Jharkhand

Jul 14 2024, 19:35

रांची में पारस एचईसी अस्पताल पर सिविल सर्जन ने गलत बिलिंग के आरोप में 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया


रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची : रांची में धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल भी विवादों से दूर नहीं है। रांची के सिविल सर्जन ने HEC परिसर स्थित पारस हॉस्पिटल पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना गलत बिलिंग के आरोप में लगाया गया है।

बता दे कि पारस हॉस्पिटल को हाल ही में नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल का मान्यता प्राप्त मिला था। यह मान्यता उन हॉस्पिटल को मिलता है जहां मरीजों की सुविधा और बेहतर केयर करते है। लेकिन आज इस पारस हॉस्पिटल को सिविल सर्जन ने फाइन लगाया है क्रिएशन बोर्ड का हॉस्पिटल मान्यता मिला है और यह मानता उसे अस्पताल को मिलता है कि जो हॉस्पिटल बेस्ट अपना मरीज को सेवा देता है। लेकिन आज इसी पारस हॉस्पिटल को सिविल सर्जन ने 10 हजार का फाइन लगाया। 

अपर बाजार की ज्योति शर्मा ने अपने परिजन को तीन महीने पहले इलाज के लिए पारस अस्पताल में एडमिट कराया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी थी। डॉक्टरों से कंसल्टेशन के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जब उन्होंने बिल का मिलान किया तो वहां लगे चार्ट और दिए गए बिल में अंतर पाया। इसकी शिकायत करने के बाद उन्हें डिफरेंस मनी वापस की गई। इसके बाद ज्योति शर्मा ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। सिविल सर्जन रांची ने इस मामले की जांच किया। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Jharkhand

Jul 14 2024, 19:33

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राँची में एक कार्यक्रम में कहा

पीएम मोदी अडानी अम्बानी के लिए काम करते किसानों के लिए नही..!

रिपोर्टर, जयंत कुमार 

रांची : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक अपने निजी कार्यक्रम के दौरान रांची आए। रांची में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया।

 श्याम रजक ने कहां कि एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री इतने बड़े-बड़े पूंजी पतियों को बैंकों के माध्यम से लोन दिलवा रहे हैं वहीं देश के किसानों और छोटे व्यापारियों को लोन दिलाने में असमर्थ है। सरकार किसानों के ऋण माफी की बातें करती है परन्तु उनकी ऋण माफी नहीं हो पा रही है। अदानी और अंबानी के ऊपर विशेष ध्यान रखे हुए वहीं केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बैसाखी की सरकार चल रही है। 

रजक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा पुरानी बातें बताकर लोगों को दिक भ्रमित कर रहे हैं वह अपनी वर्तमान स्थिति को नहीं देख रहे आज देश किस आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है यह सभी को मालूम है। लेकिन प्रधानमंत्री इस पर चर्चा नहीं करते है।

वही श्याम रजक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इंडिया घटक दल झारखंड विधानसभा चुनाव में फुल बहुमत के साथ जीतकर सरकार बनाने का काम करेगी। चाहे केंद्र के कितने भी प्रयास कर ले।

Jharkhand

Jul 14 2024, 17:39

श्रावणी मेला से पहले ही बाबा मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु, मेले को आकर्षक बनाने में जुटे प्रशासन


देवघर : श्रावणी मेला से पहले ही बाबा मंदिर में श्रद्धालुओँ की भीड़ उमड़ने लगी है. शनिवार को 35 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। आषाढ़ माह में ही प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबाधाम पहुंच रहे हैं. शनिवार को आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर मंगलकामना की. 

भीड़ की वजह से 4,422 लोगों ने शीघ्रदर्शनम कूपन का लाभ लिया.

 उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सरदारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला बाबा मंदिर का पट

शनिवार को सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले कांचा जल चढ़ाया गया. इसके बाद सरदारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया. पट खुलते ही श्रद्धालु प्रशासनिक भवन होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में पहुंच कर जलार्पण कर पूजा अर्चना किये. 

श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराया. वहीं, बाबा मंदिर में गर्मी के दिनों में श्रद्धालुओं के लिए लगाये गये पंडाल को बरसात को देखते हुए हटाने का कार्य किया जा रहा है.

