Garhwa

Jul 04 2024, 19:20

झारखंड सरकार के विकास कार्यों का दिख रहा है असर : मंत्री


जिप सदस्य के पति भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल गढ़वा:-गढ़वा मध्य के जिला परिषद सदस्य सुमन देवी के प्रतिनिधि (पति) मिथिलेश पासवान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। गुरूवार को पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निशेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें झामुमो में शामिल किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार के कार्यों का असर पूरे राज्य में जन-जन पर है। सरकार के कार्यां से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग भाजपा सहित अन्य दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार झारखंडियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। आज पूरे राज्य में सरकार का कार्य दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश पासवान के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। वह क्षेत्र में जनहित के कार्यां से बेहतर तरीके से अंजाम देंगे।

झामुमो में शामिल होने के बाद मिथिलेश पासवान ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से लगातार चौतरफा विकास हो रहा है। जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में  पिछले साढ़े चार वर्षों में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद गढ़वा का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है। मंत्री ने जिस रफ्तार से गढ़वा का चौतरफा विकास किया है, इनकी जितनी भी तारीफ की जाय वह कम है। मंत्री के विकास कार्यां से प्रभावित होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंदन पासवान, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, रामचंद्र पासवान, मुखिया पति सोनल पासवान, संजय पासवान, अनुप कुमार, विनोद पासवान, महेंद्र पासवान, कौशल कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Garhwa

Jan 22 2024, 15:55

सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी


अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। इसी के साथ रामभक्तों का 500 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सदियों के इंतजार के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। वो अब टेंट में नहीं रहेंगे। वो भव्य मंदिर में रहेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि गर्भगृह में साक्षी बनकर आपके सामने खड़ा हूं। ये क्षण आलौकिक है। उन्होंने कहा कि ये क्षण पवित्र है। प्रभु राम का हम सबपर आर्शीवाद है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सामान्य समय नहीं है। यह काल के चक्र पर सर्वकालिक स्याही से अंकित हो रही अमिट स्मृति रेखाएं हैं। साथियों हम सब जानते हैं कि जहां राम का काम होता है, वहां पवनपुत्र हनुमान अवश्य विराजमान होते हैं। मैं रामभक्त हनुमान को प्रणाम करता हूं। मैं माता जानकी, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को प्रणाम करता हूं। मैं सबको प्रणाम करता हूं। मैं इस पल दैवीय अनुभव कर रहा हूं। वे दिव्य आत्माएं, वे दैवीय विभूतियां भी हमारे आसपास उपस्थित हैं। मैं इन सबको नमन करता हूं। मैं प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, हमारे त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य नहीं कर पाए।

हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की चर्चा करेंगे-पीएम मोदी

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं। मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए। आज वह कमी पूरी हुई है। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे।

अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा-पीएम मोदी

लंबे वियोग से आई आपत्ति का अंत हो गया। त्रेता युग में तो वह वियोग केवल 14 वर्षों का था, तब भी इतना असह्य था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई-कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है। भारत के तो संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान है। संविधान के अस्तित्व में आने के बाद भी दशकों तक प्रभु राम के अस्तित्व को लेकर कानूनी लड़ाई चली। मैं भारत की न्यायपालिका का आभार व्यक्त करूंगा, जिसने न्याय की लाज रख ली। न्याय के पर्याय प्रभु राम का मंदिर भी न्यायबद्ध तरीके से ही बना।

Garhwa

Dec 25 2023, 12:10

गढ़वा: पिछले 17 दिसम्बर को रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा जंगल में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के नक्सली मनोज राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस से लूटी गयी एक इंसास राइफल के अलावा 315 बोर की चार राइफल भी बरामद की गई है।

ये पिछले रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा जंगल में 17 दिसंबर को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल 

