mirzapur

Jul 02 2024, 12:25

MIRZAPUR  : विद्युत स्पर्श से घटना स्थल पर अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, देखते ही कांप गई रुह

मिथिलेश कुमार तिवारी ,ड्रमंडगंज, मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत मझिगवां गांव में मंगलवार की सुबह बिजली के स्पर्श से नदौली करौदी, थाना लालगंज निवासी 53 वर्षीय देव शंकर उर्फ़ सुग्गा लाल दुबे पुत्र सरजू दुबे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पूर्व मतवार चौकी क्षेत्र स्थित अपनी जमीन की देखभाल करने हेतु आए हुए थे। सोमवार की रात मझिगवां गांव स्थित कुंज बिहारी पाल के घर रुकें हुए थे।

मंगलवार की सुबह चारपाई पर लेटे हुए थे अचानक समीप में स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा, जिससे पूरे घर में बिजली का करंट दौड़ गया। घर के सामने लगे टीन सेट में लगे लोहे के पाईप में भी करंट प्रवाहित होने लगा था जिसके स्पर्श में आ जाने से घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई तो आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे है। मृतक के दो लड़की और तीन लड़का है दोनों लड़कियों की और एक लड़के की शादी हो चुकी है। दो लड़के अभी अविवाहित है।

मृतक अत्यंत गरीब किसान बताए जा रहे हैं। भिक्षा मांगकर किसी तरह से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घर के मुखिया की मौत हो जाने से परिजनों के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज मतवार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

mirzapur

Jul 01 2024, 18:24

MIRZAPUR : ‘संभव अभियान’ के जन जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के अनुपालन में ‘‘संभव अभियान’’ अन्तर्गत आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा रैली निकाली गयी।

जनपद में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित ‘‘संभव अभियान’’ का  शुभारम्भ किया गया। यह अभियान जुलाई 2024 से सितम्बर 2024 के मध्य चलाया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत आज विकास भवन प्रांगण से मुख्य विकास अधिकारी विशाल  कुमार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को “संभव अभियान, दस्तक अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान’’ के बारे में जागरूक किया गया एवं हरी झण्डी दिखाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रैली को रवाना किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र के लिये सितंबर माह तक चलाएं जाने वाले उक्त अभियान की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी हलिया  विकास कुमार शुक्ला एवं प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सिटी ग्रामीण चन्द्रप्रभा द्वारा दी गयी। इस अभियान में मातृत्व पोषण के अन्तर्गत गर्भवती महलिाओं के पोषण, प्रतिरक्षण एवं स्वास्थ्य शिक्षण पर ध्यान दिया जायेगा। 6 माह के उम्र तक के बच्चों को केवल स्तनपान की सलाह दी जायेगी। संभव अभियान के अन्तर्गत माह जून, 2024 में चिन्हित सैम बच्चों का संदर्भन उन्हें आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा उनकी ग्रोथ मानिटरिंग ई-कवच के माध्यम से कराया जाना भी मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा है।


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं विभाग के कार्मिकों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

mirzapur

Jul 01 2024, 18:14

MIRZAPUR : पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 नये कानून लागू होने के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मीरजापुर। भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित 3 नये आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023  के देशभर में लागू होने के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा थाना अदलहाट पर जागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत क्षेत्रांतर्गत स्थानी गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों, आम नागरिकों तथा पत्रकार बन्धुओं को 3 कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।


कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि देश में 3 नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो चुके हैं, इसके तहत कई कानून बदल गए हैं, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे, ब्रिटिश काल के कानूनों का अंत हो चुका है। भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), इन तीन नये आपराधिक कानूनों के लागू होने से न्याय सुगम होगा तथा नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे।


नये कानूनों के अन्तर्गत भारतीय नारी, मासूम बच्चों, बुजुर्गों को विशेष शक्तियां दी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान नये आपराधिक कानून के महत्त्वपूर्ण प्रावधानों, अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में आम नागरिकों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों को जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा भी 3 नये आपराधिक कानूनों के दृष्टिगत थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों, आम नागरिकों एव पत्रकार बन्धुओं को जागरूक किया गया ।

mirzapur

Jul 01 2024, 18:13

MIRZAPUR : जलनिगम की लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार,जल्द कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश



संतोष देव गिरि ,मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने जल निगम द्वारा नगर में किए जा रहे कार्यों से नगर में हो रही समस्या को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से वार्ता की थी।जिलाधिकारी ने इसी समस्या को लेकर सोमवार की शाम एडीएम शिवप्रताप शुक्ला, जल निगम एवं अमृत योजना के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की।

