अंबेडकर नगर: सर्प दंश के शिकार किशोर की थमी सांसें.. परिजनों में कोहराम
अंबेडकर नगर।
सर्पदंश से किशोर की मौत हो गई। घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा है वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सम्मन पुर थाना क्षेत्र स्थित लारपुर के मजरे हरपुर निवासी लकी प्रजापति (14) सरदार पटेल इंटर कालेज लारपुर का नौवीं का छात्र था। पिता कमलेश कुमार कालेज में चपरासी हैं। पिता कॉलेज के प्रबंधक कमला प्रसाद वर्मा के यहां रहते हैं।सुबह करीब सात बजे किशोर को किसी जंतु ने काट लिया। पहले तो लोगों ने समझा कि कोई कीड़ा काटा है या चोट लगी है। अपने स्तर से लोग इलाज करने लगे, लेकिन समय बीतने के साथ ही किशोर की स्थिति गंभीर होने लगी।
आनन फानन में कालेज प्रबंधक निजी वाहन से किशोर को लेकर बसखारी स्थित मौर्या हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने किशोर की स्थिति नाजुक देखते ही हाथ खड़े कर दिए और जिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी।वहां पहुंचने से पूर्व ही किशोर की मौत हो गई है।इस घटना से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही गांव में शोक की लहर पसर गई है।

अंबेडकर नगर।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
पूल में डूबने से शिवम की मौत हो गई। शिवम के भाई ने स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी।हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अवैध रूप से संचालित तरणताल की जांच के लिए एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने जांच के आदेश दिए थे।एसडीएम अकबरपुर पवन जायसवाल ने स्वीमिंग पूल की जांच की, जिसमें कई खामियां सामने आईं थीं। स्वीमिंग पूल का पंजीयन भी नहीं था। उन्होंने जांच रिपोर्ट एडीएम को सौंप दी। बताया जा रहा है कि इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसपी का आदेश मिलते ही अकबरपुर पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
अंबेडकर नगर।
धार्मिक स्थल पवित्र शिवबाबा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने बड़ा कदम उठाया है। दो करोड़ रुपये की लागत से परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। बंधन योजना के तहत परिसर में चारों तरफ सीसी रोड का निर्माण होगा तो पाथ वे भी बनाया जाएगा। परिसर में दो हाईमास्ट लगाई जाएंगी तो एक दर्जन से अधिक छोटी स्ट्रीट लाइट लगेंगी। ऐसे में समूचा परिसर दूधिया प्रकाश से नहाएगा।
Jul 06 2024, 08:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k