अंबेडकर नगर किशोरी के अपहरण की आशंका जताते परिजनों ने दी तहरीर,पुलिस ने दर्ज किया मामला
अंबेडकर नगर।
घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां काफी खोजबीन के बावजूद लापता छात्रा का सुराग नहीं लग सका वही बाद में छात्रा के भाई ने पुलिस को बहन के अपहरण किए जाने के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली किशोरी स्थानीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है तीन दिन पहले वह घर से सुबह साइकिल से कोचिंग जाने के लिए निकली थी।जो कि संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई। छात्र के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि नियामत चक गांव के विवेक ने अपनी बहन और रामबहादुर के सहयोग से बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया।
घटनास्थल के आसपास स्थानीय गांव के लोगों से उसे अपहरण की जानकारी हुई। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा व आरोपितों की तलाश की जा रही है।

अंबेडकर नगर।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर।
पूल में डूबने से शिवम की मौत हो गई। शिवम के भाई ने स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी।हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अवैध रूप से संचालित तरणताल की जांच के लिए एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने जांच के आदेश दिए थे।एसडीएम अकबरपुर पवन जायसवाल ने स्वीमिंग पूल की जांच की, जिसमें कई खामियां सामने आईं थीं। स्वीमिंग पूल का पंजीयन भी नहीं था। उन्होंने जांच रिपोर्ट एडीएम को सौंप दी। बताया जा रहा है कि इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसपी का आदेश मिलते ही अकबरपुर पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
अंबेडकर नगर।
धार्मिक स्थल पवित्र शिवबाबा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने बड़ा कदम उठाया है। दो करोड़ रुपये की लागत से परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। बंधन योजना के तहत परिसर में चारों तरफ सीसी रोड का निर्माण होगा तो पाथ वे भी बनाया जाएगा। परिसर में दो हाईमास्ट लगाई जाएंगी तो एक दर्जन से अधिक छोटी स्ट्रीट लाइट लगेंगी। ऐसे में समूचा परिसर दूधिया प्रकाश से नहाएगा।
Jul 05 2024, 16:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2