mirzapur

Jul 01 2024, 18:14

MIRZAPUR : पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 नये कानून लागू होने के उपलक्ष्य में जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मीरजापुर। भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित 3 नये आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023  के देशभर में लागू होने के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा थाना अदलहाट पर जागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत क्षेत्रांतर्गत स्थानी गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों, आम नागरिकों तथा पत्रकार बन्धुओं को 3 कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।


कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि देश में 3 नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो चुके हैं, इसके तहत कई कानून बदल गए हैं, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे, ब्रिटिश काल के कानूनों का अंत हो चुका है। भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), इन तीन नये आपराधिक कानूनों के लागू होने से न्याय सुगम होगा तथा नए कानून से मुकदमे जल्दी निपटेंगे।


नये कानूनों के अन्तर्गत भारतीय नारी, मासूम बच्चों, बुजुर्गों को विशेष शक्तियां दी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान नये आपराधिक कानून के महत्त्वपूर्ण प्रावधानों, अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में आम नागरिकों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों को जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा भी 3 नये आपराधिक कानूनों के दृष्टिगत थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों, आम नागरिकों एव पत्रकार बन्धुओं को जागरूक किया गया ।

mirzapur

Jul 01 2024, 18:13

MIRZAPUR : जलनिगम की लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी ने लगाई फटकार,जल्द कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश



संतोष देव गिरि ,मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने जल निगम द्वारा नगर में किए जा रहे कार्यों से नगर में हो रही समस्या को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से वार्ता की थी।जिलाधिकारी ने इसी समस्या को लेकर सोमवार की शाम एडीएम शिवप्रताप शुक्ला, जल निगम एवं अमृत योजना के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की।

बैठक में नपाध्यक्ष, ईओ जी लाल एवं सभासद भी मौजूद रहे।नपाध्यक्ष ने कहा कि जल निगम के लापरवाही के कारण कई घरों के पानी के पाइप का कनेक्शन कट जा रहे, खुदाई से निकली मिट्टी नालियों में जाने के कारण गन्दा पानी बह रहा है।बरसात के इस मौसम में खुदाई से निकली मिट्टी मलबे और कीचड़ का रूप लेकर मार्गो में बह रही है।

अमृत योजना के अंतर्गत डाली जा रही सीवर लाइन के भी कारण नगर की जनता को अधिक परेशानियां को सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने अमृत योजना के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर दोनों विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है बरसात के मौसम में जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कार्य को कराया जाए।


नगर में आ रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने एक सूची जारी की है।जिसमे नगर के विभिन्न वार्डो के पांच पांच सभासद से दोनों विभाग के अधिकारी संपर्क करेंगे और सभासद भी अपने वार्डो की समस्या की सूची बनाकर जल निगम के अधिकारियों को देंगे। जिससे उनकी समस्या का निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर अजय मोदनवाल, अलंकार जायसवाल, नीरज गुप्ता, हुकुमचंद मौर्या, रतन बिंद, कमलेश मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

mirzapur

Jul 01 2024, 16:21

MIRZAPUR : जायसवाल क्लब का भव्य छठा राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में हुआ सम्पन्न, सामाजिक भागीदारी पर रहा जोर

संतोष देव गिरि ,मीरजापुर। जायसवाल क्लब का भव्य छठा राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड के धार्मिक पौराणिक नगरीय हरिद्वार में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से शीर्ष पदाधिकारीगणों ने सहर्ष भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। अधिवेशन में समाज से जुड़े हुए बंधुओं को सामाजिक भागीदारी में बढ़-कर कर भाग लेने एवं हर तरह की सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अधिवेशन में जायसवाल क्लब मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में साथियों ने प्रतिभाग करते हुए अधिवेशन में अपना विचार प्रकट किया। इस मौके प्रदेश के विभिन्न अंचलों से चलकर आए जायसवाल समाज के लोगों ने क्लब की उपयोगिता एवं संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने का लक्ष्य रखा। धार्मिक ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी हरिद्वार में आयोजित क्लब के छठवें अधिवेशन के पश्चात पौराणिक नगरी की धार्मिकता एवं ऐतिहासिकता से भी रूबरू होते हुए वहां के दार्शनिक स्थलों का अवलोकन किया।

mirzapur

Jul 01 2024, 16:16

MIRZAPUR : सपाईयों ने अनोखे ढंग से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन किया PDA पेड़ कैंपेन पौधारोपण, बोले गठबंधन रहेगा जारी

संतोष देव गिरि ,मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को जिले के सपाईयों ने इस बार बदले हुए अंदाज में मनाया है। यूं कहें कि पूरी तरह से पर्यावरण को समर्पित कार्यक्रम रहा है। सपा प्रमुख के जन्मदिन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह रहा। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता व कार्यकर्ता 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाएंगे। जिसमें PDA पेड़ के रूप में बरगद, पीपल और नीम के पेड़ लगाए जा रहे हैं। सपाइयों का कहना है कि हर तरफ फैले हुए तरह-तरह के प्रदूषण को दूर करने के लिए, आवश्यकता है जमीन से जुड़े पेड़ों की, मानव निर्मित शाखाओं की नहीं।

चलाया जाएगा पीडीए वृक्षारोपण हस्ताक्षर अभियान

इस मौके पर वृक्षारोपण करते हुए सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि PDA पेड़ पौधारोपण के इस आंदोलन को हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाएंगे। इस मौके पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के दीर्घायु के लिए पीडीए वृक्षारोपण हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि वृक्षारोपण हरियाली देने के साथ, पर्यावरण को शुद्ध भी रखता है। गरीब और किसान इसकी छाया में बैठकर आनंद महसूस करता है। इसीलिये हम लोग अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी संगठन समाजवादी पार्टी के संगठन का मुकाबला नहीं कर सकता है। समाजवादी पार्टा को नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव ने बनाया है। नेता जी ने 2012 में इस पार्टी की कमान अखिलेश यादव को सौंपी। अखिलेश यादव ने सारे कीर्तिमान तोड़कर सबसे ज्यागा सांसदों को लोकसभा में पहुंचाया है।

भाजपा पर कसा तंज

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धन, दौलत और सरकारी मशीनरी की पूरी ताकत लगा ली, उसके बाद भी वह सपा को रोक नहीं सके। सपा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज गरीब, किसान और नौजवान को अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ हमारा गठबंधन इसी तरह आगे भी जारी रहेगा। हम सबने मिलकर जैसे दिल्ली में बीजेपी को कमजोर किया है। आने वाले समय में उसी तरह उत्तर प्रदेश से भी भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में मे अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने वालों में पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, आशीष यादव, रामजी मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री गुलाब चंद मुन्नी यादव, झल्लू यादव, राज नारायण, निराला कोल, दामोदर मौर्य, कौशिक कुमार कनौजिया, रामगोपाल, कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, ओम प्रकाश सोनकर, श्याम अचल यादव, आदि शामिल थे। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीज को फल वितरण किया गया तो मझवां विधानसभा में नीम, बरगद इत्यादि का पौधारोपण किया गया।

mirzapur

Jun 30 2024, 19:24

संघ प्रमुख मोहन भागवत का मीरजापुर आगमन 1 जुलाई को


मीरजापुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत का 1 जुलाई को जनपद में दौरा होने जा रहा है। विंध्याचल के अमरावती में स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत सवा मन लड्डू का भोग लगाएंगे। संघ प्रमुख आश्रम में ही रात्रि विश्राम कर दो जुलाई को वापस लौट जाएंगे। संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आश्रम पहुंच कर जायजा लिया है। बताते चलें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का देवरहा बाबा में अटूट लगाव होने के साथ-साथ आश्रम से भी गहरा जुड़ाव है। जहां वह पर्व विशेष अवसरों पर आना नहीं भूलते हैं।

mirzapur

Jun 30 2024, 19:22

MIRZAPUR : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को उसके घर से बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार सुबह दुर्जनीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इस संबंध में किशोरी के पिता ने बेटी के घर से गायब होने पर काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नही चलने पर बीते 26 जून को थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने किशोरी को उसके ननिहाल से बरामद करके मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। मेडिकल परीक्षण और किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई।


मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज, एसआई भरत राय, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी आरोपी युवक आशुतोष मिश्र उर्फ मिट्ठू को क्षेत्र के दुर्जनीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक आशुतोष मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

mirzapur

Jun 30 2024, 19:20

MIRZAPUR : नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया पिंक महिला शौचालय का लोकार्पण

