डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का कांग्रेस-राजद पर बड़ा प्रहार, कहा-राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संवैधानिक गरिमा के विपरित कर रहे व्यवहार
डेस्क : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस और राजद पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष की संवैधानिक गरिमा के विपरित व्यवहार कर रहे हैं। वे प्रोपगेंडा फैलाना चाहते हैं।
![]()
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र लक्ष्य हो चला है बिना किसी तर्क और आधार के वे जनता को गुमराह करने वाली बातें करते हैं। कभी बिना अध्यक्ष की अनुमति के लोकसभा में देवी-देवताओं की तस्वीर ले आते हैं, कभी कोई और फोटो दिखाने की बालहठ करते हैं।
उन्होंने कहा कि बीते दिन मध्य रात्रि में उन्होंने अपने ऊपर ईडी की जांच की आशंका से जुड़ा ट्वीट कर दिया। उनका हालिया आचरण लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की गरिमा के अनुकूल नहीं माना जा सकता।
लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल के साथ विपक्षी गठबंधन ने संविधान को खतरे में बता कर एक आधारहीन नैरेटिव गढ़ने का प्रयास किया।










Aug 04 2024, 10:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
25.8k