Ayodhya

Jun 08 2024, 19:56

*असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा का हुआ अयोध्या आगमन,कहा-मोदी जी चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे*

अयोध्या- असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा का अयोध्या में आगमन हुआ। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने स्वागत किया। अयोध्या में भाजपा की हार पर आवाक हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि देश में 542 सीटे हैं कहीं हारेंगे कहीं जीतेंगे उसमें कोई इशू नहीं है, मोदी जी प्रधानमंत्री तो हो ही गए, मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, प्रभु राम का आशीर्वाद मिला है मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले स्वाधीन भारत में जवाहरलाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री बने थे और अब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी चौथी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने राम लला से प्रार्थना किया कि मोदी जी को चौथी बार भी देश का प्रधानमंत्री बनाएं। अयोध्या के डेवलपमेंट के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट देखकर ही अयोध्या कितनी अच्छी है इससे पता चलता है । असम के मुख्यमंत्री अपने 11 सांसदों के साथ राम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं।

Ayodhya

Jun 08 2024, 19:55

*अवध विवि की एमपीए की छात्रा अक्षिता शुक्ला को 2 लाख 40 हजार की छात्रवृत्ति मिली*

अयोध्या- डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की अंतिम सेमेस्टर की छात्रा अक्षिता शुक्ला को सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से पुरस्कार के रूप दो लाख चालीस हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। संत ‘मीरा बाई‘ की जयंती के अवसर पर भारत सरकार की ओर संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पद्म भूषण पंडित चेतन जोशी, श्रीमती छाया जोशी और विदुषी प्रीति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 5 दिनों के प्रशिक्षण के उपरांत छठे दिन सांस्कृतिक मंत्री, निदेशक सीसीआरटी की उपस्थिति में छात्रा को पुरस्कार स्वरूप छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस संगीत कार्यक्रम में देश के 75000 से अधिक छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 24 छात्रों के चयन उपरांत 4 छात्रों का चयन गायन संगीत के लिए किया गया। इन चार में विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की छात्रा अक्षिता शुक्ला भी चुनी गई। छात्रा की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन में छात्रा अक्षिता शुक्ला को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि छात्रा ने विश्वविद्यालय को गौराविन्त किया है और वे सभी छात्रों के लिए प्रेरणाश्रोत बनेगी। इनकी संगीत के प्रति लगन एवं मेहनत से इस मुकाम पर पहॅुची है जो विश्वविद्यालय के गर्व की बात है। मौके पर मुख्य नियंता प्रो0 एसएस मिश्र, परफॉर्मिंग आर्ट्स के समन्वयक डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, आईक्यूएसी के समन्वयक डाॅ0 पीके द्विवेदी, शिक्षिका डाॅ0 कविता पाठक मौजूद रही। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उप कुलसचिव डाॅ0 रीमा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मौर्य, मोहम्मद सहील सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई दी।

Ayodhya

Jun 08 2024, 19:53

*टूटे-फूटे सामुदायिक शौचालय की रिपेयरिंग नहीं करवा रहे हैं खंड विकास अधिकारी*

अयोध्या- बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीतनपुर गांव में बने सामुदायिक शौचालय अपने आप पर आंसू बहा रहा है बताते चले की सरकार द्वारा बनाए गए सामुदायिक शौचालय में लगी पानी की टोटिया टूट गई है।शौचालय के गड्डे मे टूटी टोटियों के निकले पानी से भर गई है जिससे गांव की बहन बेटियों को काफी परेशानी हो रही है ब्लॉक पर तैनात खंड विकास अधिकारी बीकापुर ध्यान नहीं दे रहे हैं सरकार द्वारा बनाए गए शौचालय का संचालन समूह द्वारा किया जा रहा है समूह संचालिकाओ ने बताया की सामुदायिक शौचालय की फर्श टूट गई है और टूटी फूटी फर्श पर शौचालय का गंदा पानी भर गया है। जिससे शौचालय से बदबू आ रही है सामुदायिक शौचालय टूटने की जानकारी ग्राम सचिव को दे दी गई है जानकारी के बावजूद शौचालय की रिपेयरिंग नहीं कराई जा रही है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Ayodhya

Jun 08 2024, 19:52

*शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के संगठनमंत्री ने बंधाया ढांढस*

अयोध्या- बलदेव इण्टर कॉलेज सेवरा अयोध्या में कार्यरत रहे शिवानंद यादव की हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।

श्री यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये हैं। यादव के दो पुत्र तीन पुत्रियां व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। ऐसी विषम परिस्थिति में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप शुक्ला के साथ प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री आशीष श्रीवास्तव,संजय सिंह,विजय यादव ,कमल श्रीवास्तव, , शैलेन्द्र विक्रम सिंह,विक्रांत वर्मा,ओम प्रकाश,अशोक सिंह,संजय शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला,विपुल पांडेय , दीपांकर श्रीवास्तव,आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित होकर परिवार को ढाँढस बँधाया। प्रदेश संगठन मंत्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा है कि इस दुख की घड़ी मे पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं ।

Ayodhya

Jun 08 2024, 19:43

*रुदौली की बेटी ने NEET पास कर किया नगर का नाम रोशन*

अयोध्या - रुदौली की छात्रा ने NEET परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाकर नगर के साथ साथ ज़िले का नाम रौशन किया रुदौली नगर के प्रतिष्ठित डॉ अमीर अब्बास की होनहार बेटी सरह हसन फात्मा ने NEET की परीक्षा में कुल 720 अंको में 675 अंक प्राप्त कर के एम बी बी एस प्रवेश के लिए कामयाबी हासिल की।

आपको बताते चलें कि सरह हसन की बुआ डॉ सईद फात्मा ने 1972 में CPMT में सफलता प्राप्त कर रुदौली की पहली लेडी डॉ होने का गौरव प्राप्त किया था उन्हीं के दिशा निर्देशन में सरह ने कम्पटीशन की तैयारी की आज 52 साल बाद उनके परिवार में सरह हसन फात्मा ने सबका मान बढ़ाया सरह हसन की माता डॉक्टर ज़ेबा जबी रूदौली की मशहूर डॉक्टर हैं इस अवसर पर परिजनों तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Ayodhya

Jun 08 2024, 19:42

*शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के संगठनमंत्री ने बंधाया ढांढस*

अयोध्या- बलदेव इण्टर कॉलेज सेवरा अयोध्या में कार्यरत रहे शिवानंद यादव की हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।श्री यादव अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये हैं। यादव के दो पुत्र तीन पुत्रियां व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

ऐसी विषम परिस्थिति में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप शुक्ला के साथ प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री आशीष श्रीवास्तव,संजय सिंह,विजय यादव ,कमल श्रीवास्तव, , शैलेन्द्र विक्रम सिंह,विक्रांत वर्मा,ओम प्रकाश,अशोक सिंह,संजय शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला,विपुल पांडेय , दीपांकर श्रीवास्तव,आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित होकर परिवार को ढाँढस बँधाया। प्रदेश संगठन मंत्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा है कि इस दुख की घड़ी मे पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं।

Ayodhya

Jun 08 2024, 19:39

*ऐसे करें बेटियों की शादी के लिए आवेदन, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश*

अयोध्या- जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग के छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी जारी बेबसाइट www.shadianudan.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें पंजीयन के लिये अब पिता/माता/अभिभावक के आधार के साथ-साथ बेटी के आधार की भी के0वाई0सी0 सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिये अपना आधार नम्बर अंकित कर आधार अभिप्रमाणन की प्रक्रिया अपनाई गयी है। पंजीकरण करते समय आधार का लिंक मोबाइल नम्बर के साथ होना अनिवार्य है, जिसमें दोनों के आधार की ई0के0वाई0सी0 का अभिप्रमाणन किया जा सके।

ओ0टी0पी0 से लॉगिन कर पंजीकरण के आगे की प्रक्रिया की जायेगी। ऑनलाइन करने की पात्रता की शर्तें निम्नानुसार दी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत आवेदक की वार्षिक आय (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में) अधिकतम 100000.00 (एक लाख रू0 मात्र) प्रतिवर्ष होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदक एवं उसकी पुत्री का आधार नम्बर अनिवार्य है। दोनो आधार से कोई कार्यरत मोबाइल नं० लिंक होना चाहिए जिस पर ओ0टी0पी0 प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो। विवाह हेतु आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु शादी की तिथि को 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला अथवा विकलांग आवेदक के वरीयता प्रदान की जायेगी। आवेदक के अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी अनुदान की धनराशि प्रति पुत्री रू0 20000.00 मात्र प्रदान किया जाता है। उक्त योजना का लाभ लेने हेतु आनलाइन आवेदन शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन पश्चात (उसी वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 के अन्तर्गत ही) तक किया जा सकता है। आवेदक द्वारा शादी का प्रमाण पत्र/शादी का कार्ड एवं बैंक पासबुक जिसमें (खाता धारक व बैंक का नाम, बैंक का खाता संख्या एवं आई0एफ0एस0सी0 कोड का विवरण अंकित हो) पठनीय हो प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

बैंक खाता आवेदक के नाम से/संयुक्त नाम से खुले बैंक खाता का पास बुक अनिवार्य है। आवेदक आवेदन के अन्तिम रूप से सबमिट करने से पूर्व कोई भी प्रविष्ट में सुधार कर सकता है, किन्तु फाइनल सबमिट करने के उपरान्त आवेदन में किसी भी प्रकार का सुधार किया जाना किसी भी स्तर पर सम्भव नहीं होगा। आनलाइन आवेदन फाइनल सबमिट करने के उपरान्त उसका प्रिन्ट आउट सभी संलग्नकों के साथ ग्रामीण क्षेत्र हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्र हेतु सम्बन्धित तहसील कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की आनलाइन आवेदन जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र, साईवर कैफे, निजी इण्टरनेट के द्वारा कराने के उपरान्त समस्त संलग्नको सहित आवेदन पत्र की हार्डकापी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयध्उप जिलाधिकारी कार्यालय अयोध्या में जमा किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवदेन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। उक्त जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अयोध्या ने दी है।

Ayodhya

Jun 08 2024, 19:38

*अयोध्या नगरी के बारे में अपशब्द उचित नहीं*

अयोध्या- जिस अयोध्या नगरी और अयोध्या वासियों को आप अपशब्द बोल रहे हैं… जिस नगरी के बारे में आप कह रहे हैं कि “वहाँ जाइए तो प्रसाद मत ख़रीदिए घर से ले जाइए”

अयोध्या में रह रहे जिन सहोदर हिंदुओं को आप धर्मद्रोही बता रहे हैं…

उनके बारे में जगतनियंता भगवान राम ने कहा है…

जद्यपि सब बैकुंठ बखाना।

बेद पुरान बिदित जगु जाना॥

अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ।

यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ॥

भावार्थ : भगवान कहते हैं, यद्यपि सबने वैकुण्ठ की बड़ाई की है, ये बात वेद-पुराणों में प्रसिद्ध है और जगत्‌ भी जानता है… परंतु अवधपुरी के समान मुझे कुछ भी प्रिय नहीं है, यह बात कई-कोई जानते हैं॥

अति प्रिय मोहि इहाँ के बासी।

मम धामदा पुरी सुख रासी॥

हरषे सब कपि सुनि प्रभु बानी।

धन्य अवध जो राम बखानी॥

भावार्थ : यहाँ के निवासी मुझे इस संसार में सबसे प्रिय हैं, यह नगरी सुख की राशि और मेरे पराधाम जैसा सुख देने वाली है।

प्रभु की वाणी सुनकर सब वानर हर्षित होकर बोले जिस अयोध्या की स्वयं श्री रामजी ने बड़ाई की, वह निश्चय ही धन्य है॥

एक चुनाव अयोध्या और अयोध्या वासियों की निष्ठा का मूल्यांकन नहीं कर सकता।

किसी ने अयोध्या को कुछ नहीं दिया, वस्तुतः अयोध्या ने ही समूचे संसार को दिया है… और इतना दिया है जिसका क़र्ज़ देश कभी नहीं चुका पाएगा।

Ayodhya

Jun 07 2024, 16:43

भगवान श्री राम के वंशजों को गाली देना निंदनीय : प्रमोद तिवारी

अयोध्या। अवध क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम राज्य सभा में विपक्ष के उप नेता श्री प्रमोद तिवारी ने कहा है कि बी जे पी एवं उसके संगठनों के इसारे पर अयोध्या के राम बंशजो को गालियां दी जा रही हैं, भगवान श्री राम आस्था के विषय हैं ,राजनीति के नही। भगवान श्री राम को मंदिर से उठा कर बैलट बॉक्स पर रख दिया गया,कहा गया जो राम को लाए हैं हम उनको लायेगे।श्री तिवारी ने कहा किसी की क्या औकात है जो भगवान श्री राम को लायेगा,राम जी का अयोध्या में अवतार हुआ था। फैजाबाद लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार के बाद मीडिया/सोशल मीडिया पर अयोध्या वासियों को गालियां दी जा रही हैं ,उनका अपमान किया जा रहा है । अयोध्या वासी भगवान राम के वंशज हैं।

अयोध्या में ही राम जी का मंदिर बना है। श्री राम मंदिर और भगवान श्री राम आस्था के प्रतीक हैं,राजनीति के नहीं। भगवान राम को आस्था का विषय समझना चाहिए राजनीति का नही। अयोध्या वासियों में यही नाराजगी थी जो लल्लू सिंह की हार का कारण बनी। अयोध्या वासियों को गाली देना,उनका अपमान करना निंदनीय है, मैं इसकी भर्त्सना करता हूं।राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी के वक्तव्य को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस के पूर्व जिला राजेंद्र प्रताप सिंह ने यहां जारी किया है।