स्पाइरल लाइट का काम 20 तक पूरा करने का लक्ष्य

श्रावणी मेला-2024 के दौरान शहर को आकर्षक रूप प्रदान करने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग के वर्क्स डिवीजन, धनबाद बिजली पोलों पर स्पाइरल लाइटें लगा रहा है. वर्क्स डिवीजन की टीम शहर के कांवरिया पथ, मेला क्षेत्र व बॉर्डर इलाका (दर्दमारा से आंधरीगादर), देवघर-दुमका पथ स्थित तालझारी बॉर्डर तक, जसीडीह स्टेशन चौक तक बिजली के पोल को आकर्षक रूप से सजाया जाना है.

श्रावणी मेला के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर की हो रही साज-सज्जा.

मेला क्षेत्र में हो रही आकर्षक विद्युत सज्जा

मेला क्षेत्र के सभी पोल को आकर्षक रूप प्रदान करने के लिए स्पाइरल लाइट से बाइडिंग की जा रही है. शुक्रवार की शाम सत्संग इलाके में प्राइमरी टेस्टिंग की गयी. स्पाइरल बाइंडिंग के बाद उस पर विद्युत निगम के कर्मी डबल रैपिंग करेंगे. यह जानकारी वर्क्स डिवीजन के नीरज कुमार ने दी. देवघर में श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम शुरू। शिवभक्तों के लिए बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश से भारतीय रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में बैद्यनाथ धाम क्यों है सबसे खास? सावन में 1 माह शिव भक्तों से गुलजार रहता है देवघर।

Jharkhand

Jul 14 2024, 17:29

नशा के खिलाफ रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता,40 क्विंटल से अधिक डोडा लदा कंटेनर जब्त,ड्राइवर को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

झा. डेस्क 

रांची। नशा के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को झारखंड के सरायकेला खरसावां से राजस्थान ले जाया जा रहा 40 क्विंटल से अधिक डोडा लदा कंटेनर जब्त किया है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था।

बताते चलें कि, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रांची की पुलिस लगातार अभियान चला रही है और छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में नामकुम पुलिस ने जामचुआं से प्रतिबंधित डोडा लदा कंटेनर (एचआर38एस4743) जब्त किया है।

पुलिस ने कंटेनर के चालक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जब्त कंटेनर को थाने लाकर जांच की गई। उसमें काले एवं सफेद रंग के 198 बोरों में 40।16 क्विंटल डोडा जब्त किया गया है।

डोडा सरायकेला खरसावां से लोड किया गया था, जिसे राजस्थान पहुंचाना था। कंटेनर पूरी तरह पैक था, जिसकी वजह से कई थाना क्षेत्र पार कर नामकुम पहुंच गया था। शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम जामचुआं पंजाबी ढाबा के पास पहुंची एवं कंटेनर को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ बताने से इनकार कर रही है।

कंटेनर के चालक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। कंटेनर का चालक नशे की हालत में था। डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय नामकुम थाना पहुंचे एवं मामले की जांच की। पुलिस के भय से चालक नींद पूरी नहीं होने की बात कह रहा था, जबकि उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी।

Jharkhand

Jul 14 2024, 14:54

तो क्या झारखंड में आगमी विंधानसभा चुनाव में बनेगा एक नया तीसरा समीकरण,जानिए जदयू और सरयू राय के बीच क्या पक रही है खिचड़ी

झा. डेस्क

रांची। इस बार के विंधानसभा चुनाव में झारखंड में बहुत कुछ नया होगा।कई नए प्रयोग से हो सकता है राजनीतिक समीकरण में बदलाव की संभावना है।ताज़ा सूचना के अनुसार बिहार एवं केंद्र सरकार में भाजपा के एनडीए गठबंधन में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड में निर्दलीय विधायक सरयू राय के नेतृत्व वाले भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है।इसका चुनाव परिणाम क्या होगा और झारखंड में जदयू कितना पैर फिलहाल पैर पसार पाएगी यह तो बक्त बताएंग लेकिन भाजपा का खेल जरूर बिगाड़ देगा।बताया जाता है कि इसको लेकर पटना में बैठक हुई है जिसमे में निर्णय किया गया।

 इसको लेकर जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक और भाजमो के संरक्षक सरयू राय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विजय नारायण चौधरी समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे। 