 शामिल थे।

मुठभेड़ में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी 

यह जानकारी रविवार को एसपी दीपक कुमार पांडेय ने दी। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के मामले में जेजेएमपी उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया गया है। टीम ने उग्रवादी मनोज राम को उसके दुर्जन गांव से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर छुपाकर रखे हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। बरामद किए गए हथियारों में एक इंसास के अलावा इंसास राइफल का एक मैगजीन, 5.66 मीमी कैलिबर का छह कारतूस, 315 बोर का चार राइफल, 315 बोर के राइफल में लगने वाला चार मैगजीन, 315 बोर का चार कारतूस और गोली रखने के लिए दो पाउच शामिल हैं।

मनोज रमकंडा थाना में दर्ज दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पलामू और लातेहार जिलांतर्गत अन्य थाना में दर्ज मामलों की जानकारी हासिल की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से बरामद किया गया एके 47 और इंसास पुलिस से लूटा गया हथियार है। पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है कि उक्त हथियार पुलिस से कहां लूटे गए थे।

छापेमारी में शामिल पुलिस दल होंगे सम्मानित

 एसपी ने बताया कि मुठभेड़ की घटना के बाद उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने बेहतर समन्वय बनाकर काम किया है।

उसी का नतीजा है कि अबतक घटना में शामिल दो उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 

उग्रवादियों की गिरफ्तारी में शामिल टीम के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए पुलिस मुख्यालय से अनुशंसा की जाएगी। छापेमारी दल का नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार कर रहे थे। उनके अलावा टीम में रंका के इंस्पेक्टर रामजी महतो, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, चिनिया थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार, रंका थाना के पिंकु कुमार, हवलदार डोमन मोची, आरक्षी लक्ष्मीकांत महतो, अमित सिंह, हरिश्चंद्र भगत, ओमकारनाथ दूबे, गिरिधारी राम व मो नदीम अहमद शामिल हैं।

हमले में एक उग्रवादी हुआ था घायल,

एसपी मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के अलावा जेजेएमपी दस्ते का एक उग्रवादी भी जख्मी हुआ था। घायल जेजेएमपी उग्रवादी का किसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उसके अलावा दस्ते में शामिल एरिया कमांडर टुनेश उरांव के अलावा दो-तीन और उग्रवादी शामिल थे। सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी फरार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उसके साथ ही जेजेएमपी का सक्रिय दस्ते के सभी सदस्य पुलिस गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि पहले ही दस्ते में शामिल रमकंडा थाना के होमिया गांव निवासी शिवपुजन भुइंहर उर्फ शिवपुजन मुंडा को अत्याधुनिक हथियार एके 47 के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Garhwa

Nov 10 2023, 11:52

गढ़वा : 11 हज़ार विधुत लाइन के बीच आये बांस काटने के लिए मआज 11 बजे से दो बजे तक बंद रहेगी बिजली

गढ़वा. विद्युत विभाग 10 नवंबर को 33 हजार गढ़वा-2 लाइन के बीच आ रहे बांस कटेगा. इस कारण गढ़वा शहर के विद्युत शक्ति उपकेंद्र 33 केवी गढ़वा- 2 (नया ) की विद्युत आपूर्ति दिन के 11 बजे से लेकर अपराह्न दो बजे तक 11केवी टंडवा, सोनपुरवा, उंचरी एवं बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

 यह जानकारी गढ़वा विद्युत आपूर्ति शाखा के कनीय विद्युत अभियंता महादेव महतो ने दी. उन्होंने बताया कि शेष फीडर से विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से चालू रहेगी.

