Jul 07 2024, 04:55
*निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया बड़ा ब्यान*
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,श्री राय ने हाथरस में हुई घटना व अयोध्या में राम मंदिर से पानी रिसाब और सड़कों के धसने को लेकर तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर जमकर हल्ला बोला है।
उन्होंने कहा हाथरस हादसा बहुत ही दुखद है मृतक परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी की पूरी संवेदना है,इस घटना का जिम्मेदार जहां कथित बाबा व उसके आयोजक है वहीं जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश की व्यवस्था भी कम जिम्मेदार नहीं है। बसपा सुप्रीमो को मृतकों के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करना चाहिए। हमारे नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों के पास पहुंचकर उनका दुख दर्द बाँटा है और हम उनके न्याय की लड़ाई लड़ने को तैयार है। गुजरात की कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार किया गया है। स्वयं राम मंदिर भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सुल्तानपुर जिले मे कांग्रेस के काद्यावर नेता हरीश त्रिपाठी की माता कृष्णा त्रिपाठी के निधन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुए थे।
अजय राय का जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,शकील अंसारी,संदीप तिवारी पिंटू, राहुल त्रिपाठी,लाल पद्माकर सिंह,मो अनीस खां,योगेश प्रताप सिंह,फिरोज अहमद, विजय श्रीवास्तव,योगेश पांडे,अशोक उपाध्याय समेत सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।
श्री राय ने स्व.कृष्णा त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए हरीश त्रिपाठी से शोक सवेदना व्यक्त की। यहां उन्होंने कहा हाथरस हादसा प्रदेश सरकार की नाकामी है हम पीड़ितों के साथ खड़े है उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों में गुजरात की कंपनियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। सड़क धस गई है नीट पेपर की काउंसलिंग सरकार को रोकनी पड़ी है, राम मंदिर से पानी चु रहा है। रेलवे स्टेशन की दीवाल ध्वस्त हो चुकी है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और सरकार कर्मचारियों पर कार्यवाही कर ठेकेदारों के भ्रष्टाचार को छिपाने में जुटी हुई है।
इस अवसर पर जनार्दन शुक्ला,अमित शुक्ला,अशोक मिश्रा सभासद रमेश सिंह टीनू गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन सिंह डा के सी त्रिपाठी,सेवादल के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा अशोक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Jul 08 2024, 16:35