mirzapur

Jul 08 2024, 14:07

*MIRZAPUR : विंध्याचल धाम में खुद SP ने संभाली कमान

मिर्ज़ापुर। विंध्याचल में गुप्त नवरात्र के अवसर पर हो रही भारी भीड़़ को देखते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन खुद मंदिर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए देखें गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाएं।

सोमवार को मुंडन संस्कार का मुहूर्त होंने के कारण विंध्याचल में दर्शनार्थियो की भारी भीड़ उमड़ी है। बताते चलें कि गुप्त नवरात्रि मेले के तृतीया तिथि पर मां विंध्यवासिनी धाम में जनेऊ संस्कार मुंडन की विशेष शुभ मुहूर्त होने की वजह से मंदिर में भक्तों की तांता लगा रहा है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं कमान संभाल रखा था। इसी के साथ ही विंध्याचल धाम सुरक्षा में लगे कई पूर्व इंस्पेक्टर एवं कोतवाली विंध्याचल के पूर्व प्रभारी भी लगाए गएं है। जिससे भीड़ पर बहुत ही सरलता से नियंत्रण किया जा रहा है।

पूर्व में लगे सभी अनुभवीय प्रभारीयों ने भी मोर्चा संभाला है। चार क्षेत्राधिकारी, दो अपर पुलिस अधीक्षक लगे हुए हैं। साथ ही पीएसी के जवान विंध्याचल मंदिर परिक्षेत्र में तैनात किए गए हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन करने में कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

mirzapur

Jul 08 2024, 11:58

MIRZAPUR : होमगार्ड जवान के घर से चोरों ने टुल्लू पंप पर हाथ किया साफ

मिर्ज़ापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने टुल्लू पंप पर हाथ फेर दिया है। फतहां पुलिस चौकी के समीप मैरिज लान के पीछे होमगार्ड के जवान श्रीप्रकाश सिंह का मकान है।

जहां वह रहते हैं। रविवार/सोमवार की रात्रि किसी समय सभी को गहरी नींद में सोया हुआ देख चोरों ने मेन गेट की कुंडी को खोल सीढ़ी के नीचे लगे टुल्लू का पाईप काटकर उठा ले गए। जिसकी जानकारी सुबह तब हुई जब पानी के लिए टुल्लू चालूं करने की जरूरत पड़ी।

mirzapur

Jul 07 2024, 18:18

जननायक ,कांग्रेस के क्रांतिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष स्व पंडित माता प्रसाद दुबे की पुण्य तिथि पर सैकड़ों लोगों ने अर्पित किया श्रद्धांजलि

मीरजापुर। जनपद के सामाजिक राजनीतिक पुरोधा रहे स्वर्गीय माता प्रसाद दुबे की चौथी पुण्य तिथि बाजीराव कटरा में मनाई गई। सभा में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोग अधिकार ग्रस्त होते हैं।

परंतु स्वर्गीय दुबे जी कर्तव्यबोध से परिपूर्ण थे उनके परम संघर्ष साहस दिलचस्प था। वरिष्ठ साहित्यकार पंडित बृजदेव पांडे ने कहा कि स्वर्गीय दुबे जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनकी पूर्ति संभव नहीं है, उनका सम्मान प्रत्येक दल के नेता करते थे। वह स्वयं सबका सम्मान करते थे, उनके दरवाजे से कोई जरूरतमंद, पीड़ित निराश नहीं लौटता था।

वह साहस संघर्ष और सादगी के प्रतिमूर्ति थे। वक्ताओं में राजधर दुबे, केदार नाथ दुबे, मनोज श्रीवास्तव, रामश्रृंगार दुबे, अरुण मिश्रा, डॉ एसएन पाठक, राजेश नारायण तिवारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कोन प्रमुख अनिल सिंह, गोवर्धन त्रिपाठी, कृपा शंकर मिश्र, इमरान खान, पूर्व प्रमुख श्रीकिशुन सिंह, लाखन सिंह, देव प्रकाश पाठक, ज्ञान शंकर पांडे, आद्या प्रसाद तिवारी, भारतेन्दु यादव, संजय सिंह गहरावर, रवि दुबे, उपेंद्र तिवारी, सुशील तिवारी, रितेश मिश्रा, अशोक गुप्ता, शिव शंकर चौबे, राजन पाठक, रामनाथ दुबे,शारदा प्रसाद, अमरेश मिश्रा, मोहित दुबे, निहाल दुबे आदि लोग रहे। ।शकार्यक्रम के आयोजक हर्ष नारायण दुबे एवं मनीष दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

