Jehanabad

Jun 10 2024, 19:32

मोदी मंत्रिमंडल में क्षत्रियों का नजर अंदाज भारी पड़ सकता है: महेंद्र कुमार सिंह

जहानाबाद: मोदी मंत्रिमंडल में बिहार से जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की गई. इसमें 2 अति पिछड़ा समाज से, 2 दलित, 2 भूमिहार, एक ब्राह्मण और एक यादव को मंत्री बनाया गया है। यानी सामाजिक समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की गई. लेकिन, इसी बीच बिहार की कुछ मुखर जाति जिनका चुनाव पर विशेष प्रभाव रहता है अब उनकी नाराजगी की खबर भी आने लगी है। 

खासकर कर एनडीए के कोर वोटर रहे राजपूत और वैश्य समाज से एक भी मंत्री का न बनाना आने वाला विधानसभा के चुनाव में प्रभाव डाल सकता है। राजनीतिक गलियारे में सबसे अधिक नाराजगी राजपूत समाज की ओर से देखने को मिल रही है। बिहार में यादव के बाद सबसे अधिक 6 सांसद राजपूत समाज से ही जीतकर आए है लेकिन मंत्रिमंडल में एक भी राजपूत मंत्री को नहीं बनाया गया है। राजपूत जाति की नारजगी का बड़ा असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ने की बात कही जा रही है। 

इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता एवं वीर कुंवर सिंह विकास मंच के संस्थापक सह अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव महेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि केंद्र को अपनी गलती सुधार करते हुए शीघ्र ही बिहार से राजपूत समाज से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करना चहिए। नही तो आने वाले विधान सभा चुनाव में एनडीए को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 ज्ञात होना चाहिए की केंद्र के सरकार गठन में बिहार हमेशा अग्रणी रहा है एनडीए गठबंधन से जीतने वाले तीस सांसद के जीत में राजपूत समाज का अहम योगदान रहा है। सिर्फ कराकाट में राजपूतों की नाराजगी पूरे बिहार के समीकरण को बदल कर रख दिया। इससे सीख लेकर सुधार करने की जरूरत है नजरअंदाज करने की नहीं। 

नाराजगी व्यक्त करने वालों में वीर कुंवर सिंह विकास मंच के संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार सिंह, गिरीश कुमार सिंह,उपेंद्र कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह उर्फ भूनु,सोनू कुमार, संजीव कुमार सिंह, दीपू सिंह, सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

जहानाबद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 10 2024, 17:09

केंद्रीय मंत्रिमंडल में राजपूत समाज का जगह नहीं मिलने पर नाराजगी: वीरेंद्र कुमार सिंह

जहानाबाद: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश समन्वयक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिहार प्रदेश में एनडीए से पांच राजपूत समाज के सांसद चुने गए हैं लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में समाज से एक भी संसद को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलाl समाज में बहुत नाराजगी हैl बिहार प्रदेश में राजपूत समाज एनडीए के पक्ष में वोट किया सिर्फ लोकसभा काराकाट उदाहरण है जहां राजपूत समाज निर्दलीय पवन सिंह को वोट कियाl

 महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के 39 लोकसभा क्षेत्र में राजपूत समाज हंड्रेड प्रतिशत एनडीए एनडीए के पक्ष में वोट किया राजपूत समाज आने वाले 2025 बिहार विधानसभा के चुनाव में अपना औकात बताएगी राजपूत समाज को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करने वालों में संजय कुमार सिंह सत्येंद्र सिंह भीम सिंह देव आनंद सिंह कुंदन विमल संजीव सिंह गोपाल सिंह मुकेश सिंह संतोष सिंह रवि राजपूत अमन सिंह रोहित सिंह धनंजय सिंह शामिल काराकाट है जहां राजपूत समाज निर्दलीय पवन सिंह को वोट कियाl

 महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के 39 लोकसभा क्षेत्र में राजपूत समाज हंड्रेड प्रतिशत एनडीए एनडीए के पक्ष में वोट किया।

 राजपूत समाज आने वाले 2025 बिहार विधानसभा के चुनाव में अपना औकात बताएगी राजपूत समाज को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करने वालों में संजय कुमार सिंह सत्येंद्र सिंह भीम सिंह देव आनंद सिंह कुंदन विमल संजीव सिंह गोपाल सिंह मुकेश सिंह संतोष सिंह रवि राजपूत अमन सिंह रोहित सिंह धनंजय सिंह शामिल हैll

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 10 2024, 16:56

जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को एनडीए के नई सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर दी बधाई

