Nawada

Jun 21 2024, 18:02

ई-केवाईसी को लेकर एसडीओ ने रजौली व सिरदला के डीलरों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश

नवादा :- प्रखण्ड सभागार में शुक्रवार को एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष के नेतृत्व में रजौली एवं सिरदला प्रखण्ड के डीलरों के साथ बैठक किया गया। बैठक के दौरान एमओ रजौली राजेश कुमार गुप्ता व सिरदला एमओ दीपक कुमार के अलावे केशव झा मौजूद रहे। 

बैठक में एसडीओ ने सभी डीलरों को डोर-टू-डोर जाकर राशनकार्ड लाभार्थियों का ई केवाईसी करने का निर्देश दिया है।साथ ही प्रखण्ड स्तरीय गोदाम से खराब अनाज नहीं उठाने की बात कही है।

एसडीओ ने कहा कि खराब चावल एवं गेहूं मिलने के बाद लाभार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।अनाज उठाव के दौरान कई बार लाभार्थी एवं डीलर के बीच नोंकझोंक भी हो जाया करती है।एसडीओ ने कहा कि 30 सितम्बर तक ई केवाईसी किया जाना है। सरकार ने खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवायसी करवाने के निर्देश दिए हैं।इसके तहत राशन कार्ड के साथ परिवार के सभी सदस्यों को पोस मशीन में सभी लाभार्थियों को थंब इंप्रेशन देकर स्वयं का प्रमाणीकरण करना है।इसके तहत भविष्य में परिवार के सदस्य किसी भी कारण से बाहर रह रहे हैं या मृतक है,तो उनके नाम काट दिए जाएंगे तथा उनके नाम से उठ रहा राशन भी बंद हो जाएगा।

सत्यापन के कार्य का पूरा दारोमदार राशन डीलरों के जिम्मे हैं।लेकिन,राशन डीलरों को इस कार्य की एवज में कोई भी अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया जा रहा है।डीलरों का कहना है कि अधिकांश परिवार इन दिनों घुमने गए हैं।वहीं कई परिवारों के बच्चे ननिहाल गए हुए हैं।वहीं पोस मशीन से एक परिवार के सदस्यों के ई केवाईसी में लगभग एक घण्टा से अधिक लग जाता है।वहीं सरकार के निर्देश पर सभी डीलर ई केवाईसी में जुटे हुए हैं।

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट

Nawada

Jun 21 2024, 16:33

नवादा :- योग दिवस के मौके पर सासंद विवेक ठाकुर ने आर्य समाज भवन में सैकड़ो लोगों के साथ किया योग, करें योग रहे निरोग।

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सांसद ने नगर के आर्य समाज भवन के प्रांगण में हजारों लोगों के बीच योग किया।इस दौरान जिले के सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी शिक्षाविद नेता बुद्धिजीवी ने सांसद के साथ योगासन में भाग लिया। अहले सुबह 05:30 बजे सांसद विवेक

ठाकुर के आर्य समाज भवन पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, बबलू जी, संजय कुमार मुन्ना, रवीश कुमार ने फूलों का गुलदस्ता देखकर योग दिवस पर सांसद को बधाई दी। सांसद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 10 साल पहले 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था तब से लेकर आज 10 वर्षों से 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी जिला वासियों को प्रत्येक दिन कम से कम अपने शरीर को स्वस्थ रखने हेतु आधे घंटे योग करने की अपील की ।

उन्होंने शब्द संक्षेप में बताया कि करें योग रहे निरोग। मौके पर भाजपा के कई नेता अनील मेहता, अरविन्द गुप्ता, प्रो विजय कुमार, विनय सिंह, बबलु जी, अनु जी तथा शहर के समाजसेवी सहित, डॉक्टर पूनम शर्मा ,डॉक्टर विमल कुमार सिंह, अनिल मेहता, विनय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इसके पूर्व सांंसद ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada

Jun 21 2024, 16:27

नवादा :- हाईवे पर स्टंट कर रहे बाइक सवार ने एक किशोर को कुचला, दुर्घटना में बालक की मौत।

नवादा जिले के अकबरपुर-थाली पथ पर अहले सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी। मौत से आक्रोशित परिजनों ने पथ को जाम कर दिया।

चालक मोटरसाइकिल छोड़ फरार होने में सफल रहा। थाली थानाध्यक्ष विकास चन्द्र यादव ने बताया कि थाली की ओर से जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने दनियार गांव के कारु मांझी के सात वर्षीय पौत्र को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर मौत हो गयी।

चालक मोटरसाइकिल छोड़ फरार होने में सफल रहा। आक्रोशित परिजनों ने पथ जाम कर दिया। बाद में समझाने बुझाने पर जाम वापस लिया।

मोटरसाइकिल जप्त कर थाना लाया गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है। बता दें कि पथ के चौड़ीकरण के बाद दुर्घटना में काफी बृद्धि हुई है। दो दिनों पूर्व पुरैनी, व छोटा खैरा में दुर्घटना में दो की मौत व कई जख्मी हो चुके हैं।

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada

Jun 21 2024, 16:24

मुखिया गोली कांड में नया मोड़, आरोपी के परिवार ने निर्दोष बताते हुए एसपी से लगाई न्याय की गुहार

नवादा :- जिले के नारदीगंज मुखिया रणविजय पासवान गोलीकांड में नया मोड़ आ गया है। नारदीगंज मुखिया गोलीकांड के आरोपी अरविन्द सिंह व मुकेश सिंह की पत्नि व पुत्र ने एसपी को आवेदन देकर विनती करते हुए मिडिया से आप बीती सुनाई। 

उन्होनें कहा नारदीगंज सदर पंचायत के मुखिया रणविजय कुमार पासवान के साथ गोलीबारी की घटना में मेरे पति अरविन्द सिंह, मुकेश सिंह, विकी सिंह टुनटुन सिंह की कोई संलिप्ता नहीं है। पुलिस सभी का सिडियार, मोबाईल लोकेशन निकाले, हमलोग सभी निर्दोष है । 

ज़मीनी विवाद को ले मुखिया रणविजय पासवान एक साजिश रची है। उहोंने मेरे परिवार को झूठे केस में फंसा दिया। एसपी अम्बरीष राहुल से बेहतर तरीके से जांच कर दोषियों को सजा देने निर्दोष को माफ करने की गुहार लगायी है। 

वैसे बता दें कि खाता न बही,जो थानेदार कहे वही सही। ऐसे में न्याय मिल सकेगा इसमें सदेह बरकरार है। बावजूद आशा के साथ न्याय की गुहार लगायी गयी है।

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट

Nawada

Jun 20 2024, 11:15

मुखिया हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों को यकीन नहीं, मंत्री संतोष मांझी को परिजनों ने सुनाई व्यथा

नवादा :- जिले के पकरीबरावां प्रखंड बुधौली पंचायत मुखिया हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों को यकीन नहीं है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की अबतक की कार्रवाई में कई खामियां है। वे पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर बुधौली पहुंचे थे।

दिवंगत मुखिया की पत्नी कौशल्या देवी व अन्य परिजनों से बातचीत कर नवादा लौटे मंत्री ने बातचीत में कहा कि घटना में जो लोग भी शामिल हैं उनपर सख्ती से कार्रवाई हो। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात हुई है। उनलोगों को कोर्ट ने 4-5 दिनों का वक्त दिया है। कुछ और बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मंत्री ने कहा कि परिजनों से बातचीत में ये बात सामने आई है कि पुलिस कार्रवाई की जद में आए कुछ लोग निर्दोष हैं। 

मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सही जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अबतक घटना की दर्ज प्राथमिकी में एससी-एसटी एक्ट की धारा को नहीं जोड़ा है। इस एक्ट के नहीं होने से परिवार को सरकार प्रदत मुआवजा व अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और हक दिलाया जाएगा। मंत्री से परिजनों ने तत्काल एक चापाकल की मांग की। जिसके लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 13 जून की रात पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अबतक पंचायत की उप मुखिया भलुआ गांव निवासी अनुज पांडेय उर्फ छोटू पांडेय, मुखिया के कर्ताधर्ता रहे बुधौली ग्रामीण अमरेंद्र कुमार, दिऔरा गांव के मनीष सिंह, बुधौली के ही रामा चौधरी और काेइरिया बीघा के निखिल कुमार कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

एक दिन पहले एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा था कि मुखिया बनने के बाद साल 2019 से अबतक पप्पू मांझी केवल सरकारी योजना की राशि निकालने के लिए अंगूठा लगाता रहा था। सभी राशि अमरेन्द्र कुमार और मनीष सिंह लेते रहे थे। कुछ दिनों से मुखिया अमरेंद्र और मनीष को तरजीह नहीं दे रहे थे, इस कारण साजिश के तहत अमरेंद्र और मनीष ने उप मुखिया के साथ सांठ-गांठ कर मुखिया की हत्या कराई। ढाई लाख रुपये की सुपारी किलर को देने की बात हुई थी। अब मंत्री जब पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत किया तो पुलिस की दलील को एक तरह से खारिज ही कर दिया। ऐसे में पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है।

मंत्री के बुधौली दौरे के वक्त पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता साथ थे। विकास कुमार ने कहा कि मंत्री जी के आगमन से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि समय पूर्व बिहार में विधानसभा चुनाव की संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। मंत्री ने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने का काम थोड़ा पिछड़ा है। लेकिन, 2025 तक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। इस दिशा में काम तेजी से किया जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्राक्कलन व डीपीआर बनाने के लिए 200 कनीय अभियंता की नियुक्ति संविदा के अधार पर करने जा रही है। पूर्व में आहर-पईन और पोखर के जिर्णोद्धार का बहुत सारा काम हुआ है। शेष बचे काम को भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट

Nawada

Jun 20 2024, 11:13

हल्की बूंदाबांदी से तापमान पर लगा ब्रेक, लोगों को उमश भरी गर्मी से मिली राहत

नवादा :- ज्येष्ठ माह के 28 व मृगशिरा नक्षत्र के 12 दिनों के लम्बे इंतजार के बाद जिले में देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी से लगातार बढ़ रहे तापमान पर फिलहाल ब्रेक लगा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। 

हालांकि हल्की बारिश से कृषि को कोई विशेष लाभ नहीं मिला है लेकिन आशा का संचार हुआ है। आवश्यकता झमाझम बारिश की है। मानसून की अनिश्चितता के कारण किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। मूंग फसल का नुकसान तो हुआ ही, भदई फसल का भविष्य भी अंधकारमय है। 

जहां तक धान फसल की बात है तो धान का बिछड़ा गिराने का समय लगभग समाप्त होने को है और एक प्रतिशत भी धान का बिचड़ा अबतक नहीं डाला जा सका है। ऐसे में अगर बारिश नहीं हुई तो 1967 से भी स्थिति खराब होना तय है। पिछले तीन वर्षों से लगातार फसल वर्षा चक्र की स्थिति गड़बड़ रहने से किसानों की कमर टूट चुकी है। ऐसे में किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार है।

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट

Nawada

Jun 19 2024, 22:37

नवादा :- 24 घंटे के अंदर 25 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी-एसपी।

      श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा ने बताया कि 18 जून 2024 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं, हत्या में 04, अनुसूचित जाति/जनजाति में 01, महिला उत्पीड़न में 01, हत्या के प्रयास में 02, मद्य निषेध में 05 एवं अन्य गिरफ्तारी 12 कुल 25 गिरफ्तारियां हुई। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 38 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। वारंट का निष्पाद की संख्या 16 है। वाहन जॉच के क्रम में कुल 512 वाहनों की जॉच की गयी है एवं फाईन की कुल राषि 45 हजार 500 रूपया वसूला गया है।
       अन्य बरामदगी अन्तर्गत ट्रैक्टर 03, मोटरसाईकिल 01 एवं मोबाईल 04 बरामद किया गया।
          पुलिस अधीक्षक नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस के द्वारा इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने के लिए लगातार संकल्पित है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada

Jun 19 2024, 22:35

नवादा :- ईवीएम वेयर हाउस का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण।

    श्री आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा एवं श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने आज ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वेयर हाउस की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा से संबंधित, सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को बिजली की व्यवस्था शुव्यवस्थित करने का निर्देश दिये।
      इस अवसर पर श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, श्री महेश कुमार पासवान उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री संजय कुमार प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, नवादा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada

Jun 19 2024, 22:03

नवादा :- 26 जून से 28 जून 2024 तक ऋण वसूली का लगेगा कैम्प।

      जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नवादा श्री विवेक केसरी द्वारा बताया गया कि अल्पसंख्यक ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना अन्तर्गत वितरित ऋण की राशि की वसूली में तेजी लाने, ऋणियों को ऋण वापसी हेतु सुविधा उपलब्ध कराने एवं ससमय लोन राशि चुकाने हेतु उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से समाहरणालय नवादा स्थित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, नवादा में दिनांक 26.06.2024 से दिनांक 28.06.2024 तक ऋण वसूली कैम्प का आयोजन किया जायेगा। ऋणियों को स्पष्ट रूप से सचेत किया जाता है कि अपना ऋण ससमय जमा करें। समय पर ऋण नहीं चुकाने पर बकाया राशि पर ब्याज एवं दण्ड-ब्याज देना होगा। इसके अतिरिक्त संबंधित बकायेदार के विरूद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा भी दायर किया जा सकता है।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada

Jun 19 2024, 22:02

नवादा :- अपहृत पुत्र की बरामदगी को ले विधवा मां का अनिश्चितकालीन धरना पर,13 जून 2023 को अनुराग का हुआ था अपहरण।

अपने जीगर के टुकड़े की बरामदगी को ले विधवा मां अपने परिजन के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गयी है। बुधवार को समाहरणालय स्थित रैन बसेरा में नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मुहल्ला निवासी स्व अनिल कुमार की पत्नी स्नेहा भारती अपने परिजन के साथ भ्रष्ट दारोगा रमेश कुमार मेरा बेटा को वापस करो का वैनर लगाकर धरना पर बैठी।
धरना पर बैठी स्नेहा ने बताया कि 13 जून 2023 से मेरा बेटा अनुराग कुमार लापता है। इस संबंध में महिला के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या-902/23 दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि एक साल के अवधि में मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी तथा एसपी से कई बार मिलकर बेटा की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन आज तक मेरी अर्जी पर किसी ने विचार नहीं किया, जिसके कारण आज तक मेरा बेटा लापता है। उन्होंने केस के अनुसंधानकर्ता नगर थाना के एसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बेटा का अपहरण दारोगा रमेश कुमार करवाया है। पीड़िता ने कहा कि जब तक मेरे बेटे की सकुशल बरामदगी नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!