बैठक में किस बात पर बनी सहमति बनी कि दोनों दल मिलकर इस बार चुनाव लड़ेंगे।

 सीटों के बंटवारे समेत अन्य चुनावी औपचारिकताओं पर शीघ्र निर्णय होगा। सरयू राय ने पटना से फोन पर हुई बातचीत में भी इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर निर्णय हो गया है। एक-दो दिन में जदयू के केंद्रीय स्तर के पदाधिकारी इस संबंध में बैठक करेंगे। जल्द ही सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरयू राय ने वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के विरुद्ध चुनाव लड़कर उन्हें पराजित किया था।

नए राजनीतिक समीकरण से बढ़ेगा भाजपा का तनाव

झारखंड विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर नए राजनीतिक समीकरण से भाजपा का तनाव बढ़ सकता है। सरयू राय लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं और दल से विविध कारणों से नाराज चल रहे कई नेता उनके सीधे संपर्क में हैं। ऐसे भी कई नेता उनके साथ हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान नजरंदाज किया गया।

इस पहल से कौन होगा प्रभावित

 संभावना जताई जा रहे हैं कि ऐसे नेता सरयू राय के साथ खड़े हो सकते हैं। सरयू राय ने अगर भाजपा में सेंधमारी की तो दल के नेताओं का तनाव बढ़ सकता है।

अगले सप्ताह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का प्रवास तय है। वे प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने आ रहे हैं।

सरयू राय हेमन्त डोरे से भी मिले

पटना जाने के पूर्व सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं। दोनों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

हालांकि सरयू राय ने इसे निहायत औपचारिक मुलाकात बताया था, लेकिन सियासी गलियारे में इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि रघुवर दास के विरुद्ध जब सरयू राय निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे तो हेमंत सोरेन ने उनका समर्थन किया था। सरयू राय ने भी उनके लिए दुमका जाकर चुनाव प्रचार किया था।

Jharkhand

Jul 14 2024, 14:48

हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, काल भैरव मंदिर में टेका मत्था


झा डेस्क

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बनारस (वाराणसी) पहुंचे. यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम ने बाबा विश्वनाथ महादेव जी से झारखंड वासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की. विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद सीएम काल भैरव के मंदिर पहुंचे और वहां भी माथा टेका. 

इस दौरान हेमंत की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं. इससे पहले सीएम बनारस की गलियों में घूमे. उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है. सीएम हेमंत सोरेने ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बनारस की सारी तस्वीरें साझा की है. पहले पोस्ट में सीएम बनारस की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं. 

इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है. दूसरे पोस्ट में हेमंत ने चार तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बाबा विश्वनाथ महादेव जी की पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं. तीसरे पोस्ट में भी हेमंत ने चार फोटोज शेयर किया है. इसमें दोनों पति-पत्नी काल भैरव को हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं.

Jharkhand

Jul 13 2024, 19:23

झारखंड में जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित, NDA गठबंधन में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी जदयू - खीरू महतो


रिपोर्टर: जयंत कुमार 

रांची : झारखंड जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज रांची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की तो संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया।

 बैठक में मुख्यत दो प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि जदयू झारखंड में विधानसभा का चुनाव लड़ने को लेकर बेहद गंभीर है। चुनाव एनडीए के तहत लड़ा जाएगा। एक-दो दिनों के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व को सीट की सूची दे दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम है। सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें.।

रांची में हो रहे इस बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफ़ताब जमिल, मधुकर सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, संजय सिंह, आशा शर्मा, संतोष सोनी, रामजी प्रसाद व अन्य शामिल थे।

Jharkhand

Jul 13 2024, 17:32

चेक बाउंस मामले में फँसी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल चौथी किस्त के रूप में 62 लाख का चेक शिकायत करता अजय सिंह को सौंपी

झारखण्ड डेस्क 

रांची: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल आखिरकार चेक बाउंस मामले में शुक्रवार को चौथी किश्त शिकायकर्ता अजय सिंह को दे दी है।

अमीषा पटेल की ओर से 62 लाख का सेल्फ चेक अजय सिंह को दिया गया। अमीषा पटेल ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान बकाया राशि देने के लिए दूसरे पक्ष से समझौता कर लिया था।