जहानाबाद: जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जी ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नव निर्वाचित सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर जी को एनडीए के नई सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर दिल्ली स्थित आवास पर मिलकर बधाई दी।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवम् नीतीश कुमार जी को बहुत बहुत बधाई दी और कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने से बिहार में तीव्र गति से विकास होगा । इनके मंत्री बनने से बढ़ता बिहार और विकसित भारत का सपना जल्द साकार होगा ।

बधाई देने वालो में महेंद्र कुमार सिंह,जदयू प्रवक्ता अमित कुमार पम्मू, रामभवन सिंह कुशवाहा,गुलाम मुर्तजा अंसारी,विनय कुमार सिंह,प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा,विनय विद्यार्थी,अजीत शर्मा,संजय विश्वकर्मा,राजेश शर्मा,मुरारी यादव,नगर अध्यक्ष चंदन कुमार,फेकन चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने बधाई दी।

    

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 08 2024, 17:33

एस.एस. कॉलेज में शोक सभा हुआ आयोजन, दिवंगत अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रो. ओम प्रकाश को दी गई श्रद्धांजली

जहानाबाद : में आज दिनांक 08-06-2024 को एस.एस. कॉलेज , में शोक सभा आयोजित कर महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक रहे प्रो० ओम प्रकाश को उनके निधनोपरांत भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 

उनका देहांत विगत दिनों हो गया था। उन्होंने लगातार चार दशक तक महाविद्यालय में अपनी निष्ठापूर्वक सेवा दी थी। अपने शोक संदेश में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कृष्णानंद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ , अनुशासन प्रिय और विद्वान शिक्षक के रूप में याद किया। 

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें। प्राचार्य की अध्यक्षता में हुए शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। 

उन्हें उदास व दुखी मन से याद करते हुए शोक व्यक्त करने वालों में डॉ० श्रीनाथ शर्मा, डॉ० विनोद कुमार रॉय, अनिल कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार,विवेकानंद कुमार,प्रकाश रंजन, आदि शामिल रहे।

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 07 2024, 19:19

डीएम के जनता दरबार में पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादी, जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुन संबंधित पदाधिकारी को दिया कार्रवाई का निर्देश

जहानाबाद - जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। 

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे लगभग 44 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, नल-जल योजना सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित थे। परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में प्राप्त परिवाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। 

वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 07 2024, 12:52

जहानाबाद के शकील अहमद काकवी ने कतर में भारत के राजदूत विपुल से मुलाकात की

जहानाबाद - बिहार फाउंडेशन, चैप्टर कतर और कायनात फाउंडेशन, कायनात नगर, काको, जहानाबाद, बिहार, भारत के संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने कतर में भारतीय दूतावास में कतर में भारत के राजदूत श्री विपुल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। 

बैठक के दौरान काकवी ने "बिहार ब्रांडिंग, बॉन्डिंग और बिजनेस" को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मखाना और लीची जैसे बिहार के लोकप्रिय उत्पादों की क्षमता पर प्रकाश डाला और कतर में प्रदर्शनियों के दौरान इन उत्पादों को "एक जिला एक उत्पाद" पहल में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। 

सद्भावना के संकेत में, काकवी ने राजदूत विपुल को प्यार और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में भारतीय प्रतीक "अशोक अस्तंभ" भेंट किया।

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 07 2024, 09:14

*जहानाबाद का कुख्यात दो लाख के ईनामी बदमाश को सहयोगियों के साथ एसटीएफ ने दबोचा, काफी दिनों से अपने को घोषित कर रखा था मृत

जहानाबाद : जिले के खु॑खार अपराधी एवं दो लाख रुपए का ईनामी पप्पू शर्मा को सहयोगियों के साथ बीते रात्रि एस टी एफ की टीम ने आर्म्स एवं गोली के साथ गिरफ्तार करने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम से॑धवा निवासी खु॑खार तथा दो लाख रुपए का ईनामी पप्पू शर्मा एवं उसके सहयोगियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व एस टी एफ की टीम तथा नगर थाना अध्यक्ष एवं परसबिगहा थाना अध्यक्ष एवं पुलिस बल के जवानों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पप्पू शर्मा के बिरुध परसबिगहा थाना तथा अन्य थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं। यही नहीं पप्पू शर्मा अपने को मृत घोषित कर कई का॑डो का अ॑जाम दे चूका है। वह अपना श्राद्ध कर्म करा पुलिस को आ॑ख में धुल झोंक घटना का अ॑जाम दिया करता था। एसपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली की खु॑खार अपराधी पप्पु शर्मा घर में छुपकर रह रहा है। सुचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर एस टी एफ तथा नगर थाना एवं परसबिगहा थाना अध्यक्ष के सहयोग से बीते रात्रि काफी मशक्कत के बाद 06 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के साथ एक पिस्टल 50 जि॑दा कारतूस,एक रेगूलर रायफल,एक वाकी टॉकी,जाली मृत्यु पहचान पत्र के साथ अन्य सामानों की बरामदगी हुई है। वही उन्होंने बताया कि सहयोगी में न॑दन कुमार, राकेश कुमार, अमन कुमार,मि॑टु रंजन, एवं दीपा र॑जन शामिल हैं। वही गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा। जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 06 2024, 18:35