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने उत्तरी सबरी वार्ड के राजकीय गांधी उद्यान में नव निर्मित पिंक महिला शौचालय, गणेशगंज वार्ड के रघुनाथदास की गली में दोनों पटरी के किनारे नाली मरम्मत व कवर के कार्य, शिवाला महन्थ वार्ड में चौबेघाट के सामने वाली गली में लवकुश यादव के मकान से विनय सिंह के मकान तक मिट्टी पटाव, नाली, कवर, इण्टरलाकिग का कार्य एवं तरकापुर वार्ड के सोनकर बस्ती में पप्पू सोनकर के मकान से मन्नालाल सोनकर तक नाली, कवर व सीसी के कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया।


नपाध्यक्ष ने कहा है की लगातार नगर को विकास की ओर आगे ले जाया जा रहा है। आज विभिन्न निर्माण कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया गया है। इस मौके पर जिला मंत्री हेमंत त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, सभासद पति अजय मोदनवाल, शिव शंकर जायसवाल, शिवांसु कसेरा, सभासद शिव कुमार सोनी, राजेश सोनकर, रतन बिंद, बबलू सोनकर, धीरज तिवारी, रविंद्र कुमार, मनी सोनकर, अशोक सोनी, विनोद कुमार बिंद, लालू बिंद, गगन बिंद, राकेश बिंद, लवकुश यादव, राजेंद्र प्रजापति, बबलू पप्पू सोनकर, हीरा सोनकर, अमन जायसवाल आदि लोग सम्मिलित रहे।

mirzapur

Jun 30 2024, 11:37

MIRZAPUR: बजरंग दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लोगों का हुआ निःशुल्क जांच व इलाज

मीरजापुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मीरजापुर द्वारा 24 जून से 30 जून तक चलने वाली स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कोन प्रखंड के जगदीशपुर, मवैया सेवा बस्ती में मेडिकल कैम्प लगाकर सुगर, बीपी, गैस, बुखार, सर दर्द, वायरल फीवर से सम्बंधित रोगों की निःशुल्क जांच व दवा वितरण किया गया।

 इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत सेवा बस्तियों में जाकर निःशुल्क दवा व जांच की सुविधा दी जा रही हैं जो पूरे देश में सेवा का कार्य किया जा रहा है। जहां लोगों को दवा उपलब्ध नही हो पा रही है वहा बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग के साथ डॉक्टरों के टीम के द्वारा सेवा कर रहे हैं जहां लोग दवा व जांच कराकर उत्साहित है।

 इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कुंवर साहब ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के भाव से कार्यकर्ता कड़ी धूप में भी सेवा बस्तियों में जाकर कार्य कर रहे हैं जो कि अति पुनीत कार्य है।

इस अवसर पर जिला सह सत्संग प्रमुख गणेश तिवारी, जिला संयोजक प्रवीण, जिला सहसंयोजक पवन ऊमर, डॉ जे के जायसवाल, डॉ आशुतोष मिश्रा, पैरामेडिकल हिमांशु दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ संतोष दुबे व अभिषेक यादव, प्रखंड सेवा प्रमुख विकाश सिंह, आशु सिंह, निशांत, मनीष, आशीष, करन, सुशांत, शुभम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

mirzapur

Jun 29 2024, 20:24

*जिलाधिकारी ने बाढ़ के तैयारियों को लेकर की बैठक, कहा-मॉडल बूथ की तरह ही मॉडल राहत शिविरों की करें स्थापना*