अभिनेत्री अमीषा ने शिकायतकर्ता अजय सिंह से समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए देने की बात कही थी। पहली बार अमीषा ने एक करोड़ 51 लाख रुपए का चेक दिया था। इसके बाद इस बार 62 लाख का चेक दिया है।

शिकायत कर्ता अजय सिंह ने बताया कि अमीषा को 62 लाख रुपए और देने हैं। अमीषा पटेल ने अजय सिंह को दो करोड़ पचहतर लाख रुपए की राशि के भुगतान के लिए अलग-अलग तारीख के पांच चेक दिए हैं।

 मामला इस तरह का हैं

विदित हो कि देशी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह से ढ़ाई करोड़ रुपए लिये थे और पैसा वापस मांगने पर इस राशि को अमीषा पटेल ने वापस नहीं किया था। पैसा मांगने पर अमीषा ने दो चेक शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को दिया था, जो बाउंस हो गया था।

इसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ साल 2018 में धोखधड़ी और चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था। न्ययायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत इस मामले में सुनवाई चल रहा था। 

दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि 62 लाख रुपये की दो किस्त में बची राशि दी जाएगी।

Jharkhand

Jul 13 2024, 17:25

रांची के वसीम का 17 टुकड़ों में छत्तीसगढ़ में मिले शव के मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा


मृतक हुआ हनीट्रैप का शिकार, 16 साल की उसकी प्रेमिका ने की थी हत्या

झारखण्ड डेस्क 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांधापारा इलाके में 17 टुकड़े में एक युवक का शव बरामद हुआ, पुलिस ने उसकी पहचान रांची के रहने वाले वसीम के रूप में की. वाह तीन ढाई साल पहले अरब कंट्री में नौकरी करने गया था.वह घर नहीं पहुंचा, पहुंचा तो 17 टुकड़े में उसका शव.पुलिस ने इस रहस्यमय हत्या का गुथी सुलझा ली हैं.

सउदी अरब से आये रांची के जिस युवक के 17 टुकड़ों में लाश मिली थी, उस मर्डर मिस्ट्री का  हनी ट्रैप था.

इंस्टाग्राम पर मिली लड़की के चक्कर में वसीम ने ना सिर्फ लाखों रुपये गंवाये, बल्कि अपनी जान भी गंवा दी। 

दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांधापारा इलाके में एक युवक की बॉडी मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की, तो युवक की पहचान मोहम्मद वसीम के रूप में हुई । वसीम कांटा टोली रांची का रहने वाला था और सालों से सउदी अरब में रहकर काम करता था। 

वसीम को 17 टुकड़ों में काटा गया था। सिर, धड़ और हाथ पैर अलग-अलग स्कूल बैग और बोरे में मिले थे। इस विभत्स नजारे को देख कर हर कोई सन्न रह गया था। अब इस खौफनाक कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

 रांची के रहने वाले मोहम्मद वसीम अंसारी की हत्या का आरोपी उसकी नाबालिग एक्स गर्लफ्रेंड पर है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलने वसीम को मौत के घाट उतार दिया। वसीम की इंस्टाग्राम पर इस लड़की से दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया गया है। 

आरोपियों ने पहचान छिपाने के मकसद से वसीम की बॉडी के टुकड़े किए थे, फिर चैतमा गोपालपुर के डैम के पास बैंग और बोरे फेंककर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे का कत्ता, कैश, 4 मोबाइल और सोने का चेन बरामद किया है.साईबर सेल, चैतमा और पाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

 दुबई से आया वसीम दिल्ली एयरपोर्ट से रांची के लिए निकला, लेकिन छत्तीसगढ़ में फिर स्कूल बैग में इस हाल में मिला कि रौंगटे खड़े हो गये़ मृतक के परिवार का कहना है कि वसीम करीब ढाई साल पहले सऊदी गया था. लेकिन उसके वापस आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. वसीम की शादी की तैयारी भी चल रही थी, लेकिन इस बीच यह वारदात हो गई. मौके से मिले पासपोर्ट से ही पुलिस मृतक वसीम के घर तक पहुंची थी।

 16 साल की गर्लफ्रेंड 16 साल की लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। इसके बाद उसके शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

खास बात यह है कि लड़की ने यह साजिश पैसों की लालच में रची। इसके लिए उसने सऊदी अरब से ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साज की लड़की और झारखंड में रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26) की सोशल मीडिया पर पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे। वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। 

लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा। हत्या करने के बाद वसीम की चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।लड़की को लगा कि वसीम ने सऊदी अरब में काम करने के दौरान बहुत पैसा कमाया होगा। इस लालच में उसने रजा खान के साथ मिलकर साजिश रची। 

SP तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है। वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया। हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

 आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काटकर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

Jharkhand

Jul 13 2024, 16:37

विधानसभा चुनाव में इण्डिया और एनडीए के हैं अपने-अपने मुद्दे, देखना हैं कि किनके मुद्दे कितना वोटर को कर सकता हैं प्रभावित


झारखण्ड डेस्क

झारखंड में विंधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम भी आयी, स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की.और वस्तुस्थिति की ज्याजा लेकर चले गए.

जल्द चुनाव को लेकर निर्णय लिया जा सकता है ,इसके लिए निर्धारित तिथि की घोषणा आयोग द्वारा किया जा सकता है.

वैसे सम्भावना है झारखंड में तीन चरण में चुनाव हो सकती है.

इसबार जो परिस्थिति है झरखंड में हैं तीन पार्टी चुनाव मैदान में होंगे।एनडीए,इंडी और जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस.

ये तीनों दल मैदान में अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतरने की तैयारी में लगे हैं. इसी लिए इसबार का चुनाव दिलचस्प होगा.

लोकसभा चुनाव में भले हीं जयराम महतो की पार्टी जीत दर्ज नही की लेकिन लोकसभा में प्राप्त वोट का अगर विश्लेषण करें तो संभवत:5 से 6 सीट पर इस बार जेबीकेएसएस विधानसभा में जीत सकती है।अब आगे का रणनीति क्या होगा यह समय तय करेगा कि जेबीकेएसएस एनडीए का हिस्सा होगा या इंडी गघबन्धन का।लेकिन समझा जा रहा है कि जो पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में होगी जेबीकेएसएस उसका समर्थन कर सरकार का हिस्सा बनना चाहेगा।

इस बार मुख्य दो घटक एनडीए और इंडी जनता के बीच पूरी तैयारी के साथ जाएगी।दोनों के मुद्दा अपने अपने होंगे।

इंडी गठबंधन को भरोसा हैं कि वे जनता को यह कन्विंस करने में सफल रहेगा कि भाजपा आदिवासी को दबाने, उसके हक को मारने और झूठे मुकदमे में फंसा कर एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजने का काम किया।ईडी और सीबीआई की छवि भी खराब हुई जब हेमन्त सोरेन को झारखण्ड हैं कोर्ट ने जिस टिप्पणी के साथ बेल दिया उससे केंद्रीय एजेंसी कि पोल भी खुल गयी कि वह किसके इशारे पर काम के रही हैं. खास कर आदिवासी समुदाय तो यह मान कर चल रही है कि हेमंत सोरेन को जान बुझ कर फंसाया गया.

जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में मिला.

जनता के बीच जाने के लिये इंडिया गठबंधन को बीजेपी और ईडी के बिरुद्ध यह बहुत बड़ा मुद्दा मिल गया. हलाकि ईडी ने डैमेज़ मैनेज के लिए सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले के विरुद्ध याचिका दाखिल की हैं. लेकिन बिना ठोस आधार के सुप्रीम कोर्ट में निराशा हीं हाथ लगेगी.

दूसरी तरफ भाजपा को उम्मीद हैं की इस बर विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें जनाधार देगी. केंद्रीय नेतृत्व ने भी इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. भाजपा जनता के बीच नौकरी, चिकित्सा, भ्रस्ट्राचार जैसे मुद्दा को हवा दे सकती हैं.

क्योंकि झारखण्ड में कुछ घटनायें भाजपा को मज़बूत आधार दिया हैं., खनन घोटाला, मनरेगा घोटाला, कमीशन घोटाला और इस मामले में बरामदे नोटों का पहाड़ इंडिया गठबंधन के. लिए मुशिकल में जरूर डाला हैं. इस परिस्थिति में मुद्दा दोनों. के पास हैं अब देखना हैं कि जनता को कौन पार्टी 6कितना प्रवभावित कर सकती हैं.