Ayodhya

Jun 07 2024, 16:42

सोशल मीडिया में अयोध्यावासियों पर विष वमन करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो : हिन्दू महासभा

अयोध्या । अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने लोकसभा 2024 चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम हतप्रभ करने वाला रहा। हतप्रभ इसलिए, क्योंकि जिन राज्यों से भाजपा को सर्वाधिक सफलता की उम्मीद थी, उन्हीं प्रदेशों में भाजपा को सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का नाम ऐसे प्रदेशों की सूची में सर्वोपरि आता है। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जनपद की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार भाजपा के लिए सबसे बड़ी शर्मिंदगी के रूप में देश भर में चर्चा का विषय बन चुका है। चर्चा में इसलिए है क्योंकि भाजपा ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को आधार बनाकर जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे का देशव्यापी नारा दिया।

इसी नारे को आधार बनाकर भाजपा ने 400 पार का उद्घोष कर नए क्षितिज को छूने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश असफल सिद्ध हुई। असफलता का यह दाग उस समय अधिक गहरा हो गया, जब अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार का चुनाव परिणाम घोषित हुआ। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में भाजपा की हार और उत्तर प्रदेश में मात्र 33 लोकसभा सीट पर सिमटने के बाद हिन्दू विरोधी शक्तियां अब सोशल मीडिया पर चुनाव परिणाम की आड़ में हिन्दू समाज को आपस में लड़वाने और बांटने के षड्यंत्र में शामिल हो चुकी हैं। दुर्भाग्य इस बात का है कि हिन्दू जनमानस इस षड्यंत्र को समझे बिना उनके षड्यंत्र का मोहरा बनकर उनके उद्देश्य की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रहा है।

जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने अयोध्या में कहा कि फैजाबाद ( अयोध्या ) लोकसभा सीट से चार बार विधायक रहे और दो बार सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की हार पर हिन्दू विरोधी ताकतों द्वारा एक षड्यंत्र रचा गया।षड्यंत्र के अंतर्गत सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को देश द्रोही, धर्मद्रोही, राम द्रोही, गद्दार, आस्तीन का सांप जैसे संबोधनों से अपमानित किया जा रहा है। यह षड्यंत्र है अयोध्यावासियों और शेष भारत के मध्य नफरत का बीज बोने का। उन्होंने सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों के खिलाफ विष वमन करने वाले तत्वों पर एफ आई आर दर्ज कर दंडित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अयोध्यावासियों के मान मर्यादा और अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाना चाहिए।अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस षड्यंत्र ने अयोध्या को देश भर में खलनायक बना दिया है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जी के दर्शन करेंगे लेकिन वहां का पानी भी नहीं पियेंगे।"गाली खाने के मामले में बिजली विभाग दूसरे नंबर पर आ गई। पहले पर अयोध्यावासियों का कब्जा हो गया।आस्तीन के सांपों के मामले में अयोध्या के लोग नंबर एक पर हो गए।"जैसे अपमान जनक पोस्टों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू विरोधी ताकतें ऐसी विभाजनकारी पोस्टें सोशल मीडिया पर भेज रहे हैं । हिन्दू जनमानस का आक्रोश ऐसी पोस्टों को शेयर और कॉपी पेस्ट करके अनजाने में ही उन्हें हिन्दू विरोधी ताकतों का खिलौना बना रहा हैं।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की हार अयोध्या में कोई साधारण घटना नहीं है। इस हार का वास्तविक कारण मंदिर निर्माण के दौरान ध्वस्त हुए दुकानदारों और निवासियों को समुचित मुआवजा न मिलना और बेरोजगार हुए व्यापारियों तथा दुकानदारों को व्यापार करने की वैकल्पिक दुकानें उपलब्ध नहीं करवाने से बढ़ती बेकारी और भुखमरी ने अयोध्यावासियों को बेहाल कर दिया। आरोप तो यह भी है कि नवनिर्मित अधिकाधिक व्यापारिक दुकानें गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बाहरी राज्यों - जिलों के लोगों को मिली हैं। पीढ़ियों से रोजगार कर रहे व्यापारियों और दुकानदारों का नवनिर्मित दुकानों पर पहला अधिकार होना चाहिए था। इसलिए अयोध्यावासियों ने भाजपा को नकार दिया। इसके लिए अयोध्यावासियों को अपशब्द कहना अनुचित है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट न देने वालों का भी भारत और संसाधनों पर उतना ही अधिकार है, जितना भाजपा को वोट देने वालों का है। भाजपा को वोट न देने वालों के साथ ऐसा व्यवहार दंडनीय अपराध घोषित होना चाहिए।