही नीलकमल जी एवं सत्य प्रकाश जी द्वारा मार्मिक गायन एवं सददभोज का भी लोगों ने आनंद उठाया।

Barunkumar31

Aug 05 2024, 18:16

तलवारबाजी में जहानाबाद जिले से दो खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर के टीम में हुआ चयन

जहानाबाद : तलवारबाजी संघ की टीम आज 5 अगस्त को राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 3-4 अगस्त 24 को खेल कर वापस आई। जहानाबाद जिले से दो खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर किया गया। विक्रम राज अंडर 14 स्वर्ण पदक एवम कुणाल सिंह आर्या अंडर 17 कांस्य पदक पर कब्जा कर अपने आप को राष्ट्रीय स्तर चयन करवा बिहार राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे। जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने कहा की जहानाबाद जिला तलवारबाजी में पिछले साल भी सब जूनियर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इस साल भी स्वर्ण पदक जहानाबाद को प्राप्त हुआ। आगे उम्मीद है स्वर्ण पदक प्राप्त होगा। जहानाबाद जिला लगातार खेल में आगे की ओर विकाश कर रहा है।जहानाबाद जिला प्रशासन और जनता का भी योगदान मिलते रहे और जिला के खिलाड़ी अग्रसर बढ़ते रहेंगे। जहानाबाद सचिव अन्नू शक्ति सिंह जिला कोच वेद प्रकाश रंजन एवम जिला मैनेजर संजय कुमार सिंह को बिहार खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार सिंह तथा भारतीय संघ के उपाध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद जी ने मेमोंटो दे कर सम्मानित भी किया है। सचिव ने कहा की बहुत अहम सूचना है जहानाबाद जिले के वाशियो के लिए 10-8-24 को खेल भवन में बिहार सरकार के द्वारा तलवारबाजी खेल का एकलव्य सेंटर का चयन ट्रायल रखा गया है जिसमें 12 वर्ष से 17 वर्ष लड़के लड़कियां आकर ट्रायल दे सकते है जिन का चयन होगा बिहार सरकार रहना ,खाना,पड़ना और खेलना सब सरकार करेगी। संपर्क के लिए जिला खेल कार्यालय एवम तलवारबाजी संघ के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Barunkumar31

Aug 05 2024, 11:59

Jehanabad: 46 वां राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मैं बिहार के खिलाड़ियों का जलवा
Jehanabad:छत्तीसगढ़  राज्य के  राजधानी रायपुर में  1 अगस्त से 5 अगस्त तक आयोजित 46 वां  राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में   बिहार राज्य से 40 खिलाड़ियों का दल राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता में  शामिल हुए थे जिसमें 24 खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा 10 स्वर्ण पदक,  8 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए । इस बात की जानकारी देते हुए पंजा कुश्ती एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव विक्रम कुमार ने बताया  बिहार राज्य के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन किए।
1विवेक पाठक सब जूनियर 45  किलो वर्ग स्वर्ण पदक दरभंगा
2 अभिषेक कुमार सब जूनियर 45 किलो वर्ग रजत पदक गया
3 नीरज कुमार सब जूनियर 50 किलो वर्ग कस्य पदक गया
4 अर्श निजाम 50 किलो वर्ग सब जूनियर कस्य पदक आरा
5 मोहम्मद तौफीक सब जूनियर 55 किलो वर्ग रजक पदक आरा।
6 समीर 55 किलो वर्ग कस्य पदक  पटना।
7 मोहम्मद रियाज़ खान जूनियर 60 किलो वर्ग रजत पदक पटना।
8 नितीश कुम जूनियर 60 किलो वर्ग कस्य पदक आरा।
9 राजा फिरदौसी सब जूनियर 60 किलो वर्ग कस्य पदक आरा।
10मोहम्मद सिराजुद्दीन सब जूनियर60 किलो वर्ग कस्य  पदक नवादा।
11 शशि भूषण गोस्वामी सब जूनियर 80 किलो वर्ग रजत पदक जहानाबाद
12 कुश रंजन 50 जूनियर किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
13साहिल राज जूनियर 55किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
14 शुभम सिंह जूनियर 60 किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
15 मनीष कुमार 80 किलो वर्ग जूनियर स्वर्ण पदक छपरा।
15 शिवम सिंह जूनियर 90 किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
16 मोहम्मद आतिफ आलम 65 सिनियर स्वर्ण पदक आरा।
17 मोहम्मद अमन लईक 80 किलो वर्ग सिनियर स्वर्ण पदक  जहानाबाद
18 उत्पल कुमार सिंह 90 किलो वर्ग
सिनियर रजत पदक।
19 शुभांशु कुमार 70 किलो वर्ग सिनियर
कांस्य पदक गया।
वही एस.  एस. बी.पुलिस टीम  दानापुर पटना  टीम के पांच खिलाड़ी भी पदक प्राप्त करने में सफल हुए।अंग्रेज सिंह रजत पदक, मनोज सिंह  कास्य पदक , पेमा छौटन  स्वर्ण पदक, सुरेश कुमार स्वर्ण पदक , वरुण देव यादव  रजत पदक। राष्ट्रीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पंजा कुश्ती एसोसिएशन आफ बिहार के चैयरमेन मो. डेविस मल्लिक , अध्यक्ष राजीव रंजन एवं झारखंड आर्म रैसलिंग एसोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे ने  खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए  साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीए।