अंबेडकर नगर: सवारी से भरा ऑटो हुआ दुर्घटना का शिकार,दर्जन भर घायल
अंबेडकर नगर।
सवारी से भरा हुआ ऑटो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के बाद पलट गया।हादसे के चलते ऑटो में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के रतुआपार गांव के दर्जन भर परिवार के सदस्य एक निजी ऑटो में सवार होकर जलालपुर के जल्दीपुर गांव गए थे। वापस लौटने के दौरान आलापुर थाना अंतर्गत बाभनपुर गांव के निकट ऑटो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराने के बाद पलट गया।
जिस से ऑटो में सवार शीला देवी, गायत्री, हीरामती, मंतरा, इशरावती देवी, सावित्री समेत दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया। ऑटो विद्युत पोल से टकराने के बाद पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
Jun 30 2024, 13:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k