मिर्जापुर- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी बाढ़ की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोल रूम 08-08 घण्टे शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि टेण्डर आदि नहीं हुआ हो तो करा लिया जाए। कहा बाढ़ के पश्चात जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम्य विकास विभाग एवं नगर पालिका, पंचायत के द्वारा चूने का छिड़काव व आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित कराएं, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सकें। उन्होंने कहा के दौरान प्रभावित होने वाले खेतो का सर्वे उप जिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि संयुक्त रूप से कर ले। उन्होंने कहा कि तीन-तीन अच्छे स्थलों पर मानव व पशु सहायता शिविर की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों के परिवारों की सूची के अनुसार पर्याप्त मात्रा में सामाग्री उपलब्ध होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बाढ़ चौकियों पर वारलेस की सुविधा अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे गांव जो बाढ़ के दौरान पूरी पानी घिर जाते है उनके लिये स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डाक्टरों की टीम बना ली जाए, ताकि वहां किसी प्रकार के उपचार की आवश्यता हो तो उन्हे मुहैया कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि क्लोरीन की गोली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग उप जिलाधिकारीगण को उपलब्ध कराते हुये इस आशय का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोताखोरों व नाविकों से सम्पर्क स्थापित किया जाए ताकि बाढ़ के दौरान रास्ते की जानकारी में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि राहत शरणालयों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम व तहसीलवार माइक्रो प्लान बनाया जाए। बाढ़ प्रभावित प्रत्येक विकास खण्डों में कम से कम एक-एक मॉडल शरणालय अवश्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मॉडल बूथ की तरह ही मॉडल राहत शिविरो की स्थापना की जाए। इसके साथ ही बाढ़ के दौरान हेलीपैड का भी निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से भी बेहतर राहत शिविर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जल भराव होते ही सभी राहत शिविर सक्रिय कर दिये जाए। उन्होंने कहा कि लंच पैकेट क्रय करने स्थान सामाग्रियों को क्रय करते हुये लंच पैकेट बनाकर वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्रय की जा रही सामाग्रिया गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्हाने कहा कि राहत शिविरों में मेडिकल टीम, शौचालय, शुद्ध पेयजल आदि बुनियादी सुविधाए उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर महिलाओं, पुरूषों व बच्चों लिये अलग-अलग बनाया जाए तथा पशुओं के भूषा के लिये टेण्डर कराकर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे गांव जो बाढ़ में पूरी तरह पानी से घिर जाते है उन गांवों में पशुओं का टीकाकरण व दवाईयां पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि चैकियों अच्छे लेखपालों की ड्यूटी लगायी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पूर्व प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की गणना कर ली जाए तथा इसके साथ ही कच्चों एवं पक्के मकानो का भी सर्वे कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सभी कार्य बाढ़ से पूर्व कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारीगण व खण्ड विकास अधिकारी नाविको व गोताखारो के साथ बैठक कर लें। उन्होंने कहा कि नावो पर ओवरलोडिंग नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुये एक दूसरे से समन्वय स्थापित करते हुये पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गांवा में भरने पर विद्युत विभाग वहां बिजली काट दे ताकि पानी में करंट न आये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सहायं विकास अधिकारी पंचायत को चुना छिड़काव हेतु पत्र प्रेषित कर दें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि तहसील सदर व चुनार में दो ऐसे स्थलों का चिन्हाकंन करे जहां दो से तीन पशु रखने की व्यवस्था रहें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवा लाल, आपदा प्रबन्धक अंकुर गुप्ता सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

mirzapur

Jun 29 2024, 16:50

*शौचालयों में जड़ा ताला, गंदगी मिली तो ठप हो सकती है सेवा*

मिर्जापुर- जिले के मड़िहान तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कभी भी मरीजों की सेवा ठप हो सकती है। यह सुनकर कुछ अटपटा लगता होगा। लेकिन सच है तह तुगलकी फरमान किसी और के नहीं बल्कि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के है। जिसे यहां आने वाले मरीजों तिमारदारों पर लागू किए जाने की चेतावनी दी गई है।

सरकारी अस्पताल जनता की सेवा के लिए जनता के पैसे से संचालित होते हैं। यह किसी की निजी जागीर नहीं, सच्चाई किसी से छिपाई नहीं जा सकती। पब्लिक की भीड़ जहां होगी वहां गंदगी के साथ साथ साफ सफाई का इंतजाम करना पड़ता है। इसके बावजूद सीएचसी के शौचालयों में एक माह से ताला लटका रहा है। आरोप है कि मरीज शौचालयों में जाकर गन्दगी करते हैं। यदि अस्पताल परिसर में गंदगी मिली तो मरीजों की सेवा रुक सकती है। अस्पताल में कर्मचारियों की फौज खड़ी है बावजूद इसके सफाई कर्मचारी का टोटा है।

अस्पताल की सफाई का काम मरीज व तीमारदारों पर निर्भर है। अस्पताल के हिटलरशाही से मरीज व साथ में आये तीमारदार हलकान हो रहे हैं।