mirzapur

Jul 07 2024, 18:01

चित्रकूट में मिर्जापुर के संत रामानुज महाराज का वाइसचांसलर ने किया सम्मान

मीरजापुर। नगर के गैबीघाट स्थित श्रीहनुमान मंदिर के पुजारी रामानुज महाराज धार्मिक यात्रा के सिलसिले में चित्रकूट जिले में थे। वहां उन्होंने त्रिरात्रि साधना की। इस क्रम में महाराज ने कामदगिरी की परिक्रमा के साथ विभिन्न आश्रमों एवं मंदिरों के संत-महात्माओं से आध्यात्मिक सत्संग भी किया।

मां विन्ध्यवासिनी धाम के महात्मा रामानुज महाराज के चित्रकूट में आध्यात्मिक प्रवास की जानकारी होने पर रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर शिशिर पांडेय ने स्वतः दूरभाष से रामानुज महाराज से सम्पर्क किया तथा उनसे विश्विद्यालय में आने का अनुरोध किया। महाराज विश्वविद्यालय गए। रविवार, 7 जुलाई को रथयात्रा महोत्सव के पर्व पर वाइसचांसलर प्रो पांडेय ने उत्तरीय भेंट कर महाराज का सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रो पांडेय ने कहा रामानुज महाराज के लिए गोस्वामी तुलसीदास की 'संत हृदय नवनीत समाना..' चौपाई लागू होती है। वीसी ने उन्हें 'नवनीत संत' की उपाधि दी।

mirzapur

Jul 07 2024, 17:07

MIRZAPUR : विख्यात विंध्याचल देवी धाम में पुलिस ड्यूटी के नाम पर मोबाइल में है मग्न दिखें जवान, सुरक्षा में चूक खड़ी कर सकती हैं मुसीबत

मिर्जापुर। जिले में रविवार को रथयात्रा होने के साथ ही लोग विंध्याचल में जनेऊ संस्कार कराते हैं जिसके चलते विंध्याचल धाम में भक्तो का तांता लगा हुआ है। विंध्याचल मंदिर में दूर दराज से भक्त हजारों की संख्या में माता के दर्शन करने आए है। वहीं स्थानीय विंध्याचल थाने की पुलिस भक्तो को सुविधा देने की जगह उनसे लड़ने और बदस्लुखी कर रही है। पुलिस के इस हरकत से माता के मंदिर के साथ साथ पुलिस महकमा भी बदनाम हो रही है।स्थानीय पुलिस ड्यूटी के नाम पर वहां एक किनारे बैठ कर मोबाइल में मग्न रहते है।

असुविधा होने पर जब कोई जागरूक नागरिक इनका ध्यान ड्यूटी करने के लिए आकृष्ट कराता है तो स्थानीय पुलिस कर्मी वर्दी का रौब जमाने से पीछे नही हटते, परिवार के साथ आए दर्शनार्थियो से बदसलूकी करने से बाज नही आते, दर्शनार्थियों से बदसलूकी करते है उनके साथ धक्का मुक्की करते है।

जानकारी के मुताबिक विंध्याचल में तैनात पुलिस कर्मी अपने सोर्स का इस्तेमाल करते हुए अपनी ड्यूटी मंदिर में जानबूझकर लगवाते है, ताकि दिन भर मंदिर में आराम से बैठकर मोबाइल चलाए और मौज कर सके। सिपाही प्रवेश द्वार पर दर्शनार्थियो से करते है धक्कामुक्की और बदसलूकी, पुलिस की इस हरकत से दूर दराज से आए दर्शनार्थियों के निगाह में मंदिर के साथ साथ मिर्जापुर का भी नाम धूमिल हो रहा है यह विंध्याचल धाम में सुरक्षा में लगे सिपाहीओ की बड़ी लापरवाही है जो मिर्जापुर ख्याति को धूमिल करता है।

mirzapur

Jul 07 2024, 16:04

MIRZAPUR : 'PRESS' लिखे कार से कर रहे थे गांजा तस्करी, पुलिस ने रोका तो खुल गया भेद