जहानाबाद मिठाई की दुकान में खुलेआम गु॑डा गर्दी : बदमाशो ने किया तोड़-फोड़, पीड़ित दुकानदार ने एसपी लगाई न्याय की गुहार

जहानाबाद : जिले में चुनाव सम्पन्न होते ही गु॑डा गर्दी प्रारंभ हो गया है।लोग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसी कड़ी में जिले के राजा बाजार स्थित मिठाई की दुकान में कुछ गु॑डा तत्त्व के लोगों द्वारा तोड़ फोड़ की बात कही गई है।

एसपी कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित मिठाई दुकानदार स॑तोष कुमार ने बताया कि मैं करीब बीते 8 वर्षों से राजा बाजार स्थित एक किराए के मकान में मिठाई की दुकान चला रहा हूं। बीते 5 जून को करीब 7-8 गु॑डे अचानक मेरे दुकान पर आया और गाली गलौज करते हुए मेरा सारा समान तोड़ फोड़ दिया और मिठाई को फेक कर चला गया। 

वही उन्होंने बताया कि यह सब कारनामा के पीछे मकान मालकिन का हांथ है। उसने यह भी बताया कि मकान मालिक बाहर रहता है, मैं दुकान को अग्रीमेंट मकान मालिक से कराया हूं, जो बीते आठ वर्षो से दुकान चला रहा हूं। तोड़ फोड़ करवाने में मकान मालकिन का भी हाथ हो सकता है। क्योंकि वो भी दुकान खाली करने को लेकर हो ह॑गामा करती रहती है।जबकी एक वर्ष अग्रीमेंट के हिसाब से समय बच रहा है। 

दुकानदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने आया हूं।

जहानाबाद से बरूण कुमार

Jehanabad

Jun 04 2024, 18:56

जहानाबाद से राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव की हुई जीत, मीडिया के सामने कही यह बात

जहानाबाद : बिहार के 40 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। जिनमे से कुछ परिणाम सामने आ चुके है। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा बाकी है। 

इसी बीच जहानबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजद प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव चुनाव जीत गए है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वदी जदयू के वर्तमान सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को शिकस्त दी है। 

वही जीत के बाद सुरेंद्र यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह जहानाबाद के जनता का जीत है और यह प्यार है जो की जहानाबाद के जनता ने मुझ पर भरोसा किया है। मैं इस भरोसे पर खड़ा जरूर उतरूंगा और हमारे पार्टी ने जो-जो वादा किया है जल्द से जल्द अपने संसदीय क्षेत्र को फायदा दिलाने का काम करूंगा।

जहानाबाद से वरुण कुमार

Jehanabad

Jun 04 2024, 12:04

लोकसभा चुनाव रिजल्ट : जहानाबाद में एनडीए के जदयू प्रत्याशी पांचवे राउंड के बाद भी पीछे

जहानाबाद : आज देश के लिए बड़ा दिन है। आज यह तय हो जायेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। पूरे देश में सात चरण में हुए लोकसभा चुनाव के वोटो की गिनती चल रही है। कुछ घंटो के बाद यह तस्वीर तकरीबन सामने आ जायेगी की कौन सत्ता में आने जा रहा है। 

इधर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से शुरु हुई मतगणना के बाद अब स्पष्ट रुझान सामने आने लगे है। बिहार में पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट होती नजर आ रही है। हालांकि तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावे पर का फायदा होता दिख रहा है। 

इसी बीच जहानाबाद लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनडीए के जदयू प्रत्याशी वर्तमान सांसद जेडीयू चंदेश्वर चंद्रवंशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के सुरेन्द्र यादव से पीछे चल रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पांचवा चरण के मतगणना के बाद राजद के सुरेंद्र यादव ने 28427 वोट से आगे है। सुरेंद्र प्रसाद यादव को 68609 वोट मिले है। वहीं चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को 40182 और डॉ अरुण कुमार को 13270 वोट मिले है। 

जहानाबाद से वरुण कुमार