Aug 02 2024, 19:35
रामगढ़ में 22 वां तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन समारोह का आयोजन हुआ
रामगढ : पुलिस अधीक्षक का कार्यालय सभागार, रामगढ़ में 22 वां तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन समारोह का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथी सुनिल भास्कर (भा०पु० से०), पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, हजारीबाग द्वारा किया गया। इस मीट में अजय कुमार (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़, संतोष सुधाकर, सहायक निदेशक ब्यूरो, अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची, डॉ आदित्य विक्रम गौंड, सहायक निदेशक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड रांची, संदीप कुमार वैज्ञानिक सहायक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड रांची, असीत कुमार मोदी, पुलिस निरीक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड रांची, दिलीप कुमार महतो, फोटो ब्यूरो अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची, एतवा उरांव स्वान दस्ता अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची, जिले के पुलिस उपाधीक्षक (मु०), चन्दन कुमार वत्स,अनु०पु०पदा० रामगढ़, परमेश्वर प्रसाद, अनु०पु०पदा० पतरातू, बिरेन्द्र राम, पुलिस उपाधीक्षक (प्रो०), फौजान अहमद, प्रचारी प्रवर, गंटू यादव, पुलिस निरीक्षक सह अंचल अधिकारी माण्डू सुरेश लिण्डा, सर्जेंट रामगढ़, सन्नी कच्छप, मीडिया सेल प्रभारी पु०अ०नि० उपेन्द्र कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमण्डल के रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा एवं चतरा जिला से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में सी०आई०डी०, एफ०एस०एल० के टीम के द्वारा भाग लेने वाले प्रतिभागी पुलिस टीम का अलग-अलग विषयों का परीक्षा लिया गया जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस पुलिस ड्यूटि मीट मे ओवर आल रेंज चैंपियन पु०अ०नि० अभिषेक प्रताप, रामगढ़, द्वितीय स्थान पु०अ०नि० अनुपम प्रकाश हजारीबाग, ओवरऑल चैंपियन जिला में रामगढ़ एवं द्वितीय स्थान जिला में हजारीबाग को सम्मानित किया गया।
Aug 02 2024, 19:35