संतोष देव गिरि ,मीरजापुर। जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जब पुलिस ने 'प्रेस' लिखे स्वीट डिजायर कार को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया तो कार चालक रफ्तार तेज कर भागने लगे थे। पुलिस ने जब पीछा कार को पकड़ा तो पुलिस टीम की आंखें फटी की फटी रह गई। दरअसल, कार सवार कोई और नहीं बल्कि गांजा तस्कर थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार को थाना अदलहाट पुलिस व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत रसुलागंज चौराहा के पास से 2 गांजा तस्कर मोहम्मद शादाब पुत्र अब्दुल रसीद निवासी टेकउर थाना चुनार जनपद मीरजापुर व अली इमाम पुत्र अस्करी निवासी टेकउर थाना चुनार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के स्वीफट डिजायर कार के पीछले सीट व डिग्गी से 3 बोरे व 1 बैग में कुल 52.900 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार गांजा तस्करों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। जबकि गांजा तस्करी में स्वीफट डिजायर कार संख्या UP 65 DT 3637 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।

पूछताछ में हुआ खुलासा उड़ीसा से होती है आपूर्ति

गिरफ्तार गांजा तस्करों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उन लोगों द्वारा उड़ीसा से मांग के अनुसार गांजा लाकर यूपी के आसपास के जनपदों में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती है तथा गांजा बिक्री के पैसे को आपस में बांटकर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते है।

अभियान के बाद भी जारी है गांजा तस्करी

मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के क्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना अदलहाट पुलिस व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को यह बड़ी सफलता हाथ तो जरूर लगी है, लेकिन सवाल सबसे अहम यह है कि आखिरकार इनके मुख्य सरगना क्यों पुलिस की पकड़ से सदैव दूर हो जाते हैं? जिले का शायद ही ऐसा कोई थाना या पुलिस चौकी क्षेत्र हो जहां गांजा तस्करी करने वाले सक्रिय ना हो।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

उड़ीसा से लाकर जिले सहित आसपास के जनपदों में गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करने वाली टीम में मुख्य रूप से

प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य थाना अदलहाट व मय पुलिस टीम,

राजीव कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक एसओजी मय पुलिस टीम, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम शामिल रहे हैं।

PRESS-POLECE लिखे वाहनों का करते हैं प्रयोग

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संकलित तस्कर प्रेस व पुलिस लिखा वाहनों का धड़ल्ले से प्रयोग करते हैं। अक्सर इन्हें इसका लाभ भी मिल जाता है जिससे यह पुलिस की नजरों से साफ बचकर आगे बढ़ निकलते हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ के बाद पता चला है कि वह प्रेस व पुलिस लिखा वाहनों का प्रयोग अपने बचाव व सुरक्षा के लिए करते हैं, ताकि रास्ते में उन्हें पुलिस के निरीक्षण इत्यादि से बचने में सहायक हो सके। बताते चलें कि सरकार ने भले ही हूटर-शायरन इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के साथ इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए सख्त हिदायत दे रखी है, बावजूद इसके वाहनों पर हूटर एवं काले सिसा लगे वाहनों की बात को छोड़ दें तो पुलिस एवं प्रेस लिखा वाहनों की भी सड़कों पर भरमार हो गई है। जिसका पुलिस और प्रेस से दूर-दूर तक नाता नहीं है, वह भी धड़ल्ले से छोटे-बड़े सभी वाहनों पर प्रेस और पुलिस लिखकर फर्राटे भरते हुए नजर आ रहा है।

mirzapur

Jul 06 2024, 18:25

*MIRZAPUR : *जिलाधिकारी ने वृक्ष भंडारा का आयोजन कर 100 लोगों को निशुल्क वितरित किया वृक्ष, प्रत्येक से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील*

मिर्जापुर- प्रदेश में चल रहे वन महोत्सव के दौरान पेड़ो और पर्यावरण को बचाने एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के दृष्टिगत आज सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी द्वारा रूद्राक्ष का पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने चन्दन का पौधरोपण कर अधिक से वृक्ष लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्ष भंडारा के तहत 100 व्यक्तियों को अमरूद, अनार, आंवला, शरीफा, बालमखीरा आदि पौधो का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु अपील की गयी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सभी ग्रामों व नगरीय क्षेत्रो में तालाब, पोखरों भीटों पर स्कूलों के परिसर के किनारे व अन्य खाली स्थलों पर वृक्षारोपण किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि वृक्ष भंडारा का आयोजन कर आम जन मानस को वृक्ष वितरण भी किया जा रहा है, ताकि वे अधिक से अधिक पौधरोपण अपने वाटिकाओं व घर के आस पास लगा सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मीरजापुर में इस वर्ष लगभग 80 लाख वृक्षो का पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित हैं। उन्होंने लक्ष्य को पूर्ण करने के दृष्टिगत सभी विभागो को पौधरोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वंय सेवी संगठनो व जनपद वासियों से भी करते हुये कहा कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करे, अपने घरों के आस पास कम से कम प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा मां के नाम लगाकर अभियान को यादगार बनाए।

mirzapur

Jul 06 2024, 18:24

*MIRZAPUR : सपा का पीडीए पेड़़ पखवाड़ा अन्तिम छोर की ओर*

मिर्जापुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर पीडीए पेड़ पखवाड़ा छठवें दिन जारी रहा। इस अवसर पर प्रदेष सचिव दामोदर प्रसाद मौर्या ने मझवां विधानसभा में जगह-जगह पेड़ लगाकर लोगों को पौधारोपण के लिये जाग्रत किया।

इस अवसर पर विजय मौर्या, गगन मौर्या, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे। वहीं सपा वरिष्ठ नेता अमिताभ पाण्डेय ने नगर के कई वार्डो में नीम, बरगद एवं पीपल का पेड़ लगवाया। इसी क्रम में अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्दू कुमारी ने चुनार विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पीडीए पेड़ लगाया। इस मौके पर गायत्री देवी, सीता देवी, अर्चना देवी, खुषबू रानी, सोनी, रीना आदि मौजूद रही। चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा पिपराही, बजहां, फुलहा में पौधारोपण किया गया।

mirzapur

Jul 05 2024, 17:24

MIRZAPUR : खड़ी ट्रक में घुसी बोलेरो दो की मौत तीन घायल







राजगढ़, मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुरा में खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो घुस जाने से दो की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल होने बताएं जा रहें हैं। गंभीर रूप से घायल को रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर पंकज पांडे अपने परिवार के साथ बढ़ौली चौराहा राबर्ट्सगंज, सोनभद्र से मिर्जापुर जा रहे थे। कि रास्ते में ही राजगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुरा के पास खड़ी ट्रक में बोलेरो घुस गई जिसमें मृतक डॉक्टर पंकज पांडे 45 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय महेंद्र पांडे बढ़ौली चौराहा निवासी की मौत हो गई।







उनके साथ उनके पुत्र नव्य पांडे 14 वर्षीय पुत्र डॉक्टर पंकज पांडेय की भी मौत हो गई। मृतक डॉक्टर पंकज पांडे की पत्नी अनीता पांडे 40 वर्षीय और 8 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बोलेरो चालक अमरनाथ 40 वर्षीय भी घायल हो गए हैं। सभी बढ़ौली चौराहा राबर्ट्सगंज के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही खड़ी ट्रक में बोलेरो घुसी लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे थे और डायल 112 व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना होने पर मौके पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी अमित कुमार ने सभी घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में बोलेरो के पर खच्चे उड़ गए थे।

mirzapur

Jul 04 2024, 19:44

श्री अन्न (मिलेट्स) के जन जागरूकता को निकाली गयी मिलेट्स रोड शो का प्रदेश के मंत्री, कृषि शिक्षा ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मीरजापुर। प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को अपने जनपद भ्रमण के दौरान सबसे पहले मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंत्री ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्रीसिरियल घटक) अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय श्री अन्न, मिलेट्स रोड शो एवं जन जागरूकता अभियान के निकाले गये प्रचार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, यह प्रचार वाहन जनपद के सभी विकास खण्डो के ग्रामीण अंचलो में पहुंचकर श्री अन्न के प्रयोग के महत्व व उसकी खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जायेगा।

कृषि मंत्री ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुये बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विश्व पटल पर भारत के श्री अन्न, मिलेट्स के महत्व को दुनिया के सामने रखा, जिससे पिछले 2023 में अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाये जाने का राष्ट्र संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके 100 से अधिक देशो में श्री अन्न की खेती को बढ़ाने का कार्य किया हैं। उन्होेने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के सरकार ने उत्तर प्रदेश श्री अन्न राज्य पुर्नरोद्धार के अन्तर्गत अगले 04 वर्षो तक के लिये कार्यक्रम निर्धारित किया गया, जिसके श्री अन्न के प्रचार प्रसार की दृष्टि से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने के प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह योजना लागू है, जिससे पिछले वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 50000 हजार से अधिक किसानो को निशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराया गया था इस बार भी लगभग एक लाख किसानो को मिनी किट उपलब्ध करवाया जा रहा है ।

