MIRZAPUR : राजगढ़ पुल के पास बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से मिला घायल
मिर्जापुर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ में राजगढ़ पुल के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला है। जिसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार उदय शंकर 45 पुत्र सुख्खू निवासी निकारिका राजगढ़ पुल के समीप मृत अवस्था में मिला है, जबकि राजेश 40 पुत्र देवनारायण निकारिका गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों दुर्घटना का शिकार हुए हैं।
रविवार को भोर में 4 बजे के आसपास डॉयल 112 राजगढ़ पुल के पास से गुजर रही थी। देखा गया कि बाइक सवार सड़क पर गिरे हुए है। पीआरवी पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गईं। जहां डॉक्टरों ने उदय शंकर को मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि रात्रि में ही उदय नारायण की मौत हो गई थी और राजेश गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद राजेश को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बघौड़ा में दोनों होटल में खाना खाने गए थे। वापस आते समय राजगढ़ में घटना घट गई। मृतक गांव में दूध दुहने का काम करते थे। रोजाना सुबह से लेकर शाम तक गांव में दूध दुहकर उसको बाजार में बेजते थे। दोनों दूध के साथ खोवा का भी व्यापार करते थे।
शनिवार को देर शाम दूध बिक्री करने के बाद रात्रि 8 के आसपास यह दोनों होटल में खाना खाने के लिए निकले थे। बघौड़ा स्थित एक ढाबे में दोनों खाना खाने गए थे।वहां से खाना खाने के बाद रात्रि करीब 10:30 के आसपास वहां से घर के लिए निकले थे, आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान दोनों किसी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। संभवतः उसी दौरान उपचार का लाभ मिलता तो बचाया जा सकता था। सुबह पीआरवी पुलिस की नजर पड़ी तो मदद मिली है, तबतक एक की मौत हो चुकी थी। बाइक के नम्बर से निकरिका प्रधान के रुप में बाइक की पहचान हुई। मौके पर निकारिका गांव के ग्रामीणों संग परिजन भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की है।
मृतक उदय शंकर के दो पुत्र और एक पुत्री है जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उदय की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।



















Jul 14 2024, 17:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.6k