sultanpur

Jul 01 2024, 18:10

*प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी द्वारा किया गया*
सुल्तानपुर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार व्यापार संगठन के प प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक आर्य एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा आनंद जायसवाल अध्यक्ष कादीपुर के राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत एवं सम्मान अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ एवं माला पहनकर किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री आलोक आर्य नगर अध्यक्ष संजय का साधन नगर उपाध्यक्ष अनुज सोनी नगर कोषाध्यक्ष अशोक कसौधन नगर वरिष्ठ महामंत्री विनय सेन युवा जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रहरि अमित कसौधन सभासद अनिल सोनी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

sultanpur

Jul 01 2024, 17:14

*बिजली की मनमानी कटौती पर मोहल्लेवासियों में दिखा आक्रोश,ज्ञापन देकर की निराकरण की मांग*

सुल्तानपुर,दस दिन से फाल्ट के नाम पर सप्लाई बाधित होने पर मुखर हुए मोहल्ले के उपभोक्ता। -डीएम के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता ने 24घंटे में सप्लाई सुचारू रूप मिलने का किया वादा।

सुलतानपुर।सोमवार को के एन आई फीडर के सैकड़ो उपभोक्ता आक्रोशित हो क्लेक्ट्रेट पहुंच गए। बिजली महकमे के अफसरों को आड़े हाथों लिया।सभी डीएम से मिलकर विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा से अवगत कराया गया।डीएम ने अधीक्षण अभियंता को तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया। इस प्रदर्शन में नगर से सटे विनोवापुरी, हथियानाला, एमजीएस फील्ड, लोलेपुर,सिविल लाइन,अफीम कोठी,सीताकुंड आदि मोहल्ले के लोग बदहाल विद्युत आपूर्ति के मुद्दे पर सड़क पर उतर आए। सभासद अरुण कुमार तिवारी,अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह मदन,अनुराग द्विवेदी पत्रकार,अनिल सिंह,पवन पाठक आदि के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार व अधीक्षण अभियंता को सौंपा। मामला कोतवाली नगर के विनोवापुरी क्षेत्र ई पाश एरिया में आता है। जहां हजारों की आबादी निवास करती है। यहां विद्युत आपूर्ति के लिए चार ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बावजूद इसके पिछले दो महीनों से स्थानीय लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर सैकड़ों लोगो को सड़क पर आकर प्रदर्शन करना पड़ा। ज्ञापन में उल्लेख है कि मोहल्ले वासियों को केएनआई फीडर से आपूर्ति दी जाती है। दो महीनों से स्थिति ये है कि शासन के निर्देश के अनुसार सप्लाई नहीं दी जा रही है।फाल्ट के नाम पर हर दस मिनट का पावर कट कर दिया जाता है।बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं।रविवार को एसडीओ ने बताया मेन लाइन ब्रेक डाउन है।जबकि दरिया पुर,डाक खाना उपकेंद्र से सप्लाई चल रही थी। 12 घंटे में दो घंटे ही सप्लाई मिलना टेढ़ी खीर है। *इनसेट- एसडीओ, जेई व इनके कर्मी उपभोक्ता को फोन पर जवाब में मिलती है धमकी* यह भी आरोप ज्ञापन में लगाया कि जब भी अधिकारी और कर्मचारी से बात करने के लिए फोन लगाया जाता है तो सीयुजी नंबर पर बात नहीं हो पाती। आरोप तो ये भी है कि अगर फोन उठ गया तो सही जवाब देने के बजाए लोगों को धमकाते हुए जवाब दिया जाता है।अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि विनोवापुरी, सीताकुंड,हथिया नाला आदि मोहल्ले में केएनआई फीडर से सप्लाई आती है। जहां रात-रात भर कटौती हो रही है। दिन में कटौती होती है तो पूरा दिन नहीं आती। बहाना ये लिया जाता है कि फाल्ट है। यह कौन सी फाल्ट है जो पंद्रह मिनट में ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर जनता में आक्रोश है जो सड़क पर दिखाई दिया। वही पत्रकार अनुराग द्विवेदी ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से भी मिला। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने अधीक्षण अभियन्ता अखिलेश सिंह को बुलाकर तत्काल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए है।ज्ञापन देने वालों में अनुराग द्विवेदी,मदन सिंह , अरुण तिवारी सभासद,शैलेंद्र पांडे,पवन पाठक,स्वराज कृष्णा तिवारी,पिंटू सिंह,पुष्पेंद्र पांडे,नागेंद्र सिंह,दिनकर सिंह,अनिल सिंह,सुजीत कसौधन,सुमित पांडे,लाल बहादुर मिश्र, मनोजमिश्रा,रजनीश कुमार उपाध्याय, एस सी दुबे,नितिन पांडे,धर्मवीरसिंह, अयोध्या पांडे,शारदा पांडे,रवि प्रकाश मिश्र, दुर्गेश मिश्र,सुभाष दुबे, अरविंद पांडे,डॉ अभिषेक पांडेय, दीपक कुमार पाण्डेय समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