बैठक में नपाध्यक्ष, ईओ जी लाल एवं सभासद भी मौजूद रहे।नपाध्यक्ष ने कहा कि जल निगम के लापरवाही के कारण कई घरों के पानी के पाइप का कनेक्शन कट जा रहे, खुदाई से निकली मिट्टी नालियों में जाने के कारण गन्दा पानी बह रहा है।बरसात के इस मौसम में खुदाई से निकली मिट्टी मलबे और कीचड़ का रूप लेकर मार्गो में बह रही है।

अमृत योजना के अंतर्गत डाली जा रही सीवर लाइन के भी कारण नगर की जनता को अधिक परेशानियां को सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने अमृत योजना के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर दोनों विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है बरसात के मौसम में जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कार्य को कराया जाए।


नगर में आ रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने एक सूची जारी की है।जिसमे नगर के विभिन्न वार्डो के पांच पांच सभासद से दोनों विभाग के अधिकारी संपर्क करेंगे और सभासद भी अपने वार्डो की समस्या की सूची बनाकर जल निगम के अधिकारियों को देंगे। जिससे उनकी समस्या का निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर अजय मोदनवाल, अलंकार जायसवाल, नीरज गुप्ता, हुकुमचंद मौर्या, रतन बिंद, कमलेश मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

mirzapur

Jul 01 2024, 16:21

MIRZAPUR : जायसवाल क्लब का भव्य छठा राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में हुआ सम्पन्न, सामाजिक भागीदारी पर रहा जोर

संतोष देव गिरि ,मीरजापुर। जायसवाल क्लब का भव्य छठा राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड के धार्मिक पौराणिक नगरीय हरिद्वार में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से शीर्ष पदाधिकारीगणों ने सहर्ष भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। अधिवेशन में समाज से जुड़े हुए बंधुओं को सामाजिक भागीदारी में बढ़-कर कर भाग लेने एवं हर तरह की सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अधिवेशन में जायसवाल क्लब मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में साथियों ने प्रतिभाग करते हुए अधिवेशन में अपना विचार प्रकट किया। इस मौके प्रदेश के विभिन्न अंचलों से चलकर आए जायसवाल समाज के लोगों ने क्लब की उपयोगिता एवं संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने का लक्ष्य रखा। धार्मिक ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी हरिद्वार में आयोजित क्लब के छठवें अधिवेशन के पश्चात पौराणिक नगरी की धार्मिकता एवं ऐतिहासिकता से भी रूबरू होते हुए वहां के दार्शनिक स्थलों का अवलोकन किया।

mirzapur

Jul 01 2024, 16:16

MIRZAPUR : सपाईयों ने अनोखे ढंग से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन किया PDA पेड़ कैंपेन पौधारोपण, बोले गठबंधन रहेगा जारी

संतोष देव गिरि ,मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को जिले के सपाईयों ने इस बार बदले हुए अंदाज में मनाया है। यूं कहें कि पूरी तरह से पर्यावरण को समर्पित कार्यक्रम रहा है। सपा प्रमुख के जन्मदिन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह रहा। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता व कार्यकर्ता 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे। जिसमें PDA पेड़ के रूप में बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाए जा रहे हैं। सपाइयों का कहना है कि हर तरफ फैले हुए तरह-तरह के प्रदूषण को दूर करने के लिए, आवश्यकता है जमीन से जुड़े पेड़ों की, मानव निर्मित शाखाओं की नहीं।

चलाया जाएगा पीडीए वृक्षारोपण हस्ताक्षर अभियान

इस मौके पर वृक्षारोपण करते हुए सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि PDA पेड़ पौधारोपण के इस आंदोलन को हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाएंगे। इस मौके पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के दीर्घायु के लिए पीडीए वृक्षारोपण हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि वृक्षारोपण हरियाली देने के साथ, पर्यावरण को शुद्ध भी रखता है। गरीब और किसान इसकी छाया में बैठकर आनंद महसूस करता है। इसीलिये हम लोग अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी संगठन समाजवादी पार्टी के संगठन का मुकाबला नहीं कर सकता है। समाजवादी पार्टा को नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव ने बनाया है। नेता जी ने 2012 में इस पार्टी की कमान अखिलेश यादव को सौंपी। अखिलेश यादव ने सारे कीर्तिमान तोड़कर सबसे ज्यागा सांसदों को लोकसभा में पहुंचाया है।