जिससे श्री अन्न के प्रचार प्रसार के साथ ही साथ कुपोषण की समस्या के समाधान के लिये इसका उपयोग आम आदमी के जीवन में लाया जा सकें। इसी क्रम में आज जनपद मीरजापुर के विन्ध्याचल से यहां अधिकारियों के द्वारा मीरजापुर के सभी ब्लाको के ग्रामीण अंचलो में श्री अन्न के महत्व व उसके उत्पादकता को बढ़ाने के दृष्टिगत प्रचार वाहनो का रोड शो निकालकर जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया गया। यह सभी गाड़ियां विकास खण्डों के ग्रामीण अचंलो में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होने कहा कि यह खरीफ का मौसम श्री अन्न के लिये बहुत ही अनुकूल मौसम हैं। उन्होंने कहा कि श्री अन्न कम वर्षा व कम पानी में पैदा होने वाला अन्न हैं। इसको लगाने से जहां किसानो के आमदनी में बढ़ावा होगी तो वही इसके प्रयोग से कुपोषण की समस्या का भी समाधान होगा, श्री अन्न का उपयोग पोषण आहार समाधान के रूप में किया जा सकता हैं। उन्होंने प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक श्री अन्न की खेती करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि एपीओ व कृषि केन्द्रों पर श्री अन्न के बीज उपलब्ध कराये गये हैं।

उन्होेने बताया कि पिछले वर्ष योगी आदित्यनाथ जी के सरकार के द्वारा तीन लाख पचास हजार मीट्रिक टन बाजरा व पचास हजार मीट्रिक टन ज्वार की व्यापक पैमाने पर खरीददारी की गयी थी। उन्होनें बताया कि लगभग एक हजार करोड़ रुपए जिन किसान भाइयो ने मोटा अनाज के माध्यम से जिन किसान भाइयो ने पैदावार किया उनकी पैदावार को न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से खरीददारी की गयी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुये कहा कि जो किसान ज्वार, मढ़ुहा, बाजरा, कोदव की पैदावारी करेंगे उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा। इसके लिये कृषि प्रसंस्करण ईकाईयो पर आवश्यकतानुसार धनराशि उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या जिसके अन्तर्गत मीरजापुर मण्डल आता है, 19 जुलाई 2024 को अयोध्या मण्डल में स्वास्थ्य एवं पोषण आहार पर तीन दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के प्रतिष्ठित किसान के अलावा हमारे प्रदेश के भी किसान उपस्थित रहेंगे जो किसान भाई श्री अन्न का उत्पादन कर रहे है उनसे अपील करते हुये कहा कि उस गोष्ठी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि रसायन मुक्त खेती कर लोगो के स्वास्थ्य वर्धन की दिशा में सहयोग करें।

तत्पश्चात मंत्री ने विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ अशोक उपाध्याय व कृषि विभाग के अन्य सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि विभाग में संचालित किसानों के लिये योजनाओं के प्रत्येक बिन्दुओ पर समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की। बैठक में खरीफ वर्ष 2024 में सामान्य बीज वितरण एवं प्रदर्शन हेतु लक्ष्य एवं आवंटन, मिनी किट वितरण, खरीफ 2024-25 में उरवरको का लक्ष्य उपलब्ध एवं वितरण की स्थिति, एवं विन्ध्याचल मण्डल तीनों जनपदों में सोलर फोटोवोल्टैक इरीगेशन पम्प की स्थापना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रगति एवं सॉइल हेल्थ एवं फर्टीलिटि एवं फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों को सोशल मीडिया का व्हाटसएप गु्रप बनाने का निर्देश दिया तथा लोगों में अधिक से अधिक कृषि विभाग के योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि खरीफ फसलों के लिये अगले वर्ष हेतु कार्ययोजना बनाकर पहले से ही शासन में भेजा जाए। मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्रभावित कृषक लाभार्थियो को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। उनके फसल के मुआवजे को उन्हे समय से उपलब्ध कराया जाए। शत प्रतिशत किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड कृषि विभाग के अधिकारी बैंको से समन्वय स्थापित कर बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि संचालित योजनाओं का लाभ किसान प्राप्त करें। उन्होंने जनपद व मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही में सोलर पम्प वितरण व प्राप्त लक्ष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा स्ंवय कृषि विभाग व पशुपालन विभाग की बैठक कर करें, ताकि इसमें प्रगति लायी जा सकें। उन्होंने तीनों जनपदों के अधिकारियों यूरिया व अन्य उरवरको के उपलब्धता व डिमांड के बारे में जानकारी प्राप्त की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, तीनो जनपदों के उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, एआर कोआपरेटिव उपस्थित रहें।