sultanpur

Jul 01 2024, 15:52

*भारत माता के जयकारों से गूंजा सीताकुंड धाम,गोमती आरती में श्रद्धालु लेकर पहुंचे तिरंगा*
गोमती मित्र मंडल के तत्वाधान में हर रविवार शाम सीताकुंड धाम पर होने वाली आदि गंगा मां गोमती की आरती में अबकी कुछ अलग ही नजारा था,गोमती मैया के जयकारों के साथ ही भारत माता के जयकारे भी गूंज रहे थे, श्रद्धालु भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से इतने उत्साहित थे की पूरी आरती के दौरान हाथों में तिरंगा लिए रहे। आरती संयोजक डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर 140 करोड़ भारतीयों का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है,विश्व विजेता होने का एहसास ही रोमांचित कर देता है और जिसे यहां आरती के दौरान सब देख भी रहे हैं,आरती में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आरती में गोमती मित्रों का देश प्रेम देखकर मन प्रसन्न हो गया,प्रसिद्ध कथावाचक दिनेशानंद महाराज जी ने दीपदान संपन्न कराया,आरती में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,राकेश सिंह दद्दा, विजय टंडन, अभिषेक शुक्ला,राजेश पाठक,राजेंद्र शर्मा,विकास शर्मा,अनुज प्रताप सिंह,सोनू सिंह,दीपक मोदनवाल सेनजीत कसौधन दाऊ,अलोक तिवारी,दिव्यांश,प्रांजल,अर्जुन यादव,अभय मिश्रा आदि।

sultanpur

Jul 01 2024, 12:12

*हवन पूजन कर परिवार वालों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कमला नेहरू संस्थान के संथापक बाबू केदार नाथ सिंह को दी विनम्र श्रद्धांजलि*
*पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कमला नेहरू संस्थान के संथापक बाबू केदार नाथ सिंह*

सुल्तानपुर,विधायक विनोद सिंह, पुत्र पुलकित सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों ने किया हवन पूजन कर चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक बाबू केदार नाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आज कमला नेहरू संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बा स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में परिवार वालों ने हवन पूजन कर न सिर्फ उन्हें याद किया बल्कि उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के बड़े भाई अरविंद सिंह और छोटे भाई अशोक सिंह ने हवन पूजन कर उन्हें याद किया। वहीं विधायक विनोद सिंह की पत्नी समाजसेवी पत्नी आशा सिंह, पुत्र पुलकित सिंह, पुत्री पलक सिंह भी पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कमला नेहरू संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर बाबू केदार नाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका नमन वंदन किया।

sultanpur

Jun 30 2024, 17:19

*पूर्व मंत्री के समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह लोगों के यहां सुख दुःख में हुए शामिल,जरूरतमंदों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।*
सुल्तानपुर *युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित ने भ्रमण कर जाना क्षेत्रवासियों का हाल।*

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री के समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह का क्षेत्रभ्रमण अभियान आज भी जारी रहा।इस दौरान उन्होंने लोगों के सुख दुःख में शामिल हो मुलाकात की। शुरुवात पुलकित ने चरथई गांव से की, जहां वे कोटेदार वीरेंद्र दूबे के घर पहुंचे और उनकी माता जी के निधन पर परिवार वालों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद पुलकित अमऊ गांव में मिश्राने का पुरवा में विश्वभर के घर पहुंचे और उनके भाई जयसराज के निधन पर परिवार वालों से मिलकर शोक जताया। इसके बाद वे इसी गांव के केसरी प्रसाद पांडेय के यहां पहुंचे और उनके पुत्र के देहांत पर परिवार वालों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही वे गांव के राम अचल मिश्रा की बहू के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद पुलकित धनपतगंज में सुरेंद्र पाण्डेय के घर पहुंचे और परिवार वालों ने मिलकर शोक जताया। यहां के बाद वे बरजी गांव में ओंकार नाथ मिश्र के लड़के रामजी मिश्रा के निधन पर परिवार वालों से मिले और अपनी संवेदना व्यक्त की।

sultanpur

Jun 30 2024, 17:13

*पीएम ने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की*
*मन की बात से हर देशवासी को जोड़ते हैं पीएम मोदी : डॉ आरए वर्मा* 

*भाजपाइयों ने 1765 बूथों पर सुनी पीएम मोदी की मन की बात*

सुलतानपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार मन की बात कार्यक्रम लेकर लोगों के बीच आए।जनपद में 1765 बूथों पर 27 हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मन की बात के 111वें एपिसोड को विभिन्न इंटरनेट के माध्यमों से सुना।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने इसौली विधानसभा के बूथ नंबर 167 बेला पश्चिम पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मन की बात से हर देशवासी को जोड़ने का काम करते हैं। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बूथ संख्या 286 पर शक्ति केंद्र प्रमुख राजीव सिंह,नगर उपाध्यक्ष रेनू सिंह, बूथ अध्यक्ष हनुमान त्रिपाठी, बलराम तिवारी, विनोद सिंह एवं मोहित साहू आदि के साथ मन की बात सुनी।वही जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने कादीपुर नगर के बूथ संख्या 98 , जिला मंत्री राजेश सिंह ने बूथ संख्या 305, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने धम्मौर के बूथ संख्या 345 पर मन की बात कार्यक्रम सुना।

इसके अलावा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश, विजय त्रिपाठी,संजय सिंह त्रिलोकचंदी, मनोज कुमार मौर्या, विवेक सिंह विपिन, मंडल प्रभारी विनोद कुमार पाण्डे,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,रजनीश त्रिपाठी,शोभनाथ यादव,भाजपा नेता बाबी सिंह,दीपक श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 1765 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात का 111वां एपिसोड सुना।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की.पीएम ने सबसे पहले लोकसभा चुनाव पर बात करते हुए देशवासियों को संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए सभी से मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की.

sultanpur

Jun 30 2024, 11:35

*क्षेत्रीय वन अधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) प्रतापगढ़ अमरजीत मिश्र के जन्मदिन पर पौधरोपण कर के मनाया गया जन्मदिन*
कटका क्लब सामाजिक संस्था ने रेलवे गेट नंबर तीस पर कटका क्लब के सलाहकार व क्षेत्रीय वन अधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) प्रतापगढ़ अमरजीत मिश्र के जन्मदिन पर पौध रोपण कर के मनाया जन्मदिन । इस मौके पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया कि इसे पूर्व अमरजीत मिश्र सुल्तानपुर जिले में कार्य कर रहे थे मौजूदा समय को प्रतापगढ़ में है। आज उनके जन्मदिन पर पीपल के पांच पौधे रोपण किया गया है। राज्य के 44 प्रतिशत भू भाग पर वन है। इसे सुरक्षित रखते हुए व्यापक स्तर पर पौधा रोपण का कार्य होना चाहिए। पौधरोपण केवल वन विभाग का ही कार्य नहीं है। यह हम सभी का दायित्व है कि पौधरोपण उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। उन्होंने बताया कि अमरजीत मिश्र के द्वारा जिले में संस्था के द्वारा बड़े पैमाने पर पर्यावरण महोत्सव आयोजन करने का उन्होंने कहा है । मुख्य भूमिका में रेलवे कर्मचारी राज कुमार, भीम तिवारी, रोहित यादव, लवकुश यादव, शुभम यादव, रवि यादव के साथ गेट मैन अनुज शर्मा रहे।

sultanpur

Jun 30 2024, 08:06

*रोटरी क्लब ने किया अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता का सम्मान*
रोटरी क्लब सुल्तानपुर में हाल ही में पोखरा (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शोधपत्र व अन्य योगदान हेतु अनेकों पुरस्कार के विजेता डॉ बी. के. झा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सह मंडलाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि डॉ. बी. के. झा की इस उपलब्धि पर पूरा क्लब गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्लब के अध्यक्ष संजय केसरवानी ने डॉ.बी के झा की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि नेपाल में डॉ झा को नेपाल के गंडकी राज्य के राज्यपाल श्री दिलीप राज भट्ट द्वारा उनके शोधपत्र (अर्थव्यवस्था धार्मिक पर्यटन: वर्तमान भौतिकवादी युग में चुनौतियाँ एवं अवसर) पर उन्हें एंटीनेशनल एजुकेशन एचीवर अवार्ड, स्वामी सुखदेवानंद ऋषि अवार्ड तथा स्वामी शाश्वतानंद बेस्ट प्रेजेंटर अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। नेपाल में आयोजत इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ बी के झा ने सर्वाधिक पुरस्कार जीते। डॉक्टर झा ने अपने अन्य शोध पत्र: राम मंदिर निर्माण का अयोध्या की आर्थिक विकास पर प्रभाव का समीक्षात्मक अध्ययन में बताया कि राम मंदिर निर्माण भारत की 5 ट्रिलियन एवं एक वन ट्रिलियन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय तक विकास से वंचित रही अयोध्या एवं आसपास के जनपदों को मजबूत आर्थिक आधार प्रदान कर रहा है। प्रोफेसर डॉ बी के झा के कई शोध पत्र को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र से सम्मानित किया गया। अति महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस प्रकार के अति प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रोफेसर डॉ. बी.के. झा ने कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता किया क्लब द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में डॉ बी के झा ने क्लब का आभार व्यक्त किया। क्लब के सचिव रोटेरियन वेद जायसवाल ने आये हुए समस्त सम्मानित रोटरी सदस्यों व अन्य आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. पवनेश मिश्रा, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रो. नीरव पांडेय, रो. अभिषेक पांडेय,रो. निमेन्द्र गोयल, रो. अखिल अग्रवाल, रो. अजीत गुप्ता, रो. सागर तिवारी आदि मौजूद रहे।

sultanpur

Jun 29 2024, 03:46

*तहसील कोर्ट से पत्रावलियां गायब,मचा कड़कंप*
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के तहसील बल्दीराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने आरोप लगाया है। एक अधिवक्ता ने केवल खुद से संबंधित सात फाइलें गायब होने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। चर्चा है कि ऐसी सौ से अधिक फाइलें गायब हैं। हालांकि तहसीलदार का कहना है कि रजिस्ट्रार कानूनगो का तबादला होने से कुछ फाइलें हैंडओवर नहीं हुई हैं। लेकिन यह आश्वासन देते हुए कहा गया कि रविवार तक सारी फाइलें उपलब्ध हो जाएंगी। यह सनसनीखेज शिकायत अधिवक्ता मनोज ने की है। उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार श्री सिंह की कोर्ट से उनकी कृष्णा बनाम राधे प्रसाद रैंचा, प्रेमा देवी बनाम प्रताप गौहनिया, राम दयाल बनाम राम पदारथ बरासिन, ज्ञानेंद्र बनाम रमाकांत हैं हनाकला, सुशील कुमार बनाम ज्वाला प्रसाद अरवल, साबित खान बनाम मोहम्मद इसराइल, राम चरण बनाम मंगरू की फाइलें गायब हैं। सूत्र के हवाले से खबर.....

sultanpur

Jun 29 2024, 03:23

*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल आज दानवीर भामाशाह की जयंती भव्य रूप से मनाएगा*
आज 29 जून को दानवीर भामाशाह जी के जन्मजयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित व्यापारी कल्याण दिवस को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल भव्य रूप से मनाएगा।

संगठन के जिला महामंत्री मनीष साहू ने बताया कि व्यापारी कुल में जन्मे दानवीर भामाशाह जी राष्ट्रीय अस्मिता के गौरव और प्रतीक रहे है,दानवीर भामाशाह जी व्यापारी तो थे ही मेवाड़ के महाराजा महाराणा प्रताप के महामंत्री भी थे। जब मेवाड़ की अस्मिता पर आंच आई तो भामाशाह जी ने अपनी कुल संपत्ति को महाराणा प्रताप को सौंप दिया और मुगलों से मेवाड़ को स्वतंत्र कराने में महाराणा का सहयोग किया। हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी कई वर्षों से सरकार से व्यापारी दिवस की मांग करते आ रहे थे उनकी मांग पर ध्यान देते हुए भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया जिसका हम समस्त व्यापारी समाज की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को कोटि कोटि साधुवाद।

आमंत्रण
आज शाम 4 बजे नगर के शाहगंज चौराहे पर सभी व्यापारी भाई पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
विशेष सूचना-सुबह 10 बजे व्यापारी कल्याण दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी, व्यापारी सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यापारी बन्धु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और व्यापारियों की एकता को प्रदर्शित करे।