अंबेडकर नगर:मनमानी पड़ी भारी, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी गाज
अंबेडकर नगर।
बीते दिनों डीएम के निर्देश पर अलग-अलग हेल्थ वेलनेस सेंटरों का औचक निरीक्षण कर लापरवाही को सुधार करने के लिए सख्त निर्देश दिए,इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
जिला प्रशासन ने दोबारा एसडीएम, तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगाकर फिर से निरीक्षण करने का आदेश दिया। इसमें पाया गया कि भियांव के मुंडेरा हेल्थ वेलनेस केंद्र पर तैनात सीएचओ नरेंद्र कुमार योगी की औसत ओपीडी एक मरीज की भी प्रतिदिन नहीं है। यहां 0.53 औसत ओपीडी पाई गई। कटेहरी ब्लॉक के संग्रामपुर में तैनात सीएचओ वंदना की औसत ओपीडी 1.23 जबकि भीटी ब्लाॅक के दहेमा में तैनात सीएचओ विकास कुशवाहा की औसत ओपीडी 1.36 मिली। रिपोर्ट जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद सीएमओ ने इन तीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया।

अंबेडकर नगर।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
वही एसडीएम सदानंद सरोज व तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने आलापुर तहसील क्षेत्र के अराजी देवारा व माझा कम्हरिया में बाढ़ संभावित इलाके में पहुंचकर नदी के जलस्तर का जायजा लिया तथा स्थानीय लेखपालों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं,नागरिकों को कोई समस्या नहीं आएगी।
अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
Jul 13 2024, 11:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k