अंबेडकरनगर: दुधमुही बच्ची के साथ विवाहिता ठोकर खाने को विवश,पति ने रचाई दूसरी शादी
अंबेडकर नगर।
प्रेम विवाह करने वाले पति ने पत्नी को पिटाई कर बहन के घर छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली,दुधमुंही बच्ची के साथ ससुराल पहुंची पत्नी को जानकारी हुई तो उसने इंसाफ की गुहार लगाई है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दूसरी पत्नी, पति और ससुरालियों के के खिलाफ केस दर्ज किया है।जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के एक गांव की पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया है कि वर्ष 2021 में अकबरपुर के सिसानी अखईपुर गांव के रवी बिंद से परिवार की सहमति पर प्रेम विवाह हुआ था।शादी के कुछ समय बाद पति की प्रताड़ना शुरू हो गई।दूसरी शादी की धमकी के साथ मारपीट कर घर से भगाने लगा।बीती अप्रैल में पति ने पिटाई कर पीड़िता को उसकी बड़ी बहन के घर पर छोड़ दिया। इस बीच विवाहिता ने पुत्री को जन्म दिया।दुधमुंही बच्ची के साथ जब ससुराल गई तो पता चला कि पंजाब से आने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली है।विरोध करने पर ससुरालीजन ने पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दूसरी पत्नी गुडिया, पति समेत ससुरालीजन पर केस दर्ज किया गया है।
Jul 16 2024, 16:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k