भाजपा पर कसा तंज

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धन, दौलत और सरकारी मशीनरी की पूरी ताकत लगा ली, उसके बाद भी वह सपा को रोक नहीं सके। सपा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज गरीब, किसान और नौजवान को अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ हमारा गठबंधन इसी तरह आगे भी जारी रहेगा। हम सबने मिलकर जैसे दिल्ली में बीजेपी को कमजोर किया है। आने वाले समय में उसी तरह उत्तर प्रदेश से भी भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में मे अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने वालों में पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, आशीष यादव, रामजी मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री गुलाब चंद मुन्नी यादव, झल्लू यादव, राज नारायण, निराला कोल, दामोदर मौर्य, कौशिक कुमार कनौजिया, रामगोपाल, कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, ओम प्रकाश सोनकर, श्याम अचल यादव, आदि शामिल थे। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीज को फल वितरण किया गया तो मझवां विधानसभा में नीम, बरगद इत्यादि का पौधारोपण किया गया।

mirzapur

Jun 30 2024, 19:24

संघ प्रमुख मोहन भागवत का मीरजापुर आगमन 1 जुलाई को


मीरजापुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत का 1 जुलाई को जनपद में दौरा होने जा रहा है। विंध्याचल के अमरावती में स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत सवा मन लड्डू का भोग लगाएंगे। संघ प्रमुख आश्रम में ही रात्रि विश्राम कर दो जुलाई को वापस लौट जाएंगे। संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आश्रम पहुंच कर जायजा लिया है। बताते चलें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का देवरहा बाबा में अटूट लगाव होने के साथ-साथ आश्रम से भी गहरा जुड़ाव है। जहां वह पर्व विशेष अवसरों पर आना नहीं भूलते हैं।

mirzapur

Jun 30 2024, 19:22

MIRZAPUR : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसके घर से बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार सुबह दुर्जनीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इस संबंध में किशोरी के पिता ने बेटी के घर से गायब होने पर काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नही चलने पर बीते 26 जून को थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने किशोरी को उसके ननिहाल से बरामद करके मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। मेडिकल परीक्षण और किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई।


मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, एसआई भरत राय, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी आरोपी युवक आशुतोष मिश्र उर्फ मिट्ठू को क्षेत्र के दुर्जनीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक आशुतोष मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

mirzapur

Jun 30 2024, 19:20

MIRZAPUR : नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया पिंक महिला शौचालय का लोकार्पण

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने उत्तरी सबरी वार्ड के राजकीय गांधी उद्यान में नव निर्मित पिंक महिला शौचालय, गणेशगंज वार्ड के रघुनाथदास की गली में दोनों पटरी के किनारे नाली मरम्मत व कवर के कार्य, शिवाला महन्थ वार्ड में चौबेघाट के सामने वाली गली में लवकुश यादव के मकान से विनय सिंह के मकान तक मिट्टी पटाव, नाली, कवर, इण्टरलाकिग का कार्य एवं तरकापुर वार्ड के सोनकर बस्ती में पप्पू सोनकर के मकान से मन्नालाल सोनकर तक नाली, कवर व सीसी के कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।


नपाध्यक्ष ने कहा है की लगातार नगर को विकास की ओर आगे ले जाया जा रहा है। आज विभिन्न निर्माण कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया गया है। इस मौके पर जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, सभासद पति अजय मोदनवाल, शिव शंकर जायसवाल, शिवांसु कसेरा, सभासद शिव कुमार सोनी, राजेश सोनकर, रतन बिंद, बबलू सोनकर, धीरज तिवारी, रविंद्र कुमार, मनी सोनकर, अशोक सोनी, विनोद कुमार बिंद, लालू बिंद, गगन बिंद, राकेश बिंद, लवकुश यादव, राजेंद्र प्रजापति, बबलू पप्पू सोनकर, हीरा सोनकर, अमन जायसवाल आदि लोग सम्मिलित रहे।

mirzapur

Jun 30 2024, 11:37

MIRZAPUR: बजरंग दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लोगों का हुआ निःशुल्क जांच व इलाज

मीरजापुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मीरजापुर द्वारा 24 जून से 30 जून तक चलने वाली स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कोन प्रखंड के जगदीशपुर, मवैया सेवा बस्ती में मेडिकल कैम्प लगाकर सुगर, बीपी, गैस, बुखार, सर दर्द, वायरल फीवर से सम्बंधित रोगों की निःशुल्क जांच व दवा वितरण किया गया।

 इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत सेवा बस्तियों में जाकर निःशुल्क दवा व जांच की सुविधा दी जा रही हैं जो पूरे देश में सेवा का कार्य किया जा रहा है। जहां लोगों को दवा उपलब्ध नही हो पा रही है वहा बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग के साथ डॉक्टरों के टीम के द्वारा सेवा कर रहे हैं जहां लोग दवा व जांच कराकर उत्साहित है।

 इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कुंवर साहब ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के भाव से कार्यकर्ता कड़ी धूप में भी सेवा बस्तियों में जाकर कार्य कर रहे हैं जो कि अति पुनीत कार्य है।

इस अवसर पर जिला सह सत्संग प्रमुख गणेश तिवारी, जिला संयोजक प्रवीण, जिला सहसंयोजक पवन ऊमर, डॉ जे के जायसवाल, डॉ आशुतोष मिश्रा, पैरामेडिकल हिमांशु दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ संतोष दुबे व अभिषेक यादव, प्रखंड सेवा प्रमुख विकाश सिंह, आशु सिंह, निशांत, मनीष, आशीष, करन, सुशांत, शुभम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।