Jul 02 2024, 17:10
अंबेडकर नगर:किशोरी के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म,मामला पहुंचा थाने
अंबेडकर नगर।
दुकान से लौट रही किशोरवय पुत्री को गांव के ही एक किशोर द्वारा जबरिया गढ्डे मे ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले मे किशोरी की माँ ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।प्राप्त तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट,एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रकरण जैतपुर थानाक्षेत्र के एक गाँव का है,जहां की पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ, गांव के बाहर स्थित दुकान से लौटते समय विपक्षी बुरी नीयत से पीछे से पकड़ कर उठा ले जाने लगा। शोर मचाने पर विपक्षी उसका मुह दबाकर गांव के बाहर बनी पुलिया के पास गढ्डे मे ले गया। जहां कई बार दुष्कर्म किया और रातभर अपने पास रोके रखा।सुबह गांव के बाहर छोड़ कर जाते समय धमकी दी कि अगर किसी से बताओगी तो जान से मार डालूँगा।
पुत्री ने घर पहुँच कर आप बीती परिजनों को बतायी। किशोरी की माँ ने थाने पहुँच कर तहरीर दिया। जिसपर जैतपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया। जैतपुर थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरि ने बताया की मुकदमा दर्ज कर अंग्रिम कार्यवाही की जा रही है। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनो नाबालिग है मुकदमा दर्ज हो चुका है। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
Jul 03 2024, 16:13