Garhwa

Jun 10 2023, 14:10

*गढ़वा में तीन बच्चों की डैम में डूबने से मौत*

गढ़वा में तीन बच्चों की डैम में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे बकरी चराने गए गए हुए थे. इसी दौरान वे डैम में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

गढ़वा में तीन बच्चों की डैम में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे बकरी चराने गए गए हुए थे. इसी दौरान वे डैम में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

Garhwa

Jun 07 2023, 14:38

गढ़वा:आज सुबह गढ़वा जिले के घोड़दाग मोड़ पर यात्रियों से भरी बस पलटी,22 लोग घायल

गढ़वा:- आज सुबह यात्रियों से भरी बस पलट गई। 

घटना गढ़वा जिले के घोड़दाग मोड़ की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस से यात्रियों को निकालने में मदद की। 

मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 लोग सवार थे। जिसमें से 22 लोग घायल हो गए है।

Garhwa

Apr 29 2023, 15:48

गढ़वा: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने रिश्ते में अपने देवर को।कुल्हाड़ी से मारकर कर दिया घायल


गढ़वा के रंका में चिनिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया. 

जानकारी के मुताबिक प्रमोद यादव स्नान कर घर में पुजा कर रहे थे. इसी दौरान उसकी भाभी चिंता देवी को कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंची और देवर प्रमोद यादव पर ताबड़तोड़ टांगी से वार कर दिया. इससे देवर गंभीर रूप से घायल हो गया. 

प्रमोद यादव के पिता करमदयाल यादव ने बताया कि उसकी बहु कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही है. उसका दिमागी हालत खराब है. चिकित्सकों ने प्रमोद यादव को गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Garhwa

Apr 19 2023, 10:25

गढ़वा: सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सोहन सिंह रावत ने 115 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर दिया अदम्य साहस का परिचय

गढ़वा : गढ़वा जिले में तैनात 172 बटालियन सीआरपीएफ के  54 वर्षीय इंस्पेक्टर सोहन सिंह रावत ने यूनिट मुख्यालय, गढ़वा पुलिस लाइन से झारखण्ड छत्तीसगढ़ सीमा पर अवस्थित झाऊलडेरा स्थित बूढ़ा पहाड़ तक लगभग 115 किलोमीटर की साइकिल यात्रा तय कर अदम्य साहस एवं शारीरिक फिटनेस का परिचय दिया है। 

 उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस लाइन से साइकिल यात्रा प्रारम्भ की और रंका, भंडरिया, बड़गढ़, कुल्ही, हेसातू, बेहराटोली, पुंदाग होते हुए घने जंगलों से गुजरते हुए कठिन एवं विषम परिस्थितियों में साइकिल चलाकर शाम 3 बजे झाऊलडेरा स्थित बूढ़ा पहाड़ पहुंचकर जवानों का हौसला बुलंद किया।

उन्होंने इस यात्रा से फिट इंडिया के साथ साथ नक्सल प्रभावित इलाके में साइकिल चलाकर शान्ति और सामाजिक सौहार्द का भी संदेश दिया। गौरतलब हो कि जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गड़ का यह क्षेत्र बिते वर्ष 2022 के सितंबर माह तक पूरी तरह नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र था उनकी मर्जी के बगैर यहां कोई काम नहीं होता था ।

माओवादियों के भय से पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में जीवन बिता रहे थे. वर्तमान में यह क्षेत्र लंबे समय के बाद राज्य के पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ के आपसी समन्वय व संघर्ष के बदौलत नक्सल मुक्त हो चुका है । बुढ़ा पहाड़ से लगे दर्जनों गांव में रहनेवाले लोग आज शांतिपूर्ण तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं. बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के विकास के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाकर लोगों को सुविधा संपन्न बनाने सहित उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का लगातार प्रयास प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है. साइकिल यात्रा तय कर बुढ़ा पहाड़ पहुंचे सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सोहन सिंह रावत ने लोगों को क्षेत्र में शांति, सौहार्द के साथ युवाओं को उनके हौसले को उड़ान देने का संदेश दिया ।

Garhwa

Apr 08 2023, 11:17

गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत

गढ़वा : गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के विरोध में ग्रामीणों ने धुरकी प्रखंड मुख्यालय में सड़क धरना देते हुए जाम कर दिया है.

साथ ही ग्रामीण इस मामले में वरीय पुलिस अधिकारियों को बुलाकर युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा करने की मांग कर रहे हैं.