अंबेडकर नगर: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
किशोरी को अपहृत कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जहां किशोरी को बरामद कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
प्रकरण अहिरौली थाना अंतर्गत एक गांव का है, जहां की किशोरी को उसके ही गांव के गैर समुदाय के युवक किस्मत अली द्वारा अपहृत कर लेने का परिजनों ने आरोप लगाया।इस घटना से गांव में तनाव बढ़ गया।संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद पता नहीं चला। गांव के दो गुटों में तनाव से परेशान स्वजन ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत किया। तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। भोर में आरोपित अपने घर पहुंचकर एक कमरे में छिप गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Jun 18 2024, 12:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k